लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यूराली भाषा-परिवार

सूची यूराली भाषा-परिवार

विभिन्न यूराली भाषाओँ का विस्तार यूराली भाषाएँ (अंग्रेज़ी: Uralic languages) लगभग ३५ भाषाओँ का एक भाषा-परिवार है जिनकी मूल भाषा यूरोप और एशिया की सरहद पर स्थित यूराल पहाड़ों के क्षेत्र में जन्मी मानी जाती है। दुनिया भर में लगभग २.५ करोड़ लोग यूराली भाषाएँ बोलते हैं और इस भाषा परिवार की मुख्य भाषाएँ हंगेरियाई, फ़िनिश, एस्टोनियाई, सामी भाषाएँ, मरी और उदमुर्ति हैं। इस भाषा परिवार की दो मुख्य शाखाएँ हैं: सामोयेदी भाषाएँ (जो यूराल पहाड़ों के इर्द-गिर्द बोली जाती हैं) और फ़िनो-उग्री भाषाएँ (जिमें फ़िनिश और हंगेरियाई शामिल हैं)। कभी-कभी पूरे यूराली भाषा परिवार को भी 'फ़िनो-उग्री परिवार' बुला दिया जाता है।, Angela Marcantonio, Wiley-Blackwell, 2002, ISBN 978-0-631-23170-7 .

7 संबंधों: चूम (तम्बू), तातार लोग, फ़िनिश भाषा, मरी भाषा, सामी भाषाएँ (यूरोप), सामी लोग, कारेलिया गणतंत्र

चूम (तम्बू)

चूम (अंग्रेज़ी: Chum, रूसी: чум) रूस के साइबेरिया क्षेत्र के पश्चिमोत्तरी भाग में रहने वाली बंजारा यूराली लोगों द्वारा बनाएँ जाने वाले अस्थाई आवास तम्बूओं को कहते हैं। यह लोग अक्सर रेनडियर पालन से जीविका चलाते हैं और इन तम्बूओं को भी आम तौर से लकड़ी के खम्बों के इर्द-गिर्द रेनडियर खाल लपेट कर बनाया जाता है। .

नई!!: यूराली भाषा-परिवार और चूम (तम्बू) · और देखें »

तातार लोग

दिनारा सफीना रूस के लिए टेनिस खेलती हैं और नस्ल से तातार हैं रुसलन चाग़ायेव उज़बेकिस्तान के लिए मुक्केबाज़ी करते हैं और एक तातार हैं तातार या ततार (तातार: ततरलार; रूसी: Татар; अंग्रेज़ी: Tatar) रूसी भाषा और तुर्की भाषाएँ बोलने वाली एक जाति है जो अधिकतर रूस में बसती है। दुनिया भर में इनकी आबादी ७० लाख अनुमानित की गई है, जिनमें से ५५ लाख रूस में रहते हैं। रूस के तातारस्तान प्रांत में २० लाख तातार रहते हैं। रूस के बाहर तातार समुदाय उज़बेकिस्तान, पोलैंड, काज़ाख़स्तान, युक्रेन, ताजिकिस्तान, किर्गिज़स्तान, तुर्कमेनिस्तान, चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका में पाए जाते हैं।, Global Vision Publishing Ho, 2005, ISBN 978-81-8220-062-3,...

नई!!: यूराली भाषा-परिवार और तातार लोग · और देखें »

फ़िनिश भाषा

फ़िनिश (सुओमि या suomen kieli सुओमेन किएलि) एक फ़िनो-अग्रिक भाषा-परिवार का भाषा है, जो मुख्यत फ़िनलैंड, एस्टोनिया और स्वीडन में कहने है। .

नई!!: यूराली भाषा-परिवार और फ़िनिश भाषा · और देखें »

मरी भाषा

मरी भाषा (मरी: марий йылме, मरी यिल्मे; रूसी: марийский язык, अंग्रेज़ी: Mari language) क़रीब ५ लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली यूराली भाषा-परिवार की एक भाषा है जो मुख्य रूप से रूस के मरी ऍल गणतंत्र में बोली जाती है। मरी ऍल से बाहर यह कुछ हद तक रूस के तातारस्तान, उदमूर्तिया और पेर्म क्षेत्रों में भी बोली जाती है। मरी सिरिलिक लिपि में लिखी जाती है। .

नई!!: यूराली भाषा-परिवार और मरी भाषा · और देखें »

सामी भाषाएँ (यूरोप)

उत्तरी यूरोप में सामी भाषाओं का विस्तार - 1. दक्षिणी सामी, 2. उमे सामी, 3. पीते सामी, 4. लूले सामी, 5. उत्तरी सामी, 6. स्कोल्त सामी, 7. इनारी सामी, 8. किलदीन सामी, 9. तेर सामी सामी भाषाएँ (अंग्रेज़ी: Sami languages) उत्तरी यूरोप में उत्तरी फ़िनलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और सुदूर पश्चिमोत्तरी रूस में बोली जाने वाली यूराली भाषाओं का एक समूह है। अक्सर ग़लती से इन सभी भाषाओं को एक ही भाषा समझा जाता है। इन भाषाओं को सामी लोग बोलते हैं, जिन्हें यूरोप में 'लैप्प' भी कहा जाता था, जिस वजह से इन भाषाओं को भी 'लैप्प भाषाएँ' कहा जाता था। वर्तमान युग में 'लैप्प' शब्द अपमानजनक माना जाता है इसलिए इन्हें 'सामी भाषाएँ' ही कहते हैं। उत्तरी सामी भाषा सभी सामी भाषाओं में से सबसे ज़्यादा बोली जाती है और 75% सामी लोग इसी भाषा को बोलते हैं।, Deborah B. Robinson, pp.

नई!!: यूराली भाषा-परिवार और सामी भाषाएँ (यूरोप) · और देखें »

सामी लोग

कुछ सामी लोग स्कैंडिनेविया में सामी लोगों की मातृभूमि 1900 के आसपास नॉर्वे में सामी परिवार। सामी लोग (Sami, Saami या Sámi) उत्तरी स्वीडन, नॉर्वे, फिनलैंड और रूस के कोला प्रायद्वीप में बसने वाले एक आदिवासी समुदाय का नाम है। यह जिस आर्कटिक क्षेत्र में रहते हैं उसे सापमी (Sápmi) भी बुलाया जाता है और इसका क्षेत्रफल लगभग ३,८८,३५० किमी२ है। मूल रूप से यह लोग सामी भाषाएँ बोलते हैं जो युराली भाषा-परिवार की एक शाखा है। पारम्परिक रूप से इनका व्यवसाय रेनडियर-पालन, मछली पकड़ना, भेड़ चराना और जंगली जानवरों का शिकार करना हुआ करता था। सामियों की कुल आबादी १.५ से २ लाख के बीच अनुमानित की गई है। .

नई!!: यूराली भाषा-परिवार और सामी लोग · और देखें »

कारेलिया गणतंत्र

कारेलिया गणतन्त्र (रूसी: Респу́блика Каре́лия, अंग्रेज़ी: Republic of Karelia, कारेलियाई: Karjalan Tazavalda) रूसी गणतन्त्र का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। यह यूरोप के उत्तर में और रूस के पश्चिमोत्तर में स्थित है। इसकी राजधानी पेत्रोज़ावोद्स्क नगर है और जनसंख्या ६,४३,५४८ (२०१० की जनगणना) है। रूस का यह विभाग ऐतिहासिक 'कारेलिया' नामक क्षेत्र पर विस्तृत है जो वर्तमान में रूस और फ़िनलैन्ड के बीच बंटा हुआ है। .

नई!!: यूराली भाषा-परिवार और कारेलिया गणतंत्र · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

युराली भाषा-परिवार, युराली भाषाएँ, यूराली भाषाएँ, यूराली भाषाओं

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »