लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रामगोपाल वर्मा

सूची रामगोपाल वर्मा

रामगोपाल वर्मा (जन्म: 7 अप्रैल, 1962) एक भारतीय निर्देशक तथा फ़िल्म निर्माता हैं। इनका जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था। अपनी पढ़ाई विजयवाड़ा के एक अभियांत्रिकी विद्यालय से छोड़कर वे पहले एक वीडियो दुकान के मालिक बने फिर उन्होने फ़िल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। इनकी प्रमुख फिल्मों में सत्या, भूत, सरकार, डरना मना है, डरना जरूरी है तथा एक हसीना थी का नाम आता है। इनकी फ़िल्में अपने रोमांच तथा भीत के कारण जानी जाती हैं। 'रंगीला', 'सरकार', रक्त चरित्र और 'सत्या' जैसी फ़िल्मों से दर्शकों के बीच जगह बनाने वाले डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अमरीका की पॉर्न स्टार मिया मालकोवा के साथ आए हैं। मिया के साथ बनाई ये फ़िल्म 'गॉड, सेक्स एंड ट्रूथ' यू-ट्यूब पर रिलीज़ हो चुकी है, इस फ़िल्म का शॉर्टनेम जीएसटी है। .

50 संबंधों: एक हसीना थी (2003 फ़िल्म), ऐश्वर्या राय की फ़िल्में, द गॉडफ़ादर, दि अटैक्स ऑफ 26/11, दिल से, दौड़ (1997 फ़िल्म), नाच (2004 फ़िल्म), निशब्द (2007 फ़िल्म), प्रशांत राज सचदेव, पोसानी कृष्णा मुरली, फूँक (2008 फ़िल्म), भारतीय सिनेमा, भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष, भारतीय व्यक्तित्व, भूत (2003 फ़िल्म), मधुर भंडारकर, मनोज बाजपेयी, मस्त (1999 फ़िल्म), रणदीप हुड्डा, रात (1992 फ़िल्म), राम गोपाल वर्मा की आग (2007 फ़िल्म), रामदास पाध्ये, रिया सेन, रंगीला (1995 फ़िल्म), रक्त चरित्र, शिवा (1990 फ़िल्म), सत्या (1998 फ़िल्म), सत्या 2, सरकार (2005 फ़िल्म), सरकार 3, सलीम-सुलेमान, सुदीप, सुनिधि चौहान, सीआईडी (धारावाहिक), हिन्दी पुस्तकों की सूची/श, हिंदी चलचित्र, १९९० दशक, हिंदी चलचित्र, २००० दशक, जिया ख़ान, वर्मा, विवेक ओबेरॉय, वीरप्पन, करन मेहरा, कंपनी (2002 फ़िल्म), कैटरीना कैफ़, अनुराग कश्यप, १९६२, २०१७ की बॉलीवुड फ़िल्में, 2010 की बॉलीवुड फिल्में, 2011 की बॉलीवुड फ़िल्में, 2013 की बॉलीवुड फिल्में

एक हसीना थी (2003 फ़िल्म)

एक हसीना थी 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और एक हसीना थी (2003 फ़िल्म) · और देखें »

ऐश्वर्या राय की फ़िल्में

ऐस्वर्या राय का 2014 का चित्र भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने 40 से अधिक फ़िल्मों में काम किया है। अधिकतर उनकी फिल्म हिन्दी सिनेमा में है लेकिन उन्होंने तमिल और अंग्रेज़ी भाषा में भी कई फ़िल्म की हैं। उनकी पहली फ़िल्म मणिरत्नम् द्वारा निर्देशित तमिल फ़िल्म इरुवर थी। उन्होंने उसी वर्ष हिन्दी फ़िल्म और प्यार हो गया में काम किया। अगली बार जीन्स में वो दिखी। 1999 की फ़िल्म हम दिल दे चुके सनम से उन्हें व्यापक पहचान और प्रसिद्धि मिली। उस फ़िल्म के लिये उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार भी मिला। उसके बाद उनकी कई सफल फ़िल्म आई और उन्होंने हॉलिवुड में भी कई फ़िल्म की। पूर्ण सूची निम्न हैं। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और ऐश्वर्या राय की फ़िल्में · और देखें »

द गॉडफ़ादर

द गॉडफ़ादर एक 1972 की अमेरिकी थ्रिलर फ़िल्म है, जो मारियो प्युज़ो के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है और प्यूज़ो, कोपोला और रॉबर्ट टाउन (श्रेयरहित) की पटकथा के आधार पर फ्रांसिस फोर्ड कोपोला द्वारा निर्देशित की गई है। इसके सितारे हैं मार्लन ब्रैंडो, ऍल पचीनो, जेम्स कान, रिचर्ड एस. कैस्टेलानो, रॉबर्ट डुवाल, स्टर्लिंग हेडन, जॉन मार्ले, रिचर्ड कॉन्टी और डैयान कीटन, तथा इसमें जॉन कैज़ेल, टालिया शैर, ऍल मार्टिनो और एब विगोडा ने भी अभिनय किया है। कहानी 1945 से 1955 तक दस वर्षों की अवधि में विस्तृत है और एक काल्पनिक इतालवी अमेरिकी अपराधी परिवार कोरलियॉन का इतिवृत्त दर्शाती है। दो उत्तरकथाएं बाद में प्रस्तुत हुईं: 1974 में गॉडफ़ादर भाग II और 1990 में गॉडफादर भाग III.

नई!!: रामगोपाल वर्मा और द गॉडफ़ादर · और देखें »

दि अटैक्स ऑफ 26/11

दि अटैक्स ऑफ 26/11 2013 की हिन्दी वृत्त-चित्र नाटक फ़िल्म है जिसे रामगोपाल वर्मा ने निर्देशित किया है और २००८ के मुंबई हमले पर आधारित है। फ़िल्म कलाकार संजीव जायसवाल ने अपनी प्रथम फ़िल्म में कला निर्देशक उदय सिंह के साथ अजमल क़साब का अभिनय किया है। फ़िल्म में नाना पाटेकर केन्द्रिय भूमिका में हैं। इसका 7 मिनट का प्रोमो 23 नवम्बर 2012 को जारी किया गया। विश्वस्तर पर फ़िल्म 1 मार्च 2013 को जारी की गई। फ़िल्म का प्रहम दृश्य 17 जनवरी 2013 को जारी किया गया। केन्द्रिय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड ने फ़िल्म को 'केवल वयस्क' प्रमाण पत्र के साथ पारित किया। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और दि अटैक्स ऑफ 26/11 · और देखें »

दिल से

दिल से १९९८ में बनी रोमांटिक-थ्रिलर हिन्दी फ़िल्म है, जो आतंकवाद और उत्तर-पूर्वी राज्यों के तनावों पर आधारित है । फ़िल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है, वहीं निर्माता में रामगोपाल वर्मा तथा शेखर कपूर ने योगदान दिया है । इसे तमिल में उइरे तथा तेलगू में प्रेमा तू नाम से भी रिलीज़ किया गया था। इसके मुख्य कलाकार शाहरुख खान, मनीषा कोइराला तथा नवोदित अभिनेत्री प्रीति जिंटा थे। फ़िल्म की पटकथा मणिरत्नम ने तिगमांशु धुलिया के साथ लिखी तथा इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है तथा गीत को गुलज़ार ने कलमबद्ध किया है । यह रोचक संयोग है कि मणिरत्नम की पिछली आतंकवाद विषय पर बनी रोजा और बाॅम्बे के बाद यह उनकी तीसरी प्रस्तुति है । फ़िल्म को दो राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार तथा छह फिल्मफ़ेयर पुरस्कार से मीटर नवाजा गया । संगीतकार ए आर रहमान को इसके लिए उस साल का फिल्मफ़ेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था । .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और दिल से · और देखें »

दौड़ (1997 फ़िल्म)

दौड़ 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और दौड़ (1997 फ़िल्म) · और देखें »

नाच (2004 फ़िल्म)

। नाच 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और नाच (2004 फ़िल्म) · और देखें »

निशब्द (2007 फ़िल्म)

निशब्द 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और निशब्द (2007 फ़िल्म) · और देखें »

प्रशांत राज सचदेव

प्रशान्त राज सचदेव मुम्बई से एक अभिनेता एवं मॉडल हैं जिन्होंने रामगोपाल वर्मा की फ़िल्म रामगोपाल वर्मा की 'आग' (जो रमेश शिप्पी की फ़िल्म शोले की पुनर्कृत्ति है) से अपना फ़िल्मी जीवन आरम्भ किया। उनकी दूसरी फ़िल्म टॉस है जो 28 अगस्त 2009 को जारी की गयी। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और प्रशांत राज सचदेव · और देखें »

पोसानी कृष्णा मुरली

पोसानी कृष्णा मुरली एक भारतीय पटकथा लेखक, अभिनेता, निर्देशक और निर्माता है, जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करता है। उन्होंने 150 से अधिक तेलुगू फिल्मों के लिए एक लेखक के रूप में काम किया और कई व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों का निर्देशन किया। 2009 में, उन्होंने आंध्र प्रदेश राज्य से विधानसभा चुनाव चिलकल्यिरिपेट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन चुनाव हार गए। पॉसिनी की फिल्में व्यापक रूप से विलक्षणता के लिए आलोचना की जाती हैं। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और पोसानी कृष्णा मुरली · और देखें »

फूँक (2008 फ़िल्म)

फूँक 2008 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और फूँक (2008 फ़िल्म) · और देखें »

भारतीय सिनेमा

भारतीय सिनेमा के अन्तर्गत भारत के विभिन्न भागों और भाषाओं में बनने वाली फिल्में आती हैं जिनमें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बॉलीवुड शामिल हैं। भारतीय सिनेमा ने २०वीं सदी की शुरुआत से ही विश्व के चलचित्र जगत पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।। भारतीय फिल्मों का अनुकरण पूरे दक्षिणी एशिया, ग्रेटर मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और पूर्व सोवियत संघ में भी होता है। भारतीय प्रवासियों की बढ़ती संख्या की वजह से अब संयुक्त राज्य अमरीका और यूनाइटेड किंगडम भी भारतीय फिल्मों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बन गए हैं। एक माध्यम(परिवर्तन) के रूप में सिनेमा ने देश में अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल की और सिनेमा की लोकप्रियता का इसी से अन्दाजा लगाया जा सकता है कि यहाँ सभी भाषाओं में मिलाकर प्रति वर्ष 1,600 तक फिल्में बनी हैं। दादा साहेब फाल्के भारतीय सिनेमा के जनक के रूप में जाना जाते हैं। दादा साहब फाल्के के भारतीय सिनेमा में आजीवन योगदान के प्रतीक स्वरुप और 1969 में दादा साहब के जन्म शताब्दी वर्ष में भारत सरकार द्वारा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की स्थापना उनके सम्मान में की गयी। आज यह भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित और वांछित पुरस्कार हो गया है। २०वीं सदी में भारतीय सिनेमा, संयुक्त राज्य अमरीका का सिनेमा हॉलीवुड तथा चीनी फिल्म उद्योग के साथ एक वैश्विक उद्योग बन गया।Khanna, 155 2013 में भारत वार्षिक फिल्म निर्माण में पहले स्थान पर था इसके बाद नाइजीरिया सिनेमा, हॉलीवुड और चीन के सिनेमा का स्थान आता है। वर्ष 2012 में भारत में 1602 फ़िल्मों का निर्माण हुआ जिसमें तमिल सिनेमा अग्रणी रहा जिसके बाद तेलुगु और बॉलीवुड का स्थान आता है। भारतीय फ़िल्म उद्योग की वर्ष 2011 में कुल आय $1.86 अरब (₹ 93 अरब) की रही। जिसके वर्ष 2016 तक $3 अरब (₹ 150 अरब) तक पहुँचने का अनुमान है। बढ़ती हुई तकनीक और ग्लोबल प्रभाव ने भारतीय सिनेमा का चेहरा बदला है। अब सुपर हीरो तथा विज्ञानं कल्प जैसी फ़िल्में न केवल बन रही हैं बल्कि ऐसी कई फिल्में एंथीरन, रा.वन, ईगा और कृष 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रूप में सफल हुई है। भारतीय सिनेमा ने 90 से ज़्यादा देशों में बाजार पाया है जहाँ भारतीय फिल्मे प्रदर्शित होती हैं। Khanna, 158 सत्यजीत रे, ऋत्विक घटक, मृणाल सेन, अडूर गोपालकृष्णन, बुद्धदेव दासगुप्ता, जी अरविंदन, अपर्णा सेन, शाजी एन करुण, और गिरीश कासरावल्ली जैसे निर्देशकों ने समानांतर सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और वैश्विक प्रशंसा जीती है। शेखर कपूर, मीरा नायर और दीपा मेहता सरीखे फिल्म निर्माताओं ने विदेशों में भी सफलता पाई है। 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रावधान से 20वीं सेंचुरी फॉक्स, सोनी पिक्चर्स, वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स और वार्नर ब्रदर्स आदि विदेशी उद्यमों के लिए भारतीय फिल्म बाजार को आकर्षक बना दिया है। Khanna, 156 एवीएम प्रोडक्शंस, प्रसाद समूह, सन पिक्चर्स, पीवीपी सिनेमा,जी, यूटीवी, सुरेश प्रोडक्शंस, इरोज फिल्म्स, अयनगर्न इंटरनेशनल, पिरामिड साइमिरा, आस्कार फिल्म्स पीवीआर सिनेमा यशराज फिल्म्स धर्मा प्रोडक्शन्स और एडलैब्स आदि भारतीय उद्यमों ने भी फिल्म उत्पादन और वितरण में सफलता पाई। मल्टीप्लेक्स के लिए कर में छूट से भारत में मल्टीप्लेक्सों की संख्या बढ़ी है और फिल्म दर्शकों के लिए सुविधा भी। 2003 तक फिल्म निर्माण / वितरण / प्रदर्शन से सम्बंधित 30 से ज़्यादा कम्पनियां भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध की गयी थी जो फिल्म माध्यम के बढ़ते वाणिज्यिक प्रभाव और व्यसायिकरण का सबूत हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग दक्षिण भारत की चार फिल्म संस्कृतियों को एक इकाई के रूप में परिभाषित करता है। ये कन्नड़ सिनेमा, मलयालम सिनेमा, तेलुगू सिनेमा और तमिल सिनेमा हैं। हालाँकि ये स्वतंत्र रूप से विकसित हुए हैं लेकिन इनमे फिल्म कलाकारों और तकनीशियनों के आदान-प्रदान और वैष्वीकरण ने इस नई पहचान के जन्म में मदद की। भारत से बाहर निवास कर रहे प्रवासी भारतीय जिनकी संख्या आज लाखों में हैं, उनके लिए भारतीय फिल्में डीवीडी या व्यावसायिक रूप से संभव जगहों में स्क्रीनिंग के माध्यम से प्रदर्शित होती हैं। Potts, 74 इस विदेशी बाजार का भारतीय फिल्मों की आय में 12% तक का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। इसके अलावा भारतीय सिनेमा में संगीत भी राजस्व का एक साधन है। फिल्मों के संगीत अधिकार एक फिल्म की 4 -5 % शुद्ध आय का साधन हो सकते हैं। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और भारतीय सिनेमा · और देखें »

भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष

3 मई 2013 (शुक्रवार) को भारतीय सिनेमा पूरे सौ साल का हो गया। किसी भी देश में बनने वाली फिल्में वहां के सामाजिक जीवन और रीति-रिवाज का दर्पण होती हैं। भारतीय सिनेमा के सौ वर्षों के इतिहास में हम भारतीय समाज के विभिन्न चरणों का अक्स देख सकते हैं।उल्लेखनीय है कि इसी तिथि को भारत की पहली फीचर फ़िल्म “राजा हरिश्चंद्र” का रुपहले परदे पर पदार्पण हुआ था। इस फ़िल्म के निर्माता भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहब फालके थे। एक सौ वर्षों की लम्बी यात्रा में हिन्दी सिनेमा ने न केवल बेशुमार कला प्रतिभाएं दीं बल्कि भारतीय समाज और चरित्र को गढ़ने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष · और देखें »

भारतीय व्यक्तित्व

यहाँ पर भारत के विभिन्न भागों एवं विभिन्न कालों में हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों की सूची दी गयी है। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और भारतीय व्यक्तित्व · और देखें »

भूत (2003 फ़िल्म)

भूत 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और भूत (2003 फ़िल्म) · और देखें »

मधुर भंडारकर

मधुर भंडारकर (मराठी: मधुर भांडारकर) (जन्म - 26 अगस्त 1968) एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता हैं। उन्हें विशेष कर चांदनी बार (2001), पेज 3 (2005), ट्रैफिक सिग्नल (2007) और फैशन (2008) जैसी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और मधुर भंडारकर · और देखें »

मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी भारतीय हिन्दी फ़िल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता हैं। मनोज को प्रयोगकर्मी अभिनेता के रूप में जाना जाता है। उन्होने अपना फ़िल्मी कैरियर १९९४ मे शेखर कपूर निर्देशित अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फ़िल्म बैंडिट क्वीन से शुरु किया। बॉलीवुड मे उनकी पहचान १९९८ मे राम गोपाल वर्मा निर्देशित फ़िल्म सत्या से बनी। इस फ़िल्म ने मनोज को उस दौर के अभिनेताओं के समकक्ष ला खङा किया। इस फ़िल्म के लिये उनन्हे सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी · और देखें »

मस्त (1999 फ़िल्म)

मस्त 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और मस्त (1999 फ़िल्म) · और देखें »

रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा जो की हरियाणा के एक जाट परिवार से है, भारतीय अभिनेता हैं जो हिन्दी फ़िल्मों में नज़र आते हैं। विद्यार्थी जीवन में ही हुड्डा ने अभिनय क्षेत्र में कदम रख दिया था। मेलबॉर्न, ऑस्ट्रेलिया, में अपनी शिक्षा पूरी कर के हुड्डा भारत वापस आ गए और मॉडल तथा रंगमंच अभिनेता के तौर पर कार्य करने लगे। हुड्डा ने अपनी बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत 2001 की मीरा नायर की मॉनसून वैडिंग फ़िल्म से की। हालांकि फ़िल्म में अपने अच्छे काम के पश्चात भी इन्होंने अगली परियोजना के लिए चार वर्ष तक की प्रतीक्षा की। 2005 में रिलीज़ हुई राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म डी में अपने किरदार के लिए हुड्डा को आलोचकों की प्रशंसा प्राप्त हुई। डी के बाद हुड्डा ने कई असफ़ल परियोजनाओं में कार्य किया। अगली सफ़लता इन्हें मिलान लुथरिया कई 2010 की फ़िल्म वन्स अपोन अ टाइम इन मुम्बई से मिली, जो इनके कैरियर में निर्णायक बिंदु रहा। इसके पश्चात ये साहिब, बीवी और गैंगस्टर (2011) और जन्नत 2 (2012) में निभाई गई अपनी भूमिकाओं के लिए जाने गए। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और रणदीप हुड्डा · और देखें »

रात (1992 फ़िल्म)

रात 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और रात (1992 फ़िल्म) · और देखें »

राम गोपाल वर्मा की आग (2007 फ़िल्म)

राम गोपाल वर्मा की आग 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और राम गोपाल वर्मा की आग (2007 फ़िल्म) · और देखें »

रामदास पाध्ये

250x250पिक्सेल रामदास पाध्ये एक बोलती कठपुतलीकार और कठपुतली निर्माता है। इन्होंने पिछले 40 वर्षों में, भारत में और विदेशों में,9000 से अधिक बोलती कठपुतली कार्यक्रमो का प्रदर्शन किया है।कठपुतली एवं बोलती कठपुतली कला पर,इनकी वेबसाइट पहली भारतीय वेबसाइट है। १९७२ के बाद से ये नियमित रूप से भारत की' राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर प्रस्तुति देते आ रहे है.

नई!!: रामगोपाल वर्मा और रामदास पाध्ये · और देखें »

रिया सेन

रिया सेन (রিয়া সেন, pron.) (जन्म: रिया देव वर्मा, २४ जनवरी १९८१) एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। उनकी नानी सुचित्रा सेन, माँ मुनमुन सेन और बहन राइमा सेन भी अभिनेत्रियाँ रही हैं, इस तरह रिया मूलतः अभिनेताओं के परिवार में से है। उन्होंने अपना अभिनय करियर सन् १९९१ में फ़िल्म विषकन्या में एक बाल कलाकार के रूप में शुरू किया। उनको अपने फिल्म कैरियर की पहली व्यवसायिक सफलता सन् २००१ में एन. चंद्रा द्वारा दिग्दर्शित कम बजट वाली सेक्स कॉमेडी हिन्दी फ़िल्म स्टाइल में मिली। उनकी कुछ अन्य फ़िल्मों में निर्माता प्रीतिश नंदी की संगीतमय हिंगलिश (Hinglish) फ़िल्म झंकार बीट्स (2001), शादी नं. 1 (2005) और मलयालम में हॉरर फ़िल्म अनंथाभाद्रम (2005) शामिल है। सोलह साल की उम्र में जब रियाने फाल्गुनी पाठक के संगीत विडियो याद पिया की आने लगी में काम किया, तब पहली बार उनको एक मॉडल के रूप में पहचाना गया। तब से वह संगीत वीडियो, टेलिविजन विज्ञापनों, फैशन शो में और पत्रिका के आवरण पर दिखाई देने लगी। रिया ने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी काम किया है और ऐड्स (AIDS) के प्रति जागरुकता फैलाने वाले एक संगीत विडियो में आयी, जिसका लक्ष्य लोगों के बीच इस बीमारी के बारे में बडे पैमाने में फैली गलतफ़हमियां को दूर करने का था। उन्होंने बाल नेत्र-चिकित्सा के लिया धन जुटाने में भी मदद की। अब तक रिया को अभिनेता अश्मित पटेल के साथ एम्एम्एस (MMS) क्लिप, फोटोग्राफर दब्बू रत्नानी के वार्षिक कैलेंडर में उनके अर्धनग्न चित्र और रूढ़िवादी भारतीय फ़िल्म उद्योग में बड़े परदे पर चुम्बन देनें को ले कर विवादों का सामना करना पड़ा हैं। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और रिया सेन · और देखें »

रंगीला (1995 फ़िल्म)

रंगीला 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और रंगीला (1995 फ़िल्म) · और देखें »

रक्त चरित्र

रक्त चरित्र २०१० में दो भागों में बनी बॉलीवुड फ़िल्म है। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और रक्त चरित्र · और देखें »

शिवा (1990 फ़िल्म)

शिवा 1989 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और शिवा (1990 फ़िल्म) · और देखें »

सत्या (1998 फ़िल्म)

सत्या 1998 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह एक बहुत सफल चलचित्र था। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और सत्या (1998 फ़िल्म) · और देखें »

सत्या 2

सत्या २ राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित फ़िल्म सत्या (1998) की उत्तरकृति फ़िल्म है। फ़िल्म को एक साथ दो भारतीय भाषाओं हिन्दी और तेलुगू में जारी किया गया। फ़िल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया है और निर्माता सैनी एस जोहरी हैं। फ़िल्म अभिनेता पुनीत सिंह रतन (हिन्दी), शर्वानन्द (तेलुगू), अनायिका सोती, आराधना गुप्ता और महेश टाकुर प्रमुख भूमिका में हैं। फ़िल्म में आप्रवासी सत्या की कहानी को दिखाया जाता है जो मुम्बई में मुम्बई अण्डरवर्ल्ड को पुनःनिर्मित करने के उद्देश्य से आता है। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और सत्या 2 · और देखें »

सरकार (2005 फ़िल्म)

सरकार 2005 में राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित की गई एक चलचित्र थी।.

नई!!: रामगोपाल वर्मा और सरकार (2005 फ़िल्म) · और देखें »

सरकार 3

सरकार 3 राम गोपाल वर्मा द्वारा सह-निर्मित और निर्देशित, 2017 की एक भारतीय राजनैतिक-अपराध थ्रिलर फिल्म है। यह सरकार फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें पिछ्ली फिल्म सरकार राज के प्रसंग को जारी रखा गया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन पुन: मुख्य भूमिका में दिखाई दिये, उनके साथ रॉनित रॉय, पराग त्यागी, जैकी श्रॉफ, मनोज वाजपेयी, अमित साध और यामी गौतम भी फिल्म मे भूमिका निभाई। पाकिस्तानी अभिनेत्री फिजा अली ने इस फिल्म से हिन्दी सिनेमा में शुरुआत की। फिल्म को 12 मई, 2017 को दुनिया भर में प्रदर्शित किया गया। जिसे इंड़िया टाइम्स ने 3/5 रेटिंग व आलोचकों ने फिल्म की सकारात्मक समीक्षा की। फिल्म में सरकार के आंतरिक संघर्ष और उसके महल-राजनीति के साथ शीर्ष स्तर के अधिकारियों और महाराष्ट्र सरकार के बीच के पावरब्रोकर्स संघर्ष दिखा देता है, जिसमें आंतरिक प्रतिद्वंद्विता और साजिश शामिल है। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और सरकार 3 · और देखें »

सलीम-सुलेमान

सलीम और सुलेमान हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीत निर्देशक और गायक हैं। यह एक दो भाइयों की जोड़ी है जिसमे, सलीम मर्चेंट और सुलेमान मर्चेंट शामिल हैं। सलीम और सुलेमान पिछले एक दशक से अधिक से फिल्मों के लिए संगीत रचना कर रहे हैं, इनकी प्रसिद्ध फिल्मों मे शामिल हैं, चक दे! इंडिया, भूत, मुझसे शादी करोगी, मातृभूमि और फैशन। एक प्रदर्शन में सलीम-सुलेमान इस जोड़ी ने कई भारतीय पॉप बैंड के लिए भी संगीत तैयार किया है जिनमें वीवा, आसमां, श्वेता शेट्टी, जैस्मीन और स्टाइल भाई आदि शामिल हैं। इन्होने कई टीवी विज्ञापनों का निर्माण और संगीत निर्देशन किया है जिसमे इनका सहयोग उस्ताद जाकिर हुसैन और उस्ताद सुल्तान खान जैसे कलाकारों ने किया है। इन्हें इनका पहला मौका करण जौहर ने अपनी फिल्म काल की संगीत रचना करने के लिए दिया था। उसके बाद, इन्होने कई बड़े निर्माताओं और निर्देशक जैसे यश चोपड़ा, सुभाष घई और राम गोपाल वर्मा के साथ फिल्में की हैं। गीत संगीत रचना से पहले, वे फिल्मों मे पार्श्व संगीत रचना करते रहे हैं। कुछ डरावनी फिल्मों में उनका पार्श्व संगीत बहुत पसंद किया गया।.

नई!!: रामगोपाल वर्मा और सलीम-सुलेमान · और देखें »

सुदीप

सुदीप (जन्म:2 सितम्बर 1973, शिमोगा, कर्नाटक; ಸುದೀಪ್) भारतीय फ़िल्म निर्देशक, अभिनेता और निर्माता है। वो मुख्य तौर पर कन्नड़ भाषा की फ़िल्मों में काम करते हैं। उनकी कुछ मुख्य फ़िल्में है: स्पर्श, नंदी, स्वाति मुत्थू, बच्चन। सुदीप कन्नड़ फिल्मों स्पार्शी (2000), हचचा (2001), नंदी (2002), कीचा (2003), स्वथी मुथु (2003), माय ऑटोग्राफ (2006), मुसांजामातु (2008), वीरा मदारी (2009), बस माथ महाथली (2010), केपे गौड़ा (2011) और तेलुगू-तमिल द्विभाषी एगा ​​(2012), आदि। उन्होंने अपनी फिल्म हचचा, नंदी और स्वाती मुथु के लिए लगातार तीन वर्षों तक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - कन्नड़ के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। 2013 के बाद से, वे बिग बॉस के कन्नड़ वर्जन, बिग बॉस, टेलीविजन रियलिटी शो की मेजबानी कर रहे हैं। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और सुदीप · और देखें »

सुनिधि चौहान

सुनिधि चौहान (जन्म निधी चौहान, १४ अगस्त १९८३) एक भारतीय पार्श्वगायिका है जो हिन्दी गीतों को गाने के लिए लोकप्रिय है। उन्होंने मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बंगाली, असमिया और गुजराती फ़िल्मों में भी २००० से अधिक गीत गाए हैं। चौहान ने गायन की शुरुआत चार वर्ष की आयु से की और एक स्थानीय टीवी मेज़बान ने उनकी इस प्रतिभा को देखा। उन्हें प्रसिद्धी टेलिविज़न गायन प्रतियोगिता मेरी आवाज़ सुनो से मिली जिसमे जित के बाद उन्होंने पार्श्वगायन क्षेत्र में शस्त्र फ़िल्म से पदार्पण किया। उन्हें लोकप्रियता राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म मस्त से मिली जिसमे उन्होंने "रुकी रुकी सी ज़िंदगी" गीत गाया जो एक हीट गीत साबित हुआ। उन्हें कुल चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों का नामांकन और तीन में जित हासिल हुई। उन्होंने दो स्टार स्क्रीन पुरस्कार, दो आइफा पुरस्कार और एक ज़ी सिने पुरस्कार जीते हैं। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और सुनिधि चौहान · और देखें »

सीआईडी (धारावाहिक)

सीआईडी सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला हिन्दी भाषा का एक धारावाहिक है, जिसे भारत का सबसे लंबा चलने वाला धारावाहिक होने का श्रेय प्राप्त है। अपराध व जासूसी शैली पर आधारित इस धारावाहिक में शिवाजी साटम, दयानन्द शेट्टी और आदित्य श्रीवास्तव मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसके सर्जक, निर्देशक और लेखक बृजेन्द्र पाल सिंह हैं। इसका निर्माण फायरवर्क्स नामक कंपनी ने किया है जिसके संस्थापक बृजेन्द्र पाल सिंह और प्रदीप उपूर हैं। २१ जनवरी १९९८ से शुरु होकर यह धारावाहिक अब तक लगातार चल रहा है। इसका प्रसारण प्रत्येक शनिवार और रविवार को रात १० बजे होता है। इसका पुनः प्रसारण सोनी पल चैनल पर रात ९ बजे होता है जिसमें इसके पुराने प्रकरण दिखाये जाते हैं। इस धारावाहिक ने २१ जनवरी २०१८ को अपने प्रसारण के २० वर्ष पूर्ण किये और २१वें वर्ष में प्रवेश किया। इससे पहले, २७ सितम्बर २०१३ को इस धारावाहिक ने अपनी १०००वीं कड़ी पूरी की। इस धारावाहिक को कई अन्य भाषाओं में भी भाषांतरित किया गया है। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और सीआईडी (धारावाहिक) · और देखें »

हिन्दी पुस्तकों की सूची/श

संवाद शीर्षक से कविता संग्रह-ईश्वर दयाल गोस्वाामी.

नई!!: रामगोपाल वर्मा और हिन्दी पुस्तकों की सूची/श · और देखें »

हिंदी चलचित्र, १९९० दशक

1990 दशक के हिंदी चलचित्र। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और हिंदी चलचित्र, १९९० दशक · और देखें »

हिंदी चलचित्र, २००० दशक

2000 के दशक के हिंदी चलचित्र .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और हिंदी चलचित्र, २००० दशक · और देखें »

जिया ख़ान

जिया ख़ान (جیا خان;जन्म: 20 फरवरी, 1988 - मृत्यु: 3 जून 2013) जिसका असली नाम नफीसा खान था एक बॉलीवुड अभिनेत्री थी। उन्हें मुख्यतः २००८ की फिल्म गजनी में अभिनय के लिए जाना जाता है। वनइण्डिया 21 नवम्बर 2006 उनकी तृतीय और अन्तिम फिल्म २०१० में प्रदर्शित फिल्म हाउसफुल थी। 2012 में उन्होंने अपना नाम वापस बदलकर नफीसा रख लिया। 24 मई 2013 को उन्होंने अपना अन्तिम ट्विट लिखा था जिसमें उन्होंने अलविदा कह दिया था। जिया ने ट्विटर अकाउंट असली नाम नफीसा खान के नाम से ही बनाया था। उन्होंने 24 मई को आखिरी ट्वीट किया, 'सॉरी मैं ट्विटर से जा रही हूं। थोड़ा ब्रेक ले रही हूं...

नई!!: रामगोपाल वर्मा और जिया ख़ान · और देखें »

वर्मा

वर्मा (अंग्रेजी: Varma, (अन्य नाम) वर्मन या बर्मन) हिन्दू धर्म का एक जाति सूचक उपनाम है जिसे वर्तमान भारतवर्ष एवं दक्षिण पूर्व एशिया में निवास करने वाले सभी हिन्दू अपने नाम के आगे गर्व से लिखते हैं। मुख्यत: क्षत्रिय वर्ण से उत्पन्न जाति के लोग ही वर्मा लिखते हैं परन्तु आधुनिकता के इस दौर में अन्य जातियों के लोग भी इस उपनाम को अपने नाम के आगे लगाने लगे हैं। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और वर्मा · और देखें »

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबरोय एक हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। विवेक ऑबेरॉय का जन्म 3 सितम्बर 1976 को एक भारतिय परिवार में हुआ था। राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म कंपनी (2002) के साथ उन्होंने अपने करियर की शुरूवात की है। इस फ़िल्म में अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू के लिए और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए पुरस्कृत किया गया है। फ़िल्म रक्त चरित्र और क्रिश 3 के अभिनय के लिए उनके अभिनय की प्रशंसा हुई। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और विवेक ओबेरॉय · और देखें »

वीरप्पन

वीरप्पन के नाम से प्रसिद्ध कूज मुनिस्वामी वीरप्पन (1952-2004) दक्षिण भारत का कुख्यात चन्दन तस्कर था। चन्दन की तस्करी के अतिरिक्त वह हाथीदांत की तस्करी, हाथियों के अवैध शिकार, पुलिस तथा वन्य अधिकारियों की हत्या व अपहरण के कई मामलों का भी अभियुक्त था। कहा जाता है कि सरकार ने कुल 20 करोड़ रुपये उसे पकड़ने के लिए खर्च किए (प्रतिवर्ष लगभग 2 करोड़)। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और वीरप्पन · और देखें »

करन मेहरा

करन मेहरा एक भारतीय अभिनेता हैं। यह नैतिक राज शेखर सिंघानिया नामक एक प्रमुख किरदार यह रिश्ता क्या कहलाता है में निभा रहे हैं। इसके अलावा यह नच बलिए में अपनी पत्नी निशा रावल के साथ प्रतिभागी बन चुके हैं। साथ ही लव स्टोरी 2050 नामक फिल्म में भी कार्य कर चुके हैं। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और करन मेहरा · और देखें »

कंपनी (2002 फ़िल्म)

कंपनी वर्ष २००२ रिलीजहुई हिन्दी फिल्म है। यह फिल्म की कहानी मुंबई में १९९० के दशक में चल रहे अंडरवर्ल्ड वॉर पर आधारित है, जिसका निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया है । इस फिल्म में अजय देवगन, मोहनलाल, विवेक ओबेराय, मनीषा कोईराला और अंतरा माली मुख्य भूमिका में नजर आये थे। यह फिल्म वर्ष २००२ की सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली फिल्मों में से एक थी। वर्ष २००३ में आयोजित फिल्मफेयर पुरस्कारों में इस फिल्म ने ७ पुरस्कार जीत कर अपना दबदबा साबित किया था।   .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और कंपनी (2002 फ़िल्म) · और देखें »

कैटरीना कैफ़

कैटरीना कैफ़ (जन्म: 16 जुलाई 1983) एक ब्रितानी भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म जगत में काम करती हैं, हालांकि उन्होनें कुछ तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। भारत की सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक होने के साथ-साथ, कैटरीना को सबसे आकर्षक हस्तियों में से एक के रूप में मीडिया में उद्धृत किया जाता है। एक सफल मॉडलिंग कैरियर के बाद, 2003 में कैटरीना ने व्यावसायिक रूप से असफल फ़िल्म बूम में एक भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फलस्वरूप वह एक तेलुगू हिट फिल्म, रोमांटिक कॉमेडी मल्लीस्वारी में दिखाई दी। कैफ ने बाद में रोमांटिक कॉमेडी ''मैंने प्यार क्यूँ किया'' और नमस्ते लंदन के साथ बॉलीवुड में व्यावसायिक सफलता अर्जित की, जिनमें से बाद वाली के लिये उनके अभिनय की प्रशंसा हुई। इसके बाद उनकी कुछ और सफल फ़िल्में आईं जैसे ''पार्टनर'', ''वेलकम'', सिंह इज़ किंग। 2009 में आई फ़िल्म ''न्यू यॉर्क'' जिसके लिये उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार का नामांकन मिला, ने उनके करियर को नया मोड़ दिया। वह बाद में ''राजनीति'', ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा, मेरे ब्रदर की दुल्हन और एक था टाइगर जैसी हिट फिल्मों में और अधिक प्रमुख भूमिकाओं में दिखीं। वो धूम 3 में संक्षिप्त भूमिका में दिखीं जिसने भारतीय फ़िल्मों में सबसे ज़्यादा कमाई की थी। अपने अभिनय कौशल के लिए समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएँ प्राप्त करने के बावजूद, उन्होनें अपने आप को हिंदी फिल्मों में व्यावसायिक रूप से एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है। अभिनय के अलावा, कैटरीना स्टेज शो और अवार्ड कार्यक्रमों में भाग लेती हैं। वह विशेष रूप से अपने निजी जीवन के बारे में संरक्षित रहने के लिए जानी जाती हैं, जो व्यापक रूप से मीडिया जांच का विषय रहा हैं। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और कैटरीना कैफ़ · और देखें »

अनुराग कश्यप

अनुराग सिंह कश्यप (जन्म 10 सितम्बर 1972) एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश कें गोरखपुर जिले में हुआ और वह विभिन्न शहरों में पले-बढे। उन्होनें अपनी शिक्षा देह्ररादून और ग्वालियर में की और उनकी कुछ फिल्मों में इन शहरों की छाप देखने को मिलती हैं, विशेष रूप से गैग्स ऑफ वासेपुर, जहाँ उन्होनें उस घर का प्रयोग किया जहाँ वह पले-बढे। फिल्में देखने का शौक उनहें बचपन से ही था, पर यह स्कूली शिक्षा के के द्वारान छूट गाया। यह शौक दोबरा कॉलेज में जागृत हुआ। यहाँ एक थिएटर टोली से संगठित होकर जब वह एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उपस्थित हुए तो उनमें फिल्मे' बनाने की चेतान जागी। यहीँ से उनकी कैरियर की शुरुआत हुई। टेलीविजन सीरियल के लिए लिखने के बाद, अनुराग को रामगोपाल वर्मा के अपराध नाटक फिल्म सत्या में सह-लेखन का कार्य मिला। उन्होंने अपने निर्देशन का कार्य फिल्म पाँच से शुरुआत की। जो कि केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के कारण प्रदर्शित नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने 1993 के मुंबई पर बम विस्फोट के बारे में हुसैन जैदी लिखित पुस्तक पर आधारित एक फिल्म ब्लैक फ्राइडे (2007) का निर्देशन किया। लेकिन इसका प्रदर्शन केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा लंबित किए जाने के कारण 2 साल बाद हो सका, लेकिन 2007 में प्रदर्शित होने के बाद इसे काफी सराहना प्राप्त हुई। इसके बाद अनुराग ने नो स्मोकिंग (2007) बनाई जिसने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने देवदास के आधुनिक संस्करण पर आधारित पर फिल्म देव डी (2009) बनाई जिसे काफी व्यवसायिक सफलता प्राप्त हुई। उसके बाद उन्होंने एक राजनीतिक नाटक फिल्म गुलाल (2009) और दैट गर्ल इन यैलो बूट्स (2011) फिल्मों का भी निर्देशन किया। 2012 में आई उनकी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर-भाग १ और भाग २ ने इनके निर्देशन का नया किर्तीमान बनाया। इस फिल्म ने न केवल व्यवसायिक रुप से सफल रही बल्कि समीक्षकों ने भी इसे काफी सराहा। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और अनुराग कश्यप · और देखें »

१९६२

1962 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और १९६२ · और देखें »

२०१७ की बॉलीवुड फ़िल्में

यह सूची २०१७ में प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फ़िल्मों की है। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और २०१७ की बॉलीवुड फ़िल्में · और देखें »

2010 की बॉलीवुड फिल्में

यह पृष्ठ २०१० में निर्मित बॉलीवुड फ़िल्मों की एक सूची है। टिकट खिड़की पर 30 उच्चतम अर्जक फ़िल्मों की सूची में छः फ़िल्में शामिल हुई। इस वर्ष की उच्चतम 10 फ़िल्मों द्वारा अर्जित राशी थी, जो 2009 में आर्जित राशी से तुलना करने पर इसमें प्रतिशत वृद्धि 11.71% हुई। 2010 में पहली बार यह आँकड़ा पार हुआ केवल उच्चतम अर्जक 10 फ़िल्में के अंक को पार कर गई। यह बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार था कि दो फ़िल्में दबंग और गोलमाल 3 ने से अधिक धन अर्जित किया। निम्नलिखित 10 फ़िल्में बॉलीवुड की 2010 की सर्वश्रेष्ठ अर्जक फ़िल्में हैं। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और 2010 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

2011 की बॉलीवुड फ़िल्में

यह बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री द्वारा २०११ में निर्मित फ़िल्मों की सूची है। वर्ष के दौरान व्यावसायिक तौर पर एवं समीक्षकों की दृष्टि से विभिन्न सफल फ़िल्में जारी की गई। आठ फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली शीर्ष 30 हिन्दी फ़िल्मों की सूची में जगह बनाई। प्रमुख दर्शनीय फ़िल्मों का संक्षिप्त विश्लेषण निम्न प्रकार है.

नई!!: रामगोपाल वर्मा और 2011 की बॉलीवुड फ़िल्में · और देखें »

2013 की बॉलीवुड फिल्में

साल 2013 में बॉलीवुड ने 100 वर्ष पुर किये। .

नई!!: रामगोपाल वर्मा और 2013 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

राम गोपाल वर्मा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »