लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राँची विश्वविद्यालय

सूची राँची विश्वविद्यालय

राँची विश्वविद्यालय झारखंड और भारत का एक प्रमुख शिक्षण संस्थान है। इस विश्वविद्यालय का मुख्य परिसार राँची में है और सिंहभूम तथा राँची जिले में इसके ३५ से ज्यादा अंगीभूत कालेज हैं। रांची विश्वविद्यालय की स्थापना १० जुलाई १९६० को की गयी थी। .

12 संबंधों: झारखंड के विश्वविद्यालयों की सूची, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, महात्मा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, मिथिलेश्वर, राँची, राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान, जमशेदपुर वर्कर्स कालेज, जमशेदपुर को-आपरेटिव कालेज, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, करीम सिटी कालेज, अब्दुल बारी स्मारक महाविद्यालय

झारखंड के विश्वविद्यालयों की सूची

# बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा, राँची.

नई!!: राँची विश्वविद्यालय और झारखंड के विश्वविद्यालयों की सूची · और देखें »

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय भारत का एक विश्वविद्यालय हैं। इस विश्वविद्यालय का मुख्यालय बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में स्थित हैं जो पटना से लगभग ८० किलोमीटर उत्तर में स्थित हैं। .

नई!!: राँची विश्वविद्यालय और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय · और देखें »

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा (अंग्रेज़ी: Birla Institute of Technology Mesra; जो बीआईटी मेसरा या बीआईटी राँची के नाम से भी प्रसिद्ध है) झारखंड के राँची में स्थित भारत का अग्रणी स्वायत्त अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी उन्मुख संस्थान है। इसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम १९५६ के अनुभाग ३ के तहत एक डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्ज़ा हासिल है। मुख्य परिसर के अतिरिक्त लालपुर (रांची), इलाहाबाद, कोलकाता, नोएडा, जयपुर, चेन्नई, पटना और देवघर में बीआईटी के भारतीय विस्तार पटल हैं। इनके अतिरिक्त बहरीन, मस्कट, संयुक्त अरब अमीरात और मॉरिशस में बीआईटी के अंतरराष्ट्रीय केंद्र हैं। जून २००५ में एसी निलसन एवं इंडिया टुडे द्वारा किये गये एक सर्वेक्षण के अनुसार इसे देश के दस श्रेष्ठ तकनीकी संस्थानों में शुमार किया गया था। .

नई!!: राँची विश्वविद्यालय और बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »

महात्मा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय

महात्मा गांधी मेडिकल कालेज ऐंड हास्पिटल झारखंड प्रांत के जमशेदपुर शहर के बाहरी छोर पर राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर स्थित है। राँची विश्वविद्यालय से संबद्ध यह संस्थान दक्षिणी झारखंड सहित पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा के निकटवर्ती क्षेत्र के छात्रों के लिए चिकित्सा संबंधी अध्यन का एक प्रमुख केन्द्र है। .

नई!!: राँची विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय · और देखें »

मिथिलेश्वर

मिथिलेश्वर (जन्म: 31 दिसंबर 1950) हिंदी साहित्य में मुख्यतः साठोत्तरी पीढ़ी से सम्बद्ध प्रमुख कथाकार हैं। मुख्यतः ग्रामीण जीवन से सम्बद्ध कथानकों के प्रति समर्पित कथाकार मिथिलेश्वर सीधी-सादी शैली में विशिष्ट रचनात्मक प्रभाव उत्पन्न करने में सिद्धहस्त माने जाते हैं। .

नई!!: राँची विश्वविद्यालय और मिथिलेश्वर · और देखें »

राँची

राँची भारत का एक प्रमुख नगर और झारखंड प्रदेश की राजधानी है। यह झारखंड का तीसरा सबसे प्रसिद्ध शहर है। इसे झरनों का शहर भी कहा जाता है। पहले जब यह बिहार राज्य का भाग था तब गर्मियों में अपने अपेक्षाकृत ठंडे मौसम के कारण प्रदेश की राजधानी हुआ करती थी। झारखंड आंदोलन के दौरान राँची इसका केन्द्र हुआ करता था। राँची एक प्रमुख औद्योगिक केन्द्र भी है। जहाँ मुख्य रूप से एच ई सी (हेवी इंजिनियरिंग कारपोरेशन), भारतीय इस्पात प्राधिकरण, मेकन इत्यादि के कारखाने हैं। राँची के साथ साथ जमशेदपुर और बोकारो इस प्रांत के दो अन्य प्रमुख औद्योगिक केन्द्र हैं। राँची को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट सिटीज मिशन के अन्तर्गत एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जाने वाले सौ भारतीय शहरों में से एक के रूप में चुना गया है। राँची भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गृहनगर होने के लिए प्रसिद्ध है। झारखंड की राजधानी राँची में प्रकृति ने अपने सौंदर्य को खुलकर लुटाया है। प्राकृतिक सुन्दरता के अलावा राँची ने अपने खूबसूरत पर्यटक स्थलों के दम पर विश्व के पर्यटक मानचित्र पर भी पुख्ता पहचान बनाई है। गोंडा हिल और रॉक गार्डन, मछली घर, बिरसा जैविक उद्यान, टैगोर हिल, मैक क्लुस्किगंज और आदिवासी संग्राहलय इसके प्रमुख पर्यटक स्थल हैं। इन पर्यटक स्थलों की सैर करने के अलावा यहां पर प्रकृति की बहुमूल्य देन झरनों के पास बेहतरीन पिकनिक भी मना सकते हैं। राँची के झरनों में पांच गाघ झरना सबसे खूबसूरत है क्योंकि यह पांच धाराओं में गिरता है। यह झरने और पर्यटक स्थल मिलकर राँची को पर्यटन का स्वर्ग बनाते हैं और पर्यटक शानदार छुट्टियां बिताने के लिए हर वर्ष यहां आते हैं। राँची का नाम उराँव गांव के पिछले नाम से एक ही स्थान पर, राची के नाम से लिया गया है। "राँची" उराँव शब्द 'रअयची' से निकला है जिसका मतलब है रहने दो। पौराणिक कथाओं के अनुसार, आत्मा के साथ विवाद के बाद,एक किसान ने अपने बांस के साथ आत्मा को हराया। आत्मा ने रअयची रअयची चिल्लाया और गायब हो गया। रअयची राची बन गई, जो राँची बन गई। राची के ऐतिहासिक रूप से एक महत्वपूर्ण पड़ोस में डोरांडा (दुरन "दुरङ" का अर्थ है गीत और दाह "दएः" का अर्थ मुंदारी भाषा में जल है)। डोरांडा हीनू (भुसूर) और हरमू नदियों के बीच स्थित है, जहां ब्रिटिश राज द्वारा स्थापित सिविल स्टेशन, ट्रेजरी और चर्च सिपाही विद्रोह के दौरान विद्रोही बलों द्वारा नष्ट किए गए थे। .

नई!!: राँची विश्वविद्यालय और राँची · और देखें »

राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान

राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (Rajendra Institute of Medical Sciences / RIMS), राँची का एक चिकित्सा संस्थान है जो राजेन्द्र चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (RMCH) को उन्नत करके १५ अगस्त २००२ को बनाया गया। .

नई!!: राँची विश्वविद्यालय और राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान · और देखें »

जमशेदपुर वर्कर्स कालेज

जमशेदपुर वर्कर्स कालेज झारखंड प्रांत के जमशेदपुर में स्थित एक प्रमुख महाविद्यालय है जो साक्ची में स्थित है। महाविद्यालय राँची विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थान है। .

नई!!: राँची विश्वविद्यालय और जमशेदपुर वर्कर्स कालेज · और देखें »

जमशेदपुर को-आपरेटिव कालेज

जमशेदपुर को-आपरेटिव कालेज झारखंड प्रांत के जमशेदपुर में स्थित एक प्रमुख महाविद्यालय है जो साक्ची में स्थित है। महाविद्यालय राँची विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थान है। यह भारत का पहला सहकारी महाविद्यालय है। यह सन् १९७० में आरम्भ हुआ था। .

नई!!: राँची विश्वविद्यालय और जमशेदपुर को-आपरेटिव कालेज · और देखें »

विनोबा भावे विश्वविद्यालय

right विनोबा भावे विश्वविद्यालय झारखण्ड राज्य का एक विश्वविद्यालय है। इसका मुख्यालय हजारीबाग में है एवं इसमें हजारीबाग सहित कोडरमा, चतरा एवं धनबाद अर्थात सम्पूर्ण उत्तरी झारखण्ड के कई महाविद्यालय एवं शिक्षण संस्थान संबद्ध हैं। पहले यह विश्वविद्यालय रांची विश्वविद्यालय का अंग हुआ करता था। विनोबा भावे विश्वविद्यालय, झारखंड, एक शिक्षण एवं संबद्धन के राज्य विश्वविद्यालय,17 सितंबर 1992 के रूप में राँची विश्वविद्यालय के विभाजन के बाद अस्तित्व में आया, 1990 के अधिनियम द्वारा 3 बिहार द्वारा पारित विधानसभा.

नई!!: राँची विश्वविद्यालय और विनोबा भावे विश्वविद्यालय · और देखें »

करीम सिटी कालेज

करीम सिटी कालेज जमशेदपुर स्थित एक प्रमुख अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान है जो राँची विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थान है। .

नई!!: राँची विश्वविद्यालय और करीम सिटी कालेज · और देखें »

अब्दुल बारी स्मारक महाविद्यालय

अब्दुल बारी स्मारक महाविद्यालय झारखंड प्रांत के जमशेदपुर में स्थित एक प्रमुख महाविद्यालय है जो गोलमुरी में स्थित है। महाविद्यालय राँची विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थान है। .

नई!!: राँची विश्वविद्यालय और अब्दुल बारी स्मारक महाविद्यालय · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »