लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

येरुशलम का इब्रानी विश्वविद्यालय

सूची येरुशलम का इब्रानी विश्वविद्यालय

हिब्रू विश्वविद्यालय की स्थापना और आधारशिला बिछाने माउंट Scopus - 1918 इब्रानी विश्वविद्यालय का प्रतीक-चिह्न right येरुशलम का इब्रानी विश्वविद्यालय (इब्रानी: האוניברסיטה העברית בירושלים, अंग्रेज़ी: The Hebrew University of Jerusalem) इज़रायल के दूसरा सबसे पुराना, बड़ा और सबसे महात्वपूर्ण उच्च शिक्षा और अनुसंधान संस्थान है। इसकी स्थापना १८१८ में हुई थी (इजराइल की स्वतन्त्रता से ३० वर्ष पूर्व)। इस विश्वविद्यालय के तीन परिसर येरुसलम में हैं और एक परिसर रेहोवोट में। इस विश्वविद्यालय से ५ चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध हैं। इसके ७ विभाग हैं और १०० से अधिक अनुसंधान केन्द्र, ३१५ अकादमिक विभाग हैं। हैं। इजराइल के कुल पीएचडी शोधार्थियों के एक तिहाई इसी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं। .

3 संबंधों: डेविड शुल्मन, डेविड ग्रॉस, पंजाबी विश्वविद्यालय

डेविड शुल्मन

डेविड शुल्मन, 2008 डेविड डीन शुल्मन (David Dean Shulman; जन्म: 13 जनवरी, 1949) इजराइल के एक भारतविद हैं। वे विश्व के भारतीय भाषाओं के सबसे अग्रणी विद्वानों में से एक हैं। उनके अनुसंधान-क्षेत्र में दक्षिण भारत में धर्म का इतिहास, भारतीय काव्यशास्त्र, तमिल इस्लाम, द्रविड़ भाषाएँ, तथा कर्नाटक संगीत आदि सम्मिलित हैं। पहले वे हिब्रू विश्वविद्यालय, येरुसलम में भारतीय अध्ययन तथा तुलनात्मक धर्म के प्राध्यापक थे। इसके अलावा वे इसी विश्वविद्यालय में भारतीय, इरानी एवम अर्मेनियायी अध्ययन के प्राध्यापक थे।। सम्प्रति वे हिब्रू विश्वविद्यालय में मानवत अध्ययन के रेनी लैंग (Renee Lang) प्राध्यापक हैं। वे १९८८ से इजराइल विज्ञान एवं मानविकी अकादमी के सदस्य हैं। वे हिब्रू के कवि, साहित्यिक आलोचक एवं सांस्कृतिक मानवविज्ञानी हैं। उन्होने २० से अधिक पुस्तकों का लेखन या सहलेखन किया है। in द हिन्दू, Mar 10, 2006 वे शान्ति कार्यकर्ता हैं और 'ता-आयुष' नामक संयुक्त इजराइल-फिलिस्तीनी आन्दोलन के संस्थापक सदस्य हैं। सन २००७ में उन्होने 'डार्क होप: वर्किंग फॉर पीस इन इजरायल ऐण्ड पैलेस्टाइन' नामक पुस्तक की रचना की। वे हिब्रू और अंग्रेजी में द्विभाषी होने के साथ-साथ संस्कृत, हिन्दी, तमिल, तेलुगु के भी विद्वान हैं। इसके अलावा वे ग्रीक, रूसी, फ्रांसीसी, जर्मन, फारसी, अरबी, मलयालम को पढ़ लेते हैं। उनका विवाह ईलीन शुल्मन (Eileen Shulman) से हुआ है। इनके तीन पुत्र हैं। .

नई!!: येरुशलम का इब्रानी विश्वविद्यालय और डेविड शुल्मन · और देखें »

डेविड ग्रॉस

डेविड जोनाथन ग्रॉस (जन्म 19 फ़रवरी 1941) एक अमेरिकी कण भौतिक विज्ञानी और स्ट्रिंग विचारक हैं। उन्हें प्रबल अन्योन्य क्रिया सिद्धान्त में उपगामी स्वतंत्रता के आविष्कार के लिए ह्यूग डेविड पुलित्ज़र और फ्रैंक एंथनी विल्चेक के साथ संयुक्त रूप से 2004 का भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: येरुशलम का इब्रानी विश्वविद्यालय और डेविड ग्रॉस · और देखें »

पंजाबी विश्वविद्यालय

पंजाबी विश्वविद्यालय, (पंजाबी:ਪੰਜਾਬੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ, अंग्रेजी:Punjabi University) भारत के पंजाब राज्य के शहर पटियाला में स्थित एक विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 30 अप्रैल 1962 को हुई थी। इस विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य पंजाबी भाषा के विकास और पंजाबी संस्कृति के प्रसार को प्रोत्साहित करना था। यह विश्व का दूसरा ऐसा विश्वविद्यालय है जिसका नाम किसी भाषा के नाम पर रखा गया है, पहला विश्वविद्यालय, इब्रानी (हिब्रू) विश्वविद्यालय, इस्राइल है। पंजाबी विश्वविद्यालय का परिसर 316 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला है और बागों के शहर पटियाला से ७ किलोमीटर दूर चंडीगढ़ रोड पर स्थित है। विश्वविद्यालय में 55 विभाग कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय में मानविकी और विज्ञान के क्षेत्र में, ललित कला, कम्प्यूटर विज्ञान और व्यवसायिक प्रबंधन जैसे विषयों के अध्ययन की व्यवस्था है। यहाँ लगभग 15000 छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं। शिवराज पाटिल विश्वविद्यालय के कुलपति और डाक्टर जसपाल सिंह उपकुलपति हैं। .

नई!!: येरुशलम का इब्रानी विश्वविद्यालय और पंजाबी विश्वविद्यालय · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हिब्रू विश्वविद्यालय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »