लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मुराद प्रथम

सूची मुराद प्रथम

मुराद प्रथम (مراد اول, I., उपनाम Hüdavendigâr फ़ारसी "ख़ुदावन्दगार" से, जिसका मतलब "स्वतंत्र" है) 1362 से 1389 तक उस्मान साम्राज्य के शासक थे। वे औरख़ान प्रथम और वालिदा नीलोफ़र ख़ातून के बेटे थे। उन्होंने बाज़न्तीनी शहर आद्रियानोपल पर फ़तह हासिल कर इसका नाम आदरना (एदिर्ने) रखा। मुराद प्रथम ने इस शहर को राजधानी घोषित कर यूरोप में उस्मान साम्राज्य का विस्तार किया। उन्होंने बाल्कन प्रायद्वीप के अधिकांश क्षेत्र पर क़ब्ज़ा किया और बाज़न्तीनी साम्राज्य को श्रद्धांजलि देने के लिए मजबूर किया। मुराद प्रथम पहले शासक थे जिन्होंने उस्मानी रियासत को पहली बार उस्मान साम्राज्य में परिवर्तित किया। उन्होंने 1383 में सुल्तान का ख़िताब हासिल किया और साम्राज्य के सरकार के लिए दीवान प्रणाली को स्थापित किया। उन्होंने साम्राज्य को दो राज्य, अनातोलिया और रुमेलिया (बाल्कन) में विभाजित किया। .

2 संबंधों: बायज़ीद प्रथम, जाँनिसारी

बायज़ीद प्रथम

बायज़ीद प्रथम, (بايزيد اول; 1.; उपनाम Yıldırım यिलदरम (उस्मानी तुर्कीयाई: یلدیرم), "बिजली, वज्र"; 1360 – 8 मार्च 1403) 1389 से 1402 तक उस्मानिया साम्राज्य के चौथे शासक रहे। उन्होंने अपने वालिद मुराद प्रथम के बाद राजकीय शक्ति संभाली जो प्रथम कोसोवो युद्ध में मारे गए थे। उनके साम्राज्य-विस्तार और सैन्य अभियानों की वजह से बायज़ीद को ख़िताब "सुल्तान-ए रूम" (रोम के सम्राट) हासिल था। .

नई!!: मुराद प्रथम और बायज़ीद प्रथम · और देखें »

जाँनिसारी

वियना युद्ध में जाँनिसारी सेना जाँनिसारी या यनीचरी (يڭيچرى, मतलब "नया सिपाही") कुलीन पैदल सेना इकाइयाँ थीं जो उस्मानी सुल्तान के घरेलू सिपाही, अंगरक्षक और यूरोप में सबसे पहली आधुनिक पैदल सेना थी। सुल्तान ओरख़ान ने सर्वप्रथम इसका संगठन 1330 में किया था। मुराद प्रथम ने इसकी उन्नति की और 1362 में इसके सिपाहियों की संख्या 10,000 हो गई। यह सेना, अपने रणकौशल और वीरतापूर्ण दक्षता के लिये प्रसिद्ध है। सिपाहियों का यह दावा था कि वे युद्ध से कभी विचलित नहीं हुए। यह तुर्की की बहुत बड़ी शक्ति थी। वैतनिक स्थायी सिपाहियों की संख्या एक समय 60,000 के लगभग थी। बाद में यह संख्या घटाकर 25,000 कर दी गई। इनके रहने के लिये क़ुस्तुंतुनिया और अन्य शहरों में बैरक बने हुए थे। अस्थायी सिपाहियों की संख्या 3,00,000 से 4,00,000 तक रहती थी। ये सिपाही राज्य के सभी शह्ररों में बिखरे हुए थे और शांति के समय पुलिस का कार्य करते थे। सुल्तान की अंगरक्षता में रहनेवाले जाँनिसारी धीरे-धीरे इनते उग्र हो गए कि वे कभी कभी विद्रोह भी करने लगे। लेकिन इन विद्रोहों का दमन भी किया जाता रहा। 1826 में जाँनिसारी सिपाहियों ने नई राष्ट्रीय सेना की स्थापना के प्रस्ताव पर विद्रोह कर दिया। इसपर महमूद द्वितीय ने प्रधान जाँनिसारी सेनापति की सहायता लेकर इन्हें बुरी तरह पराजित किया और उनकी बैरकें जला दीं।Kinross, pp.

नई!!: मुराद प्रथम और जाँनिसारी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »