लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

महाभारत (टीवी धारावाहिक)

सूची महाभारत (टीवी धारावाहिक)

महाभारत एक टीवी धारावाहिक का नाम है जो बी आर चोपड़ा द्वारा निर्मित और उनके पुत्र रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित था। यह महाभारत नामक एक भारतीय पौराणिक काव्य पर आधारित धारावाहिक था और विश्व के सर्वाधिक देखे जाने वाले धारावाहिकों में से एक था। ९४-कड़ियों के इस धारावाहिक का प्रथम प्रसारण १९८८ से १९९० तक दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर किया गया था। प्रत्येक धारावाहिक ४५ मिनट का था। इसका प्रसारण एक अन्य सफ़ल पौराणिक धारावाहिक रामायण के बाद किया गया था जो १९८७-१९८८ में प्रसारित किया गया था। ब्रिटेन में इस धारावाहिक का प्रसारण बीबीसी द्वारा किया गया था जहाँ इसकी दर्शक संख्या ५० लाख के आँकड़े को भी पार कर गई, जो दोपहर के समय प्रसारित किए जाने वाले किसी भी धारावाहिक के लिए एक बहुत बड़ी बात थी। .

13 संबंधों: डीडी नेशनल द्वारा प्रसारित कार्यक्रमों की सूची, नितीश भारद्वाज, पंकज धीर, महाभारत, महाभारत (२०१३ धारावाहिक), मुकेश खन्ना, रामायण (टीवी धारावाहिक), राजेश विवेक, रवि चोपड़ा, रूपा गांगुली, सुरेन्द्र पाल, गजेन्द्र चौहान, कर्ण

डीडी नेशनल द्वारा प्रसारित कार्यक्रमों की सूची

यह लेख डीडी नेशनल द्वारा प्रसारित किए गए कार्यक्रमों की सूची प्रदर्शित करने के लिए हैं। .

नई!!: महाभारत (टीवी धारावाहिक) और डीडी नेशनल द्वारा प्रसारित कार्यक्रमों की सूची · और देखें »

नितीश भारद्वाज

नितीश भारद्वाज (जन्म 2 जून 1963) ये नितेश भारद्वाज के नाम से भी जाने जाते हैं। (अंग्रेजी:Nitish Bharadwaj) ये एक भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्देशक तथा निर्माता है। नितीश भारद्वाज लोकसभा के सदस्य भी रह चूके है। इन्होंने महाभारत (टीवी धारावाहिक) में सबसे अच्छा किरदार निभाया। महाभारत (टीवी धारावाहिक) के अलावा विष्णु पुराण में कार्य कर चुके है। नितीश भारद्वाज ने अपनी पहली निर्देशित मराठी फिल्म पितुरून बनाई। .

नई!!: महाभारत (टीवी धारावाहिक) और नितीश भारद्वाज · और देखें »

पंकज धीर

पंकज धीर एक भारतीय अभिनेता हैं। जो टीवी धारावाहिक महाभारत में अपने कर्ण के किरदार के लिए जाने जाते है। .

नई!!: महाभारत (टीवी धारावाहिक) और पंकज धीर · और देखें »

महाभारत

महाभारत हिन्दुओं का एक प्रमुख काव्य ग्रंथ है, जो स्मृति वर्ग में आता है। कभी कभी केवल "भारत" कहा जाने वाला यह काव्यग्रंथ भारत का अनुपम धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक और दार्शनिक ग्रंथ हैं। विश्व का सबसे लंबा यह साहित्यिक ग्रंथ और महाकाव्य, हिन्दू धर्म के मुख्यतम ग्रंथों में से एक है। इस ग्रन्थ को हिन्दू धर्म में पंचम वेद माना जाता है। यद्यपि इसे साहित्य की सबसे अनुपम कृतियों में से एक माना जाता है, किन्तु आज भी यह ग्रंथ प्रत्येक भारतीय के लिये एक अनुकरणीय स्रोत है। यह कृति प्राचीन भारत के इतिहास की एक गाथा है। इसी में हिन्दू धर्म का पवित्रतम ग्रंथ भगवद्गीता सन्निहित है। पूरे महाभारत में लगभग १,१०,००० श्लोक हैं, जो यूनानी काव्यों इलियड और ओडिसी से परिमाण में दस गुणा अधिक हैं। हिन्दू मान्यताओं, पौराणिक संदर्भो एवं स्वयं महाभारत के अनुसार इस काव्य का रचनाकार वेदव्यास जी को माना जाता है। इस काव्य के रचयिता वेदव्यास जी ने अपने इस अनुपम काव्य में वेदों, वेदांगों और उपनिषदों के गुह्यतम रहस्यों का निरुपण किया हैं। इसके अतिरिक्त इस काव्य में न्याय, शिक्षा, चिकित्सा, ज्योतिष, युद्धनीति, योगशास्त्र, अर्थशास्त्र, वास्तुशास्त्र, शिल्पशास्त्र, कामशास्त्र, खगोलविद्या तथा धर्मशास्त्र का भी विस्तार से वर्णन किया गया हैं। .

नई!!: महाभारत (टीवी धारावाहिक) और महाभारत · और देखें »

महाभारत (२०१३ धारावाहिक)

यह लेख 2013 में शुरु हुए धारावाहिक के उपर हैं, पुराने वाले के लिए देखे महाभारत (टीवी धारावाहिक)। फ़िल्म के लिए महाभारत (२०१३ फ़िल्म)। | show_name .

नई!!: महाभारत (टीवी धारावाहिक) और महाभारत (२०१३ धारावाहिक) · और देखें »

मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना (अंग्रेजी:Mukesh Khanna) एक भारतीय धारावाहिक तथा फ़िल्म अभिनेता है जिनका जन्म 19 जून, 1958 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने कई हिन्दी धारावाहिकों तथा फ़िल्मों में अभिनय किया है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत 1981 में बनी रूही फ़िल्म से की थी तथा इन्होंने अपनी छवि महाभारत धारावाहिक जो 1988 में दूरदर्शन पर चलता था उस धारावाहिक में इन्होंने भीष्म का अभिनय किया था तथा शक्तिमान धारावाहिक में शक्तिमान तथा गंगाधर का किरदार निभाया था से बनाई थी और इन्हीं टेलीविज़न धारावाहिकों से ये प्रसिद्ध हुए। .

नई!!: महाभारत (टीवी धारावाहिक) और मुकेश खन्ना · और देखें »

रामायण (टीवी धारावाहिक)

रामायण एक बहुत ही सफ़ल भारतीय टीवी श्रृंखला है, जिसका निर्माण, लेखन और निर्देशन रामानन्द सागर के द्वारा किया गया था। ७८-कड़ियों के इस धारावाहिक का मूल प्रसारण दूरदर्शन पर २५ जनवरी, १९८७ से ३१ जुलाई, १९८८ तक रविवार के दिन सुबह ९:३० किया जाता था। यह एक प्राचीन भारतीय धर्मग्रन्थ रामायण का टीवी रूपांतरण है और मुख्यतः वाल्मीकि रामायण और तुलसीदासजी की रामचरितमानस पर आधारित है। इसका कुछ भाग कम्बन की कम्बरामायण और अन्य कार्यों से लिया गया है। .

नई!!: महाभारत (टीवी धारावाहिक) और रामायण (टीवी धारावाहिक) · और देखें »

राजेश विवेक

राजेश विवेक (३१ जनवरी, १९४९ से १४ जनवरी, २०१६)भारतीय नाटक अभिनेता थे जो लगान नामक फ़िल्म में अपने ज्योतिषी गुरन अथवा स्वदेश में डाकिये के अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इसके अतिरिक्त लोकप्रिय भारतीय धारावाहिक महाभारत में उन्होंने महाभारत के रचयिता वेदव्यास का अभिनय किया था। उन्होंने वीराना और जोशीले जैसी फ़िल्मों में खलनायक की भूमिका में भी अभिनय किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मुझसे शादी करोगी, वॉट्स यॉर राशी? और बंटी और बबली जैसी फ़िल्मों में अभिनय किया। राजेश ने टीवी धारावाहिक भारत एक खोज में भी उल्लेखनीय अभिनय किया। .

नई!!: महाभारत (टीवी धारावाहिक) और राजेश विवेक · और देखें »

रवि चोपड़ा

रवि चोपड़ा (जन्म: 27 सितंबर, 1946) हिंदी फिल्म जगत के एक प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक थे। कई उल्लेखनीय फिल्मों के साथ साथ दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक "महाभारत" से उन्हें विशेष ख्याति मिली। वे प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता निर्देशक बी आर चोपड़ा के सुपुत्र थे। इनका फिल्मी सफर फ़िल्म इत्तेफ़ाक से शुरू हुआ। १९६९ में आई हिन्दी फ़िल्म इत्तेफ़ाक में रवि चोपड़ा सहायक निर्देशक थे। उसके बाद डैनी, जीनत अमान और संजय खान अभिनीत फ़िल्म धुंध (१९७३) के रवि चोपड़ा संयुक्त निर्देशक थे। बतौर स्वतंत्र निर्देशक पहली फ़िल्म अमिताभ बच्चन और सायरा बानो अभिनीत फ़िल्म ज़मीर जो १९७५ में रिलीज़ हुई थी। १९८० में आई फ़िल्म 'द बर्निंग ट्रेन' के बाद चर्चा में आए। ये एक बहुसितारा फ़िल्म थी जिसमे उस समय के चोटी के बहुत से सितारे मौजूद थे। वर्ष 2003 में अमिताभ बच्चन और सलमान खान द्वारा अभिनीत इनकी फिल्म 'बाग़बान' भी काफी सफल रही। 68-वर्षीय रवि चोपड़ा का एक लंबी बीमारी के बाद 12 नवंबर 2014 को मुंबई में निधन हुआ। .

नई!!: महाभारत (टीवी धारावाहिक) और रवि चोपड़ा · और देखें »

रूपा गांगुली

रूपा गांगुली (রূপালী গঙ্গোপাধ্যায়, rupali gônggopaddhae) (जन्म 25 नवम्बर 1966) एक भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने हिन्दी और बंगाली भाषा के फिल्म उद्योग और साथ ही साथ टेलीविजन में काम किया। टेलीविजन श्रृंखला महाभारत (1988) में द्रौपदी की भूमिका निभाने के बाद वे लोकप्रिय हुई और वे निम्नलिखित फिल्मों में अपने किरदार के लिए सबसे अधिक जानी जाती हैं, गौतम घोष की फिल्म पोद्मा नोदीर माझी (1993), अपर्णा सेन की फिल्म युगांत (1995) और रितुपर्णो घोष की फिल्म ओंतोरमोहोल (2006)। .

नई!!: महाभारत (टीवी धारावाहिक) और रूपा गांगुली · और देखें »

सुरेन्द्र पाल

सुरेन्द्र पाल (अंग्रेजी:Surendra Pal) (जन्म:1953 लखनउ,उत्तर प्रदेश) में हुआ था। ये एक भारतीय फ़िल्म तथा टेलिविज़न अभिनेता है। सुरेन्द्र पाल ने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरूआत 1984 में की थी। ये जोधा अकबर खुदा गवाह तथा शहर जैसी फ़िल्मों में कार्य कर चूके है। इनके अलावा ये टीवी धारावाहिक "रहने वाली महलों की", "लेफ्ट राइट",विष्णु पुराण (धारावाहिक) तथा महाभारत (टीवी धारावाहिक) जैसे कार्यक्रमों में काम कर चूके है। .

नई!!: महाभारत (टीवी धारावाहिक) और सुरेन्द्र पाल · और देखें »

गजेन्द्र चौहान

गजेन्द्र चौहान हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।गजेंद्र सिंह चौहान (जन्म 10 अक्टूबर 1956), जिन्हे व्यावसायिक रूप से गजेंद्र चौहान के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता है,इन्हे ऐतिहासिक टेलीविजन श्रृंखला महाभारत (1988-90) में युधिष्ठिर के पात्र के चित्रण के लिए जाना जाता है। 2015 में, उन्हें फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। .

नई!!: महाभारत (टीवी धारावाहिक) और गजेन्द्र चौहान · और देखें »

कर्ण

जावानी रंगमंच में कर्ण। कर्ण महाभारत के सबसे प्रमुख पात्रों में से एक है। कर्ण की वास्तविक माँ कुन्ती थी। कर्ण का जन्म कुन्ती का पाण्डु के साथ विवाह होने से पूर्व हुआ था। कर्ण दुर्योधन का सबसे अच्छा मित्र था और महाभारत के युद्ध में वह अपने भाइयों के विरुद्ध लड़ा। वह सूर्य पुत्र था। कर्ण को एक आदर्श दानवीर माना जाता है क्योंकि कर्ण ने कभी भी किसी माँगने वाले को दान में कुछ भी देने से कभी भी मना नहीं किया भले ही इसके परिणामस्वरूप उसके अपने ही प्राण संकट में क्यों न पड़ गए हों। कर्ण की छवि आज भी भारतीय जनमानस में एक ऐसे महायोद्धा की है जो जीवनभर प्रतिकूल परिस्थितियों से लड़ता रहा। बहुत से लोगों का यह भी मानना है कि कर्ण को कभी भी वह सब नहीं मिला जिसका वह वास्तविक रूप से अधिकारी था। तर्कसंगत रूप से कहा जाए तो हस्तिनापुर के सिंहासन का वास्तविक अधिकारी कर्ण ही था क्योंकि वह कुरु राजपरिवार से ही था और युधिष्ठिर और दुर्योधन से ज्येष्ठ था, लेकिन उसकी वास्तविक पहचान उसकी मृत्यु तक अज्ञात ही रही। कर्ण की छवि द्रौपदी का अपमान किए जाने और अभिमन्यु वध में उसकी नकारात्मक भूमिका के कारण धूमिल भी हुई थी लेकिन कुल मिलाकर कर्ण को एक दानवीर और महान योद्धा माना जाता है। .

नई!!: महाभारत (टीवी धारावाहिक) और कर्ण · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

महाभारत(टीवी धारावाहिक)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »