लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राजा महेन्द्र प्रताप सिंह

सूची राजा महेन्द्र प्रताप सिंह

महान क्रांतिकारी राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राजा महेन्द्र प्रताप सिंह (1 दिसम्बर 1886 – 29 अप्रैल 1979) भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार, लेखक, क्रांतिकारी और समाज सुधारक थे। वे 'आर्यन पेशवा' के नाम से प्रसिद्ध थे। .

6 संबंधों: नेपाल, प्रेम महाविद्यालय, भारत की अंतःकालीन सरकार, मथुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, आज़ाद हिन्द फ़ौज, अब्दुल हाफ़िज़ मोहम्मद बरकतउल्ला

नेपाल

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। .

नई!!: राजा महेन्द्र प्रताप सिंह और नेपाल · और देखें »

प्रेम महाविद्यालय

प्रेम महाविद्यालय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा महेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा स्थापित यह महाविद्यालय वृंदावन (मथुरा) में यमुना जी के किनारे पर स्थित है।.

नई!!: राजा महेन्द्र प्रताप सिंह और प्रेम महाविद्यालय · और देखें »

भारत की अंतःकालीन सरकार

जर्मन और तुर्की प्रतिनिधियों के साथ १९१५ में महेन्द्र प्रताप (बीच में) भारत की अंतःकालीन सरकार (Provisional Government of India) भारतीय राष्ट्रवादियों द्वारा १ दिसम्बर १९१५ को काबुल में अस्थायी रूप से स्थापित एक सरकार थी। .

नई!!: राजा महेन्द्र प्रताप सिंह और भारत की अंतःकालीन सरकार · और देखें »

मथुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

मथुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। .

नई!!: राजा महेन्द्र प्रताप सिंह और मथुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

आज़ाद हिन्द फ़ौज

आज़ाद हिन्द फौज़ का ध्वज आज़ाद हिन्द फ़ौज सबसे पहले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह ने 29 अक्टूबर 1915 को अफगानिस्तान में बनायी थी। मूलत: यह 'आजाद हिन्द सरकार' की सेना थी जो अंग्रेजों से लड़कर भारत को मुक्त कराने के लक्ष्य से ही बनायी गयी थी। किन्तु इस लेख में जिसे 'आजाद हिन्द फौज' कहा गया है उससे इस सेना का कोई सम्बन्ध नहीं है। हाँ, नाम और उद्देश्य दोनों के ही समान थे। रासबिहारी बोस ने जापानियों के प्रभाव और सहायता से दक्षिण-पूर्वी एशिया से जापान द्वारा एकत्रित क़रीब 40,000 भारतीय स्त्री-पुरुषों की प्रशिक्षित सेना का गठन शुरू किया था और उसे भी यही नाम दिया अर्थात् आज़ाद हिन्द फ़ौज। बाद में उन्होंने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को आज़ाद हिन्द फौज़ का सर्वोच्च कमाण्डर नियुक्त करके उनके हाथों में इसकी कमान सौंप दी। .

नई!!: राजा महेन्द्र प्रताप सिंह और आज़ाद हिन्द फ़ौज · और देखें »

अब्दुल हाफ़िज़ मोहम्मद बरकतउल्ला

अब्दुल हाफिज मोहम्मद बारकतुल्ला, जिन्हें मौलाना बरकतुलह (सी.7 जुलाई 1854 - 20 सितंबर 1 9 27) के रूप में सम्मानित किया गया था, पैन इस्लामिक आंदोलन के लिए सहानुभूति के साथ एक भारतीय क्रांतिकारी था। बरकातुल्ला का जन्म 7 जुलाई 1854 को मध्य प्रदेश के इट्रा मोहल्ला भोपाल में हुआ था। उन्होंने भारत के बाहर से लड़ा, भारत के स्वतंत्रता के लिए प्रमुख समाचार पत्रों में अग्निमय भाषण और क्रांतिकारी लेखन के साथ। वह भारत को स्वतंत्र देखने के लिए जीवित नहीं था 1 9 88 में, भोपाल विश्वविद्यालय का नाम बदलकर बरकातुल्ला विश्वविद्यालय रखा गया था। .

नई!!: राजा महेन्द्र प्रताप सिंह और अब्दुल हाफ़िज़ मोहम्मद बरकतउल्ला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »