लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मरियम (ईसा मसीह की माँ)

सूची मरियम (ईसा मसीह की माँ)

मरियम यीशु मसीह की माँ का नाम था, जो "ख़ुदावंद की माँ " या "मुक़द्दस कुँआरी मरियम" भी कहलातीं हैं। उनकी कहानी बाईबल के नया नियम में बताई गई है। वे फ़िलिस्तीन के इलाक़े गलील के शहर नासिरत में रहनेवाली एक जन्मजात यहूदी औरत थीं। इंजील ब-मुताबिक़ मत्ती, इंजील ब-मुताबिक़ लूक़ा और क़ुरान में बताया गया है कि वे कुँआरी थीं ईसाईयों का मान्यता है कि किसी इंसानी दख़्ल के बिना, मरियम पवित्र आत्मा के क़ुदरत से गर्भ रहीं, क्योंकि वे ईश्वर की चुनिंदा हस्ती थीं। इस्लाम में माना जाता है कि मरियम महज़ ईश्वर की अभिलाषा से गर्भ रहीं। उस समय, मरियम की मंगनी यूसुफ़ से हो चुकी थी। यूसुफ़ के साथ शादी करने के बाद वे बैतलहम चलीं गईं, जहां पर ईसा मसीह पैदा हुआ। ईसाई धर्म में माना जाता है कि पुराने नियम (पुराने अहदनामा) में नबियों ने कुँआरी से जन्म की भविष्यवाणी भी की है: "देखो, कुँआरी पेट रहेगी और उसको बेटा होगा" (अशाया 14:7) नये नियम में मरियम की कहानी शुरु होती जब जिब्राइल फ़रिश्ता उनके सामने ज़ाहिर होकर उन्हें ऐलान करता है कि ईश्वर ने उनको आनेवाले मसीह की माँ बनने के लिए चुना है। गिरजे के परंपराओं और चंद प्राचीन अपोक्रिफ़ा के मुताबिक़, मरियम के माँ-बाप हन्ना और योआकीम नामी दो बुज़ुर्ग लोग थे। ईसाई धर्म में मरियम के प्रति मान्यताएं विभिन्न हैं, जैसे कि मरियम की "बेदाग़ पैदाइश" और "जन्नत में चढ़ाव".

12 संबंधों: ऐनी बोलिन, बुलन्द दरवाज़ा, भारत में सार्वजनिक अवकाश, यीशु, सेंट मैरीस फोरॉना चर्च एटूर, वास्को द गामा, वाजिद खान, वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी, आलमा माटर, क़ुरआन में महिलाओं का ज़िक्र, क्रिसमस, अरम्बोल

ऐनी बोलिन

ऐनी बोलिन या (c.1501/1507 - 19 मई 1536) 1533 से 1536 तक इंग्लैंड के हेनरी अष्टम की दूसरी पत्नी और अपने आप में स्वंय और अपने वंशजों के लिए प्रथम मारकेस ऑफ़ पेमब्रोक थी। ऐनी के साथ हेनरी की शादी और उसके बाद उसके वध ने उसे धार्मिक और राजनीतिक उथल-पुथल जो अंग्रेज़ी सुधारान्दोलन का प्रारम्भ था, का महत्वपूर्ण व्यक्तित्व बना दिया.

नई!!: मरियम (ईसा मसीह की माँ) और ऐनी बोलिन · और देखें »

बुलन्द दरवाज़ा

बुलन्द दरवाजा़ आगरा शहर से ४३ किमी दूर फतेहपुर सीकरी नामक स्थान पर स्थित एक दर्शनीय स्मारक है। इसका निर्माण अकबर ने १६०२ में करवाया था। बुलन्द शब्द का अर्थ महान या ऊँचा है। अपने नाम को सार्थक करने वाला यह स्मारक विश्व का सबसे बडा़ प्रवेशद्वार है। हिन्दू और फारसी स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण होने के कारण इसे "भव्यता के द्वार" नाम से भी जाना जाता है। sumanअकबर पर विजय प्राप्त करने की स्मृति में बनवाए गए इस प्रवेशद्वार के पूर्वी तोरण पर फारसी में शिलालेख अंकित हैं जो १६०१ में दक्कन पर अकबर की विजय के अभिलेख हैं। ४२ सीढ़ियों के ऊपर स्थित बुलन्द दरवाज़ा ५३.६३ मीटर ऊँचा और ३५ मीटर चौडा़ है। यह लाल बलुआ पत्थर से बना है जिसे सफेद संगमरमर से सजाया गया है। दरवाजे के आगे और स्‍तंभों पर कुरान की आयतें खुदी हुई हैं। यह दरवाजा एक बड़े आँगन और जामा मस्जिद की ओर खुलता है। समअष्टकोणीय आकार वाला यह दरवाज़ा गुम्बदों और मीनारों से सजा हुआ है। दरवाजे़ के तोरण पर ईसा मसीह से संबंधित कुछ पंक्तियाँ लिखी हैं जो इस प्रकार हैं: "मरियम के पुत्र यीशु ने कहा: यह संसार एक पुल के समान है, इस पर से गुज़रो अवश्य, लेकिन इस पर अपना घर मत बना लो। जो एक दिन की आशा रखता है वह चिरकाल तक आशा रख सकता है, जबकि यह संसार घंटे भर के लिये ही टिकता है, इसलिये अपना समय प्रार्थना में बिताओ क्योंकि उसके सिवा सब कुछ अदृश्य है" बुलंद दरवाज़े पर बाइबिल की इन पंक्तियों की उपस्थिति को अकबर को धार्मिक सहिष्णुता का प्रतीक माना जाता है। .

नई!!: मरियम (ईसा मसीह की माँ) और बुलन्द दरवाज़ा · और देखें »

भारत में सार्वजनिक अवकाश

भारत अनेकता में एकता वाला देश है जहाँ विविध और उत्कट संस्कृतियों वाले समाज के लोग रहते हैं। यहाँ पर स्‍वतंत्रता दिवस, गणतन्त्र दिवस और गांधी जयंती के रूप में तीन राष्ट्रीय अवकाश दिवश हैं। राज्य और क्षेत्र प्रचलित धार्मिक और भाषाई जनसांख्यिकी के आधार पर क्षेत्रिय त्यौंहार भी होते हैं। हिन्दू धर्म के दीपावली, गणेश चतुर्थी, होली एवं नवरात्रि, इस्लाम में ईद उल-फ़ित्र एवं ईद-उल-अज़हा, बौद्ध धर्म में बुद्ध जयंती एवं आंबेडकर जयंती, इसाई धर्म में क्रिसमिस एवं गुड फ़्राइडे जैसे त्यौंहार देशभर में लोकप्रिय हैं। .

नई!!: मरियम (ईसा मसीह की माँ) और भारत में सार्वजनिक अवकाश · और देखें »

यीशु

एक मोजेक यीशु या यीशु मसीहईसा, यीशु और मसीह नाम हेतु पूरी चर्चा इस लेख के वार्ता पृष्ठ पर है। प्रचलित मान्यता के विरुद्ध, ईसा एक इस्लामी शब्दावली है, व "यीशु" सही ईसाई शब्दावली है। तथा मसीह एक उपादि है। विस्तृत चर्चा वार्ता पृष्ठ पर देखें। (इब्रानी:येशुआ; अन्य नाम:ईसा मसीह, जीसस क्राइस्ट), जिन्हें नासरत का यीशु भी कहा जाता है, ईसाई धर्म के प्रवर्तक हैं। ईसाई लोग उन्हें परमपिता परमेश्वर का पुत्र और ईसाई त्रिएक परमेश्वर का तृतीय सदस्य मानते हैं। ईसा की जीवनी और उपदेश बाइबिल के नये नियम (ख़ास तौर पर चार शुभसन्देशों: मत्ती, लूका, युहन्ना, मर्कुस पौलुस का पत्रिया, पत्रस का चिट्ठियां, याकूब का चिट्ठियां, दुनिया के अंत में होने वाले चीजों का विवरण देने वाली प्रकाशित वाक्य) में दिये गये हैं। यीशु मसीह को इस्लाम में ईसा कहा जाता है, और उन्हें इस्लाम के भी महानतम पैग़म्बरों में से एक माना जाता है। .

नई!!: मरियम (ईसा मसीह की माँ) और यीशु · और देखें »

सेंट मैरीस फोरॉना चर्च एटूर

सेंट मैरीस फोरॉना चर्च एटूर(St. Mary's Forane Church Edoor) उत्तरी मालाबार के एक प्रसिद्ध मैरिएन तीर्थ-स्थल और सबसे पुराने चर्चोँ में से एक है। यह कण्णूर जिले के पूर्वी शहर इरिट्टी में स्थित है। यह तालाश्शेरी Archdiocese के सेंट मैरी के नाम पर स्थापित हुआ पहला चर्च है। यह इरिट्टी का मुख्य शहर से लगभग 6.5 किलोमीटर दूरी में स्थित है। .

नई!!: मरियम (ईसा मसीह की माँ) और सेंट मैरीस फोरॉना चर्च एटूर · और देखें »

वास्को द गामा

डॉम वास्को द गामा (पुर्तगाली: Vasco da Gama) (लगभग १४६० या १४६९ - २४ दिसंबर, १५२४) एक पुर्तगाली अन्वेषक, यूरोपीय खोज युग के सबसे सफल खोजकर्ताओं में से एक और यूरोप से भारत सीधी यात्रा करने वाले जहाज़ों का कमांडर था, जो केप ऑफ गुड होप, अफ्रीका के दक्षिणी कोने से होते हुए भारत पहुँचा। वह जहाज़ द्वारा तीन बार भारत आया। उसकी जन्म की सही तिथि तो अज्ञात है लेकिन यह कहा जाता है कि वह १४९० के दशक में साइन, पुर्तगाल में एक योद्धा था। वास्को को भारत का (समुद्री रास्तों द्वारा) अन्वेषक के अलावे अरब सागर का महत्वपूर्ण नौसेनानी और ईसाई धर्म के रक्षक के रूप में भी जाना जाता है। उसकी प्रथम और बाद की यात्राओं के दौरान लिखे गए घटना क्रम को सोलहवीं सदी के अफ्रीका और केरल के जनजीवन का महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। .

नई!!: मरियम (ईसा मसीह की माँ) और वास्को द गामा · और देखें »

वाजिद खान

वाजिद खान (जन्म: १० मार्च १९८१, मंदसौर,मध्य प्रदेश, भारत) एक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आयरन नेल आर्टिस्ट (कलाकार), चित्रकार, पेटेंट धारक, व अविष्कारक हैं। .

नई!!: मरियम (ईसा मसीह की माँ) और वाजिद खान · और देखें »

वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी

वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी, (Westminster Abbey, सामान्य वर्तनी: वेस्टमिंस्टर ऐबी), जिसे पहले आधिकारिक रूप से अंग्रेज़ी में कॉलेजिएट चर्च ऑफ़ सेण्ट पीटर ऍट् वेस्ट्मिन्स्टर(वेस्टमिंस्टर में स्थित संत पीटर का कॉलेजिएट चर्च) का नाम दिया गया था, वेस्टमिंस्टर शहर, लंदन में स्थित एक विशाल, मुख्यत: गोथिक मठ व गिरिजाघर है। यह वेस्टमिंस्टर महल से पश्चिम में स्थित है। यह यूनाइटेड किंगडम के सबसे माननीय पूजा स्थलों में से एक है व ग्रेट ब्रिटेन के शाही परिवार के राज्याभिषेक का परम्परागत स्थल है। 1540 से 1556 तक इस मठ को कैथेड्रल का महत्व हासिल था। हालांकि 1560 से यह भवन मठ या कैथेड्रल नहीं रह गयी और सिर्फ़ शाही निजी संपत्ति ही कही जाती थी। "शाही निजी संपत्ति" – वो संपत्तियाँ थीं जो सीधे सम्राट के प्रति जवाबदेह थीं और सम्राट की जिम्मेदारी थीं। यह भवन वास्तविक मठ व गिरिजाघर है। 1080 में पहली बार सुलकार्ड द्वारा बताई गई परंपरा के अनुसार लंदन के थोर्नी द्वीप पर सातवीं शताब्दी में लंदन के पादरी मेलिटस के जमाने में एक गिरिजाघर का निर्माण हुआ था। वर्तमान गिरिजाघर का निर्माण सन् 1245 में हेनरी अष्टम के आदेश पर शुरु हुआ था।.

नई!!: मरियम (ईसा मसीह की माँ) और वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी · और देखें »

आलमा माटर

कोलम्बिया विश्वविद्यालय में आलमा माटर की प्रतिमा आलमा माटर (लातिनी और अंग्रेज़ी: alma mater) प्राचीन रोम में देवी माँ के लिए प्रयोग होने वाला एक नाम था जिसका लातिनी भाषा में अर्थ 'पोषक (पोषण करने वाली) माता' है। रोमन संस्कृति में इसका प्रयोग विशेषकर सिरीस (Ceres) और सिबली (Cybele) नामक देवियों के लिए होता था और बाद में ईसाई धर्म में इसे मरियम (ईसा मसीह की माँ) के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा।, Eugene Ehrlich, pp.

नई!!: मरियम (ईसा मसीह की माँ) और आलमा माटर · और देखें »

क़ुरआन में महिलाओं का ज़िक्र

क़ुरआन शरीफ़ में महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न महत्वपूर्ण पात्र और कहानियाँ मौजूद हैं। इस्लाम की नैतिक शिक्षा में महिलाएँ एक चर्चित विषय हैं। क़ुरआन में कुछ महिलाओं का स्तवन किया गया है, जबकि दूसरों को अपने अनैतिक कार्यों के लिए निंदा की गयी है। मरयम (मरियम - مريم) वाहिद महिला है जिसके पूरे नाम का ज़िक्र क़ुरआन में मिलता है। बाक़ी के नाम अन्य तौर-तरीक़ों से उल्लिखित हैं। क़ुरआन में महिलाओं का उल्लेख कुछ पैग़ंबरों और सरदारों की माताओं या पत्नियों और प्रतिनिधि के रूप में हैं। .

नई!!: मरियम (ईसा मसीह की माँ) और क़ुरआन में महिलाओं का ज़िक्र · और देखें »

क्रिसमस

क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। यह 25 दिसम्बर को पड़ता है और इस दिन लगभग संपूर्ण विश्व मे अवकाश रहता है। क्रिसमस से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत होती है। एन्नो डोमिनी काल प्रणाली के आधार पर यीशु का जन्म, 7 से 2 ई.पू.

नई!!: मरियम (ईसा मसीह की माँ) और क्रिसमस · और देखें »

अरम्बोल

अरम्बोल तट जिसे हरमल नाम से भी जाना जाता है, भारत के गोवा राज्य में स्थित एक पारम्परिक रूप से मछुआरों का एक गाँव है जो डाबोलिम हवाईअड्डे से एक घण्टे की वाहनीय दूरी पर है। यह उत्तरी गोवा के परनेम प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित है। गोवा की राजधानी पणजी से इसकी दूरी लगभग 55 किलोमीटर है। इस तट पर बहुत से अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटकों का आना-जाना है, विशेषकर नवम्बर से मार्च के महीनों के दौरान। अरम्बोल तट पर एक विशिष्ट बोहिमियाई अनुभूति प्राप्त होती है जो अन्य क्षेत्रों, जैसे कालनगूट, में नहीं मिलती और इस कारण से यह अपरिहार्य रूप से बहुत से वैकल्पिक पर्यटकों को आकर्षित करता है। अरम्बोल के समुद्र-तट को गोवा के सबसे सुन्दर समुद्र-तटों में से एक माना जाता है, जिनमें अन्य प्रसिद्ध स्थल है वागाटोर, अंजुना और पालोलम। इसके उत्तर में केरी तट और दक्षिण में मन्दरेम तट हैं। .

नई!!: मरियम (ईसा मसीह की माँ) और अरम्बोल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मरियम

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »