लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मेड़ता

सूची मेड़ता

मेड़ता नगर राजस्थान राज्य के मध्यवर्ती नगर जोधपुर से 100 मील दूर है। लगभग 1480 में स्थापित यह शहर एक समय में महत्त्वपूर्ण व्यापार का केन्द्र था। मेड़ता प्रसिद्ध कृष्ण भक्त-कवयित्री मीरांबाई का जन्म स्थान माना जाता है। यहाँ राजपूत काल का एक क़िला है। 1562 ई. में इस दुर्ग को अकबर ने जीता था। नन्दलाल डे के अनुसार इसका प्राचीन भाग मार्तिकावत है। इसके आस-पास के क्षेत्रों में कई युद्ध हुए थे, जिनमें 1790 ई. में जयपुर और जोधपुर राज्यों की सेनाओं पर मराठों की विजय शामिल है। यहाँ पर कई स्मारक प्रस्तर स्तम्भ स्थित हैं। यहाँ अकबर द्वारा निर्मित एक मस्जिद भी स्थित है। श्रेणी:राजस्थान के शहर.

5 संबंधों: नागौर जिला, भंवाल माता, राजस्थान के पशु मेले, राव जोधा, जिलिया

नागौर जिला

नागौर भारतीय राज्य राजस्थान का एक जिला है। जिले का मुख्यालय नागौर है। .

नई!!: मेड़ता और नागौर जिला · और देखें »

भंवाल माता

भंवाल माता,बैंगानी (ओसवाल, जैन), राजपूत, गौड़ ब्राह्मण आदि समुदायों की कुलदेवी हैं। भंवाल माता का मंदिर राजस्थान के नागौर जिले की मेड़ता तहसील में भंवालगढ़ गाँव में स्थित है। यहाँ माता काली व ब्राह्मणी दो स्वरूप में पूजी जाती है। यह शक्तिपीठ राजस्थान के जोधपुर के निकट बिरामी गाँव स्थित भुवाल माता मंदिर से अलग है, इसको लेकर बहुत बार भ्रम बन जाता है। .

नई!!: मेड़ता और भंवाल माता · और देखें »

राजस्थान के पशु मेले

भारतीय राज्य राजस्थान में सभी जिलों और ग्रामीण स्तर पर लगभग 250 से अधिक पशु मेला का प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है। कला, संस्कृति, पशुपालन और पर्यटन की दृष्टि से यह मेले अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। देश विदेश के हजारों लाखों पर्यटक इसके माध्यम से लोक कला एवं ग्रामीण संस्कृति से रूबरू होते हैं। राज्य स्तरीय पशु मेलों के आयोजनों में नगरपालिका और ग्राम पंचायतों की ओर से पशुपालकों को पानी, बिजली पशु चिकित्सा व टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की ओर से इन मेलों में समय-समय पर प्रदर्शनी और अन्य ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। राजस्थान राज्य स्तरीय पशु मेला में अधिकांश मेले लोक देवी देवताओं एवं महान पुरुषों के नाम से जुड़े हुए हैं पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय पशु मेले कुछ इस प्रकार है। .

नई!!: मेड़ता और राजस्थान के पशु मेले · और देखें »

राव जोधा

राव जोधा जी का जन्म २८ मार्च, १४१६, तदनुसार भादवा बदी 8 सं.

नई!!: मेड़ता और राव जोधा · और देखें »

जिलिया

जिलिया गढ़ राजस्थान के नागौर जिले में स्थित एक स्थान है। इसे झिलिया, अभयपुरा, अभैपुरा, मारोठ, मारोट, महारोट, महारोठ आदि नामों से भी जानते हैं। इसका आधिकारिक नाम ठिकाना जिलिया (अंग्रेज़ी:Chiefship of Jiliya, चीफ़शिप ऑफ़ जिलिया) व उससे पूर्व जिलिया राज्य (अंग्रेज़ी:Kingdom of Jiliya, किंगडम ऑफ़ जिलिया) था। जिलिया मारोठ के पांचमहलों की प्रमुख रियासत थी जिसका राजघराना मीरा बाई तथा मेड़ता के राव जयमल के वंशज हैं। मेड़तिया राठौड़ों का मारोठ पर राज्य स्थापित करने वाले वीर शिरोमणि रघुनाथ सिंह मेड़तिया के पुत्र महाराजा बिजयसिंह ने मारोठ राज्य का अर्ध-विभाजन कर जिलिया राज्य स्थापित किया। इसकी उत्तर दिशा में सीकर, खंडेला, दांता-रामगढ़, पूर्व दिशा में जयपुर, दक्षिण दिशा में किशनगढ़, अजमेर, मेड़ता व जोधपुर और पश्चिम दिशा में नागौर व बीकानेर हैं। सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने बंगाल के गौड़ देश से आये भ्राताओं राजा अछराज व बछराज गौड़ की वीरता से प्रसन्न होकर उन्हें अपना सम्बन्धी बनाया और सांभर के पास भारत का प्राचीन, समृद्ध और शक्तिशाली मारोठ प्रदेश प्रदान किया जो नमक उत्पाद के लिए प्रसिद्ध महाराष्ट्र-नगर के नाम से विख्यात था। गौड़ शासक इतने प्रभावशाली थे की उनके नाम पर सांभर का यह क्षेत्र आज भी गौड़ावाटी कहलाता है। गौड़ावाटी में सांभर झील व कई नदियाँ हैं, जिनमें खण्डेल, रुपनगढ़, मीण्डा (मेंढा) आदि प्रमुख हैं। मारोठ भारत के प्राचीनतम नगरों में से एक है और जैन धर्म का भी यहाँ काफी विकास हुआ और राजपूताना के सत्रहवीं शताब्दी के चित्रणों में मारोठ के मान मन्दिर की तुलना उदयपुर के महलों तथा अम्बामाता के मंदिर, नाडोल के जैन मंदिर, आमेर के निकट मावदूमशाह की कब्र के मुख्य गुम्बद के चित्र, मोजमाबाद (जयपुर), जूनागढ़ (बीकानेर) आदि से की जाती है। .

नई!!: मेड़ता और जिलिया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »