लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राजकुमार हिरानी

सूची राजकुमार हिरानी

राजकुमार हिरानी (जन्म 22 नवम्बर 1962) राष्ट्रीय पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता हिन्दी फ़िल्मों के भारतीय निर्देशक, निर्माता,पटकथा लेखक और फ़िल्म सम्पादक हैं जिन्हें प्रमुख रूप से मुन्ना भाई एम बी बी एस (2003), लगे रहो मुन्ना भाई (2006) और थ्री इडीयट्स (2009) जैसी फ़िल्मों के लिए जाना जाता है।.

19 संबंधों: चेतन भगत, प्रीतम, पीके (फ़िल्म), फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार, भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष, महानतम भारतीय (सर्वेक्षण), मिशन कश्मीर, मिस टनकपुर हाज़िर हो, लगे रहो मुन्ना भाई, शमिताभ, संजू, सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ़ द इयर, विद्या बालन, वज़ीर (फ़िल्म), आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, करन मेहरा, करीना कपूर, ३ ईडियट्स, 2009 की बॉलीवुड फिल्में

चेतन भगत

चेतन भगत (जन्म २२ अप्रैल १९७४), मशहूर उपन्यास लेखक हैं। उनके पहले दोनों उपन्यास बहुत कामयाब रहे थे। उनकी पहली उपन्यास 'फाइव पोइंट समवन' जहाँ आई.आई.टी.

नई!!: राजकुमार हिरानी और चेतन भगत · और देखें »

प्रीतम

प्रीतम चक्रबोर्ती (चक्रवर्ती) (बंगाली: প্রীতম চক্রবর্ত্তী) जिन्हें प्रीतम के नाम से बेहतर जाना जाता है, (14 जून 1971) बॉलीवुड फिल्मों के एक प्रख्यात भारतीय संगीत निर्देशक, संगीतकार, गायक, वादक और रिकार्ड निर्माता है जो वर्तमान में मुम्बई में रहते हैं।। लगभग डेढ़ दशकों में फैले कैरियर में, प्रीतम ने सौ से अधिक बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत रचना की है। कई शैलियों को कवर कर चुके प्रीतम भारत में सबसे बहुमुखी संगीत संगीतकारों में से एक हैं। वह 2 फिल्मफेयर पुरस्कार, 4 जी सिने अवार्ड्स, 3 स्टार स्क्रीन पुरस्कार, 3 आईफा पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कार जीत चुके हैं। .

नई!!: राजकुमार हिरानी और प्रीतम · और देखें »

पीके (फ़िल्म)

पीके एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इस फिल्म के निर्माता राजकुमार हिरानी के साथ-साथ विधु विनोद चोपड़ा और सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं। यह फिल्म १९ दिसम्बर २०१४ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में मुख्य किरदार आमिर ख़ान, अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, बोमन ईरानी और सुशांत सिंह राजपूत हैं। इस फ़िल्म ने अब तक ₹ 642 करोड़ का बिज़नेस किया। ये फ़िल्म भारत की सबसे सफल फ़िल्म बन गयी है। .

नई!!: राजकुमार हिरानी और पीके (फ़िल्म) · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार

Kajol with karan johar.jpg फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन विजेता, करण जौहर फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कारों की वर्षवार सूची श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार.

नई!!: राजकुमार हिरानी और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार · और देखें »

भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष

3 मई 2013 (शुक्रवार) को भारतीय सिनेमा पूरे सौ साल का हो गया। किसी भी देश में बनने वाली फिल्में वहां के सामाजिक जीवन और रीति-रिवाज का दर्पण होती हैं। भारतीय सिनेमा के सौ वर्षों के इतिहास में हम भारतीय समाज के विभिन्न चरणों का अक्स देख सकते हैं।उल्लेखनीय है कि इसी तिथि को भारत की पहली फीचर फ़िल्म “राजा हरिश्चंद्र” का रुपहले परदे पर पदार्पण हुआ था। इस फ़िल्म के निर्माता भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहब फालके थे। एक सौ वर्षों की लम्बी यात्रा में हिन्दी सिनेमा ने न केवल बेशुमार कला प्रतिभाएं दीं बल्कि भारतीय समाज और चरित्र को गढ़ने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। .

नई!!: राजकुमार हिरानी और भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष · और देखें »

महानतम भारतीय (सर्वेक्षण)

सबसे महान भारतीय या महानतम भारतीय (अंग्रेजी:The Greatest Indian) एक सर्वेक्षण जो रिलायंस मोबाइल द्वारा प्रायोजित है और सीएनएन आईबीएन और हिस्ट्री चैनल के साथ साझेदारी में, आउटलुक पत्रिका द्वारा आयोजित किया गया था। आधुनिक भारत के विभिन्न क्षेत्रों में महत्त्वपुर्ण योगदान और भारतीयों के जीवन में अद्वितीय असाधारन बदलाव लाने वाला महानतम शख्सियत खोजने के लिए भारत में दि ग्रेटेस्ट इंडियन या सबसे महानतम भारतीय इस कार्यक्रम का जनमत सर्वेक्षण जून 2012 से अगस्त 2012 दौरान आयोजित किया गया था, इसके विजेता, डॉ॰ भीमराव आंबेडकर हैं, 11 अगस्त को इसकी घोषणा हुई थी। इस सर्वेक्षण में करीब 2 करोड़ वोटिंग डॉ॰ आंबेडकर को हुई थी। इस सर्वेक्षण में पहले भारत के विभिन्न छेत्रों (जैसे, कला, राजनिती, अर्थशास्त्र, समाज सेवा, खेल, उद्योग, संगीत आदी) के 100 महान हस्तियों में से ज्यूरी के जरीये उनमें से 50 महान भारतीयों को चूना गया। बाद में 50 नामों में से वोटिंग के जरीये जवाहरलाल नेहरू से ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तक के 10 नाम रखे गये और एक बार फिर सभी नागरिकों द्वारा की गई अंतरराष्ट्रीय ऑनलाईन वोटिंग ओपन की गई, इसमें सर्वाधिक मतदान या मतदान डॉ॰ भीमराव आंबेडकर को मिले, वे दस में नंबर वन पर ही चुने गयें। भारत की स्वतंत्रता के बाद सबसे महान या महानतम भारतीय डॉ॰ भीमराव आंबेडकर हैं। वे स्वतंत्र्यता पूर्व के भी महानतम भारतीय है। महानतम ब्रिटेन स्पिन (Greatest Britons spin-offs) नापसंद के अन्य संस्करणों के विपरीत, महानतम भारतीय इतिहास के सभी समय अवधि से लोगों को शामिल नहीं किया था। दो कारणों से इस चुनाव के लिए दिए गए थे। इसमें महात्मा गांधी को नहीं लिया गया, उन्हें बिना सर्वेक्षण के महान बना दिया, नहीं तो विशेष रूप से डॉ.

नई!!: राजकुमार हिरानी और महानतम भारतीय (सर्वेक्षण) · और देखें »

मिशन कश्मीर

मिशन कश्मीर 2000 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय एक्शन फ़िल्म है। इसका निर्देशन और निर्माण विधु विनोद चोपड़ा ने किया और मुख्य भूमिकाओं में संजय दत्त, ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और जैकी श्रॉफ हैं। जारी होने पर मिशन कश्मीर आलोचनात्मक और व्यावसायिक सफलता बन गई। जिस दिन मोहब्बतें जारी हुई उसी तारीख को जारी होने के बावजूद यह उस वर्ष की भारत में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। .

नई!!: राजकुमार हिरानी और मिशन कश्मीर · और देखें »

मिस टनकपुर हाज़िर हो

मिस टनकपुर हाज़िर हो एक आने वाली राजनैतिक व्यंगात्मक फ़िल्म है। इसका निर्देशन विनोद कापरी ने किया है। ये फ़िल्म 26 जून 2015 को रिलीज़ होगी। यह फ़िल्म एक सत्य घटना से प्रेरित है। पहले यह फ़िल्म 19 जून को रिलीज़ होने वाली थी पर विनोद कापरी ने एबीसीडी 2 जो भी इसी दिन रिलीज़ होगी, से बचने के लिए एक फ़िल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी। फ़िल्म के ट्रेलर को तीन दिन में दस लाख के ज़्यादा व्यू मिले। जिसे टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मोहर बसु ने एक राजनैतिक व्यंगात्मक और कम बजट वाली फ़िल्म के लिए बेमिसाल बताया। कुछ लेखों में ये बताया गया की फ़िल्म को मेगास्टार अमिताभ बच्चन फ़िल्म निर्माता राजकुमार हिरानी और फ़िल्म डायरेक्टर सुभाष कपूर से अच्छे रिव्यु मिले हैं। .

नई!!: राजकुमार हिरानी और मिस टनकपुर हाज़िर हो · और देखें »

लगे रहो मुन्ना भाई

लगे रहो मुन्ना भाई 2006 में बनी हिन्दी फिल्म है। यह 2003 में बनी हिंदी फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस का दूसरा भाग है। इस फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा है, मुख्य कलाकार है - संजय दत्त, अरशद वारसी, विद्या बालन, दिया मिर्ज़ा और बोमन ईरानी। दूसरा भाग होने के उपरांत भी लगे रहो...

नई!!: राजकुमार हिरानी और लगे रहो मुन्ना भाई · और देखें »

शमिताभ

शमिताभ एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन आर बल्कि ने किया है। इस फ़िल्म का निर्माण सुनील लुल्ला, आर बल्कि, आर के दामनी, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सुनील मंचन्दा, शोभा कपूर, एकता कपूर और धनुष ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में अमिताभ बच्चन, धनुष और अक्षरा हासन हैं। यह फ़िल्म 6 फरवरी 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: राजकुमार हिरानी और शमिताभ · और देखें »

संजू

संजू अभिजीत जोशी और राजकुमार हिरानी द्वारा लिखी हुई एक फिल्म है जिसके निर्देशक भी राजकुमार हिरानी है। यह एक आगामी भारतीय जीवनी फिल्म है और संयुक्त रूप से हिरानी और विदू विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित है। फिल्म में मुख्य किरदार अभिनेता रणबीर कपूर संजय दत्त के रूप में निभाते हुए नजर आएंगे। २९ जून २०१८ को फ़िल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: राजकुमार हिरानी और संजू · और देखें »

सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ़ द इयर

सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ़ द इयर सीएनएन आईबीएन द्वारा प्रतिवर्ष खेल, व्यापार, मनोरंजन, लोक सेवा एवं राजनीति के क्षेत्रों में योगदान करने वाले भारतीयों को दिया जाने वाला एक पुरस्कार है। इस पुरस्कार की स्थापना साल 2006 में की गयी थी। .

नई!!: राजकुमार हिरानी और सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ़ द इयर · और देखें »

विद्या बालन

विद्या बालन (तमिल:வித்யா, பாலன், मलयालम:വിദ്യ ബാല൯, हिन्दी:1 जनवरी, 1980 को जन्मी विद्या बालन एक पुरस्कार - विजेता भारतीय अभिनेत्री है जो बॉलीवुड फिल्मों में दिखायी दे रही है। बालन, अपने केरियर की शुरुआत म्यूजिक विडियोस, सोअप ओपेरस और कॉमर्शियल विज्ञापन से की और उसने फ़िल्म के क्षेत्र में बंगाली फ़िल्म, भालो थेको (Bhalo Theko) (2003) से अपने केरियर की शुरुआत की, जिसके लिए फिल्मी आलोचकों ने उनकी भूरी - भूरि प्रशंसा की Iबाद में उसने हिन्दी फिल्मों में अपना केरियर फ़िल्म परिणीता (Parineeta) (2005) से शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ उभरती अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया और उनकी पहली सफल व्यवसायिक फ़िल्म थी राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की लगे रहो मुन्नाभाई (2006) Iइस प्रकार बालन ने अपने - आपको एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया I .

नई!!: राजकुमार हिरानी और विद्या बालन · और देखें »

वज़ीर (फ़िल्म)

वज़ीर एक भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन बिजॉय नाम्बियार और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा तथा राजकुमार हिरानी हैं, जो 06 जनवरी 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फ़िल्म में अमिताभ बच्चन एवं फरहान अख्तर का मुख्य भूमिका में है जो क्रमशः एक रहस्यमय निशक्त शतरंज खिलाड़ी और निर्भय एटीएस अफसर के मध्य रोमांचक मोड़ पर केंद्रित है। अन्य सह कलाकारों में जॉन अब्राहम, नील नितिन मुकेश और अदिति राव हैदरी सम्मिलित है। .

नई!!: राजकुमार हिरानी और वज़ीर (फ़िल्म) · और देखें »

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार दर्शकों द्वारा चुना जाता है और प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाने वाला पुरस्कार है। The winners are listed below:- .

नई!!: राजकुमार हिरानी और आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म · और देखें »

करन मेहरा

करन मेहरा एक भारतीय अभिनेता हैं। यह नैतिक राज शेखर सिंघानिया नामक एक प्रमुख किरदार यह रिश्ता क्या कहलाता है में निभा रहे हैं। इसके अलावा यह नच बलिए में अपनी पत्नी निशा रावल के साथ प्रतिभागी बन चुके हैं। साथ ही लव स्टोरी 2050 नामक फिल्म में भी कार्य कर चुके हैं। .

नई!!: राजकुमार हिरानी और करन मेहरा · और देखें »

करीना कपूर

करीना कपूर (जन्म: २१ सितम्बर १९८०) बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। कपूर फ़िल्म परिवार में जन्मी करीना ने अभिनय की शुरुआत साल २००० में रिलीज़ हुई फ़िल्म रिफ्युज़ी के साथ की। इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू यानि उस साल अपने अभिनय जीवन की शुरुआत करने वाली अभिनेत्रियों में से सर्वश्रेष्ठ अभिनत्री का पुरस्कार भी मिला। साल २००१ में, अपनी दूसरी फ़िल्म मुझे कुछ कहना है रिलीज़ होने के साथ ही, कपूर को अपनी पहली व्यावसायिक सफलता मिली। इसके बाद इसी साल आई करन जौहर की नाटक से भरपूर फ़िल्म कभी खुशी कभी ग़म में भी करीना नज़र आयीं। ये फ़िल्म उस साल विदेशों में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बन गई और साथ ही करीना के लिए ये तब तक की सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता थी। २००२ और २००३ में लगातार कई फिल्मों की असफलता और एक जैसी भूमिकाएं करने की वजह से करीना को समीक्षालों से काफ़ी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं, उसके बाद करीना ने एक जैसी भूमिकाओं या टाईपकास्ट (typecast) से बचने के लिए ज्यादा मेहनत वाली और कठिन भूमिकाएं लेना शुरू कर दिया। फ़िल्म चमेली (Chameli) में देह व्यापार करने वाली एक लड़की की भूमिका ने उनके करियर की दिशा बदल दी। इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फ़िल्मफेयर स्पेशल परफोर्मेंस अवार्ड या फ़िल्मफेयर विशिष्ट प्रदर्शन पुरस्कार (Filmfare Special Performance Award) भी मिला। इसके बाद, फ़िल्म समीक्षकों द्वारा बहुप्रशंसित फिल्मों देव और ओंकारा में अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर समारोह में आलोचकों की दृष्टि से दो सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार (Critics Awards for Best Actress) भी मिले। २००४ और २००६ के बीच अभिनय के क्षेत्र में इतनी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करने के बाद उन्हें बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री के रूप में जाना जाने लगा। वर्ष २००७ में, कपूर ने व्यावसायिक दृष्टि से बेहद सफल रही कॉमेडी-रोमांस फ़िल्म जब वी मेट में अपने प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीता.बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के मामले में भले ही उनकी फिल्मों का प्रदर्शन काफी अलग अलग रहा हो लेकिन करीना ख़ुद को हिन्दी फ़िल्म उद्योग में आज कल की अग्रणी फ़िल्म अभिनेत्री के रूप में स्थापित करने में सफल रही हैं। .

नई!!: राजकुमार हिरानी और करीना कपूर · और देखें »

३ ईडियट्स

थ्री इडीयट्स (हिन्दी अर्थ: तीन बेवक़ूफ़) २००९ की एक हिंदी चल चित्र है। इस फ़िल्म की कहानी अंग्रेजी उपन्यासकार चेतन भगत के प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यास फ़ाइव प्वांइट समवन पर आधारित है। फ़िल्म के मुख्य कलाकार आमिर ख़ान, करीना कपूर, बोमन इरानी, माधवन, ओमी वैद्य और शर्मन जोशी है। .

नई!!: राजकुमार हिरानी और ३ ईडियट्स · और देखें »

2009 की बॉलीवुड फिल्में

8x10 तस्वीर नामक फ़िल्म के प्रदर्शन के बाद इस वर्ष फ़िल्म निर्माताओं की हड़ताल आरम्भ हो गई थी जिसका कारण टिकटघर से सम्बंधित है, यह हड़ताल जून माह के शुरू में बन्द हुई। .

नई!!: राजकुमार हिरानी और 2009 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »