लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड

सूची महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड

महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra, BSE: 500520) मुम्बई स्थित महिन्द्रा समूह की कम्पनी है। इसकी स्थापना सन् १९४५ में लुधियाना में 'महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा' नाम से के सी महिन्द्रा एवं जे सी महिन्द्रा नामक दो भाइयों ने मलिक गुलाम मोहम्मद के साथ मिलकरकी थी। आजादी के बाद मलिक गुलाम मोहम्मद पाकिस्तान चले गये और वहाँ के प्रथम वित्त मंत्री बने। .

9 संबंधों: नौंवाँ ऑटो एक्सपो २००८, महिन्द्रा XUV500, महिंद्रा बोलेरो, महिंद्रा रेनॉल्ट लोगान, महिंद्रा समूह, महिंद्रा स्कॉर्पियो, महिंद्रा ज़ायलो, मोटर वाहन उद्योग, जैगुआर कारें

नौंवाँ ऑटो एक्सपो २००८

ऑटो एक्स्पो २००८, भारतीय वाहन उद्योग का सबसे बड़ा आयोजन। भारतीय वाहन उद्योग का सबसे बड़ा आयोजन नौंवा ‘ऑटो एक्स्पो’ (वाहन प्रदर्शनी) दिल्ली में हुआ। भारत दुपहिया वाहनों का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। 12 हजार वर्गमीटर में ऑटो एक्स्पो का आयोजन हुआ था। इस मेले में ऑटोमोबाइल उद्योग से जुड़ी 2000 कंपनियों ने भाग लिया। इसमें 60 प्रतिशत भारतीय और 40 प्रतिशत विदेशी भागीदार थीं। मेला 17 जनवरी २००८ तक चला था। भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग की प्रगति के प्रतीक आटो एक्सपो के नौवें संस्करण में विभिन्न वर्गों में 30 नए वाहनों को उतारा गया था। .

नई!!: महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड और नौंवाँ ऑटो एक्सपो २००८ · और देखें »

महिन्द्रा XUV500

महिन्द्रा XUV500 महिन्द्रा XUV500 एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) है जो भारतीय ऑटोमोबाइल कम्पनी महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटॅड द्वारा निर्मित है। इसे सितम्बर 2011 में लॉंच किया गया था और जून से 2012 से XUV500 भारत में 19 शहरों में उपलब्ध थी। .

नई!!: महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड और महिन्द्रा XUV500 · और देखें »

महिंद्रा बोलेरो

महिन्द्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा द्वारा निर्मित गैर-सड़क वाहन है। कीमत: महिन्द्रा बोलेरो के विभिन्न इंधन ट्रिम के अनुसार अलग अलग कीमत है। डीजल से वाले वाहनों की कीमत 6,03,937 रुपये से 7,78,046 रुपये तक है। .

नई!!: महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड और महिंद्रा बोलेरो · और देखें »

महिंद्रा रेनॉल्ट लोगान

महिंद्रा रेनॉल्ट लोगान महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड द्वारा निर्मित एक भारतीय कार है।.

नई!!: महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड और महिंद्रा रेनॉल्ट लोगान · और देखें »

महिंद्रा समूह

महिन्द्रा समूह 6.7 बिलियन अमरिकी डॉलर के सम्पत्ति आधार के साथ भारत के श्रेष्ठ दस औद्योगिक घरानों में से एक है तथा यह दुनिया की श्रेष्ठ तीन ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक है। इन तमाम वर्षों में, महिन्द्रा ग्रुप ने भारतीय अर्थव्यवस्था के सभी महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज की है। लगातार नये स्तर बनाते हुए, आज यह देश की एक प्रमुख कार्यक्षम कंपनी के रूप में स्थापित हो चुकी है। सन 1945 में, मूलत: कंपनी की स्थापना महिन्द्रा एंड मोहम्मद के रूप में हुई थी। भारत के विभाजन के बाद, गुलाम मोहम्मद पकिस्तान चले गये और राष्ट्र के पहले वित्त मंत्री बने इसलिए सन 1948 में कंपनी का नाम 'महिन्द्रा एंड मोहम्मद' से बदलकर महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कर दिया गया। ग्रामीण भारत तक टेक्नोलॉजी की प्रगति को पहुंचाने का मुख्य ध्येय कायम रखते हुए कंपनी ने अपने को एक ऐसे ग्रुप के रूप में ढ़ाला है जो कि विभिन्न व्यवसाय क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति के साथ भारतीय और विदेशी बाजारों की मांग को पूरा करती है: ऑटोमोटिव, फार्म उपकरण, वित्तीय सेवाएं, सिस्टेक, आफ्टर मार्केट, सूचना टेक्नोलॉजी स्पेशियलिटी बिजनेस, अधोसंरचना विकास, ट्रेड, रीटेल तथा लौजिस्टिक्स। चेयरमैन केशुब महिन्द्रा तथा प्रबन्ध निदेशक आनन्द महिन्द्रा के नेतृत्व में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने हर दृष्टि से प्रगति करते हुए ऐसे ग्रुप का रूप लिया है जो अपने कामकाज के हर-एक क्षेत्र में प्रमुख स्थान पर है। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी तथा किफायती उपलब्धता ने कंपनी को प्रत्येक गुजरते वर्ष के साथ और अधिक मज़बूत बनाया है। 62 वर्षों से अधिक के निर्माण अनुभव के साथ, महिन्द्रा समूह का टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मार्केटिंग तथा वितरण में मजबूत आधार है जो कि एक ग्राहक-केन्द्रित संगठन के रूप में इसके विकास के लिए महत्त्वपूर्ण है। इस समूह में 75,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं तथा इनकी अत्याधुनिक सुविधाएं भारत व विदेशों में स्थित हैं। .

नई!!: महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड और महिंद्रा समूह · और देखें »

महिंद्रा स्कॉर्पियो

महिंद्रा स्कॉर्पियो महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड की बनाई एक एस यू वी है। महिंद्रा स्कॉर्पियो, महिंद्रा एंड महिंद्रा की पहली ग्लोबल एस यु वी थी | महिंद्रा स्कॉर्पियो का पहला अवतार सन २००२ आया | इसके पश्चात इसमें लगातार परिवर्तन किया गया | महिंद्रा ने २००२ में STD और DX २००३ कुछ छोटे परिवर्तन में २००४ SLX में २००५ CRDe में २००६ में 43 NEW FEATURE तथा २००९ में The Mighty Muscular Scorpio लॉन्च किये महिंद्रा स्कॉर्पियो ने २००२ से ले कर वर्तमान तक ३८ अवार्ड्स जीते है और भारतीय वाहन उद्योग में हमेशा अग्रणी रही है| श्रेणी:कार.

नई!!: महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड और महिंद्रा स्कॉर्पियो · और देखें »

महिंद्रा ज़ायलो

महिंद्रा ज़ायलो (Mahindra Xylo) एक बहु-उपयोगी वाहन है जिसका निर्माण महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड द्वारा किया गया है। ज़ायलो का अनावरण १३ जनवरी २००९ में नाशिक में किया गया था। इसके चार प्रकार उपलब्ध है- इ२, इ४, इ६ और इ८ जो ७१२,३००-९४०,००० के बिच की किमत में उपलब्ध है। मार्च २००९ तक ३,००० से अधिक ज़ायालो बेची जा चुकी है। श्रेणी:मोटर गाड़ी श्रेणी:भारतीय वाहन.

नई!!: महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड और महिंद्रा ज़ायलो · और देखें »

मोटर वाहन उद्योग

कार की असेम्बली लाइन विश्व में मोटर वाहनों का उत्पादन जो १९०० में ९५०० था वह २०१५ में १० करोड़ हो गया। मोटर वाहन उद्योग मोटर वाहनों की डिज़ाइन, विकास, विनिर्माण, विपणन और विक्रय करता है। 2008 के दौरान, विश्व भर में 70 मिलियन से भी ज़्यादा मोटर वाहनों का निर्माण किया गया, जिनमें कार और वाणिज्यिक वाहन भी शामिल हैं। 2007 में, कुल 79.9 मिलियन नए वाहन दुनिया भर में बेचे गए: यूरोप में 22.9 मिलियन, एशिया-पैसेफ़िक क्षेत्र में 21.4 मिलियन, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में 1.94 मिलियन, लातिन अमेरिका, में 4.4 मिलियन, मध्य पूर्व में 2.4 मिलियन और अफ़्रीका में 1.4 मिलियन.

नई!!: महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड और मोटर वाहन उद्योग · और देखें »

जैगुआर कारें

जैगुआर कार्स लिमिटेड, जिसे विशेष रूप से जैगुआर के रूप में जाना जाता है एक ब्रिटिश लगज़री कार निर्माता है जिसका मुख्यालय कॉवेंट्री, इंग्लैंड में है। यह मार्च 2008 से भारतीय कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Motors Ltd.) के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और व्यापार जैगुआर लैंड रोवर व्यवसाय के रूप में संचालित है। जैगुआर की स्थापना सर विलियम लॉयन्स द्वारा 1922 में, स्वालो साइडकार कंपनी के रूप में, मुख्य रूप से यात्री कार में आने से पहले मोटर साइकिल साइडकार बनाने के लिए की गई थी। विश्व युद्ध II के बाद, SS आद्यक्षर की प्रतिकूल अभिधानों के कारण इसके नाम को बदलकर जैगुआर कर दिया गया था। 1960 के दशक में स्वामित्व के कई परिवर्तनों के बाद, जैगुआर को लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कर दिया गया था और 1989 में फोर्ड में शामिल किए जाने तक FTSE 100 सूचकांक का अंग रही। जैगुआर को HM महारानी एलिजाबेथ II और HRH प्रिंस चार्ल्स से रॉयल वारंट भी दिए गए। अब जैगुआर कारें कॉवेंट्री के विटले प्लांट और वार्विकशॉयर के गेयडॉन प्लांट के जैगुआर लैंड रोवर्स इंजीनियरिंग सेंटर में डिज़ाइन की जाती हैं और जैगुआर लैंड रोबर्स प्लांट, बर्मिंघम के कासल ब्रोमविक असेंबली प्लांट और लिवरपूल के पास हलेवुड बॉडी एंड असेंबली निर्मित होती हैं। .

नई!!: महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड और जैगुआर कारें · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटॅड, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »