लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मर्म चिकित्सा

सूची मर्म चिकित्सा

मर्म चिकित्सा वास्तव में अपने अंदर की शक्ति को पहचानने जैसा है। शरीर की स्वचिकित्सा शक्ति (सेल्फ हीलिंग पॉवर) ही मर्म चिकित्सा है। मर्म चिकित्सा से सबसे पहले शांति व आत्म नियंत्रण आता है और सुख का अहसास होता है। शरीर में 107 मर्म स्थान हैं, जिनसे मेडिकल के छात्रों को उपचार व सर्जरी के दौरान बचाने की सीख दी जाती है। 37 बिंदु शरीर में गले से ऊपर के हिस्से में होते हैं और उनसे लापरवाही भरी कोई छेड़छाड़ जानलेवा भी साबित हो सकती है, इसलिए उनके साथ केवल चिकित्सकों को ही उपचार की अनुमति है, लेकिन अन्य बिंदुओं की जानकारी होने पर आम लोग भी अपने या परिजनों, मित्रों या किसी भी रोगी का इलाज कर सकते हैं। शरीर के हर हिस्से व अंग के लिए शरीर में अलग-अलग हिस्सों में मर्म स्थान नियत हैं। किसी भी अंग में होने वाली परेशानी के लिए उससे संबंधित मर्म स्थान को 0.8 सैकेंड की दर से बार-बार दबाकर स्टिमुलेट करने से फौरन राहत मिलती है। गर्दन, पीठ, कमर व पैर दर्द में तो मर्म चिकित्सा के जरिए चुटकी में खत्म हो सकता है। .

2 संबंधों: मर्म, वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों की सूची

मर्म

आयुर्वेद में मर्म शरीर के वे बिंदु हैं जहाँ प्राणों का वास होता है तथा जिनका रक्षण न करने पर मृत्यु अथवा विभिन्न प्रकार की मृत्यु तुल्य कष्टदायक शारीरिक व्याधि उत्पन्न होती है। अतः इन बिंदुओ को उपचारित करने से रोगों से मुक्ति भी संभव है। मर्म चिकित्सा आयुर्वेद में वर्णित विश्व की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धतियो में से एक है। मर्म चिकित्सा ही एक्युप्रेसर, एक्यूपंचर जैसी विदेशी चिकित्सा विधाओ की जननी है। बौद्ध काल में ये चिकित्सा पद्धति भारत से चीन, जापान आदि देशों में ले जाई गयी तथा वहाँ विभिन्न नामों से विकसित हुई। .

नई!!: मर्म चिकित्सा और मर्म · और देखें »

वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों की सूची

यहाँ वैकल्पिक चिकित्सा की विभिन्न पद्धतियों की सूची दी गयी है। .

नई!!: मर्म चिकित्सा और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »