लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मानविकी

सूची मानविकी

सिलानिओं द्वारा दार्शनिक प्लेटो का चित्र मानविकी वे शैक्षणिक विषय हैं जिनमें प्राकृतिक और सामाजिक विज्ञानों के मुख्यतः अनुभवजन्य दृष्टिकोणों के विपरीत, मुख्य रूप से विश्लेषणात्मक, आलोचनात्मक या काल्पनिक विधियों का इस्तेमाल कर मानवीय स्थिति का अध्ययन किया जाता है। प्राचीन और आधुनिक भाषाएं, साहित्य, कानून, इतिहास, दर्शन, धर्म और दृश्य एवं अभिनय कला (संगीत सहित) मानविकी संबंधी विषयों के उदाहरण हैं। मानविकी में कभी-कभी शामिल किये जाने वाले अतिरिक्त विषय हैं प्रौद्योगिकी (टेक्नोलॉजी), मानव-शास्त्र (एन्थ्रोपोलॉजी), क्षेत्र अध्ययन (एरिया स्टडीज), संचार अध्ययन (कम्युनिकेशन स्टडीज), सांस्कृतिक अध्ययन (कल्चरल स्टडीज) और भाषा विज्ञान (लिंग्विस्टिक्स), हालांकि इन्हें अक्सर सामाजिक विज्ञान (सोशल साइंस) के रूप में माना जाता है। मानविकी पर काम कर रहे विद्वानों का उल्लेख कभी-कभी "मानवतावादी (ह्यूमनिस्ट)" के रूप में भी किया जाता है। हालांकि यह शब्द मानवतावाद की दार्शनिक स्थिति का भी वर्णन करता है जिसे मानविकी के कुछ "मानवतावाद विरोधी" विद्वान अस्वीकार करते हैं। .

41 संबंधों: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, एम बी एम अभियान्त्रिकी महाविद्यालय, डेविड शुल्मन, तकनीकी मानक, त्रिभुवन विश्वविद्यालय, नागपुर विश्वविद्यालय, नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी इनहैंस्ड लर्निंग, पंजाबी विश्वविद्यालय, प्रेसिडेन्सी विश्वविद्यालय, कोलकाता, भारत और यूरोप के सांस्कृतिक सम्पर्क, मानस शास्त्र, मंगलौर विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर तकनीकी संस्थान, मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल, राजस्थान विश्वविद्यालय, राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय, राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, लखनऊ विश्वविद्यालय, श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, श्री कल्याण महाविद्यालय, सीकर, समालोचनात्मक सिद्धांत, सामाजिक अध्ययन, सांख्यिकी, सांख्यिकी की रूपरेखा, संगीतशास्त्र, स्टैटिस्टिकल लैब, सैनिक इतिहास, सेठ ज्ञानीराम बंसीधर पोदार महाविद्यालय, नवलगढ़, जबलपुर अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जैव संरक्षण, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, गार्गी महाविद्यालय दिल्ली, कला, काठमाण्डौ विश्वविद्यालय, कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत एवं पुरातन अध्ययन विश्वविद्यालय, अल्बैर कामू, असम विश्वविद्यालय, उदय प्रताप कॉलिज, ४चैन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में स्थित है। इसकी स्थापना सन १९६५ में 'मेरठ विश्वविद्यालय' नाम से हुई थी। बाद में इसका नाम बदलकर भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर रख दिया गया। 222 एकड विशाल भू भाग पर फैला यह संस्थान इंटरनेट तथा वाईफाई से जुडा हुआ है। इसमें बीस यूजीसी प्रोग्राम तथा पैंतीस स्ववित्त पोषित विभाग पाठ्यक्रम हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार लाख छात्र और 400 महाविद्यालय इससे जुडे हैं। इस विश्वविद्यालय में एक पृथक इंजीनियरिंग कॉलेज है, जिसमें इंजीनियरिंग की पांच शाखाओं में बीटेक किया जा सकता है। यह विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान, मानविकी, समाज विज्ञान, पत्रकारिता, जनसंचार और मल्टी मीडिया तकनीक, भूविज्ञान, शारीरिक शिक्षा, ललित कला, विधि विज्ञान, व्यावाहारिक विज्ञान, गृह विज्ञान, प्रबंधन अध्ययन, भौगोलिक सूचना प्रणाली, सुदूर संवेदन (रिमोट सेंसिंग) आदि के क्षेत्र में स्ववित्त योजना के अन्तगर्त अनेक डिग्री पाठ्यक्रम संचालित करता है। .

नई!!: मानविकी और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय · और देखें »

चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय

चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय (CBLU), हरियाणा के भिवानी में स्थित एक राज्य विश्वविद्यालय है। २०१४ में स्थापित इस विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम है। महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक इससे ५२ किमी की दूरी पर है। .

नई!!: मानविकी और चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय · और देखें »

एम बी एम अभियान्त्रिकी महाविद्यालय

एम॰बी॰एम॰ अभियांत्रिकी महाविद्यालय (MBM Engineering College; मगनीराम बांगड़ मैमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज; एमबीएम), जोधपुर भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित अभियान्त्रिकी महाविद्यालयों में से एक है। इस कॉलेज की स्थापना राजस्थान सरकार द्वारा 15 अगस्त 1951 को की गई थी। यह महाविद्यालय अभियांत्रिकी के क्षेत्र में अपने उच्च शैक्षिक स्तर के कारण न केवल राजस्थान राज्य में ही, बल्कि पूरे देश में अग्रणी तकनीकी संस्थान के रूप में प्रतिष्ठित है। इस महाविद्यालय में अनेक तकनीकी विषयों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा प्रदान की जाती है। शोधार्थी यहाँ स्नातकोत्तर शिक्षा के बाद पी.एचडी. डिग्री तथा स्नातकोत्तर डिप्लोमा के लिए भी अध्ययन करते हैं। सम्प्रति यह महाविद्यालय जुलाई 1962 से जोधपुर, राजस्थान के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के अंतर्गत अभियांत्रिकी तथा स्थापत्यकला संकाय के रूप में मान्यता प्राप्त है। .

नई!!: मानविकी और एम बी एम अभियान्त्रिकी महाविद्यालय · और देखें »

डेविड शुल्मन

डेविड शुल्मन, 2008 डेविड डीन शुल्मन (David Dean Shulman; जन्म: 13 जनवरी, 1949) इजराइल के एक भारतविद हैं। वे विश्व के भारतीय भाषाओं के सबसे अग्रणी विद्वानों में से एक हैं। उनके अनुसंधान-क्षेत्र में दक्षिण भारत में धर्म का इतिहास, भारतीय काव्यशास्त्र, तमिल इस्लाम, द्रविड़ भाषाएँ, तथा कर्नाटक संगीत आदि सम्मिलित हैं। पहले वे हिब्रू विश्वविद्यालय, येरुसलम में भारतीय अध्ययन तथा तुलनात्मक धर्म के प्राध्यापक थे। इसके अलावा वे इसी विश्वविद्यालय में भारतीय, इरानी एवम अर्मेनियायी अध्ययन के प्राध्यापक थे।। सम्प्रति वे हिब्रू विश्वविद्यालय में मानवत अध्ययन के रेनी लैंग (Renee Lang) प्राध्यापक हैं। वे १९८८ से इजराइल विज्ञान एवं मानविकी अकादमी के सदस्य हैं। वे हिब्रू के कवि, साहित्यिक आलोचक एवं सांस्कृतिक मानवविज्ञानी हैं। उन्होने २० से अधिक पुस्तकों का लेखन या सहलेखन किया है। in द हिन्दू, Mar 10, 2006 वे शान्ति कार्यकर्ता हैं और 'ता-आयुष' नामक संयुक्त इजराइल-फिलिस्तीनी आन्दोलन के संस्थापक सदस्य हैं। सन २००७ में उन्होने 'डार्क होप: वर्किंग फॉर पीस इन इजरायल ऐण्ड पैलेस्टाइन' नामक पुस्तक की रचना की। वे हिब्रू और अंग्रेजी में द्विभाषी होने के साथ-साथ संस्कृत, हिन्दी, तमिल, तेलुगु के भी विद्वान हैं। इसके अलावा वे ग्रीक, रूसी, फ्रांसीसी, जर्मन, फारसी, अरबी, मलयालम को पढ़ लेते हैं। उनका विवाह ईलीन शुल्मन (Eileen Shulman) से हुआ है। इनके तीन पुत्र हैं। .

नई!!: मानविकी और डेविड शुल्मन · और देखें »

तकनीकी मानक

किसी तकनीकी तंत्र, प्रक्रम, सेवा या उत्पाद के बारे में निर्धारित आवश्यक मापदण्ड को तकनीकी मानक (technical standard) कहा जाता है। तकनीकी मानक प्रायः एक दस्तावेज (डॉक्युमेन्ट) के रूप में होते हैं। तकनीकी मानक वस्तुतः एकसमान इन्जीनियरी मानदण्ड, विधि, प्रक्रम या व्यवहार (practices) का प्रचलन करने के ध्येय से बनाये जाते हैं जिससे उपभोक्ताओं को सुविधा होती है एवं अन्य लाभ भी होते हैं। .

नई!!: मानविकी और तकनीकी मानक · और देखें »

त्रिभुवन विश्वविद्यालय

त्रिभुवन विश्वविद्यालय त्रिभुवन विश्विविद्यालय नेपाल का सबसे बड़ा और सव्राधिक पुराना राष्ट्रीय विश्वविद्यालय है। इसका केन्द्रीय कार्यालय कृतीपुर काठमाण्डू में है। इस समय इस विश्वविद्यालय में १५०,०० विद्यार्थी अध्यनरत हैं। कृषि तथा पशु अध्ययन संस्थान, वनबिज्ञान, इन्जीनीयरिङ, विज्ञान तथा प्रविधि, चिकित्शाशास्त्र, समाजविज्ञान, मानवशास्त्र, ब्यवस्थापन, शिक्षा शास्त्र, कानून तथा मानविकी में यह विश्वविद्यालय शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस विश्वविद्यालयके ६० आंगिक तथा ४१६ सम्वन्धन प्राप्त कैम्पस सारे नेपाल में हैं। यह विश्वविद्यालय अभी भी नेपाल की उच्च शिक्षा में ७५ प्रतिशत से अधिक भाग वहन कर रहा है। साथ-साथ यह विश्वविद्यालय नेपाल के 'थिंकटेङक' के रूप में भी चिह्नित है। .

नई!!: मानविकी और त्रिभुवन विश्वविद्यालय · और देखें »

नागपुर विश्वविद्यालय

राष्ट्रसन्त तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (RTMNU), महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है जिसका नाम पहले 'नागपुर विश्वविद्यालय' था। इसकी स्थापना ४ अगस्त, १९२३ को हुई थी। यह भारत के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। इसका नाम तुकडोजी महाराज के नाम पर रखा गया है। इस विश्वविद्यालय का मुख्य लक्ष्य संस्कृत, मराठी, हिन्दी, उर्दू आदि भाषाओं तथा आयुर्विज्ञान, विज्ञान, मानविकी, वाणिज्य एवं इंजीनियरी आदि की शिक्षा देना है। सन १९४७ से ही यह विश्वविद्यालय मेडिकल की डिग्री प्रदान कर रहा है। १ मई १९८३ को इस विश्वविद्यालय को विभाजित करके इसके कुछ संसाधनों द्वारा अमरावती विश्वविद्यालय बनाया गया था। श्रेणी:नागपुर श्रेणी:महाराष्ट्र के विश्वविद्यालय.

नई!!: मानविकी और नागपुर विश्वविद्यालय · और देखें »

नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी इनहैंस्ड लर्निंग

नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी इनहैंस्ड लर्निंग (एनपीटेल) भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित एक परियोजना है जो अभियांत्रिकी, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन और मानविकी में वेब और वीडियो कोर्स प्रदान करती है। .

नई!!: मानविकी और नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी इनहैंस्ड लर्निंग · और देखें »

पंजाबी विश्वविद्यालय

पंजाबी विश्वविद्यालय, (पंजाबी:ਪੰਜਾਬੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ, अंग्रेजी:Punjabi University) भारत के पंजाब राज्य के शहर पटियाला में स्थित एक विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 30 अप्रैल 1962 को हुई थी। इस विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य पंजाबी भाषा के विकास और पंजाबी संस्कृति के प्रसार को प्रोत्साहित करना था। यह विश्व का दूसरा ऐसा विश्वविद्यालय है जिसका नाम किसी भाषा के नाम पर रखा गया है, पहला विश्वविद्यालय, इब्रानी (हिब्रू) विश्वविद्यालय, इस्राइल है। पंजाबी विश्वविद्यालय का परिसर 316 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला है और बागों के शहर पटियाला से ७ किलोमीटर दूर चंडीगढ़ रोड पर स्थित है। विश्वविद्यालय में 55 विभाग कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय में मानविकी और विज्ञान के क्षेत्र में, ललित कला, कम्प्यूटर विज्ञान और व्यवसायिक प्रबंधन जैसे विषयों के अध्ययन की व्यवस्था है। यहाँ लगभग 15000 छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं। शिवराज पाटिल विश्वविद्यालय के कुलपति और डाक्टर जसपाल सिंह उपकुलपति हैं। .

नई!!: मानविकी और पंजाबी विश्वविद्यालय · और देखें »

प्रेसिडेन्सी विश्वविद्यालय, कोलकाता

प्रेसिडेंसी कॉलेज, कोलकाता (Presidency College; প্রেসিডেন্সি কলেজ) कोलकाता, पश्चिम बंगाल में कला, विज्ञान और मानविकी के क्षेत्रों में स्नातक तथा स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए एक श्रेष्ठ भारतीय शिक्षा प्रतिष्ठान है। इस प्रतिष्ठान ने अनेक प्रसिद्ध भारतीय कलाकार, लेखक, वैज्ञानिक, राजनीतिज्ञ, दार्शनिक इत्यादि दिए है। .

नई!!: मानविकी और प्रेसिडेन्सी विश्वविद्यालय, कोलकाता · और देखें »

भारत और यूरोप के सांस्कृतिक सम्पर्क

वैज्ञानिक समाज अब भारतीय तथा यूरोपीय संस्कृतियों के बहुत से समान या समरूप अवयवों को स्वीकार करने लगा है। इसकी शुरुआत वैयाकरणों ने की जब उन्हें भारतीय एवं यूरोपीय भाषाओं में बहुत कुछ साम्य के दर्शन हुए। इसके उपरान्त भारतविद्या के अध्येताओं (इण्डोलोजिस्ट) ने पाया कि यह साम्य दर्शन, मिथक और विज्ञान सहित अनेकानेक क्षेत्रों में है। इसके पूर्व यह माना जाता था कि भारत और यूरोप के बीच सम्पर्क बहुत नया (भारत के उपनिवेशीकरण से शुरू होकर) है। किन्तु पुरातत्व और मानविकी में नये अनुसंधानों ने यह साबित कर दिया है कि भारत और यूरोप के सम्पर्क अनादिकाल से आरम्भ होकर मध्ययुग होते हुए आधुनिक युग में भी रहा है। .

नई!!: मानविकी और भारत और यूरोप के सांस्कृतिक सम्पर्क · और देखें »

मानस शास्त्र

साइकोलोजी या मनोविज्ञान (ग्रीक: Ψυχολογία, लिट."मस्तिष्क का अध्ययन",ψυχήसाइके"शवसन, आत्मा, जीव" और -λογία-लोजिया (-logia) "का अध्ययन ") एक अकादमिक (academic) और प्रयुक्त अनुशासन है जिसमें मानव के मानसिक कार्यों और व्यवहार (mental function) का वैज्ञानिक अध्ययन (behavior) शामिल है कभी कभी यह प्रतीकात्मक (symbol) व्याख्या (interpretation) और जटिल विश्लेषण (critical analysis) पर भी निर्भर करता है, हालाँकि ये परम्पराएँ अन्य सामाजिक विज्ञान (social science) जैसे समाजशास्त्र (sociology) की तुलना में कम स्पष्ट हैं। मनोवैज्ञानिक ऐसी घटनाओं को धारणा (perception), अनुभूति (cognition), भावना (emotion), व्यक्तित्व (personality), व्यवहार (behavior) और पारस्परिक संबंध (interpersonal relationships) के रूप में अध्ययन करते हैं। कुछ विशेष रूप से गहरे मनोवैज्ञानिक (depth psychologists) अचेत मस्तिष्क (unconscious mind) का भी अध्ययन करते हैं। मनोवैज्ञानिक ज्ञान मानव क्रिया (human activity) के भिन्न क्षेत्रों पर लागू होता है, जिसमें दैनिक जीवन के मुद्दे शामिल हैं और -; जैसे परिवार, शिक्षा (education) और रोजगार और - और मानसिक स्वास्थ्य (treatment) समस्याओं का उपचार (mental health).

नई!!: मानविकी और मानस शास्त्र · और देखें »

मंगलौर विश्वविद्यालय

मंगलौर विश्वविद्यालय (कन्नड: ಮಂಗಳೂರು ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯ) (MU) कर्नाटक राज्य के मंगलौर शहर से १८ कि.मी दूर कोनाजे में स्थित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। यह विश्वविद्यालय कला, वाणिज्य, विज्ञान, विधि, और प्रबन्धन के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्रदान करता है। .

नई!!: मानविकी और मंगलौर विश्वविद्यालय · और देखें »

मुजफ्फरपुर तकनीकी संस्थान

कोई विवरण नहीं।

नई!!: मानविकी और मुजफ्फरपुर तकनीकी संस्थान · और देखें »

मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल

---- मौलाना आजाद राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, भोपाल की स्थापना १९६० में की गई थी और २६ जून २००२ को इसे राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का दर्जा दिया गया। इस संस्थान में 8 विभाग हैं। यह संस्थान सिविल इंजीनियरी, अभियांत्रिकी इंजीनियरी, विद्युत इंजीनियरी, इलैक्टोनिकी तथा संचार इंजीनियरी, कम्प्यूटर विज्ञान तथा इंजीनियरी, सूचना प्रौद्योगिकी में चार वर्षीय बी.टेक कार्यक्रम और एक पांच वर्षीय बी.आर्क.

नई!!: मानविकी और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल · और देखें »

राजस्थान विश्वविद्यालय

राजस्थान विश्वविद्यालय, राजस्थान का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। यह मानविकी, समाज विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य, एवं विधि अध्ययन आदि विषयों में उच्च स्तर की शिक्षा और शोध कार्य में संलग्न भारत के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में से है। .

नई!!: मानविकी और राजस्थान विश्वविद्यालय · और देखें »

राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय

राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय, अजमेर के निकट,राजस्थान, भारत में एक शैक्षणिक संस्थान है। यह संसद के एक अधिनियम के माध्यम से स्थापित किया गया है: "केन्द्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009" भारत सरकार द्वारा स्थापित। राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय को एक नए केन्द्रीय विश्वविद्यालय के रूप में संसद के एक अधिनियम (2009 के अधिनियम सं. 25, भारत के गजट सं. 27, 20 मार्च 2009 को प्रकाशित) द्वारा स्थापित किया गया था और यह पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। .

नई!!: मानविकी और राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय · और देखें »

राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा

सन् १९२७ में पूसा बिहार स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का दृश्य राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, भारत के बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के पूसा बाजार के निकट स्थित है। यह भारत के २६ कृषि विश्वविद्यालयों में से एक है। जुलाई २०१४ में इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय हुआ। मूल रूप में यह संस्थान 'इम्पीरियल कृषि अनुसंधान संस्थान' (Imperial Agriculture Research Institute) था जो ब्रिटिश काल में सन् १९०३ में स्थापित किया गया था। सन् १९३४ में बिहार में एक भयंकर भूकंप आया जिसमें इस संस्थान के मुख्य भवनों को काफी क्षति हुई। इसके परिणामस्वरूप उसी वर्ष इस संस्थान को नयी दिल्ली स्थानान्तरित कर दिया गया जिसे 'पूसा कैम्प्स' कहा गया। आगे चलकर दिल्ली स्थित यह संस्थान का नाम भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (Indian Agricultural Research Institute) कर दिया गया और पूसा में जो कुछ बचा रहा उसे पदावनत (downgrade) करके 'कृषि अनुसंधान स्टेशन' (agricultural research station) कहा जाने लगा। अन्तत: ३ दिसम्बर सन् १९७० को भारत सरकार ने इसी को नामान्तरित करके 'राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय' के रूप में बदल दिया। .

नई!!: मानविकी और राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा · और देखें »

लखनऊ विश्वविद्यालय

लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ विश्वविद्यालय भारत के प्रमुख शैक्षिक-संस्थानों में से एक है। यह लखनऊ के समृद्ध इतिहास को तो प्रकट करता ही है नगर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से भी एक है। इसका प्राचीन भवन मध्यकालीन भारतीय स्थापत्य का सुंदर उदाहरण है। इसमें पढ़ने और पढाने वाले अनेक शिक्षक और विद्यार्थी देश और विदेश में प्रसिद्धि प्राप्त कर चुके हैं। .

नई!!: मानविकी और लखनऊ विश्वविद्यालय · और देखें »

श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान

श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (Shri Govindram Seksaria Institute of Technology and Science (SGSITS)), इन्दौर ही नहीं वरन् मध्य प्रदेश का प्रमुख अभियांत्रिकी महाविद्यालय है। इसकी स्थापना सन् १९५२ में हुई थी। यह स्वशासी संस्थान है और विश्वविद्यालय की उपाधि की प्राप्ति के लिये प्रयासरत है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), नई दिल्ली और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), नई दिल्ली ने १९८९ में एक स्वायत्त संस्थान का दर्जा दिया था। इस स्थिति के तहत, संस्थान यूजी और पीजी स्तर दोनों में अपनी परीक्षाएं आयोजित करता है तथा एसजीएसआईटीएस एक शासक मंडल के प्रशासन के तहत परिचालित हो गया। सम्प्रति इस संस्थान में ९ स्नातकस्तरीय एवं १७ परास्नातक-स्तरीय पाठ्यक्रम चल रहे हैं जिनमें क्रमश: ६५० एवं १५० छात्र लिये जाते हैं। इसके अतिरिक्त यह संस्थान अंशकालिक स्नातक पाठयक्रम भी चलाता है। .

नई!!: मानविकी और श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान · और देखें »

श्री कल्याण महाविद्यालय, सीकर

श्री कल्याण महाविद्यालय, (Shri Kalyan Government PG College) संक्षेप में एस.

नई!!: मानविकी और श्री कल्याण महाविद्यालय, सीकर · और देखें »

समालोचनात्मक सिद्धांत

समालोचनात्मक सिद्धांत (critical theory) वह वैचारिक सम्प्रदाय है जिसमें समाज शास्त्र और मानविकी के अध्ययन से प्राप्त ज्ञान से समाज व संस्कृति की आलोचनात्मक समीक्षा और मूल्यांकन किया जाता है। २०वीं शताब्दी के दार्शनशास्त्री मैक्स होर्कहाइमर के अनुसार "समालोचनात्मक सिद्धांत का ध्येय मानव को उसकी परिस्थितियों से मुक्त करने की चेष्टा है जिसमें वह अपने आप को फंसा हुआ पाता है"। समालोचनात्मक सिद्धांत की विचारधारा से जुड़े समाजशास्त्रियों को अक्सर मार्क्सवादी समझा जाता है हालांकि वे मार्क्सवाद के कुछ तत्वों से भिन्न मत रखते हैं और यह समझते हैं कि विचारधाराओं की प्रति आस्था रखना ही मानव-अमुक्ति का मुख्य कारण है। .

नई!!: मानविकी और समालोचनात्मक सिद्धांत · और देखें »

सामाजिक अध्ययन

सामाजिक अध्ययन सामाजिक विज्ञान, मानविकी और इतिहास का समाकलित अध्ययन हैं। शालेय कार्यक्रम में, सामाजिक अध्ययन, एक समन्वित व्यवस्थित अध्ययन प्रदान करता है, जो मानवशास्त्र, पुरातत्वशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, विधिशास्त्र, दर्शन, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, धर्म, और समाजशास्त्र जैसे अनुशासनों से, और साथ ही, मानविकी, गणित, और प्राकृतिक विज्ञान की उचित सामग्री से, लिया जाता हैं। .

नई!!: मानविकी और सामाजिक अध्ययन · और देखें »

सांख्यिकी

एक ग्राफ जिसमें सामान्य वितरण (Normal distribution) प्रदर्शित है। सांख्यिकी, गणित की वह शाखा है जिसमें आँकड़ों का संग्रहण, प्रदर्शन, वर्गीकरण और उसके गुणों का आकलन का अध्ययन किया जाता है। सांख्यिकी एक गणितीय विज्ञान है जिसमें किसी वस्तु/अवयव/तंत्र/समुदाय से सम्बन्धित आकड़ों का संग्रह, विश्लेषण, व्याख्या या स्पष्टीकरण और प्रस्तुति की जाती है। यह विभिन्न क्षेत्रों में लागू है - अकादमिक अनुशासन (academic disciplines), इस से प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, मानविकी, सरकार और व्यापार आदि। सांख्यिकीय तरीकों को डेटा के संग्रह के संग्रहण अथवा वर्णन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे वर्णनात्मक सांख्यिकी (descriptive statistics) कहा जाता है। इसके अतिरिक्त, डेटा में पैटर्न को इस तरह से मॉडल किया जा सकता है कि वह निष्कर्षों की यादृच्छिकता और अनिश्चितता का कारण बने और फिर इस प्रक्रिया को उस विधि, या जिस जनसंख्या का अध्ययन किया जा रहा हो, उसके बारे में अनुमान लगाने के लिए किया जाता है। इसे अनुमानित सांख्यिकी (inferential statistics) कहा जाता है। वर्णनात्मक तथा अनुमानित सांख्यिकी, दोनों में व्यावहारिक सांख्यिकी सम्मिलित है। एक और विद्या है - गणितीय सांख्यिकी (mathematical statistics), जो विषय के सैद्धान्तिक आधार से सम्बन्ध रखती है। आप किरण किसी श्रेणी में पदों के बेकरार को प्रदर्शित करता है जबकि विषमता का संबंध उसकी आकृति की विशिष्टताओं से होता है अन्य शब्दों में अवकरण हमें श्रेणी की संरचना के बारे में बताता है जबकि विषमता हमें वक्र की आकृति के बारे में बताता है अपकिरण हमें श्रेणी के पदों के मानक रूप में स्वीकृत अन्य किसी पद के व्यक्तिगत अंतरों की ओर संकेत करता है विषमता विचलनों की दशा की ओर संकेत करता है अब करण द्वितीय श्रेणी के माध्यम पर आधारित है .

नई!!: मानविकी और सांख्यिकी · और देखें »

सांख्यिकी की रूपरेखा

सांख्यिकी के अवलोकन और सामयिक दिशानिर्देश हेतु निम्न रूपरेखा प्रदान की गई हैं - सांख्यिकी – डाटा का संग्रह, विश्लेषण, विवेचन और प्रदर्शन। यह अकादमिक विषयों की व्यापक विविधता में, भौतिक और सामाजिक विज्ञान से लेकर मानविकी तक में, अनुप्रयुक्त होती हैं। व्यवसाय और सरकार के सारे क्षेत्रों में सूचित निर्णय बनाने के लिए भी इसका उपयोग और दुरुपयोग होता हैं। .

नई!!: मानविकी और सांख्यिकी की रूपरेखा · और देखें »

संगीतशास्त्र

संगीतशास्त्र (musicology) संगीत के व्यवस्थित अध्ययन को कहते हैं। यह मानविकी का अंश माना जाता है। संगीत के सिद्धांतों का अध्ययन और अनुसंधान करने वालो को संगीतशास्त्री या संगीतज्ञ (musicologist) कहते हैं। .

नई!!: मानविकी और संगीतशास्त्र · और देखें »

स्टैटिस्टिकल लैब

कम्यूटर प्रोग्राम स्टैटिस्टिकल लैब एक खोजपूर्ण और इंटरैक्टिव टूलबॉक्स है जिससे सांख्यिकी विश्लेषण और आँकड़ों की दृश्यात्मक प्रस्तुति संभव है। इस का उपयोग सांख्यिकी शैक्षिक अनुप्रयोगों के लिए किया जाता है जो व्यापारिक प्रशासन, अर्थशास्त्र, सामाजिक विज्ञान और मानविकी में किया जाता है। इस प्रोग्राम को बर्लिन मुक्त विश्वविद्यालय के सेंटर फ़ॉर डिजिटल सिस्टम्स ने विकसित किया है। उनके जालस्थल के अनुसार स्रोत कोड निजी उपयोगकर्ताओं के लिए यह ग्नू सार्वजनिक लाइसेंस के अंतरगत उपलब्ध है। इस प्रकार से यदि व्यापारिक उपयोगकर्ता इसकी एक प्रति प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें परोक्ष रूप से किसी निजी उपयोगकर्ता से लेना होगा जिनके पास इसकी एक प्रति है (सम्भवतः यह कार्य कर्मचारियों के माध्यम से किया जा सकता है)। .

नई!!: मानविकी और स्टैटिस्टिकल लैब · और देखें »

सैनिक इतिहास

राजा रवि वर्मा द्वारा चित्रित एक राजपूत योद्धा चाम लोगों से युद्ध के लिये प्रयाण करती हुई ख्मेर सेना MG34 मशीनगन से सुसज्जित जर्मन सैनिक रूसी सीमा पर (द्वितीय विश्वयुद्ध, १९४२) सैन्य इतिहास (Military history), मानविकी की वह विधा है जो मानव इतिहास के सशस्त्र संघर्षों का लेखा-जोखा तथा उसका समाज, संस्कृति एवं अर्थव्यवस्था आदि पर प्रभाव का अध्ययन करता है। .

नई!!: मानविकी और सैनिक इतिहास · और देखें »

सेठ ज्ञानीराम बंसीधर पोदार महाविद्यालय, नवलगढ़

सेठ ज्ञानीराम बंसीधर पोदार महाविद्यालय मुख्य परिसर का भवन सेठ ज्ञानीराम बंसीधर पोदार महाविद्यालय, (Seth Gyaniram Bansidhar Podar College) संक्षेप में पोदार कॉलेज, नवलगढ़, झुँझुनू में स्थित निजी महाविद्यालय है। यह मानविकी, समाज विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य आदि विषयों में उच्च स्तर की शिक्षा कार्य में संलग्न राजस्थान के अग्रणी संस्थानों में से है। .

नई!!: मानविकी और सेठ ज्ञानीराम बंसीधर पोदार महाविद्यालय, नवलगढ़ · और देखें »

जबलपुर अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर

जबलपुर अभियांत्रिकी महाविद्यालय (जेईसी), जिसे पहले शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर के नाम से जाना जाता था, जबलपुर, मध्य प्रदेश, भारत में स्थित एक संस्थान है। यह भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर के रूप में स्थापित किया गया था और यह भारत का १५ वां सबसे पुराना अभियांत्रिकी संस्थान है। यह भारत का पहला संस्थान है जिसने देश में इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार अभियांत्रिकी की शिक्षा शुरू की और यह भारत में ब्रिटिश द्वारा स्थापित अंतिम शैक्षिक संस्थान भी है। संस्थान अभियांत्रिकी अनुप्रयुक्त विज्ञान में स्नातक, स्नाकोत्तर और डॉक्टरेट उपाधि प्रदान करता है। संस्थान ने मार्च २०१३ में एक घोषणा की, कि वह अभियांत्रिकी में नए पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है जैसे प्रबंधन, रचना विज्ञान, वास्तुकला, नगर नियोजन, भेषज विज्ञान, साइबर और व्यवसाय और कानून में स्नाकोत्तर आदि। .

नई!!: मानविकी और जबलपुर अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर · और देखें »

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, (Jawaharlal Nehru University) संक्षेप में जे॰एन॰यू॰, नई दिल्ली के दक्षिणी भाग में स्थित केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है। यह मानविकी, समाज विज्ञान, विज्ञान, अंतरराष्ट्रीय अध्ययन आदि विषयों में उच्च स्तर की शिक्षा और शोध कार्य में संलग्न भारत के अग्रणी संस्थानों में से है। जेएनयू को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NACC) ने जुलाई 2012 में किये गए सर्वे में भारत का सबसे अच्छा विश्वविद्यालय माना है। NACC ने विश्वविद्यालय को 4 में से 3.9 ग्रेड दिया है, जो कि देश में किसी भी शैक्षिक संस्थान को प्रदत उच्चतम ग्रेड है .

नई!!: मानविकी और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय · और देखें »

जैव संरक्षण

जैव संरक्षण, प्रजातियां, उनके प्राकृतिक वास और पारिस्थितिक तंत्र को विलोपन से बचाने के उद्देश्य से प्रकृति और पृथ्वी की जैव विविधता के स्तरों का वैज्ञानिक अध्ययन है। यह विज्ञान, अर्थशास्त्र और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के व्यवहार से आहरित अंतरनियंत्रित विषय है। शब्द कन्सर्वेशन बॉयोलोजी को जीव-विज्ञानी ब्रूस विलकॉक्स और माइकल सूले द्वारा 1978 में ला जोला, कैलिफ़ोर्निया स्थित कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मेलन में शीर्षक के तौर पर प्रवर्तित किया गया। बैठक वैज्ञानिकों के बीच उष्णकटिबंधीय वनों की कटाई, लुप्त होने वाली प्रजातियों और प्रजातियों के भीतर क्षतिग्रस्त आनुवंशिक विविधता पर चिंता से उभरी.

नई!!: मानविकी और जैव संरक्षण · और देखें »

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा का प्रतीक चिह्न वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा राजस्थान का खुला विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना 23 जुलाई 1987 को हुई थी। इस विश्वविद्यालय का पाठ्यक्रम विशेष रूप से मानविकी, वाणिज्य, पुस्तकालय विज्ञान तथा सूचना विज्ञान (informatics) पर केंद्रित है। इस विश्वविद्यालय का लक्ष्य पारम्परिक शिक्षा से वंचित लोगों को शिक्षित करना है। इस विश्वविद्यालय के छः केन्द्र हैं जो पूरे राजस्थान में फैले हुए हैं। यह विश्वविद्यालय लगभग दस हजार लोगों को शिक्षित करता है। .

नई!!: मानविकी और वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय · और देखें »

गार्गी महाविद्यालय दिल्ली

गार्गी महाविद्यालय दिल्ली स्थित एक महिला महाविद्यालय है। यह दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है। इसकी स्थापना 967 में हुई थी। गार्गी महाविद्यालय कला, मानविकी, वाणिज्य, विज्ञान तथा शिक्षा में शिक्षा प्रदान करता है। .

नई!!: मानविकी और गार्गी महाविद्यालय दिल्ली · और देखें »

कला

राजा रवि वर्मा द्वारा चित्रित 'गोपिका' कला (आर्ट) शब्द इतना व्यापक है कि विभिन्न विद्वानों की परिभाषाएँ केवल एक विशेष पक्ष को छूकर रह जाती हैं। कला का अर्थ अभी तक निश्चित नहीं हो पाया है, यद्यपि इसकी हजारों परिभाषाएँ की गयी हैं। भारतीय परम्परा के अनुसार कला उन सारी क्रियाओं को कहते हैं जिनमें कौशल अपेक्षित हो। यूरोपीय शास्त्रियों ने भी कला में कौशल को महत्त्वपूर्ण माना है। कला एक प्रकार का कृत्रिम निर्माण है जिसमे शारीरिक और मानसिक कौशलों का प्रयोग होता है। .

नई!!: मानविकी और कला · और देखें »

काठमाण्डौ विश्वविद्यालय

काठमाण्डौ विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन काठमाण्डौ विश्वविद्यालय, नेपाल का स्वायत्त, निजी विश्वविद्यालय है। यह नेपाल का तीसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है और नेपाल के काभ्रेपलांचोक जिला के धुलिखेल में स्थित है। धुलिखेल, काठमाण्डौ से ३० किमी पूर्व में स्थित है। इसकी स्थापना १९९१ में हुई थी। इस विश्वविद्यालय के प्रांगण (कैम्पस) धुलिखेल, पाटन, और भक्तपुर में हैं। इसमें मानविकी, व्यवस्थापन, वाणिज्य, विज्ञान, चिकित्साशास्त्र, इन्जिनियरिङ आदि की शिक्षण होता है। सम्प्रति काठमांडौ विश्वविद्यालय में १५,००० विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। .

नई!!: मानविकी और काठमाण्डौ विश्वविद्यालय · और देखें »

कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत एवं पुरातन अध्ययन विश्वविद्यालय

श्री कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत एवं पुरातन अध्ययन विश्वविद्यालय असम के नलबाडी में स्थित एक संस्कृत विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना २०११ में हुई थी। इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य संस्कृत भाषा एवं कामरूप के इतिहास का अध्ययन करना है। इसके अलावा इसमें कला, मानविकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी संचालित हैं। .

नई!!: मानविकी और कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत एवं पुरातन अध्ययन विश्वविद्यालय · और देखें »

अल्बैर कामू

अल्बैर कामू (१९१३-१९६०) एक फ्रेंच लेखक थे जिन्हें 1957 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: मानविकी और अल्बैर कामू · और देखें »

असम विश्वविद्यालय

असम विश्वविद्यालय (আসাম বিশ্ববিদ্যালয়) भारत का एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय दक्षिण असम में स्थित है, जिसकी सीमाएँ बांग्लादेश, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय और नागालैंड से मिलती हैं। विश्वविद्यालय का परिसर सिलचर से लगभग 20 किमी दूर, दुर्गाकोणा में के क्षेत्र में स्थित है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत नौ संकाय (संस्थान) हैं, जो कि सामाजिक विज्ञान, मानविकी, भाषा, जीवन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, सूचना विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन अध्ययन संबंधी शैक्षणिक पाठ्यक्रम का प्रस्ताव करते है। इन नौ संकायों के अंतर्गत 29 विभाग हैं। असम विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत पांच जिलों के 51 स्नातक महाविद्यालय आते हैं। देश के कोने कोने से विविध अनुशासनों के शिक्षकों को आकर्षित कर असम विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के प्रति अंतरानुशासनात्मक दृष्टिकोण का उदाहरण प्रस्तुत करता है। .

नई!!: मानविकी और असम विश्वविद्यालय · और देखें »

उदय प्रताप कॉलिज

उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी शहर में स्थित यूजीसी का एक स्वायत्त महाविद्यालय है। इस कॉलेज की स्थापना १९०९ में राजर्षि उदय प्रताप सिंह ने की थी। आरंभ में इसे एक हाई स्कूल के रूप में चलाया गया था, किन्तु १९४९ से इसे स्नातकोत्तर महाविद्यालय बनाया ग्या और कॉलिज डिग्रियाँ भी देने लगा। यहाँ कला, मानविकी, विज्ञान एवं प्रबंधन से संबंधित विषय और पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। .

नई!!: मानविकी और उदय प्रताप कॉलिज · और देखें »

४चैन

४चैन ४चैन एक अंतरजाल-स्थित विचार-विमर्श मंच, जो विश्व के सबसे लोकप्रिय जालस्थलों से एक है। यहाँ पर चर्चा आंग्ल भाषा में होती है, हालांकि विश्वभर के बुद्धिजीवी यहाँ एकत्रित होते हैं। कर्मचारियों के सिवाय यहाँ कोई पंजीकृत सदस्य नहीं है - ४चैन पर बुद्धिजीवी प्रायः अज्ञात नाम से अपने विचार व्यक्त करते हैं। यह विश्व के सबसे अधिक अराजकतावादी और प्रभावशाली जालस्थलों में से एक है। ४चैन की स्थापना वि.

नई!!: मानविकी और ४चैन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »