लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मेहुल कुमार

सूची मेहुल कुमार

मेहुल कुमार (जन्म: 1 जुलाई 1949) भारतीय फ़िल्म निर्माता, फ़िल्म निर्देशक और कहानी लेखक है। उन्होंने हिन्दी और गुजराती में फ़िल्में बनाई हैं। इसके अलावा अब वो गुजराती और मराठी में धारावाहिक बनाते हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म दो भाषाओं हिन्दी और गुजराती में एक साथ बनायी थी। 1982 में उनकी दूसरी हिन्दी फिल्म अनोखा बंधन आई। जिसके बाद वो कई हिन्दी फ़िल्में बनाते रहे। .

8 संबंधों: तिरंगा (फ़िल्म), माधुरी दीक्षित की फ़िल्में, मृत्युदाता, लहू के दो रंग (1997 फ़िल्म), हिंदी चलचित्र, १९९० दशक, आँसू बने अंगारे, करिश्मा कपूर की फ़िल्में, क्रान्तिवीर

तिरंगा (फ़िल्म)

तिरंगा 1993 की भारतीय हिन्दी फिल्म है। मुख्य भूमिकाओं में राज कुमार, नाना पाटेकर हैं। फिल्म के निर्देशक और निर्माता मेहुल कुमार है। .

नई!!: मेहुल कुमार और तिरंगा (फ़िल्म) · और देखें »

माधुरी दीक्षित की फ़िल्में

माधुरी का 2012 का चित्र माधुरी दीक्षित भारतीय अभिनेत्री है जिन्हें बॉलीवुड की फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। 1984 की फिल्म अबोध में उन्होंने एक युवा दुल्हन की भूमिका के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अगले चार वर्षों में माधुरी ने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें आवारा बाप (1985), स्वाति (1986), उत्तर दक्षिण (1987) और दयावान (1988) शामिल थीं। हालांकि उनमें से कोई भी उन्हें ज्यादा पहचान नहीं दिला पाई। उनकी सफलता की शुरुआत 1988 में एन चन्द्रा की थ्रिलर तेज़ाब के साथ हुई, जो उस वर्ष की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। उन्होंने व्यावसायिक रूप से सफल एक्शन-नाटकीय फ़िल्में राम लखन (1989), त्रिदेव (1989), और किशन कन्हैया (1990) में मुख्य भूमिका निभाई। 1990 की रूमानी नाटकीय फ़िल्म दिल में एक अमीर बिगड़ैल लड़की की भूमिका के लिये उन्होंने पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार अर्जित किया। अगले वर्ष उन्होंने साजन में अभिनय किया जो 1991 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म थी। 1992 में बेटा में अपनी चालाक सास के खिलाफ विद्रोह करने वाली महिला का किरदार निभाने के लिये उन्होंने अपना दूसरा फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीता। माधुरी ने जैकी श्रॉफ और संजय दत्त के साथ एक्शन थ्रिलर खलनायक (1993) में अभिनय किया जो उस वर्ष की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। उसके बाद उन्होंने अंजाम (1994) में सकारात्मक समीक्षाओं के साथ प्रतिशोधी की भुमिका अदा की। माधुरी की अगली फ़िल्म सूरज बड़जात्या की परिवारिक नाटक हम आपके हैं कौन (1994) थी, जो उस बिंदु तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। उसने उन्हें बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया। अगले वर्ष उनकी राजा और याराना आई। दोनों फ़िल्में सफल रही। हालांकि 1996 की उनकी दोनों फ़िल्में, राजकुमार और प्रेम ग्रंथ वित्तीय विफलता थीं। यश चोपड़ा की 1997 की रोमांटिक फिल्म दिल तो पागल है, उनके लिए बड़ी सफलता थी। इस फिल्म में उनके अभिनय के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए चौथा फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। तीन साल बाद समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फ़िल्म पुकार में, उन्हें अनिल कपूर के साथ देखा गया। जिसके बाद उन्होंने प्रयोगात्मक फिल्म गज गामिनी में पाँच भूमिकाएं चित्रित कीं। 2001 में महिलाओं के अधिकारों पर फ़िल्म, लज्जा में लिंग भेदभाव के खिलाफ लड़ने वाली महिला के रूप में उनकी सहायक भूमिका के लिए माधुरी की प्रशंसा की गई। वर्ष 2002 में दीक्षित ने दो रोमांटिक फ़िल्मों में अभिनय किया, जिसमें शाहरुख खान के विपरीत देवदास भी शामिल थी। इसमें उन्होंने चंद्रमुखी चरित्र निभाया था। जिसके लिये उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री श्रेणी में फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। फ़िल्मों से पांच साल की अनुपस्थिति के बाद, माधुरी ने नृत्य फिल्म आजा नचले (2007) में एक प्रमुख भूमिका निभाई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की विफलता के बावजूद, उनके प्रदर्शन की सराहना की गई। अभिषेक चौबे की ब्लैक कॉमेडी फिल्म डेढ़ इश्किया (2014) में एक जालसाज महिला की भूमिका उनकी सात साल में पहली अभिनय भूमिका थी। उन्होंने आगे जूही चावला के साथ अपराध नाटकीय फ़िल्म गुलाब गैंग में एक नेता की भूमिका चित्रण की। उनके फिल्म के कार्य के अलावा, माधुरी ने नृत्य रियलिटी शो झलक दिखला जा के चार सत्रों के लिए प्रतिभा जज (judge) के रूप में कार्य किया है। .

नई!!: मेहुल कुमार और माधुरी दीक्षित की फ़िल्में · और देखें »

मृत्युदाता

मृत्युदाता 1997 की मेहुल कुमार द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म को अमिताभ बच्चन के लिए वापसी माना जाता है, जिन्होंने 1992 में अस्थायी रूप से फिल्म उद्योग छोड़ दिया था। इस फिल्म का निर्माण अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एबीसीएल) नामक उनकी उत्पादन कंपनी ने किया था। इससे अमिताभ बच्चन की पांच साल बाद वापसी हुई, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। .

नई!!: मेहुल कुमार और मृत्युदाता · और देखें »

लहू के दो रंग (1997 फ़िल्म)

लहू के दो रंग 1997 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर, नसीरुद्दीन शाह और सुरेश ओबेरॉय मुख्य कलाकार है। अतिरिक्त कलाकारों में आलोक नाथ, फरीदा ज़लाल, मुकेश ऋषि, नवीन निश्चल, अवतार गिल, तेज सप्रू और शशि कला शामिल हैं। .

नई!!: मेहुल कुमार और लहू के दो रंग (1997 फ़िल्म) · और देखें »

हिंदी चलचित्र, १९९० दशक

1990 दशक के हिंदी चलचित्र। .

नई!!: मेहुल कुमार और हिंदी चलचित्र, १९९० दशक · और देखें »

आँसू बने अंगारे

आँसू बने अंगारे 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन मेहुल कुमार ने किया है और जितेन्द्र, माधुरी दीक्षित और दीपक तिजोरी मुख्य कलाकार हैं। .

नई!!: मेहुल कुमार और आँसू बने अंगारे · और देखें »

करिश्मा कपूर की फ़िल्में

श्रेणी:फ़िल्मों की सूची.

नई!!: मेहुल कुमार और करिश्मा कपूर की फ़िल्में · और देखें »

क्रान्तिवीर

क्रान्तिवीर 1994 में बनी हिन्दी भाषा की अपराधिक पृष्ठभूमि की एक्शन फिल्म है। इसका निर्देशन मेहुल कुमार ने किया और फिल्म में नाना पाटेकर, डिंपल कपाड़िया, अतुल अग्निहोत्री, ममता कुलकर्णी, डैनी डेन्जोंगपा और परेश रावल प्रमुख भूमिका निभाते हैं। यह वर्ष की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई, इसके अलावा इसने तीन स्टार स्क्रीन पुरस्कार, चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। .

नई!!: मेहुल कुमार और क्रान्तिवीर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »