लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राजधानी विकास प्राधिकरण

सूची राजधानी विकास प्राधिकरण

राजधानी विकास प्राधिकरण (सीडीए), एक जनहित निगम है जिस पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शहर में नगर सेवाएं प्रदान करने का उत्तरदायित्व है। इस निगम को 14 जून, 1960 को पहले, 24 जून, 1960 को जारी एक कार्यकारी आदेश (पाकिस्तान राजधानी विनियमन) तत्पश्चात 27 जून, 1960 को जारी राजधानी विकास प्राधिकरण अध्यादेश, द्वारा स्थापित किया था। .

5 संबंधों: पाकिस्तान का संघीय मंत्रिमंडल, प्रधानमंत्री सचिवालय (पाकिस्तान), लाल मस्जिद, सर्वोच्च न्यायालय भवन, इस्लामाबाद, इस्लामाबाद

पाकिस्तान का संघीय मंत्रिमंडल

पाकिस्तान का संघीय मंत्रिमंडल, पाकिस्तान के वरिष्ठतम मंत्रियों व अंय वरिष्ठ निर्वाचित अधिकारियों का समूह है। यह पाकिस्तान का सबसे महत्वपूर्ण एवं उच्चतम संवैधानिक संस्थान है जोकि पाकिस्तान के प्रशासन व सरकार की नीति निर्धारण के लिए जिम्मेदार है सारे कैबिनेट सचिव, जनता द्वारा चुने गए राजनीतिज्ञों के निर्देश पर ही अपना काम करते हैं। इन चुने गए अधिकारियों को मंत्री या वजीर कहा जाता है। पाकिस्तान की पहली मंत्रीमंडल को पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान द्वारा गठित किया गया था। पाकिस्तान की संघीय मंत्रिमंडल पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 81डी में दिए गए प्रावधानों के अनुसार अपने कार्यों का निर्वाह करती है। सारे कैबिनेट मंत्रियों को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा नामांकित किया जाता है। इन्हें पाकिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा शपथ दिलाई जाती है। मंत्रीमंडल के सारे मंत्रियों को सरकार की विभिन्न विभाग सौंपे जाते हैं। इन विभागों को मंत्रालय कहा जाता है। .

नई!!: राजधानी विकास प्राधिकरण और पाकिस्तान का संघीय मंत्रिमंडल · और देखें »

प्रधानमंत्री सचिवालय (पाकिस्तान)

प्रधानमंत्री सचिवालय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास व प्रधान कार्यालय है। यह इस्लामाबाद के कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू पर सर्वोच्च न्यायालय भवन के निकट स्थित है। इसका अधिकारी पता है:४४०००, कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू, इस्लामाबाद, पाकिस्तान।सन् १९७३ से ही यह पाकिस्तान के प्रत्येक प्रधानमंत्रियों का आधिकारिक निवास रहा है। इस सचिवालय को इस्लामाबाद की राजधानी विकास प्राधिकरण ने संकल्पित किया था। .

नई!!: राजधानी विकास प्राधिकरण और प्रधानमंत्री सचिवालय (पाकिस्तान) · और देखें »

लाल मस्जिद

लाल नुक़्ता से इस्लामाबाद में लाल मस्जिद के स्थिति। लाल मस्जिद (उर्दू: لال مسجد) इस्लामाबाद, पाकिस्तान के राजधानी में स्थित एक मस्जिद है। एक महिलाएँ के लिए एक धर्मीय विद्यालय, जामिया हफ़्सा मद्रसह और एक पुरुष मद्रसह, मस्जिद से संयुक्त है। .

नई!!: राजधानी विकास प्राधिकरण और लाल मस्जिद · और देखें »

सर्वोच्च न्यायालय भवन, इस्लामाबाद

सर्वोच्च न्यायालय भवन पाकिस्तान की राजधानी, इस्लामाबाद प्रशासनिक क्षेत्र में मुख्य गामिनी, कंस्टिच्यूशन ऐवेन्यू(संविधान गामिनी) पर स्थित पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय का आधिकारिक एवं प्रधान कार्यालय है। रह, पता: 44000 कंस्टिच्यूशन ऐवेन्यू, इस्लामाबाद, पाकिस्तान पर स्थित है। 1960 के दशक में बना यह भवन संविधान गामिनी पर-दक्षिण स्थित प्रधानमंत्री सचिवालय व उत्तर स्थित आईवान-ए सदर और संसद भवन के बीच विराजमान है। इसकी रूपाकृती को, विख्यात जापानी वास्तुकार, केन्ज़ो तांगे ने पाकिस्तान पर्यावरण संरक्षण अभिकरण से मशवरे के बाद तईयार किया था। इस पूरे भवन समूह को इस्लामाबाद की राजधानी विकास प्राधिकरण की अभियंत्रिकी विभाग और पाकिस्तान की साईमेन्स इंजीनियरिंग नामक कंपनी ने बनाया था। .

नई!!: राजधानी विकास प्राधिकरण और सर्वोच्च न्यायालय भवन, इस्लामाबाद · और देखें »

इस्लामाबाद

इस्लामाबाद की फैज़ल मस्जिद इस्लामाबाद पाकिस्तान की राजधानी है। भारत विभाजन के पश्चात पाकिस्तान को एक राजधानी नगर की आवश्यकता थी। ना तो लाहौर और न ही कराची जैसे नगर इस हेतु सही पाए गए अंतः एक नए नगर की स्थापना का निर्णय लिया गया जो पूरी तरह से नियोजित हो। इस कार्य हेतु फ़्रांसीसी नगर नियोजक तथा वास्तुकार ली कार्बूजियर की सेवा ली गई। इन्हीं महोदय ने भारत में चंडीगढ़ की स्थापना की योजना बनाई थी। इस कारण ये दोनों नगर देखने में एक जैसे लगते हैं। २००९ के अनुमान अनुसार इस नगर की जनसंख्या ६,७३,७६६ है। .

नई!!: राजधानी विकास प्राधिकरण और इस्लामाबाद · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »