लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर

सूची राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर भारत के लगभग बीस राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एन आई टी) में से एक है। पहले इसे क्षेत्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर (Regional Institute of Technology (RIT)) के नाम से जाना जाता था। इसकी स्थापना १९६० में की गई थी तथा २७ दिसम्बर २००२ को इसे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में स्तरोन्नत किया गया था। यह संस्थान जमशेदपुर के बाहरी क्षेत्र में अदित्यपुर के पास है। इसके आस-पास अनेक लघु औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित हैं। संस्थान में १३ विभाग हैं। यह सिविल, मैकेनिकल, इलैक्ट्रीकल, धातुकर्म तथा कम्प्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग जैसे विषयों में अवर-स्नातक पाठयक्रम संचालित करता है। संस्थान स्नातकोत्तर पाठयक्रम और एम.सी.ए. भी संचालित करता है। संस्थान में एक सुसज्जित पुस्तकालय है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेद्पुर का प्रशासकीय भवन एवं मुख्य प्रवेश-द्वार .

6 संबंधों: झारखंड के विश्वविद्यालयों की सूची, भारत में विश्वविद्यालयों की सूची, मुजफ्फरपुर तकनीकी संस्थान, राँची विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर

झारखंड के विश्वविद्यालयों की सूची

# बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा, राँची.

नई!!: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर और झारखंड के विश्वविद्यालयों की सूची · और देखें »

भारत में विश्वविद्यालयों की सूची

यहाँ भारत में विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है। भारत में सार्वजनिक और निजी, दोनों विश्वविद्यालय हैं जिनमें से कई भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समर्थित हैं। इनके अलावा निजी विश्वविद्यालय भी मौजूद हैं, जो विभिन्न निकायों और समितियों द्वारा समर्थित हैं। शीर्ष दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के तहत सूचीबद्ध विश्वविद्यालयों में से अधिकांश भारत में स्थित हैं। .

नई!!: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर और भारत में विश्वविद्यालयों की सूची · और देखें »

मुजफ्फरपुर तकनीकी संस्थान

कोई विवरण नहीं।

नई!!: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर और मुजफ्फरपुर तकनीकी संस्थान · और देखें »

राँची विश्वविद्यालय

राँची विश्वविद्यालय झारखंड और भारत का एक प्रमुख शिक्षण संस्थान है। इस विश्वविद्यालय का मुख्य परिसार राँची में है और सिंहभूम तथा राँची जिले में इसके ३५ से ज्यादा अंगीभूत कालेज हैं। रांची विश्वविद्यालय की स्थापना १० जुलाई १९६० को की गयी थी। .

नई!!: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर और राँची विश्वविद्यालय · और देखें »

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) को पहले क्षेत्रीय इंजिनीयरिंग कालेज (आर ई सी) के नाम से जाना जाता था। सन् २००२ में भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इन १७ इंजिनीयरंग महाविद्यालयों का स्तर बढ़ाकर इनका नाम "राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान" कर दिया। भारत में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षण के स्तर, विद्यार्थियों की गुणवत्ता तथा स्थापन (प्लेसमेन्ट) की दृष्टि से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आई आई टी) के बाद इनका ही स्थान आता है। इस समय (सन् २००७) एन आई टी की संख्या ३० है। प्रारम्भ में सन् १९५९ और् सन् १९६५ के बीच चौदह आर ई सी की स्थापना हुई। वर्तमान समय में ३१ एन आई टी निम्नलिखित स्थानों पर स्थित हैं.

नई!!: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »

जमशेदपुर

जमशेदपुर जिसका दूसरा नाम टाटानगर भी है, भारत के झारखंड राज्य का एक शहर है। यह झारखंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित पूर्वी सिंहभूम जिले का हिस्सा है। जमशेदपुर की स्थापना को पारसी व्यवसायी जमशेदजी नौशरवान जी टाटा के नाम से जोड़ा जाता है। १९०७ में टाटा आयरन ऐंड स्टील कंपनी (टिस्को) की स्थापना से इस शहर की बुनियाद पड़ी। इससे पहले यह साकची नामक एक आदिवासी गाँव हुआ करता था। यहाँ की मिट्टी काली होने के कारण यहाँ पहला रेलवे-स्टेशन कालीमाटी के नाम से बना जिसे बाद में बदलकर टाटानगर कर दिया गया। खनिज पदार्थों की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता और खड़कई तथा सुवर्णरेखा नदी के आसानी से उपलब्ध पानी, तथा कोलकाता से नजदीकी के कारण यहाँ आज के आधुनिक शहर का पहला बीज बोया गया। जमशेदपुर आज भारत के सबसे प्रगतिशील औद्योगिक नगरों में से एक है। टाटा घराने की कई कंपनियों के उत्पादन इकाई जैसे टिस्को, टाटा मोटर्स, टिस्कॉन, टिन्पलेट, टिमकन, ट्यूब डिवीजन, इत्यादि यहाँ कार्यरत है। .

नई!!: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर और जमशेदपुर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान जमशेदपुर, राष्ट्रीय प्रौधोगिकी संस्थान जमशेदपुर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »