लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

महमद चतुर्थ

सूची महमद चतुर्थ

सुल्तान महमद चतुर्थ महमद चतुर्थ (उस्मानी तुर्कीयाई: محمد رابع महमद-इ राबीʿ; आधुनिक तुर्कीयाई: IV. Mehmet; 2 जनवरी 1642 – 6 जनवरी 1693) 1648 से 1687 तक उस्मानी साम्राज्य के सुल्तान रहे। एक तख़्तापलट में उनके पिता सुल्तान इब्राहीम को तख़्त से निकाला गया था और छह साल की उम्र में महमद तख़्त पर आसीन हो गए। महमद उस्मानी इतिहास के दूसरे सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले सुल्तान हैं। उनके शासनकाल के शुरुआती दौर में साम्राज्य की स्थिति सैन्य पराजय और राजनीतिक अस्थिरता से चिह्नित थी, लेकिन उनके मध्यवर्ती दौर में काफ़ी सुधार हुए। महमद चतुर्थ एक बहुत धर्मनिष्ठ शासक माने जाते हैं, और उनके लंबे शासनकाल में हुए सैन्य विजयों में उनकी भूमिका हेतु उन्हें ग़ाज़ी या "पवित्र योद्धा" कहा जाता था। उनके दौर में यूरोप में उस्मानी साम्राज्य का क्षेत्रीय विस्तार सबसे बड़ा था। छोटी उम्र से उन्हें शिकारी करने का शौक़ था, इसलिए उन्हें अवज (avcı - "शिकारी करने वाला") कहा जाता था। 1687 में, पवित्र लीग के ख़िलाफ़ चालू युद्ध के दौरान महमद अपने सैनिकों द्वारा तख़्त से उतारा गया था। बाद में वे आदरना (एदिर्ने) में सेवानिवृत्त हो गए, जहाँ 1693 में उनकी मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई। .

4 संबंधों: मुस्तफ़ा द्वितीय, स्त्रियों की सल्तनत, ख़लीफ़ाओं की सूची, अहमद तृतीय

मुस्तफ़ा द्वितीय

मुस्तफ़ा द्वितीय (उस्मानी तुर्कीयाई: مصطفى ثانى मुस्तफ़ा-यि स्आनी) (6 फ़रवरी 1664 – 29/30 दिसम्बर 1703) 1695 से 1703 तक उस्मानी साम्राज्य के सुल्तान रहे। .

नई!!: महमद चतुर्थ और मुस्तफ़ा द्वितीय · और देखें »

स्त्रियों की सल्तनत

स्त्रियों की सल्तनत (Kadınlar Saltanatı, क़दिनलार साल्तानति, सल्तनत-ए ख़्वातीन) सोलहवीं और सत्रहवीं सदी के दौरान लगभग 130 साल की अवधि थी जिसमें उस्मानिया साम्राज्य की शाही महिलाओं ने राज्य के मामलों में (मर्द) उसमानी सुल्तान से असामान्य राजनैतिक प्रभाव हासिल कर लिया था। यह सिलसिला सुलेमान प्रथम के दौर से शुरू हुआ, जब ख़ुर्रम सुल्तान ने दरबार में ख़ास राजनैतिक प्रभाव हासिल किया। बाद के समय में वालिदा सुलतान (सुल्तान की माँ अथवा राजमाता) और ख़ासकी सुलतान (सुल्तान की सबसे पसन्दीदा बीवी) को असामान्य राजनैतिक प्रभाव हासिल रहा, जो वास्तविक रूप से सल्तनत पर हकूमत चलाती रहीं। .

नई!!: महमद चतुर्थ और स्त्रियों की सल्तनत · और देखें »

ख़लीफ़ाओं की सूची

यह उन शासकों की एक सूची है जिन्हें ख़लीफ़ा का शीर्षक (पद), इस्लामी राज्य के सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक नेता होते हैं, जिन्हें ख़लीफ़ा के रूप में जाना जाता है, ख़लीफ़ा हजरत मुहम्मद साहब के राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में शासन करते थे। .

नई!!: महमद चतुर्थ और ख़लीफ़ाओं की सूची · और देखें »

अहमद तृतीय

अहमद तृतीय (उस्मानी तुर्कीयाई: احمد ثالث, अहमद-इ सालिस, 30/31 दिसंबर 16731 जुलाई 1736) उस्मानी साम्राज्य के सुल्तान रहे थे। वे महमद चतुर्थ (शासनकाल. 1648–87) के बेटे थे। उनकी माँ अमतुल्लाह राबिया गुलनुश सुल्तान थीं, जिनका मूल नाम एवमानिया वोरिया था, उनकी नस्ल यूनानी थी। उनका जन्म हाजीओलु पाज़ारजक, दोब्रुजा में हुआ था। वे 1703 में तख़्तनशीन हो गए, जब उनके भाई मुस्तफ़ा द्वितीय (1695–1703) ने तख़्त को त्याग दिया था। वज़ीर-ए-आज़म नौशहरी दामाद इब्राहीम पाशा और सुल्तान की बेटी फ़ातिमा सुल्तान (जो नौशहरी की बीवी भी थी) ने 1718 से 1730 तक असल हकूमत संभाली, यह दौर ट्यूलिप युग कहा जाता है। .

नई!!: महमद चतुर्थ और अहमद तृतीय · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »