लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रणवीर सिंह

सूची रणवीर सिंह

रणवीर सिंह (Ranveer Singh; जन्म रणवीर सिंह भवनानी ६ जुलाई १९८५) एक भारतीय अभिनेता है। मुबई में जन्मे सिंह हमेशा से ही अभिनेता बनना चाहते थे परन्तु कॉलेज के दिनों में उन्हें लगा की अभिनय का ख्याल काफ़ी दूर की बात है और उन्होंने लेखन की ओर लक्ष्य केंद्रित किया। इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री करते वक्त सिंह पुनः अभिनय की ओर आकर्षित हुए और वापस भारत में आने के बाद उन्होंने मुख्य किरदारों के लिए हिन्दी फ़िल्म उद्योग में ऑडिशन देने शुरू किए। २०१० में सिंह ने यश राज फिल्म्स की नई फ़िल्म बैंड बाजा बारात के लिए ऑडिशन दिया और भूमिका प्राप्त करने में सफल रहे। यह रोमांस कॉमेडी शादियों के योजनाकारों पर आधारित थी और रणवीर को एक पारंपरिक दिल्ली के लड़के, बिट्टू, का किरदार निभाना था। फ़िल्म के निर्देशक मनीष शर्मा ने उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैम्पस में भोजन अवकाश के दौरान भेजा जहा से उन्हें अपने किरदार के लिए प्रेरणा मिली। रिलीज़ के बाद बैंड बाजा बारात व्यपतिक और समीक्षा की दृष्टी से हिट फ़िल्म साबित हुई और रणवीर को अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ नए पुरुष अभिनेता के फ़िल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

27 संबंधों: डब्बू रत्नाणी, त्रिशनित अरोरा, दिल धड़कने दो, पद्मावत (फ़िल्म), प्रेम नाथ डोगरा, फ़िल्म, बाजीराव मस्तानी (फ़िल्म), बिग बॉस 9, बैंड बाजा बारात, बेफिक्रे, बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म), भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची, राम नगर महल, रेस 2, लुटेरा (२०१३ फ़िल्म), स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता, हिन्दी अभिनेताओं की सूची, गुंडे (फ़िल्म), गोलियों की रासलीला रामलीला, ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ इंडिया, किल दिल, अनुष्का शर्मा, 2010 की बॉलीवुड फिल्में, 2011 की बॉलीवुड फ़िल्में, 2014 की बॉलीवुड फिल्में, 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में, 61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

डब्बू रत्नाणी

डब्बू रत्नाणी एक प्रमुख भारतीय फैशन फोटोग्राफर है। उन्को बॉलीवुड के सारे सेलिब्रिटी बहुत ही पसंद करते हैं। वह काफी मशहूर सेलिब्रिटीयों के लिए अनेक चित्र ले चुके है। वह एक अव्वल फोटोग्राफर है और उन्होंने फिल्मफेयर, हाय ब्लिट्ज, ठीक भारत, एली, दम, फेमिना, आदमी और बेहतर घरों और गार्डन तरह की सभी प्रमुख पत्रिकाओं के लिए चित्र खींचे है। वह अपनी वार्षिक कैलेंडर के लिए जाने जाते हैं। २००६ में, वह मिस इंडिया प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल में थे। २०१५ और २०१६ मैं वह "भारत की नेक्स्ट टॉप मॉडल" टीवी शो मे निर्णायक मंडल मे थे और अभी भी है। .

नई!!: रणवीर सिंह और डब्बू रत्नाणी · और देखें »

त्रिशनित अरोरा

त्रिशनीत अरोरा (जन्म 2 नवम्बर 1993) एक एथिकल हैकर है। वह सायबर सिक्यूरिटी कम्पनी TAC Security का संस्थापक और सीईओ है। अरोरा ने एथिकल हैकिंग और वेब सुरक्षा पर कई किताबे लिखी है। .

नई!!: रणवीर सिंह और त्रिशनित अरोरा · और देखें »

दिल धड़कने दो

दिल धड़कने दो एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। जिसके निर्देशक जोया अख्तर व निर्माता रितेश शिदवानी और फरहान अख्तर हैं। इसमें अनिल कपूर, फरहान अख्तर, शेफाली शाह, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, राहुल बोस मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 5 जून 2015 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: रणवीर सिंह और दिल धड़कने दो · और देखें »

पद्मावत (फ़िल्म)

'पद्मावत' एक भारतीय ऐतिहासिक फ़िल्म है जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है और निर्माण भंसाली प्रोडक्शन्स और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने किया है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह हैं। पहले यह फ़िल्म 1 दिसम्बर 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली थी; परंतु फिर कुछ लोगों के विरोध और सुप्रीम कोर्ट में चली कानूनी कार्यवाही के बाद यह २५ जनवरी २०१८ को रिलीज हुई। इस फ़िल्म में चित्तौड़ की प्रसिद्द राजपूत रानी पद्मिनी का वर्णन किया गया है जो रावल रतन सिंह की पत्नी थीं। यह फ़िल्म दिल्ली सल्तनत के तुर्की शासक अलाउद्दीन खिलजी का १३०३ ई. में चित्तौड़गढ़ के दुर्ग पर आक्रमण को भी दर्शाती है। पद्मावत के अनुसार, चित्तौड़ पर अलाउद्दीन के आक्रमण का कारण रानी पद्मिनी के अनुपन सौन्दर्य के प्रति उसका आकर्षण था। अन्ततः 28 जनवरी 1303 ई. को सुल्तान चित्तौड़ के क़िले पर अधिकार करने में सफल हुआ। राणा रतन सिंह युद्ध में शहीद हुये और उनकी पत्नी रानी पद्मिनी ने अन्य स्त्रियों के साथ आत्म-सम्मान और गौरव को मृत्यु से ऊपर रखते हुए जौहर कर लिया। .

नई!!: रणवीर सिंह और पद्मावत (फ़िल्म) · और देखें »

प्रेम नाथ डोगरा

प्रेम नाथ डोगरा (२४ अक्टूबर १८८४ - २० मार्च १९७२) भारत के एक राजनेता थे। उन्होने जम्मू तथा कश्मीर के भारत में पूर्ण एकीकरण के लिए बहुत कार्य किया। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। वे प्रजा परिषद् के पहले अध्यक्ष थे। उन्हे 'शेर-ए-डुग्गर' कहा जाता है। डोगरा की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम था कि 'एक विधान, एक निशान और एक प्रधान' की मांग पर आंदोलन का आगाज हुआ। परिणामतः देश, केंद्र और राज्य के बीच मजबूत रिश्ते कायम हुए। प्रेमनाथ जी राजा हरिसिंह के समय डी.सी.

नई!!: रणवीर सिंह और प्रेम नाथ डोगरा · और देखें »

फ़िल्म

फ़िल्म, चलचित्र अथवा सिनेमा में चित्रों को इस तरह एक के बाद एक प्रदर्शित किया जाता है जिससे गति का आभास होता है। फ़िल्में अकसर विडियो कैमरे से रिकार्ड करके बनाई जाती हैं, या फ़िर एनिमेशन विधियों या स्पैशल इफैक्ट्स का प्रयोग करके। आज ये मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण साधन हैं लेकिन इनका प्रयोग कला-अभिव्यक्ति और शिक्षा के लिए भी होता है। भारत विश्व में सबसे अधिक फ़िल्में बनाता है। फ़िल्म उद्योग का मुख्य केन्द्र मुंबई है, जिसे अमरीका के फ़िल्मोत्पादन केन्द्र हॉलीवुड के नाम पर बॉलीवुड कहा जाता है। भारतीय फिल्मे विदेशो में भी देखी जाती है .

नई!!: रणवीर सिंह और फ़िल्म · और देखें »

बाजीराव मस्तानी (फ़िल्म)

'बाजीराव मस्तानी' एक भारतीय ऐतिहासिक (मराठा युग) रोमांस फ़िल्म है जिसका निर्देशन और निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया है। फ़िल्म मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव और उसकी दूसरी पत्नी मस्तानी के बारे में बताती है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने ये दोनों मुख्य किरदार निभाए हैं, प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव की पहली पत्नी का व तन्वी आज़मी ने बाजीराव की माँ का किरदार निभाया है। बाजीराव मस्तानी १८ दिसम्बर २०१५ को रिलीज़ हुई है। .

नई!!: रणवीर सिंह और बाजीराव मस्तानी (फ़िल्म) · और देखें »

बिग बॉस 9

बिग बॉस 9 बिग बॉस नामक वास्तविक धारावाहिक का नौवाँ संस्करण है। इसका प्रसारण कलर्स पर सितंबर से जनवरी तक रात्रि 9 बजे प्रतिदिन होगा। सर्वप्रथम प्रस्तोता के लिए कलर्स ने रणवीर सिंह से बात की लेकिन वे इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उनका कहना था कि वे अभी छोटे परदे से दूर रहना चाहते हैं। इसके प्रस्तोता के रूप में कलर्स ने सलमान खान को चुना है। इसके वह 10 करोड़ रुपये देगी। बिग बॉस ने अपने प्रतिभागी के रूप राधे माँ से भी वार्ता की। .

नई!!: रणवीर सिंह और बिग बॉस 9 · और देखें »

बैंड बाजा बारात

बैंड बाजा बारात २०१० की एक बॉलीवुड फ़िल्म है। .

नई!!: रणवीर सिंह और बैंड बाजा बारात · और देखें »

बेफिक्रे

बेफिक्रे (Befikre) एक भारतीय रोमांस फ़िल्म है जिसका निर्देशन और निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है।इसमें मुख्य किरदार में रणवीर सिंह और वाणी कपूर हैं। यह फिल्म 09 दिसम्बर 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: रणवीर सिंह और बेफिक्रे · और देखें »

बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म)

बॉम्बे टॉकीज़, २०१३ में प्रदर्शित बॉलीवुड की प्रयोगधर्मी फ़िल्म है। वायकॉम मोशन पिक्चर्स और फ्लाइंग यूनीकॉन एंटरटेनमेंट की फिल्म यह फ़िल्म बॉम्बे टॉकीज़ भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाई गई है। यह फ़िल्म चार अलग-अलग निर्देशकों द्वारा निर्मित की गई है और प्रत्येक निर्देशक द्वारा परस्पर एक दूसरे से भिन्न भाग बनाये गये हैं। .

नई!!: रणवीर सिंह और बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म) · और देखें »

भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची

इस पृष्ठ पर भारतीय चलचित्र के अभिनेताओं की सूची दी गई है। .

नई!!: रणवीर सिंह और भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची · और देखें »

राम नगर महल

राम नगर महल.

नई!!: रणवीर सिंह और राम नगर महल · और देखें »

रेस 2

रेस 2 टिप्स म्यूज़िक के बैनर तले बनी, अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है। यह २००८ की फ़िल्म रेस की उत्तरकृत्ति है जिसमें अभिनय कलाकारों में अल्प बदलाव भी किया गया है जिसमें अनिल कपूर और सैफ़ अली ख़ान क्रमशः अपने रोबर्ट डीकोस्टा और रणवीर सिंह की अभिनय भूमिका में हैं जबकि दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, जैकलिन फर्नांडीस और अमीषा पटेल अतिरिक्त कलाकारों के रूप में जुड़े हैं। बिपाशा बसु ने अपना सोनिया मार्टिन का अभिनय अतिथि भूमिका के रूप में निभाया है। इसका कुल बजट था, रेस 2 25 जनवरी 2013 को जारी की गई और समालोचकों से मिली जुली समीक्षा प्राप्त की और टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए घरेलू सिनेमाघरों में कमाए। यह २०१३ में प्रदर्शित फ़िल्मों में प्रथम फ़िल्म है जो १०० करोड़ क्लब में शामील हुई। बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार फ़िल्म घरेलू सिनेमा में अर्ध-सफल रही और विश्वस्तर पर सफल फ़िल्म रही। .

नई!!: रणवीर सिंह और रेस 2 · और देखें »

लुटेरा (२०१३ फ़िल्म)

लुटेरा 2013 की बॉलीवुड की प्रेमकहानी नाटक फ़िल्म है जो विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित है और ओ हेनरी की लघुकथा द लास्ट लीफ पर आधारित है। इसे १९५० के दशक पर आधारित बनाया गया है। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा हैं। इस फ़िल्म के निर्माता अनुराग कश्यप, एकता कपूर, शोभा कपूर और विकास बहल हैं। फ़िल्म का पार्श्व गीत और पृष्ठभूमि अमित त्रिवेदी द्वारा तथा सम्पूर्ण संगीत अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा तैयार किया गया है तथा चलचित्रण महेन्द्र जे॰ शेट्ठी द्वारा निर्मित है। यह फ़िल्म वैश्विक स्तर पर 5 जुलाई 2013 को प्रदर्शित हुई। .

नई!!: रणवीर सिंह और लुटेरा (२०१३ फ़िल्म) · और देखें »

स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता

कोई विवरण नहीं।

नई!!: रणवीर सिंह और स्टार पुरस्कार पाने वाले नये उभरते अभिनेता · और देखें »

हिन्दी अभिनेताओं की सूची

हिन्दी भाषी चलचित्रों में अभिनय करने वाले कुछ अभिनेताओं की सूची निम्नलिखित है। .

नई!!: रणवीर सिंह और हिन्दी अभिनेताओं की सूची · और देखें »

गुंडे (फ़िल्म)

गुंडे अली अब्बास ज़फ़र द्वारा रचित एवं आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित 2014 की एक भारतीय एक्शन अपराध रहस्य फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा हैं जबकि खलनायक का अभिनय इरफ़ान ख़ान ने किया है। फ़िल्म की कहानी १९७० में युवा दोस्तों बिक्रम और बाला से आरम्भ होती है जो बन्दुकधारी और कोयले की डकैती करते हैं। वो अन्तंतः कलकत्ता के सबसे शक्तिशाली गुंडों के रूप में उभरते हैं। फ़िल्म 14 फ़रवरी 2014 को जारी की गई। फ़िल्म बंगाली भाषा में भी जारी की गई और सोहेल सेन ने इसके संगीत का निर्माण किया है। हालांकि कुछ बंगाली गानों में गायक भिन्न हैं। .

नई!!: रणवीर सिंह और गुंडे (फ़िल्म) · और देखें »

गोलियों की रासलीला रामलीला

गोलियों की रासलीला रामलीला संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित २०१३ की बॉलीवुड की हिन्दी रोमांटिक-नाटक फ़िल्म है। राम-लीला दुश्मनी, घृणा और ख़ून ख़राबे के बीच पनपी एक प्रेम कहानी है। गुजरात में सनेड़ा और रजाड़ी खानदानों के बीच पांच सौ सालों से दुश्मनी चली आ रही है। .

नई!!: रणवीर सिंह और गोलियों की रासलीला रामलीला · और देखें »

ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ इंडिया

collar of a Knight Grand Commander of the Order of the Star of India. Maharaja Jagatjit Singh of Kapurthala, an Knight Grand Commander of this order. The flag of the Viceroy of India displayed the Star of the Order beneath the Imperial Crown of India. सर्वोन्नत ऑर्डर ऑफ स्टार ऑफ इंडिया एक बहादुरी के लिये दिया जाता हुआ सम्मान होता था। इसकी स्थापना महारानी विक्टोरिया द्वारा १८६१ में की गयी थी। इस सम्मान की तीन श्रेणियां थीं.

नई!!: रणवीर सिंह और ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ इंडिया · और देखें »

किल दिल

किल दिल एक बॉलीवुड फ़िल्म है जिसे शाद अली ने निर्देशित किया है व आदित्य चोपड़ा ने इसके निर्माता हैं। इसमें गोविन्दा, रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा और अली जफर किरदार निभा रहे हैं। यह फ़िल्म १४ नवम्बर २०१४ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: रणवीर सिंह और किल दिल · और देखें »

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा (जन्म 1 मई 1988) एक मॉडल और बॉलीवुड फिल्म उद्योग की एक अभिनेत्री है। इन्होंने अपना अभिनय का सफर २००८ मे प्रदर्शित हिन्दी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के साथ शुरु किया था जो आदित्य चोपड़ा द्वारा बनाई गई थी। इसके बात उन्हें अपनी श्रुति कक्कड द्वारा बनाई गई फ़िल्म बैंड बाजा बारात (२०१०) के लिए काफ़ी सराहा गया। दोनों ही फ़िल्मों ने इन्हें फ़िल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन दिलाया।अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली के साथ विवाह किया था। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में जन्मे और पले-बढ़े, शर्मा 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए एक मॉडल के रूप में उन्हें पहला ब्रेक मिला और मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए। यशराज फिल्म्स में एक सफल ऑडिशन के बाद, वह प्रोडक्शन हाउस के साथ तीन फिल्मों का करार पर हस्ताक्षर किए और रब ने बना दी जोड़ी (2008) में शाहरुख खान के सामने उसे स्क्रीन शुरुआत की। फिल्म में उसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। उसके अगले दो भूमिकाओं यशराज फिल्म्स के बैनर तले भी थे - बदमाश कंपनी (2010) और बैंड बाजा बारात (2010)। .

नई!!: रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा · और देखें »

2010 की बॉलीवुड फिल्में

यह पृष्ठ २०१० में निर्मित बॉलीवुड फ़िल्मों की एक सूची है। टिकट खिड़की पर 30 उच्चतम अर्जक फ़िल्मों की सूची में छः फ़िल्में शामिल हुई। इस वर्ष की उच्चतम 10 फ़िल्मों द्वारा अर्जित राशी थी, जो 2009 में आर्जित राशी से तुलना करने पर इसमें प्रतिशत वृद्धि 11.71% हुई। 2010 में पहली बार यह आँकड़ा पार हुआ केवल उच्चतम अर्जक 10 फ़िल्में के अंक को पार कर गई। यह बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार था कि दो फ़िल्में दबंग और गोलमाल 3 ने से अधिक धन अर्जित किया। निम्नलिखित 10 फ़िल्में बॉलीवुड की 2010 की सर्वश्रेष्ठ अर्जक फ़िल्में हैं। .

नई!!: रणवीर सिंह और 2010 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

2011 की बॉलीवुड फ़िल्में

यह बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री द्वारा २०११ में निर्मित फ़िल्मों की सूची है। वर्ष के दौरान व्यावसायिक तौर पर एवं समीक्षकों की दृष्टि से विभिन्न सफल फ़िल्में जारी की गई। आठ फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली शीर्ष 30 हिन्दी फ़िल्मों की सूची में जगह बनाई। प्रमुख दर्शनीय फ़िल्मों का संक्षिप्त विश्लेषण निम्न प्रकार है.

नई!!: रणवीर सिंह और 2011 की बॉलीवुड फ़िल्में · और देखें »

2014 की बॉलीवुड फिल्में

यह वर्ष 2014 में प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फ़िल्मों की सूची है। .

नई!!: रणवीर सिंह और 2014 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

2015 की बॉलीवुड फ़िल्में

यह वर्ष 2015 में प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फ़िल्मों की सूची है। .

नई!!: रणवीर सिंह और 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में · और देखें »

61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार १५ जनवरी २०१६ को यश राज स्टूडियो, मुंबई में २०१५ में बनी हिन्दी फ़िल्म-उद्योग की फ़िल्मों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किए गए थे। समारोह की मेज़बानी शाहरुख खान और कपिल शर्मा ने साथ मिलकर की। पुरस्कार के नामांकनों की घोषणा ११ जनवरी २०१६ को की गई थी। बाजीराव मस्तानी को सर्वाधिक १२ नामांकन प्राप्त हुए। इसके बाद पीकू को आठ और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स को सात नामांकन प्राप्त हुए। बाजीराव मस्तानी ने नौ श्रेणियों में बाज़ी मारी और सर्वाधिक पुरस्कार जीतने वाली २०१५ की फ़िल्म बन गई। रणवीर सिंह को बाजीराव मस्तानी में बाजीराव की भूमिका के लिए अपना पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त हुआ। दीपिका पादुकोण को पीकू में पीकू बनर्जी की भूमिका के लिए अपना तीसरा फ़िल्मफ़ेयर व दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त हुआ। .

नई!!: रणवीर सिंह और 61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

रणबीर सिंह

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »