लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मीका सिंह

सूची मीका सिंह

अमरीक सिंह (जन्म:10 जून 1977) यागान जिन्हें इनके अन्य नाम मिका से अधिक जाना जाता है, एक भारतीय पॉप गायक व रैपर है व इन्होने कई बंगाली फ़िल्मों में भी अपनी आवाज़ दी है। वे एक बेहद लोकप्रिय पंजाबी गायक है। उन्होंने कई बॉलीवुड फ़िल्मों में गाने गाए है जिनमे सिंह इज़ किंग और जब वि मेट शामिल है। .

47 संबंधों: चश्मे बद्दूर (२०१३ फ़िल्म), टशन-ए-इश्क़, एबीसीडी 2, एजेंट विनोद, एंटरटेनमेंट (२०१४ फ़िल्म), डी-डे, ढिश्कियाऊं, तनु वेड्स मनु, द वॉइस इंडिया, दिलजीत दोसांझ, देसी बॉयज, नेहा कक्कड़, पलक मुच्छल, फटा पोस्टर निकला हीरो, फिल्लौरी (फ़िल्म), फुकरे, बबलू हैप्पी है, बादशाहो, बजरंगी भाईजान, बेशरम (२०१३ फ़िल्म), भूतनाथ रिटर्न्स, मिलिन्द गाबा, मौसम (2011 फ़िल्म), रावड़ी राठौर, रईस (फ़िल्म), शूट आउट एट लोखंडवाला (2007 फ़िल्म), सरबजीत सिंह, सरकार 3, सुल्तान (2016 फ़िल्म), हाउसफुल 3, हैप्पी न्यू ईयर (२०१४ फ़िल्म), जब वी मेट, ज़ंजीर (2013 फ़िल्म), जैकपॉट (२०१३ फ़िल्म), जॉली एलएलबी, वार छोड़ ना यार, विकी डोनर, वैल्कम टू कराची, ग्रैंड मस्ती, गोरी तेरे प्यार में, आर राजकुमार, कनिका कपूर, किक (२०१४ फिल्म), अमाल मलिक, अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी, २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग, 2014 की बॉलीवुड फिल्में

चश्मे बद्दूर (२०१३ फ़िल्म)

चश्मे बद्दूर (हिन्दी अनुवाद: बुरी नज़र दूर हट) डेविड धवन द्वारा निर्देशित 2013 की बॉलीवुड हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म अली ज़फ़र, सिद्धार्थ नारायण, ताप्सी पन्नू और दिव्येंदु शर्मा द्वारा अभिनीत है। यह 5 अप्रैल 2013 को जारी की गयी जो समान नाम की 1981 की फ़िल्म की उत्तरकृत्ति है। फ़िल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही और बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया द्वारा सफल घोषित की गयी। .

नई!!: मीका सिंह और चश्मे बद्दूर (२०१३ फ़िल्म) · और देखें »

टशन-ए-इश्क़

टशन-ए-इश्क़ ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाला भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। यह धारावाहिक 10 अगस्त 2015 से सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे देता है। इस धारावाहिक में मुख्य भूमिका में ज़ैन इमाम, जैस्मिन भसीन, सिद्धान्त गुप्ता और रिशीना कंधारी हैं। .

नई!!: मीका सिंह और टशन-ए-इश्क़ · और देखें »

एबीसीडी 2

एबीसीडी 2 (अंग्रेज़ी: Any Body Can Dance 2, उच्चारण: एनी बॉडी केन डांस टू; हिंदी अनुवाद: कोई भी नाच सकता है 2) एक नृत्य पर आधारित भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन रेमो डीसूजा और निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभु देवा हैं। इसके अलावा सहायक किरदार में लॉरेन गॉटलिब, राघव जुयाल और धर्मेश येलांदे हैं। यह फिल्म 2013 में बनी फिल्म एबीसीडी का दूसरा भाग है। यह फिल्म 19 जून 2015 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: मीका सिंह और एबीसीडी 2 · और देखें »

एजेंट विनोद

एजेंट विनोद (Agent Vinod) 2012 में बनी हिन्दी फिल्म है जिसमें अभिनेता सैफ़ अली ख़ान मुख्य भुमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण सैफ अली खान ने अपने खुद के बैनर इलुमिनाटी फिल्म्स के तले किया है। शरुअत में फिल्म को दिसंबर 2011 में रिलीज किया जाना था पर शूटिंग में देरी के चलते इसे 23 मार्च 2012 को ढकेल दिया गया। .

नई!!: मीका सिंह और एजेंट विनोद · और देखें »

एंटरटेनमेंट (२०१४ फ़िल्म)

एंटरटेनमेंट २०१४ की एक हिन्दी फिल्म है। टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बैनर तले रमेश एस तौरानी द्वारा निर्मित यह फिल्म साजिद-फ़रहाद द्वारा निर्देशित है, और बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। जूनियर, अक्षय कुमार तथा तमन्ना भाटिया ने इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, जबकि मिथुन चक्रवर्ती, जॉनी लीवर, सोनू सूद, प्रकाश राज और कृष्णा अभिषेक सहायक भूमिकाओं में दिखे हैं। फिल्म की कहानी अखिल नामक एक असफल व्यक्ति के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे एक दिन अचानक पता चलता है कि उसके असली पिता बैंकॉक के एक समृद्ध हीरा व्यापारी हैं, जिनका निधन हो चुका है। जब वह अपनी पैतृक संपत्ति पर हक़ जताने के लिए बैंकॉक जाता है, तो उसे पता चलता है कि साड़ी सम्पत्ति उसके पिता ने एंटरटेनमेंट नामक एक कुत्ते के नाम कर दी है। फिल्म की घोषणा निर्माता रमेश तौरानी ने फरवरी २०१३ में की थी। जून २०१३ में फटा पोस्टर निकला हीरो पर काम करते समय ही तौरानी ने सभी अभिनेताओं के नामों की पुष्टि कर दी थी। १ जुलाई २०१३ को फिल्म की शूटिंग बैंकॉक में शुरू हुई, जिसके बाद २०१३ के अंत में कुछ दृश्य मुम्बई तथा गोवा में भी फिल्माए गए। अप्रैल २०१४ तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो गयी थी। १४ मई को फिल्म का टीज़र ट्रेलर जारी किया गया, जिसके बाद १९ मई को फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर भी जारी कर दिया गया। फिल्म की संगीत एल्बम २३ जुलाई को जारी की गयी, और फिर ८ अगस्त २०१४ को इस फिल्म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया। फिल्म को समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएं मिली, और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही; ८१ करोड़ रुपये के बजट पर बनी इस फिल्म ने लगभग १ अरब रुपये कमाए। .

नई!!: मीका सिंह और एंटरटेनमेंट (२०१४ फ़िल्म) · और देखें »

डी-डे

डी-डे एक भारतीय अपराध-रहस्य विधा वाली फ़िल्म है जिसके सहनिर्माता डार मोशन पिक्चर्स एम्मी एंटरटेनमेंट हैं। यह नाट्यरूपक फ़िल्म 19 जुलाई 2013 को जारी की गयी। अर्जुन रामपाल, ऋषि कपूर, इरफ़ान ख़ान, श्रुति हासन, हुमा क़ुरैशी और संदीप कुलकर्णी अभिनीत इस फ़िल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। .

नई!!: मीका सिंह और डी-डे · और देखें »

ढिश्कियाऊं

ढिश्कियाऊं २०१४ की बॉलीवुड एक्शन फ़िल्म है। इसके निर्देशक सनमजीत सिंह तलवार हैं। इरोज इंटरनेशनल के बैनर तले शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इसके निर्माता हैं। इस फ़िल्म में मुख्य अभिनय भूमिका में सनी देओल, हरमन बावेजा और फ़िल्म पदार्पणकर्त्ता आयशा खन्ना ने किया है। फ़िल्म मुम्बई के अण्डरवर्ल्ड के बारे में है। फ़िल्म १० जनवरी २०१४ को जारी की जानी थी। लेकिन २८ मार्च २०१४ को जारी की जा सकी। फ़िल्म के चार गाने पदार्पणकर्त्ता पलाश मुछल द्वारा तैयार किये गये हैं जो बॉलीवुड का सबसे कम आयु का संगीत रचयिता हैं, उन्होंने यह कार्य केवल १८ वर्ष की आयु में किया। .

नई!!: मीका सिंह और ढिश्कियाऊं · और देखें »

तनु वेड्स मनु

तनु वेड्स मनु आनन्द एल॰ राय द्वारा निर्देशित और शैलेश आर॰ सिंह द्वारा निर्मित भारतीय रूमानी हास्य फ़िल्म है। इसमें माधवन, कंगना राणावत और जिमी शेरगिल ने मुख्य अभिनय भूमिका निभाई। फ़िल्म की कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखीइ है, संगीत निर्देशन कृष्णा सोलो ने और गीत लेखन का कार्य राजशेखर ने किया है। फ़िल्म २५ फरवरी २०११ को जारी हुई थी। फ़िल्म ने जारी होते ही सफलता अर्जित की और मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में फ़िल्म सफल रही। इसको जर्मन में भी अनूदित किया गया और तनु उंद मनु त्रौयन सिक नाम से जारी किया गया। फ़िल्म की उत्तरकृति तनु वेड्स मनु रिटर्न्स शीर्षक के साथ २२ मई २०१५ को जारी की गयी। .

नई!!: मीका सिंह और तनु वेड्स मनु · और देखें »

द वॉइस इंडिया

द वॉइस इंडिया एक भारतीय कार्यक्रम है, जिसका प्रसारण एंड टीवी पर 6 जून 2015 से शुरू हुआ। इसमें हिमेश रेशमिया, मिका सिंह, शान और सुनिधि चौहान गायकों को प्रशिक्षित करेंगे। इसमें करन ठक्कर प्रस्तोता हैं। .

नई!!: मीका सिंह और द वॉइस इंडिया · और देखें »

दिलजीत दोसांझ

दिलजीत सिंह दोसांझ (जन्म 6 जनवरी 1984), पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एवं गायक है। उन्हें उनके मंच नाम 'दिलजीत' से ही जाना जाता है। उन्होंने बहुचर्चित हिंदी फिल्म 'उड़ता पंजाब' एवं ब्लॉकबस्टर पंजाबी फिल्म 'जट्ट एंड जूलिएट' (भाग १ और २), 'पंजाब 1984', 'सरदार जी' (भाग १ और २), 'सुपर सिंह', 'अंबरसरीया' जैसी सुपरहिट फिल्मों में भूमिका निभायी। दिलजीत ने कई संगीत एल्बम एवं फिल्मों में गीत गाएं, विशेषत: उनके 'बैक टू बेसिक' एल्बम को बहुत लोकप्रियता हासिल हुयी। उनके द्वारा हिंदी फिल्म 'उड़ता पंजाब' में गाये गए 'इक कुड़ी' गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही उन्होंने अन्य कई हिंदी एवं पंजाबी फिल्मों में गीत गाये, जैसे की 'तेरे नाल लव हो गया', 'मेरे डैड की मारूती', 'यमला पगला दिवाना २', 'राबता', 'जब हैरी मेट सेजल' इत्यादि। राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त एवं ऐतिहासिक तथ्य दर्शानेवाली दिग्दर्शक अनुराग सिंह की पंजाबी फ़िल्म 'पंजाब 1984' में किये उमदा अभिनय की वजह से दिलजीत के लिए हिन्दी फ़िल्मों के रास्ते खुल गए। निर्देशक अभिषेक चौबे की बहुचर्चित हिंदी फ़िल्म 'उड़ता पंजाब' में प्रमुख भुमिका द्वारा दिलजीत ने बॉलिवूड में कदम रखा, इस फिल्म में दिलजीत द्वारा किये गए अभिनय को काफी नवाज़ा गया, उन्हें इस किरदार के लिए फिल्मफेअर एवं आईफा एवार्ड के 'बेस्ट डेब्यू एक्टर' का पुरस्कार प्राप्त हुवा। साथ ही उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ हिन्दी फ़िल्म 'फिल्लौरी' में अभिनय किया। .

नई!!: मीका सिंह और दिलजीत दोसांझ · और देखें »

देसी बॉयज

देसी बॉयज एक हिदीं फिल्म है जिसका निर्देशन डेविड धवन के बेटे रोहित धवन कर रहे है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण एंव चित्रांगदा सिंह है और संजय दत्त एक अतिथि कलाकार के रूप में है। फिल्म २५ नवम्बर २०११ को रिलिज़ हुई थी। .

नई!!: मीका सिंह और देसी बॉयज · और देखें »

नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ एक भारतीय पार्श्व गायिका है। इन्होने कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गए हैं। २००६ में कक्कड़ ने भारतीय टेलीविज़न शो "इंडियन आइडल सीजन २" में हिस्सा लिया था। उनके हिट गानों में कुछ हैं - "सन्नी सन्नी", "मनाली ट्रेंस", "आओ राजा", "धतिंग नाच", "लंदन ठुमकदा" और "जादू की झप्पी"। नेहा के भाई टोनी कक्कड़ बॉलीवुड संगीतकार हैं। .

नई!!: मीका सिंह और नेहा कक्कड़ · और देखें »

पलक मुच्छल

पलक मुच्छल (जन्म तारीख़: 30 मार्च 1992) एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं। वे और उनके छोटे भाई पलाश मुच्छल भारत तथा विदेशो में सार्वजनिक मंच पर गाने गाकर ह्रदय पीड़ित छोटे बच्चो के इलाज के लिए चंदा इकट्ठा करते है। उन्होने मई 2013 तक ढाई करोड रुपयो का चंदा इकट्ठा कर 572 बच्चो की जान बचाने के लिये वित्तीय सहायता प्रदान की है। पलक के इस समाज सेवा में योगदान के लिये उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में भी दर्ज है। भारत सरकार और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया है। सन 2011 में पलक ने हिन्दी फिल्मों में पार्श्व गायिका के रूप में गाना शुरु किया। उनके खासकर एक था टाइगर और आशिकी 2 फिल्मों के गानों की काफी सराहना हुई। .

नई!!: मीका सिंह और पलक मुच्छल · और देखें »

फटा पोस्टर निकला हीरो

फटा पोस्टर निकला हीरो २०१३ की बॉलीवुड की एक्शन हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका शाहिद कपूर और इलियाना डी'क्रूज़ ने निभाई है। फ़िल्म के निर्देशक टिप्स म्यूज़िक फ़िल्म्स के रमेश तौरानी हैं और राजकुमार सन्तोषी फ़िल्म निर्माता हैं, जिन्होंने घायल (1990), अंदाज़ अपना अपना (1994), ख़ाकी (2004) और अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी (2009) जैसी फ़िल्मों का निर्देशन कार्य किया है। फ़िल्म 20 सितम्बर 2013 को जारी की गयी। .

नई!!: मीका सिंह और फटा पोस्टर निकला हीरो · और देखें »

फिल्लौरी (फ़िल्म)

फिल्लौरी एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन अन्शाई लाल ने किया है और निर्माण अनुष्का शर्मा और कर्नेश शर्मा ने फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ और क्लीन स्लेट फ़िल्म्स के बैनर तले किया है। फ़िल्म में अनुष्का शर्मा, दिलजीत दोसांझ और सूरज शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इसमें अनुष्का शर्मा एक भूत का किरदार निभा रही हैं। फ़िल्म २४ मार्च २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: मीका सिंह और फिल्लौरी (फ़िल्म) · और देखें »

फुकरे

फुकरे मृगदीप सिंह लंबा द्वारा निर्देशित एवं पुलकित सम्राट, अली फज़ल, मनजोत सिंह, प्रिया आनन्द, ऋचा चड्ढा एवं विशाखा सिंह द्वारा अभिनीत 2013 की हास्य फ़िल्म है। इसकी कहानी एवं संवाद विपुल विग ने लिखे हैं, स्क्रीनप्ले विग एवं लाम्बा द्वारा तैयार किया गया है। फ़िल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ जो 14 जून 2013 को जारी की गयी। धीमी शुरुआत के बावजूद फ़िल्म ने अच्छी सफलता प्राप्त की। .

नई!!: मीका सिंह और फुकरे · और देखें »

बबलू हैप्पी है

संगीत- शंकर महादेवन बबलू हैप्पी है नील माधव पंडा द्वारा निर्देशित २०१४ की हिन्दी फ़िल्म है। नील माधव पंडा ने इससे पहले आय एम कलाम और जलपरी जैसी फ़िल्मों का निर्देशन किया है। बबलू हैप्पी है आज के युवाओं की कहानी है। वो मल्टीपलेक्सों और कारों में प्यार और सम्भोग को सोचते हैं। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में सहिल आनन्द, एरिका फर्नांडीस, सुमित सूरी, अमोल पराशर और प्रीत कमल हैं। फ़िल्म में अनु चौधरी और परवीन डबास भी सहायक भूमिका में अभिनय करते हैं। पहले फ़िल्म का नाम "लव इज़ नोट मैथेमेटिक्स" (हिन्दी: प्यार गणित नहीं है) रखा गया था। फ़िल्म ७ फ़रवरी २०१४ को अन्य बॉलीवुड फ़िल्मों हंसी तो फंसी, हार्टलेस और या रबा के साथ जारी की गई। .

नई!!: मीका सिंह और बबलू हैप्पी है · और देखें »

बादशाहो

बादशाहो हिन्दी भाषा में बनी एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है। यह फिल्म 1 सितम्बर 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: मीका सिंह और बादशाहो · और देखें »

बजरंगी भाईजान

बजरंगी भाईजान भारतीय बॉलीवुड नाट्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन कबीर खान ने व निर्माण सलमान खान और रॉकलिन वेंकटेश ने किया है। इसमें सलमान खान, करीना कपूर खान व नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य पत्रों के रूप में हैं। यह फ़िल्म 17 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: मीका सिंह और बजरंगी भाईजान · और देखें »

बेशरम (२०१३ फ़िल्म)

बेशर्म अभिनव कश्यप द्वारा निर्देशित २०१३ में प्रदर्शित बॉलीवुड की रोमांटिक एक्शन हास्य फ़िल्म है। रणबीर कपूर 'बेशर्म' में सेल्यूलाइड में वापस आ रहे हैं जिसमें उनके साथ पल्लवी शारदा ने अभिनय किया है और 2 अक्टूबर 2013 को जारी की गयी। .

नई!!: मीका सिंह और बेशरम (२०१३ फ़िल्म) · और देखें »

भूतनाथ रिटर्न्स

भूतनाथ रिटर्न्स एक भारतीय वीभत्स फ़िल्म है जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया और उसके निर्माता भूषण कुमार, कृषन कुमार, रवि चोपड़ा और सहनिर्माता अजय कपूर हैं। यह भूतनाथ (२००८) की उत्तरकृत्ति फ़िल्म है जिसमें मुख्य अभिनय भूमिका में अमिताभ बच्चन तथा बोमन ईरानी और शाहरुख खान सहायक भूमिका में हैं। फ़िल्म ११ अप्रैल २०१४ को जारी की गई। यो यो हनी सिंह ने फ़िल्म में पार्टी विद द भूतनाथ गाने की रचना की है। .

नई!!: मीका सिंह और भूतनाथ रिटर्न्स · और देखें »

मिलिन्द गाबा

मिलिन्द गाबा एक पंजाबी गायक, संगीतकार और संगीत निर्माता है,जिन्हें म्यूजिक एमजी नाम से भी जाना जाता है।उनके द्वारा कई पंजाबी गानों में काम किया गया।वेलकम बैक फ़िल्म में उनके द्वारा शीर्षक गाना भी गया है।इसके अलावा उनके द्वारा बस तू,दिल्ली वाली ज़ालिम गर्लफ्रैंड में भी आवाज दी गयी है। .

नई!!: मीका सिंह और मिलिन्द गाबा · और देखें »

मौसम (2011 फ़िल्म)

मौसम 2011 की एक हिन्दी प्रेम-नाटक फ़िल्म है। इस फ़िल्म का लेखन और निर्देशन पंकज कपूर ने किया है। शाहिद कपूर और सोनम कपूर ने इस फिल्म के मुख्य पात्रों का अभिनय किया है। पहले फ़िल्म का प्रदर्शन १६ सितम्बर २०११ को किया जाना था, लेकिन भारतीय वायु सेना से एनओसी मिलने में हुई देरी के कारण इसे २३ सितम्बर २०११ को प्रदर्शित किया गया। .

नई!!: मीका सिंह और मौसम (2011 फ़िल्म) · और देखें »

रावड़ी राठौर

रावड़ी राठौर (Rowdy Rathore) एक भारतीय फ़िल्म है जिसका निर्देशन प्रभू देवा द्वारा व निर्माण संजय लीला भंसाली और रोनी स्क्रूवाला द्वारा किया गया है। फ़िल्म में अक्षय कुमार दोहरी भूमिका में सोनाक्षी सिन्हा के साथ है। फ़िल्म का चित्रीकरण १० अगस्त २०११ को शुरू हुआ और इसे १ जून २०१२ को रिलीज़ किया गया। यह तेलगू फ़िल्म विक्रमार्कुदु की पुनार्निर्मिति है। .

नई!!: मीका सिंह और रावड़ी राठौर · और देखें »

रईस (फ़िल्म)

रईस अपराध पर आधारित हिन्दी भाषा में बनी एक भारतीय एक्शन थ्रिलर बॉलीवुड फ़िल्म है। इसका निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है। इसका निर्माण फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और गौरी खान ने किया है। इसका निर्माण अप्रैल 2015 में शुरू हुआ। इसमें शाहरुख खान, माहिरा खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में अभिनेत्री सन्नी लियोन एक विशेष गाने में शाहरुख खान के साथ हैं। फ़िल्म को गुजरात के अपराधी अब्दुल लतीफ़ पर आधारित बताया जा रहा था पर फ़िल्म निर्माताओं ने यह स्पष्ट किया कि, "फ़िल्म की कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है जिसका किसी भी व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं है"। फ़िल्म २५ जनवरी २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: मीका सिंह और रईस (फ़िल्म) · और देखें »

शूट आउट एट लोखंडवाला (2007 फ़िल्म)

शूट आउट एट लोखंडवाला अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित २००७ की हिंदी भाषा में बनी अपराध फ़िल्म है। .

नई!!: मीका सिंह और शूट आउट एट लोखंडवाला (2007 फ़िल्म) · और देखें »

सरबजीत सिंह

सरबजीत सिंह (1963 - 2 मई 2013) एक भारतीय नागरिक थे जिन्हें पाकिस्तान ने जासूसी और आतंकवाद के आरोप लगाकर सजा और प्रताड़ना दी। वे १९९० से पाकिस्तान के कोट लखपत जेल, में थे जहाँ उसी जेल के कैदियों ने हमला करके उन्हें मार दिया। .

नई!!: मीका सिंह और सरबजीत सिंह · और देखें »

सरकार 3

सरकार 3 राम गोपाल वर्मा द्वारा सह-निर्मित और निर्देशित, 2017 की एक भारतीय राजनैतिक-अपराध थ्रिलर फिल्म है। यह सरकार फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें पिछ्ली फिल्म सरकार राज के प्रसंग को जारी रखा गया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन पुन: मुख्य भूमिका में दिखाई दिये, उनके साथ रॉनित रॉय, पराग त्यागी, जैकी श्रॉफ, मनोज वाजपेयी, अमित साध और यामी गौतम भी फिल्म मे भूमिका निभाई। पाकिस्तानी अभिनेत्री फिजा अली ने इस फिल्म से हिन्दी सिनेमा में शुरुआत की। फिल्म को 12 मई, 2017 को दुनिया भर में प्रदर्शित किया गया। जिसे इंड़िया टाइम्स ने 3/5 रेटिंग व आलोचकों ने फिल्म की सकारात्मक समीक्षा की। फिल्म में सरकार के आंतरिक संघर्ष और उसके महल-राजनीति के साथ शीर्ष स्तर के अधिकारियों और महाराष्ट्र सरकार के बीच के पावरब्रोकर्स संघर्ष दिखा देता है, जिसमें आंतरिक प्रतिद्वंद्विता और साजिश शामिल है। .

नई!!: मीका सिंह और सरकार 3 · और देखें »

सुल्तान (2016 फ़िल्म)

सुल्तान भारतीय हिन्दी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन अली अब्बास जाफ़र ने तथा निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में सलमान खान और अनुष्का शर्मा हैं। .

नई!!: मीका सिंह और सुल्तान (2016 फ़िल्म) · और देखें »

हाउसफुल 3

हाउसफुल 3 हिन्दी भाषा में बनी भारतीय हास्य फिल्म है। जिसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला और निर्देशन का कार्य साजिद-फ़रहाद ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में रितेश देशमुख, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी आदि हैं। यह 3 जून 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगा। इससे पहले इसके दो भाग हाउसफुल और हाउसफुल 2 बन चुके हैं। .

नई!!: मीका सिंह और हाउसफुल 3 · और देखें »

हैप्पी न्यू ईयर (२०१४ फ़िल्म)

कोई विवरण नहीं।

नई!!: मीका सिंह और हैप्पी न्यू ईयर (२०१४ फ़िल्म) · और देखें »

जब वी मेट

जब वी मेट (Jab We Met) 2007 की एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसे इम्तियाज अली ने लिखा और निर्देशित किया। फिल्म को धिलिन मेहता ने श्री अष्टविनायक सिनेविजन लिमिटेड के अर्न्तगत बनाया, इसमें शाहिद कपूर और करीना कपूर ने अपनी चौथी फिल्म में एक साथ काम किया। दारा सिंह और सौम्या टंडन, जो उत्तर भारत के मशहूर कलाकार हैं, ने इसमें सहायक भूमिकाएं कीं। फिल्म एक पंजाबी लड़की की कहानी है, जिसकी ट्रेन में मुंबई के एक उद्योगपति से मुलाकात होती है, जो जिंदगी से उदास है। वह एक स्टेशन पर उतर जाता है, उसे वापस ट्रेन पर बुलाने की कोशिश में वो भी उतर जाती है, दोनों किसी अनजान शहर में खड़े हैं और उनकी ट्रेन छूट जाती है। व्यक्ति अपने कॉर्पोरेट जॉब के दबाव में रह चुका है, उसके दिमाग में कोई गंतव्य नहीं है, लड़की उस पर अपने घर तक साथ जाने के लिए दबाव डालती है और उसे अपने गुप्त प्रेमी के बारे में बताती है। 26 अक्टूबर, 2007 यह पूरी दुनिया में रिलीज हुई, लेकिन उससे एक दिन पहले ही यह ब्रिटेन में रिलीज हो गयी थी, फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी हिट रही और इसने विदेशों में भी अच्छा व्यापार किया। इसकी सफलता के कारण, फिल्म के वितरकों, श्री अष्टविनायक सिनेविजन लिमिटेड, ने घोषणा की कि जब वी मेट को कॉर्पोरेट एंटिटी मोज़र बेयर के द्वारा चार दक्षिण भारतीय भाषाओँ में फिर से बनाया जायेगा-- तमिल, तेलगु,कन्नड़ और मलयालम.

नई!!: मीका सिंह और जब वी मेट · और देखें »

ज़ंजीर (2013 फ़िल्म)

ज़ंजीर (तेलुगू शीर्षक तूफान) 2013 की भारतीय एक्शन फ़िल्म है जिसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है, जिसे एक साथ ही हिन्दी और तेलुगू में जारी किया गया है। फ़िल्म में बॉलीवुड में नवोदित टॉलीवुड अभिनेता राम चरण सहित प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। प्रकाश राज ने वांटेड, सिंघम और दबंग 2 जैसी सफल फ़िल्में देने के बाद इस फ़िल्म में काम किया है। यह 1973 की इसी नाम से बनी फ़िल्म की पुनः कृत्ति है। फ़िल्म का हिन्दी संस्करण चीनी में चियलो कज्लग के रूप में रुपान्तरित किया गया है। फ़िल्म के तेलुगू संस्करण का अनुवाद मलयालम में क्या गया है जिसके जारी करने की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है। हिन्दी एवं तमिल संस्करणों को 6 सितम्बर 2013 को जारी कर दिया गया। .

नई!!: मीका सिंह और ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) · और देखें »

जैकपॉट (२०१३ फ़िल्म)

जैकपॉट कैज़ाद गुस्ताद द्वारा निर्देशित और सन्नी लियोन, नसीरुद्दीन शाह एवं सचिन जोशी जोशी अभिनीत २०१३ की हिन्दी हास्य रोमांचक फ़िल्म है। फ़िल्म 13 दिसम्बर 2013 को भारत के 1150 पर्दों (सिनेमाघरों) में प्रदर्शित की गई। .

नई!!: मीका सिंह और जैकपॉट (२०१३ फ़िल्म) · और देखें »

जॉली एलएलबी

जॉली एलएलबी सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित बॉलीवुड की कानुनी नाटक हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका अरशद वारसी, बोमन ईरानी और अमृता राव की है। फ़िल्म का नाट्य ट्रेलर 8 जनवरी 2013 को जारी किया गया। फ़िल्म 15 मार्च 2013 को जारी की गयी। फ़िल्म की कहानी वकील जगदीश त्यागी ऊर्फ जॉली के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। अप्रैल 2014 में 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में जॉली एलएलबी को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। .

नई!!: मीका सिंह और जॉली एलएलबी · और देखें »

वार छोड़ ना यार

वार छोड़ ना यार एक भारतीय युद्ध-हास्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन फ़राज़ हैदर ने किया है जिन्होंने इससे पहले ओए लक्की! लक्की ओए! में सहायक का कार्य भी किया है। फ़िल्म में शर्मन जोशी, सोहा अली खान, जावेद जाफ़री, संजल मिश्रा, दिलीप ताहिल और मुकुल देव ने अभिनय किया है। .

नई!!: मीका सिंह और वार छोड़ ना यार · और देखें »

विकी डोनर

विकी डोनर २०१२ में बनी हिंदी फिल्म है। इस फिल्म को निर्देशित शुजित सरकार तथा प्रस्तुति मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम ने की है। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना, यामी गौतम तथा अन्नू कपूर ने निभाई है। यह फिल्म पूरे भारत में 750 सिनेमाघरों में 20 अप्रेल 2012 को प्रदशित हुई। इस फिल्म की समीक्षा अच्छे रूप में आई तथा सभी समीक्षों ने इसे पसंद किया था। इस फिल्म का विषय शुक्राणु दान तथा बांझपन था। यह फिल्म कनेडियन- फ़्रेच फिल्म स्टारबक पर आधारित थी। .

नई!!: मीका सिंह और विकी डोनर · और देखें »

वैल्कम टू कराची

वैल्कम टू कराची (हिन्दी: कराची में स्वागत) एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में अरशद वारसी और जैकी भगनानी हैं। यह फिल्म 29 मई 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: मीका सिंह और वैल्कम टू कराची · और देखें »

ग्रैंड मस्ती

ग्रैंड मस्ती भरत शाह की बॉलीवुड वयस्क हास्य फ़िल्म है, जिसका निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है और निर्माता अशोल ठकेरिया हैं। फ़िल्म २००५ की सफल फ़िल्म मस्ती की उत्तरकृती है। इसमें मुख्य भूमिका में विवेक ओबेरॉय, आफ़ताब शिवदेसानी और रितेश देशमुख मूल भूमिकाओं में बदलाव के साथ हैं जिनके साथा ब्रूना अब्दुल्ला, करिश्मा तन्ना, सोनाली कुलकर्णी, कैनात अरोरा, मरियम जकारिया और मंजरी फणनिस हैं। ग्रैंड मस्ती को 13 सितम्बर 2013 को जारी किया गया। ग्रैंड मस्ती को समीक्षकों से मिलीजुली प्रतीक्रिया मिली लेकिन टिकट खिड़की पर अच्छे आरम्भ के साथ उतरी। .

नई!!: मीका सिंह और ग्रैंड मस्ती · और देखें »

गोरी तेरे प्यार में

गोरी तेरे प्यार में पुनीत मल्होत्रा द्वारा लिखित एवं निर्देशित २०१३ की भारतीय रोमांटिक हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले करण जौहर ने किया है जिसमें इमरान ख़ान, करीना कपूर खान और श्रद्धा कपूर ने मुख्य अभिनेता हैं। .

नई!!: मीका सिंह और गोरी तेरे प्यार में · और देखें »

आर राजकुमार

आर...

नई!!: मीका सिंह और आर राजकुमार · और देखें »

कनिका कपूर

कणिका कपूर (कनिका कपूर के रूप में भी जानी जाती है) बॉलीवुड की एक नवीनतम गायिका हैं। इनका जन्म २३ मार्च १९७८ को लखनऊ, उत्तरप्रदेश में हुआ, वर्तमान में यह लंदन की निवासी हैं। इनका बेबी डॉल नामक गाना प्रसिद्ध हुआ। इन्होंने अपन करियर हिन्दी भाषी संगीत में २०१२ में शुरू किया। .

नई!!: मीका सिंह और कनिका कपूर · और देखें »

किक (२०१४ फिल्म)

किक एक एक्शन फीचर फिल्म है इस फिल्म के निर्देशक तथा निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस, नवाजुद्दीन सिद्दिकी तथा रणदीप हुड्डा हैं। यह २००९ में आई तेलुगू फिल्म 'किक' का पुनर्निर्माण है। फिल्म २५ जुलाई २०१४ को रिलीज़ हुई। किक ने पहले दिन में २८ करोड़ रूपए कमा लिए। फिल्म भारत में हर समय की दूसरी सबसे ऊंची कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गए सातवें सर्वाधिक कमाई करने वाली विदेशी बाजारों और दुनिया भर में तीसरा सर्वाधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म में शामिल हो चुकी है। सलमान खान की फिल्म किक सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 164.09 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। 350 करोड़ से ज़्यादा कमाई करने के बाद किक सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है। .

नई!!: मीका सिंह और किक (२०१४ फिल्म) · और देखें »

अमाल मलिक

अमाल मलिक का जन्म एक संगीत परिवार के रहने वाले हिंदी फ़िल्म उद्योग में एक संगीतकार है। ये सरदार मलिक के पोते, दबू मलिक के बेटे और संगीतकार अनु मलिक के भतीजे है। अमाल ८ साल की उम्र में संगीत सीखना शुरू कर दिया था। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत सलमान ख़ान की जय हो के साथ २०१४ में शुरू किया फिर मलिक ने २०१५ की कई बॉलीवुड फिल्में जैसे की रॉय, एक पहेली लीला, ऑल इज़ वैल, कैलेंडर गर्ल्स, हीरो, हेट स्टोरी 3 के लिए संगीत दिया। .

नई!!: मीका सिंह और अमाल मलिक · और देखें »

अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी

अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी 2009 में प्रदर्शित भारतीय हिन्दी हास्य-प्रेम फ़िल्म है। इसमें प्रमुख भूमिका में अभिनय रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ ने किया है। सलमान खान और निर्देशक राजकुमार संतोषी केमियो भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का प्रदर्शन सिनेमाघरों में 6 नवम्बर 2009 को किया गया था। .

नई!!: मीका सिंह और अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी · और देखें »

२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग

२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग जिन्हें आईपीएल ११ के रूप में भी जाना जाता है यह आईपीएल का ११वां संस्करण है जिसे २००८ में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा स्थापित किया गया था और यह एक ट्वेन्टी-ट्वेन्टी लीग है। यह सीजन ७ अप्रैल से २७ मई तक आयोजित किया गया, इस सीजन में २०१३ आईपीएल में सट्टेबाजी के मामले में उनके संबंधित मामले में २०१६ और २०१७ के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को निलंबित कर दिया गया था और अब इस सीजन में वापसी की। संस्करण का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ०७ अप्रैल को खेला गया। फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को ८ विकेट से हराय। इस संस्करण में केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाये एवं एंड्रयू टाय ने सबसे अधिक विकेट लिए। सुनील नारायण को मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट एवं ऋषभ पंत को एमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट के ख़िताब से नवाज़ा गया। .

नई!!: मीका सिंह और २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

2014 की बॉलीवुड फिल्में

यह वर्ष 2014 में प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फ़िल्मों की सूची है। .

नई!!: मीका सिंह और 2014 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मिका सिंह

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »