लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राज्य सभा के उपाध्यक्ष

सूची राज्य सभा के उपाध्यक्ष

राज्य सभा के उपाध्यक्ष राज्यसभा के अध्यक्ष के अभाव में राज्य सभा की कार्यवाही की अध्यक्षता करते हैं। भारत के उपराष्ट्रपति ही राज्यसभा के अध्यक्ष होते है। राज्य सभा के उपाध्यक्ष राज्य सभा द्वारा आंतरिक रूप से चुने जाते हैं। .

7 संबंधों: एम एम जेकब, एस वी कृष्णमूर्ति राव, पी जे कुरियन, भाऊराव देवाजी खोब्रागडे, वायलेट अल्वा, गोदे मुरहारी, के रहमान खान

एम एम जेकब

मुंडक्कल मैथ्यू जेकब (या एम एम जेकब, जन्म ९ अगस्त १९२७) भारतीय राजनीतिज्ञ है। वे केरल राज्य से राज्य सभा के सदस्य रहे हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता है। वे २ फ़रवरी १९८६ से २२ अक्टूबर १९८६ तक राज्य सभा के उपाध्यक्ष थे और बाद में उन्होने इस्तीफा दे दिया। .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और एम एम जेकब · और देखें »

एस वी कृष्णमूर्ति राव

एस वी कृष्णमूर्ति राव (१५ नवम्बर १९०२ - १८ नवम्बर १९६८) भारत से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे। वे दो सत्रों तक राज्य सभा के सदस्य रहे; ३ अप्रैल १९५२ से २ अप्रैल १९५६ तक और फिर ३ अप्रैल १९५६ से १ मार्च १९६२ तक। वे ३१ मई १९५२ से २ अप्रैल १९५६ तक और फिर से २५ अप्रैल १९५६ से १ मार्च १९६२ तक राज्य सभा के उपाध्यक्ष रहे और बाद में लोकसभा के लिए चुने गए। .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और एस वी कृष्णमूर्ति राव · और देखें »

पी जे कुरियन

पल्लथ जोसेफ "पी जे" कुरियन (जन्म ३१ मार्च १९४१) एक केरल से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो अगस्त २०१२ से राज्य सभा के वर्तमान उपाध्यक्ष हैं। वे लोक सभा के छह बार सदस्य और राज्य सभा के तीन बार। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता है। .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और पी जे कुरियन · और देखें »

भाऊराव देवाजी खोब्रागडे

भाऊराव देवाजी खोब्रागडे (२५ सितम्बर १९२५ - २३ अप्रैल १९८४) भारतीय भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के राजनीतिज्ञ थे। वे महाराष्ट्र से थे और पहले पेशे से वकील थे। वे तीन सत्रों तक राज्य सभा के सदस्य रहे; ३ अप्रैल १९५८ से २ अप्रैल १९६४ तक, ३ अप्रैल १९६६ से २ अप्रैल १९७२ तक, और फिर ३ अप्रैल १९७८ से २ अप्रैल १९८४ तक। वे १७ दिसम्बर १९६९ से २ अप्रैल १९७२ तक राज्य सभा के उपाध्यक्ष रहे। .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और भाऊराव देवाजी खोब्रागडे · और देखें »

वायलेट अल्वा

वायलेट अल्वा (२४ अप्रैल १९०८ – २० नवंबर १९६९) भारत से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राजनीतिज्ञ थी। वे तीन सत्रों तक राज्य सभा के सदस्य रही; ३ अप्रैल १९५२ से २ अप्रैल १९६० तक, ३ अप्रैल १९६० से २ अप्रैल १९६६ तक, और फिर ३ अप्रैल १९६६ से उनकी मृत्यु तक। वे १९५७ से १९६२ तक केन्द्रीय उप गृह मंत्री रही। वे १९ अप्रैल १९६२ से २ अप्रैल १९६६ तक और फिर से ७ अप्रैल १९६६ से १६ नवम्बर १९६९ तक राज्य सभा की उपाध्यक्षा रही और बाद में उन्होने इस्तीफा दे दिया। .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और वायलेट अल्वा · और देखें »

गोदे मुरहारी

गोदे गंगाराजू मुरहारी (२० मई १९२६ - ६ अगस्त १९८२) भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वे तीन सत्रों तक राज्य सभा के सदस्य रहे; ३ अप्रैल १९६२ से २ अप्रैल १९६८ तक, ३ अप्रैल १९६८ से २ अप्रैल १९७४ तक, और फिर ३ अप्रैल १९७४ से २० मार्च १९७७ तक। अपने राजनीतिक कारकिर्दगी में वे कभी निर्दलीय, कभी संयुक्त समाजवादी दल और कभी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि रहे। वे ४ अप्रैल १९७२ से २ अप्रैल १९७४ तक और फिर से २६ अप्रैल १९७४ से २० मार्च १९७७ तक राज्य सभा के उपाध्यक्ष रहे और बाद में लोकसभा के लिए चुने गए। .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और गोदे मुरहारी · और देखें »

के रहमान खान

के रहमान खान (जन्म ५ अप्रैल १९३९) भारतीय राजनीतिज्ञ है। वे कर्नाटक राज्य से राज्य सभा के सदस्य रहे हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता है। वे २२ जुलाई २००४ से २ अप्रैल २००६ तक और फिर १२ मई २००६ से २ अप्रैल २०१२ तक राज्य सभा के उपाध्यक्ष थे। .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और के रहमान खान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »