लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मनोरंजन

सूची मनोरंजन

मनोरंजन एक ऐसी क्रिया है जिसमें सम्मिलित होने वाले को आनन्द आता है एवं मन श्रान्त होता हैं। मनोरंजन सीधे भाग लेकर हो सकता है या कुछ लोगों को कुछ करते हुए देखने से हो सकता है। .

57 संबंधों: चलित संस्कृति, चुटकुला, टी-सीरीज़, झलक दिखला जा, डिश टीवी, तम्बू, तृतीयक क्षेत्र, द ट्राइऐंगल (अख़बार), दृश्यम् फिल्म्स, देहरादून जिला, धनुष, नौकायन, पर्यटन भूगोल, पारसी रंगमंच, पालतूकरण (प्राणियों का), प्रसारण, फ़िल्म, फ़िल्म नगर, फ़्रैंकफ़र्ट, बार्सिलोना, बिंदास न्यूज़, ब्रजभाषा चलचित्रपट, बैंगलोर में पर्यटकों के आकर्षण की सूची, मार्वल इंटरटेनमेंट, यूरोपेँ प्रेस फोटो एजेंसी, राफ्टिंग, राष्‍ट्रीय चैनल, रक्तखेल, लंदन, लेसर विज्ञान, शारीरिक भाषा, संगीत, स्टार ट्रेक, स्नूकर, स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, सोनी, सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट, हिन्दी पत्रिकाएँ, हिंदुजा समूह, जल संसाधन, जादू (भ्रमजाल/इंद्रजाल), ईटीवी नेटवर्क, वाद-विवाद, विज़क्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, खुदरा, गूगल धरती, गीशा, ऑर्कुट, आतिथ्य, ..., आतिशबाज़ी, आनन्द, कहानीकारी, किंगडम ऑफ ड्रीम्स, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स, अल्पना मिश्र, छायाचित्र सूचकांक विस्तार (7 अधिक) »

चलित संस्कृति

चलित संस्कृति (अंग्रेज़ी: popular culture या pop culture) वह विचार, दृष्टिकोण, रुझान, चित्र, कठबोली और अन्य पहलू होते हैं जो किसी संस्कृति की मुख्यधारा में पाए जाए। इस पर टेलीविज़न, इंटरनेट और अन्य जनसंचार माध्यमों का गहरा प्रभाव होता है और विचारों का यह समूह समाज के दैनिक जीवन में फैला हुआ होता है। चलित संस्कृति की सबसे उल्लेखनीय श्रेणियाँ है: मनोरंजन (फ़िल्में, संगीत, टेलीविज़न), खेल, समाचार (यानि वह लोग, विषय और स्थान जो समाचार में हैं), राजनीति, फ़ैशन/वस्त्र, प्रौद्योगिकी और * श्रेणी:मीडिया अध्ययन श्रेणी:युवावस्था.

नई!!: मनोरंजन और चलित संस्कृति · और देखें »

चुटकुला

NAMA 3373चुटकुला। किसी घटना की हास्यास्पद प्रस्तुति को चुटकुला या परिहास कहते हैं। इसे अंग्रेज़ी में 'जोक' (joke) कहते हैं और इसे लतीफ़ा भी कहा जाता है। अक्सर कहा जाता है के "लतीफ़े की जान आख़री जुमले (अंतिम वाक्य) में होती है" - अंग्रेज़ी में इस वाक्य को 'पंचलाइन' (punchline) कहते हैं। लतीफ़ा एक छोटी सी कहानी हो सकता है या एक लघु वाक्यांश या वाक्य के रूप में भी हो सकता है। लतीफे प्राय: मित्रों एवं दर्शकों के मनोरंजन के सरल साधन हैं। चुटकुले सुनाने का उद्देश्य अट्टहास पैदा करना होता है। किन्तु किन्हीं कारणों से जब ऐसा नहीं हो पाता तो कभी-कभी चुटकुले का ही मजाक उड़ा दिया जाता है। .

नई!!: मनोरंजन और चुटकुला · और देखें »

टी-सीरीज़

सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Super Cassettes Industries Limited; SCIL एससीआयएल), भारत की एक संगीत कम्पनी है। इसका संगीत बिल्ला टी-सीरीज़ (T-Series) है। यह फ़िल्म निर्माता एवं वितरक कम्पनी भी है। बाद में इस कम्पनी ने अगरबत्ती और वाशिंग पाउडर के रूप में अन्य उपभोक्ता उत्पादों को निकालना भी आरम्भ किया॥ सुपर कैसेट्स, गोपाल कैसेट्स (वाशिंग पाउडर निर्माता) & रजनी इंडस्ट्रीज (अगरबत्ती निर्माता) टी-सीरीज़ के भाग हैं। .

नई!!: मनोरंजन और टी-सीरीज़ · और देखें »

झलक दिखला जा

झलक दिखला जा एक भारतीय टेलीविजन वास्तविक कार्यक्रम है जिसका प्रारूप ब्रिटेन के बीबीसी वन चैनल के एक नृत्य केन्द्रित कार्यक्रम से लिया गया है। .

नई!!: मनोरंजन और झलक दिखला जा · और देखें »

डिश टीवी

डिश टीवी भारत की पहली डीटीएच मनोरंजन सेवा है। इस पर डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच), पे-पर-वियु आदि सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यह एमपेग-2 डिजिटल संपीड़न तकनीक की मदद से कर एनएसएस-6 उपग्रह के द्वारा अपनी सेवाएं संचारित करता है। 2011 में "भारत फॉर्च्यून 500" द्वारा प्रकाशित भारत के सबसे बड़े मीडिया कंपनियों की सूची में डिश टी० वी० इंडिया लिमिटेड को #437 और # 5 स्थान मिला था। एस्सेल समूह द्वारा प्रारम्भ की गई इस उपग्रह प्रसारण सेवा के उपभोगता भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान के अलावा दक्षिण-पूर्वी एशिया में भी हैं | वर्तमान में डिश टीवी के पास २८५ से भी ज़्यादा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चैनल्स और २५ रेडियो चैनल्स हैं | .

नई!!: मनोरंजन और डिश टीवी · और देखें »

तम्बू

सैनिक तम्बू अमेरिकी थलसेना का एक तम्बू जिसमें लकड़ी का प्रवेशद्वार, जलवाय-नियंत्रण इकाई, सुरक्षा के लिये बालू भरे बोरे, आदि हैं द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का स्विस तम्बू तम्बू एक शरणस्थली (shelter) होती है जो कपड़े या अन्य चीज से बनी होती है और खम्भों (poles) के फ्रेम पर तना होता है। पहले बंजारा लोग इसका इस्तेमाल पोर्टेबल घर बनाने के लिये किया करते थे किन्तु आजकल यह मनोरंजन के लिये शिविर बनाने एवं अस्थायी घर बनाने (सेना, पुलिस आदि के लिये) किया जाता है। .

नई!!: मनोरंजन और तम्बू · और देखें »

तृतीयक क्षेत्र

अर्थव्यवस्था के तृतीयक क्षेत्र (tertiary sector of economy) को 'सेवा क्षेत्र' (service sector) भी कहते हैं। अर्थव्यवस्था के अन्य दो क्षेत्र 'प्राथमिक क्षेत्र' (कृषि, पशुपालन, मछली पालन आदि) तथा 'द्वितीयक क्षेत्र (विनिर्माण) हैं। तृतीयक क्षेत्र का विकास २०वीं शताब्दी के आरम्भ में शुरू हुआ। इसके अन्तर्गत व्यापार, यातायात, संप्रेषण (कमुनिकेशन्स), वित्त, पर्यटन, सत्कार (हॉस्पितैलिटी), संस्कृति, मनोरंजन, लोक प्रशासन एवं लोक सेवा, सूचना, न्याय, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि आते हैं। .

नई!!: मनोरंजन और तृतीयक क्षेत्र · और देखें »

द ट्राइऐंगल (अख़बार)

द ट्राइऐंगल  पेनसिल्वेनिया में ड्रक्सेल यूनिवर्सिटी का स्वतंत्र छात्र समाचार पत्र है। कागज के संस्करण प्रत्येक शुक्रवार की सुबह जल्दी मुद्रित होते हैं। वे ड्रेक्सेल के परिसर में प्रस्तुत इमारतों और विश्वविद्यालय सिटी, फिलाडेल्फिया में चयनित स्थानों में वितरित किए जाते हैं। द ट्राइऐंगल को पहली बार १ फरवरी १९२६ को  केवल सलाह देने के लिए कार्य करने वाले विश्वविद्यालय सलाहकारों के साथ छात्रों की दिशा में प्रकाशित किया गया था। यह प्रकाशन अकादमिक स्कूल वर्ष के दौरान गर्मियों में बाई-साप्ताहिक प्रकाशन के साथ साप्ताहिक कार्यक्रम पर रहा है। दी ट्राइऐंगल २००४ की गर्मियों में रंग में प्रकाशित करना शुरू कर दिया २००७ की गर्मियों के दौरान अखबारों से ब्रॉडशीट प्रारूप में स्विच किया गया। समाचार, खेल, जनमत, कला और मनोरंजन, और शैली आदि धाराएं शामिल हैं।  द ट्राइऐंगल ने उत्कृष्टता पुरस्कार के कई मार्क जीते हैं जो सोसायटी ऑफ़ प्रोफेशनल पत्रकारों के छात्र पत्रकारिता में सर्वश्रेष्ठ का सम्मान करते हैं। संपादकीय लेखन (२०००), में पहली जगह, जनरल कॉलम लेखन (२०००), संपादकीय लेखन (२००१) में दूसरा स्थान, और खेल स्तंभ लेखन (२००१) में तीसरा स्थान। २००४ में महाविद्यालय के समाचार पत्रों में उत्कृष्टता के लिए दो राष्ट्रीय पेसमेकर पुरस्कार जीते हैं। चक बैरिस पेपर के सबसे उल्लेखनीय पूर्व कॉलमिस्ट्स में से एक हैं। ड्रेक्सल, बैरिस के एक १९५३ के स्नातक, द गोंग शो की मेजबानी की और मेजबानी की, फ्रेडी कैनन की १९६२ की हिट सिंगल "पलीसेड्स पार्क" ने लिखा था मूवी कन्फेशन्स ऑफ ए डेंजरस माइंड का विषय जॉन ग्रुबर, द्रियरिंग फ़ायरबॉल के निर्माता भी एक पूर्व स्तंभकार और पिछले संपादक-इन-चीफ थे।बोस्कोव डिपार्टमेंट स्टोर के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अल्बर्ट बोस्कोव १९४८ में एक खेल लेखक थे। .

नई!!: मनोरंजन और द ट्राइऐंगल (अख़बार) · और देखें »

दृश्यम् फिल्म्स

दृश्यम् फिल्म्स एक फ़िल्म निर्माण कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में है। कंपनी की स्थापना मनीष मुंदड़ा द्वारा की गई थी जिसका उद्देश्य उन फ़िल्म निर्देशकों को फ़िल्म बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है जो मुख्यधारा मनोरंजन फ़िल्मों से इतर नए विषयों पर फिल्म बनाना चाहते हैं और जिनकी फ़िल्मों को विश्वमंच पर प्रस्तुत किया जा सके। वर्तमान में पेट्रीना डी'रोज़ियो इस कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। .

नई!!: मनोरंजन और दृश्यम् फिल्म्स · और देखें »

देहरादून जिला

यह लेख देहरादून जिले के विषय में है। नगर हेतु देखें देहरादून। देहरादून, भारत के उत्तराखंड राज्य की राजधानी है इसका मुख्यालय देहरादून नगर में है। इस जिले में ६ तहसीलें, ६ सामुदायिक विकास खंड, १७ शहर और ७६४ आबाद गाँव हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ १८ गाँव ऐसे भी हैं जहाँ कोई नहीं रहता। देश की राजधानी से २३० किलोमीटर दूर स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह नगर अनेक प्रसिद्ध शिक्षा संस्थानों के कारण भी जाना जाता है। यहाँ तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग, सर्वे ऑफ इंडिया, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान आदि जैसे कई राष्ट्रीय संस्थान स्थित हैं। देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान, भारतीय राष्ट्रीय मिलिटरी कालेज और इंडियन मिलिटरी एकेडमी जैसे कई शिक्षण संस्थान हैं। यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। अपनी सुंदर दृश्यवाली के कारण देहरादून पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और विभिन्न क्षेत्र के उत्साही व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। विशिष्ट बासमती चावल, चाय और लीची के बाग इसकी प्रसिद्धि को और बढ़ाते हैं तथा शहर को सुंदरता प्रदान करते हैं। देहरादून दो शब्दों देहरा और दून से मिलकर बना है। इसमें देहरा शब्द को डेरा का अपभ्रंश माना गया है। जब सिख गुरु हर राय के पुत्र रामराय इस क्षेत्र में आए तो अपने तथा अनुयायियों के रहने के लिए उन्होंने यहाँ अपना डेरा स्थापित किया। www.sikhiwiki.org.

नई!!: मनोरंजन और देहरादून जिला · और देखें »

धनुष

thumbधनुष की सहायता से बाण चलाना निस्संदेह बहुत प्राचीन कला है, जिसका चलन आज भी है। आहार और आत्मरक्षा के लिए संसार के सभी भागों में अन्य हथियारों की अपेक्षा धनुष-बाण का प्रयोग सर्वाधिक और व्यापक हुआ है। आदिकाल से लेकर 16वीं शताब्दी तक धनुषबाण मनुष्य के निरंतर सहायक रहे हैं; यहाँ तक कि जब अग्न्यस्त्रों ने इनकी उपयोगिता समाप्त कर दी, तब भी खेल, शौक और मनोरंजन के रूप में इनका प्रयोग चलता रहा है। .

नई!!: मनोरंजन और धनुष · और देखें »

नौकायन

एक डॉक्ड नौका शौकिया तौर पर या मनोरंजन के लिए अथवा खेल के उद्देश्य से नाव चलाने या अन्य प्रकार के जलयानों के उपयोग को नौकायन कहा जाता है। .

नई!!: मनोरंजन और नौकायन · और देखें »

पर्यटन भूगोल

वास्को डि गामा कालीकट, भारत के तट पर 20 मई 1498। पर्यटन भूगोल या भू-पर्यटन, मानव भूगोल की एक प्रमुख शाखा हैं। इस शाखा में पर्यटन एवं यात्राओं से सम्बन्धित तत्वों का अध्ययन, भौगोलिक पहलुओं को ध्यान में रखकर किया जाता है। नेशनल जियोग्रेफ़िक की एक परिभाषा के अनुसार किसी स्थान और उसके निवासियों की संस्कृति, सुरुचि, परंपरा, जलवायु, पर्यावरण और विकास के स्वरूप का विस्तृत ज्ञान प्राप्त करने और उसके विकास में सहयोग करने वाले पर्यटन को "पर्यटन भूगोल" कहा जाता है। भू पर्यटन के अनेक लाभ हैं। किसी स्थल का साक्षात्कार होने के कारण तथा उससे संबंधित जानकारी अनुभव द्वारा प्राप्त होने के कारण पर्यटक और निवासी दोनों का अनेक प्रकार से विकास होता हैं। पर्यटन स्थल पर अनेक प्रकार के सामाजिक तथा व्यापारिक समूह मिलकर काम करते हैं जिससे पर्यटक और निवासी दोनों के अनुभव अधिक प्रामाणिक और महत्त्वपूर्ण बन जाते है। भू पर्यटन परस्पर एक दूसरे को सूचना, ज्ञान, संस्कार और परंपराओं के आदान-प्रदान में सहायक होता है, इससे दोनों को ही व्यापार और आर्थिक विकास के अवसर मिलते हैं, स्थानीय वस्तुओं कलाओं और उत्पाद को नए बाज़ार मिलते हैं और मानवता के विकास की दिशाएँ खुलती हैं साथ ही बच्चों और परिजनों के लिए सच्ची कहानियाँ, चित्र और फिल्में भी मिलती हैं जो पर्यटक अपनी यात्रा के दौरान बनाते हैं। पर्यटन भूगोल के विकास या क्षय में पर्यटन स्थल के राजनैतिक, सामाजिक और प्राकृतिक कारणों का बहुत महत्त्व होता है और इसके विषय में जानकारी के मानचित्र आदि कुछ उपकरणों की आवश्यकता होती है। .

नई!!: मनोरंजन और पर्यटन भूगोल · और देखें »

पारसी रंगमंच

; 'पारसी रंगमंच' से 'फारसी भाषा का रंगमंच' या 'इरान का रंगमंच' का अर्थ न समझें। यह अलग है जो भारत से संबन्धित है। ---- अंग्रेजों के शासनकाल में भारत की राजधानी जब कलकत्ता (1911) थी, वहां 1854 में पहली बार अंग्रेजी नाटक मंचित हुआ। इससे प्रेरित होकर नवशिक्षित भारतीयों में अपना रंगमंच बनाने की इच्छा जगी। मंदिरों में होनेवाले नृत्य, गीत आदि आम आदमी के मनोरंजन के साधन थे। इनके अलावा रामायण तथा महाभारत जैसी धार्मिक कृतियों, पारंपरिक लोक नाटकों, हरिकथाओं, धार्मिक गीतों, जात्राओं जैसे पारंपरिक मंच प्रदर्शनों से भी लोग मनोरंजन करते थे। पारसी थियेटक से लोक रंगमंच का जन्म हुआ। एक समय में सम्पन्न पारसियों ने नाटक कंपनी खोलने की पहल की और धीरे-धीरे यह मनोरंजन का एक लोकप्रिय माध्यम बनता चला गया। इसकी जड़ें इतनी गहरी थीं कि आधुनिक सिनेमा आज भी इस प्रभाव से पूरी तरह मुक्त नहीं हो पाया है। पारसी रंगमंच, 19वीं शताब्दी के ब्रिटिश रंगमंच के मॉडल पर आधारित था। इसे पारसी रंगमंच इसलिए कहा जाता था क्योंकि इससे पारसी व्यापारी जुड़े थे। वे इससे अपना धन लगाते थे। उन्होंने पारसी रंगमंच की अपनी पूरी तकनीक ब्रिटेन से मंगायी। इसमें प्रोसेनियम स्टेज से लेकर बैक स्टेज की जटिल मशीनरी भी थी। लेकिन लोक रंगमंच-गीतों, नृत्यों परंपरागत लोक हास-परिहास के कुछ आवश्यक तत्वों और इनकी प्रारंभ तथा अंत की रवाइतों को पारसी रंगमंच ने अपनी कथा कहने की शैली में शामिल कर लिया था। दो श्रेष्ठ परंपराओं का यह संगम था और तमाम मंचीय प्रदर्शन पौराणिक विषयों पर होते थे जिनमें परंपरागत गीतों और प्रभावी मंचीय युक्तियों का प्रयोग अधिक होता था। कथानक गढ़े हुए और मंचीय होते थे जिसमें भ्रमवश एक व्यक्ति को दूसरा समझा जाता था, घटनाओं में संयोग की भूमिका होती थी, जोशीले भाषण होते थे, चट्टानों से लटकने का रोमांच होता था और अंतिम क्षण में उनका बचाव किया जाता था, सच्चरित्र नायक की दुष्चरित्र खलनायक पर जीत दिखायी जाती थी और इन सभी को गीत-संगीत के साथ विश्वसनीय बनाया जाता था। औपनिवेशिक काल में भारत के हिन्दी क्षेत्र के विशेष लोकप्रिय कला माध्यमों में आज के आधुनिक रंगमंच और फिल्मों की जगह आल्हा, कव्वाली मुख्य थे। लेकिन पारसी थियेटर आने के बाद दर्शकों में गाने के माध्यम से बहुत सी बातें कहने की परंपरा चल पड़ी जो दर्शकों में लोकप्रिय होती चली गयी। बाद में 1930 के दशक में आवाज रिकॉर्ड करने की सुविधा शुरू हुई और फिल्मों में भी इस विरासत को नये तरह से अपना लिया गया। वर्ष 1853 में अपनी शुरुआत के बाद से पारसी थियेटर धीरे-धीरे एक 'चलित थियेटर' का रूप लेता चला गया और लोग घूम-घूम कर नाटक देश के हर कोने में ले जाने लगे। पारसी थियेटर के अभिनय में ‘‘मेलोड्रामा’’ अहम तत्व था और संवाद अदायगी बड़े नाटकीय तरीके से होती थी। उन्होंने कहा कि आज भी फिल्मों के अभिनय में पारसी नाटक के तत्व दिखाई देते हैं। 80 वर्ष तक पारसी रंगमंच और इसके अनेक उपरूपों ने मनोरंजन के क्षेत्र में अपना सिक्का जमाए रखा। फिल्म के आगमन के बाद पारसी रंगमंच ने विधिवत् अपनी परंपरा सिनेमा को सौंप दी। पेशेवर रंगमंच के अनेक नायक, नायिकाएं सहयोगी कलाकार, गीतकार, निर्देशक, संगीतकार सिनेमा के क्षेत्र में आए। आर्देशिर ईरानी, वाजिया ब्रदर्स, पृथ्वीराज कपूर, सोहराब मोदी और अनेक महान दिग्गज रंगमंचकी प्रतिभाएं थीं जिन्होंने शुरुआती तौर में भारतीय फिल्मों को समृद्ध किया। .

नई!!: मनोरंजन और पारसी रंगमंच · और देखें »

पालतूकरण (प्राणियों का)

मनोरंजन के लिए जंगली पशुओं के पालन-पोषण की कला का पहले-पहल विकास हुआ। कब से इस कला का प्रारंभ हुआ, इसका उल्लेख कहीं नहीं मिलता। प्राचीनतम प्रस्तरयुग में कुत्तों को ही मनुष्य ने सर्वाधिक पालतू बनाया। उस समय के मनुष्य असभ्य, जंगली, बनजारे और शिकारी होते थे। शिकार में ये कुत्ते उन्हें मदद देने के काम में लाए जाते थे। उस समय बच्चों के मनोरंजन के लिए मनुष्य भेड़ियों के बच्चों को पकड़ लाते तथा उन्हें बाँधकर रखते होंगे। इसी से प्राणियों के पालतूकरण की नींव पड़ी। इसके बहुत समय बाद मनुष्य कृषक तथा चरवाहा बना और उसने नियमित रूप से पशुओं को पालना शुरू कर दिया। ऐसा समझा जाता है कि आज से करीब १०,००० वर्ष पूर्व दक्षिण रूस में पशुपालन शुरू हुआ। भेड़ बकरियों का पालन भी प्राय: इसी समय शुरू हुआ। सुअर का पालतूकरण ८,००० वर्ष पूर्व हुआ माना जाता है। घोड़ों का पालतूकरण ५,००० वर्ष पूर्व मध्य एशिया के जंगली प्रदेशों में हुआ माना जाता है। पहले इनका पालतूकरण मांस के लिए, किंतु बाद में सवारी करने, बोझ ढोने तथा अंत में गाड़ी खींचने के लिए होने लगा। गदहों का पालतूकरण भी लगभग ५,००० वर्ष पूर्व पश्चिमी एशिया और उत्तरी अफ्रीका में शुरू हुआ। बिल्ली का पालतूकरण उत्तरी अफ्रीका में संभवत: १२ हजार वर्ष पूर्व शुरू हुआ। पक्षियों का पालतूकरण ५,००० वर्ष पूर्व कबूतर से हुआ, फिर मुर्गियों, हाथियों, ऊँटों और याकों का पालतूकरण हुआ। मधुमक्खियों और रेशम के कीड़ों का पालतूकरण भी बहुत पुराना है। .

नई!!: मनोरंजन और पालतूकरण (प्राणियों का) · और देखें »

प्रसारण

श्रब्य और/अथवा विडियो संकेतों को एक स्थान से सभी दिशाओं में, या किसी एक दिशा में फैलाना प्रसारण (Broadcasting) कहलाता है। दूरस्थ स्थानों पर इन संकेतों को उपयुक्त विधि से ग्रहण किया जाता है एवं आवश्यक परिवर्तनों (प्रवर्धन, डीमोडुलेशन आदि) के बाद कोई श्रब्य या विडियो आदि प्राप्त होता है। .

नई!!: मनोरंजन और प्रसारण · और देखें »

फ़िल्म

फ़िल्म, चलचित्र अथवा सिनेमा में चित्रों को इस तरह एक के बाद एक प्रदर्शित किया जाता है जिससे गति का आभास होता है। फ़िल्में अकसर विडियो कैमरे से रिकार्ड करके बनाई जाती हैं, या फ़िर एनिमेशन विधियों या स्पैशल इफैक्ट्स का प्रयोग करके। आज ये मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण साधन हैं लेकिन इनका प्रयोग कला-अभिव्यक्ति और शिक्षा के लिए भी होता है। भारत विश्व में सबसे अधिक फ़िल्में बनाता है। फ़िल्म उद्योग का मुख्य केन्द्र मुंबई है, जिसे अमरीका के फ़िल्मोत्पादन केन्द्र हॉलीवुड के नाम पर बॉलीवुड कहा जाता है। भारतीय फिल्मे विदेशो में भी देखी जाती है .

नई!!: मनोरंजन और फ़िल्म · और देखें »

फ़िल्म नगर

फ़िल्म नगर एक तेलंगाना का शहर है तथा टॉलीवुड के रूप में जाना जाता है तथा फ़िल्म नगर, हैदराबाद,तेलंगाना, भारत के पश्चिम में स्थित है। यह तेलुगू फ़िल्म उद्योग के ऐतिहासिक स्टूडियो सहित मनोरंजन उद्योग का घर है ' ये निम्न पड़ोसी क्षेत्र है जुबली हिल्स,बंजारा हिल्स,नानाक्रमगुड़ा और मधापुर हैं। ये क्षेत्र तेलुगू फ़िल्म उद्योग का मुख्यालय है, और तेलुगू फ़िल्म हस्तियों के आवासीय केंद्र है। .

नई!!: मनोरंजन और फ़िल्म नगर · और देखें »

फ़्रैंकफ़र्ट

फ्रैंकफर्ट ऐम माइन,, जर्मन राज्य हेस का सबसे बड़ा शहर और जर्मनी का पांचवाँ सबसे बड़ा शहर है। इसे प्रायः केवल फ्रैंकफर्ट के नाम से जाना जाता है। इसकी जनसंख्या 2009 में 667,330 थी। 2010 में शहरी क्षेत्र में 2,296,000 आबादी का अनुमान लगाया गया था। यह शहर फ्रैंकफर्ट-राइन-मैन मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के हृदयस्थल में है, जिसकी आबाद 5,600,000 है, और जर्मनी का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रॅपॉलिटन क्षेत्र है। यह शहर मेन नदी के तट पर पुराने घाट पर अवस्थित है। जर्मन भाषा में मेन नदी को "फर्ट" कहते है। फ्रैंकफर्ट प्राचीन फ्रैंकोनिया का हिस्सा है, जो कि प्राचीन फ्रैंकों का निवास स्थल था। इसलिए फ्रैंको के घाट के रूप में इनकी विरासत के कारण शहर का नाम पड़ा.

नई!!: मनोरंजन और फ़्रैंकफ़र्ट · और देखें »

बार्सिलोना

बार्सिलोना स्पेन का एक खुबसूरत शहर है। यह स्पेन में कॅटालोनिया के स्वायत्त समुदाय की राजधानी है और स्पेन का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है, प्रशासनिक सीमाओं के भीतर जिसकी आबादी 1.6 मिलियन है। बार्सिलोना दुनिया की के अग्रणी पर्यटन, आर्थिक, व्यापार मेला और सांस्कृतिक केंद्रों में से एक है, और वाणिज्य, शिक्षा, मनोरंजन, मीडिया, फैशन, विज्ञान, कला में इसका प्रभाव व योगदान इसे दुनिया के प्रमुख वैश्विक शहरों में से एक बनाता है। .

नई!!: मनोरंजन और बार्सिलोना · और देखें »

बिंदास न्यूज़

बिंदास न्यूज़ (Bindass News or Bindass.org) हिन्दी भाषा मे मध्य प्रदेश से प्रकाशित होने वाला एक ऑनलाइन और प्रिंट समाचार पत्र हैं। इस ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल पर देश-विदेश के विभिन्न प्रकार के खबरों का समावेश होता हैं, जिनमें व्यवसाय, राजनीति, खेल-जगत और मनोरंजन इत्यादि श्रेणियों की खबरों को प्रकाशन होता हैं। ये कम समय में ही मध्यप्रदेश का एक लोकप्रिय हिंदी समाचार पत्र के रूप में उभरा हैं। .

नई!!: मनोरंजन और बिंदास न्यूज़ · और देखें »

ब्रजभाषा चलचित्रपट

ब्रजवुड भारतीय चलचित्र उद्योग है। जिसे ब्रजभाषा सिनेमा भी कहते हैं। .

नई!!: मनोरंजन और ब्रजभाषा चलचित्रपट · और देखें »

बैंगलोर में पर्यटकों के आकर्षण की सूची

बेंगलुरु भारतीय राज्य कर्नाटक की राजधानी है। इस शहर को "गार्डन सिटी ऑफ इंडिया" के रूप में जाना जाता था। बेंगलुरु कर्नाटक राज्य के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन केन्द्रों में से एक था। बेंगलुरू के मुख्य व्यापार केंद्र में एमजी रोड, ब्रिगेड रोड, वाणिज्यिक स्ट्रीट इत्यादि शामिल हैं। बेंगलुरू में कई झील और पार्क हैं। बीएमटीसी बेंगलुरू में दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए विशेष बसों की सुविधा प्रदान करता है, जिसमें कोवेरी शामिल है – जो एक डबल डेकर खुली छत वाली बस हैं। .

नई!!: मनोरंजन और बैंगलोर में पर्यटकों के आकर्षण की सूची · और देखें »

मार्वल इंटरटेनमेंट

मार्वल इंटरटेनमेंट (Marvel Entertainment) 1998 में स्थापित की गई अमेरिकी मनोरंजन कम्पनी है जो सीमित देयता कंपनी की श्रेणी में आती है। 2009 से ये द वॉल्ट डिज़्नी कंपनी की सहायक कंपनी है और मार्वल कॉमिक्स की अपनी इकाई के लिये प्रसिद्ध है। मार्वल स्टूडियो के तहत ये कम्पनी मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्में बनाती है जो कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म श्रृंखला है। पिछले कुछ वर्षों में, मार्वल एंटरटेनमेंट ने विभिन्न व्यवसायों में अन्य कंपनियों के साथ कई साझेदारी में प्रवेश किया है। 2018 तक, मार्वल के ट्वेण्टिएथ सॅंचुरी फ़ॉक्स के (एक्स-मैन फ़िल्मों के लिए) और सोनी पिक्चर्स इंटरटेंन्मेंट (स्पाइडर-मैन की फ़िल्मों के लिये) के साथ फिल्म लाइसेंसिंग समझौते हैं। .

नई!!: मनोरंजन और मार्वल इंटरटेनमेंट · और देखें »

यूरोपेँ प्रेस फोटो एजेंसी

यूरोपेँ प्रेस फोटो एजेंसी, बी वी (European Pressphoto Agency B.V.) एक अन्तार्रश्त्रिये न्यूज़ फोटो एजेंसी है। विश्व के सभी भागो से समाचार, राजनीती, खेल, व्यापर, वित्त, ख़बरों के साथ साथ कला संस्कृति और मनोरंजन से संबंधीत छाया चित्र लगभग ४०० से भी अधिक व्यावसायिक फोतोग्रफेरों के विश्वव्यापी जाल या नेटवर्क द्वारा उपस्थित कराइ जाती है जो की ई पी ए की छाया चित्र समाचार सेवा में शामिल है! ई पी ए की छाया चित्र सवैएँ विश्व भर में फैले ई पी ए के स्टाफ फोतोग्रफेरों के विस्तृत जाल या नेटवर्क तथा इसकी सदस्य एजेंसीयों, जो अपने देशों के बाज़ार में मार्गदर्शक तथा अग्रणी है, दोनों के दैनिक उत्पादन पे आधारित हैं ! सभी छायाचित्र संपादन के उपरांत विष भर के सभी ग्राहकों व संझेदारों को फ्रैंकफर्ट ऍम मने जर्मनी स्थित मुख्या संपादन कार्यालय जो की प्रतिदिन चौबीस घंटे कार्यरत है, के द्वारा वितरित कर दिए जातें हैंhttp://www.epa.eu/products-and-services/epa-service .

नई!!: मनोरंजन और यूरोपेँ प्रेस फोटो एजेंसी · और देखें »

राफ्टिंग

कैंपिंग एवं ट्रेकिंग की तरह राफ्टिंग भी एक रोमांचकारी गतिविधि है। ऊँची-नीची लहरो से एक छोटी सी नाव में जूझना भी एक अलग तरह का अनुभव है। मनोरंजन के साथ-साथ यह हमें साहसी, एवं जूझारु भी बनाती है। इसके अलावा एक साथ काम करने के कारण आपस में सहयोग की भावना भी बढ़ती है। बड़ी-ड़ी लहरे जब वेग के साथ व्यक्ति की ओर आती हैं, तो कुछ क्षणों के लिए सब कुछ भूल जाता है। उसे केवल परस्पर सहयोग से इन लहरों को जीतनें की इच्छा होती है। यात्रा पूरी करने पर उस जीत की जो खुशी होती है, उसका वर्णन शब्दों में करना असम्भव ही है। राफ्टिंग और व्हाइटवाटर राफ्टिंग एक आउटडोर मनोरंजक गतिविधि हैं जिसमे एक हवा वाली बेड़े का उपयोग कर नदी या पानी के अन्य प्रकारों पर नेविगेट करते हैं। यह अक्सर किसी न किसी तरह साफ़ पानी की या फिर उथले पानी के विभिन्न डिग्री पर किया जाता है और आम तौर पर भाग लेने वालों के लिए एक नया और चुनौतीपूर्ण वातावरण का प्रतिनिधित्व करता है। जोखिम से निपटने और टीम वर्क की जरूरत इस अनुभव (राफ्टिंग) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। एक अवकाश खेल के रूप में इस गतिविधि का विकास के १९७० के मध्य लोकप्रिय हो गया है। यह एक जोखिम भरा खेल के रूप में जाना जाता है एवं यह काफी खतरनाक भी हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय राफ्टिंग संघ, जो आईआरएफ के नाम से दुनिया भर में जाना जाता है एवं जो खेल के सभी पहलुओं की देखरेख करता है। .

नई!!: मनोरंजन और राफ्टिंग · और देखें »

राष्‍ट्रीय चैनल

यह भारतीय टीवी दूरदर्शन के राष्‍ट्रीय चैनल हैं। इसमें (5): दूरदर्शन नेशनल, डीडी न्यूज़, डीडी भारती, डीडी स्पोर्ट्स और डीडी उर्दू ये पाँच चैनल आते हैं। डीडी-नेशनल पर ऐसे राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं जिनका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना तथा मन में एकता एवं भाई-चारे की भावना बैठाना है। यह चैनल दर्शकों की दृष्टि से देश का नम्बर एक चैनल है। डीडी-नेशनल पर मनोरंजन, सूचना एवं शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों का स्वस्थ मिश्रण होता है। इस चैनल पर प्रात: 5.30 बजे से मध्य रात्रि तक स्थलीय मोड में सेवा उपलब्ध कराई जाती है। उपग्रह मोड में डीडी-नेशनल चौबीस घंटे उपलब्ध रहता है। लोक सेवा के इस मिश्रित चैनल के प्रसारण का समय इस ढंग से तैयार किया गया है कि यह विभिन्न समयों पर विभिन्न श्रेणी के दर्शकों की आवश्यकताओं को पूरा करता है। सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजनों जैसे गणतंत्र दिवस परेड, स्वतंत्रता दिवस समारोहों राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधनों, संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण, संसद में होने वाली महत्वपूर्ण बहसों, रेलवे और आम बजट प्रस्तुत करने, लोकसभा और राज्यसभा के प्रश्न काल, चुनाव परिणाम और उनका विश्लेषण, शपथ ग्रहण समारोहों, राष्ट्रपति एवं प्रधान मंत्री की विदेश यात्राओं और विदेश से भारत आने वाले विशिष्ट व्यक्तियों की यात्राओं का डीडी-नेशनल पर सीधा प्रसारण किया जाता है। महत्वपूर्ण खेल-कूद आयोजनों जैसे ओलंपिक, एशियाई खेल, क्रिकेट टेस्ट मैचों और अन्तर्राष्ट्रीय एक दिवसीय मैचों, जिनमें भारत एवं अन्य महत्वपूर्ण खेल प्रतिद्वंदी भाग ले रहे हों, का भी सीधा प्रसारण किया जाता है। शिक्षा संबंधी कार्यक्रम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), केंद्रीय शिक्षा प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईईटी) और राज्य शिक्षा प्रौद्योगिकी संस्थान (एसआईईटी) जैसे विभिन्न स्रोतों से प्राप्त किए जाते हैं। इसके अलावा, टर्निंग प्वाइंट, प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम, टेरा क्विज और भूमि (पर्यावरण से संबंधित कार्यक्रम) जैसे प्रायोजित कार्यक्रम, महिलाओं, जनजातीय मामलों से जुड़े विषयों पर कार्यक्रम और लोक सेवा संबंधी अन्य कार्यक्रम भी नियमित आधार पर प्रसारित किए जाते हैं। .

नई!!: मनोरंजन और राष्‍ट्रीय चैनल · और देखें »

रक्तखेल

रक्तखेल (bloodsport) खेल और मनोरंजन की एक श्रेणी है जिसमें दर्शकों के आनंद के लिए पशुओं को चोट पहुँचाई जाती है या उनकी हत्या की जाती है। कुछ परिभाषाओं में इस में ऐसे खेल या मनोरंजन भी शामिल हैं जिनमें मानवों को भी चोट पहुँचाई जाए। रक्तखेलों में आनंद के लिए करा गया शिकार, कुत्तों की लड़ाई, मुर्गों की लड़ाई, इत्यादि शामिल हैं। प्राचीन रोम के ग्लैडियेटर खेल (जिनमें मानवों को आपस में किसी एक के मरने तक लड़वाया जाता था) और ऐसे मनोरंजन जिनमें मानवों को सिंहों या अन्य पशुओं द्वारा मरवाया जाता था भी रक्तखेलों में गिने जाते हैं। कई आधुनिक मान्यताओं में रक्तखेलों को अमानवीय व बर्बर माना जाता है। .

नई!!: मनोरंजन और रक्तखेल · और देखें »

लंदन

लंदन (London) संयुक्त राजशाही और इंग्लैंड की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ग्रेट ब्रिटेन द्वीप के दक्षिण पूर्व में थेम्स नदी के किनारे स्थित, लंदन पिछली दो सदियों से एक बड़ा व्यवस्थापन रहा है। लंदन राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, मीडिया, फ़ैशन और शिल्पी के क्षेत्र में वैश्विक शहर की स्थिति रखता है। इसे रोमनों ने लोंड़िनियम के नाम से बसाया था। लंदन का प्राचीन अंदरुनी केंद्र, लंदन शहर, का परिक्षेत्र 1.12 वर्ग मीटर (2.9 किमी2) है। 19वीं शताब्दी के बाद से "लंदन", इस अंदरुनी केंद्र के आसपास के क्षेत्रों को मिला कर एक महानगर के रूप में संदर्भित किया जाने लगा, जिनमें मिडलसेक्स, एसेक्स, सरे, केंट, और हर्टफोर्डशायर आदि शमिल है। जिसे आज ग्रेटर लंदन नाम से जानते है, एवं लंदन महापौर और लंदन विधानसभा द्वारा शासित किया जाता हैं। कला, वाणिज्य, शिक्षा, मनोरंजन, फैशन, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, मीडिया, पेशेवर सेवाओं, अनुसंधान और विकास, पर्यटन और परिवहन में लंदन एक प्रमुख वैश्विक शहर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र के रूप में ताज पहनाया गया है और दुनिया में पांचवां या छठा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र जीडीपी है। लंदन एक है विश्व सांस्कृतिक राजधानी। यह दुनिया का सबसे अधिक का दौरा किया जाने वाला शहर है, जो अंतरराष्ट्रीय आगमन द्वारा मापा जाता है और यात्री ट्रैफिक द्वारा मापा जाने वाला विश्व का सबसे बड़ा शहर हवाई अड्डा है। लंदन विश्व के अग्रणी निवेश गंतव्य है, किसी भी अन्य शहर की तुलना में अधिक अंतरराष्ट्रीय खुदरा विक्रेताओं और अल्ट्रा हाई-नेट-वर्थ वाले लोगों की मेजबानी यूरोप में लंदन के विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा संस्थानों का सबसे बड़ा केंद्र बनते हैं। 2012 में, लंदन तीन बार आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया। लंदन में लोगों और संस्कृतियों की विविधता है, और इस क्षेत्र में 300 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। इसकी 2015 कि अनुमानित नगरपालिका जनसंख्या (ग्रेटर लंदन के समरूपी) 8,673,713 थी, जो कि यूरोपीय संघ के किसी भी शहर से सबसे बड़ा, और संयुक्त राजशाही की आबादी का 12.5% ​​हिस्सा है। 2011 की जनगणना के अनुसार 9,787,426 की आबादी के साथ, लंदन का शहरी क्षेत्र, पेरिस के बाद यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला है। शहर का महानगरीय क्षेत्र यूरोपीय संघ में 13,879,757 जनसंख्या के साथ सबसे अधिक आबादी वाला है, जबकि ग्रेटर लंदन प्राधिकरण के अनुसार शहरी-क्षेत्र की आबादी के रूप में 22.7 मिलियन है। 1831 से 1925 तक लंदन विश्व के सबसे अधिक आबादी वाला शहर था। लंदन में चार विश्व धरोहर स्थल हैं: टॉवर ऑफ़ लंदन; किऊ गार्डन; वेस्टमिंस्टर पैलेस, वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी और सेंट मार्गरेट्स चर्च क्षेत्र; और ग्रीनविच ग्रीनविच वेधशाला (जिसमें रॉयल वेधशाला, ग्रीनविच प्राइम मेरिडियन, 0 डिग्री रेखांकित, और जीएमटी को चिह्नित करता है)। अन्य प्रसिद्ध स्थलों में बकिंघम पैलेस, लंदन आई, पिकैडिली सर्कस, सेंट पॉल कैथेड्रल, टावर ब्रिज, ट्राफलगर स्क्वायर, और द शर्ड आदि शामिल हैं। लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय, नेशनल गैलरी, प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, टेट मॉडर्न, ब्रिटिश पुस्तकालय और वेस्ट एंड थिएटर सहित कई संग्रहालयों, दीर्घाओं, पुस्तकालयों, खेल आयोजनों और अन्य सांस्कृतिक संस्थानों का घर है। लंदन अंडरग्राउंड, दुनिया का सबसे पुराना भूमिगत रेलवे नेटवर्क है। .

नई!!: मनोरंजन और लंदन · और देखें »

लेसर विज्ञान

लेसर विज्ञान U.S. Air Force)). लेजर (विकिरण के उद्दीप्त उत्सर्जन द्वारा प्रकाश प्रवर्धन) एक ऐसा यंत्र है जो प्रेरित उत्‍सर्जन (stimulated emission) एक प्रक्रिया के माध्‍यम से प्रकाश (light) (चुंबकीय विकिरण) उत्‍सर्जित करता है। लेजर शब्द प्रकाश प्रवर्धन का प्रेरित उत्सर्जन के द्वारा विकीरण का संक्षिप्‍त (acronym) शब्‍द है। लेजर प्रकाश आमतौर पर आकाशिक रूप से सशक्त (coherent), होते हैं, जिसका अर्थ है कि प्रकाश या तो एक संकरे, निम्‍न प्रवाहित किरण (low-divergence beam) के रूप में निकलेगी, या उसे देखने वाले यंत्रों जैसे लैंस (lens) लैंसों की मदद से एक कर दिया जाएगा। आमतौर पर, लेजर का अर्थ संकरे तरंगदैर्ध्य (wavelength) प्रकाशपुंज से निकलने वाले प्रकाश (मोनोक्रोमेटिक प्रकाश) से लगाया जाता है। यह अर्थ सभी लेजरों के लिए सही नहीं है, हालांकि कुछ लेजर व्‍यापक प्रकाशपुंज की तरह प्रकाश उत्‍सर्जित करते हैं, जबकि कुछ कई प्रकार के विशिष्‍ट तरंगदैर्घ्य पर साथ साथ प्रकाश उत्‍सर्जित करते हैं। पारंपिरक लेसर के उत्‍सर्जन में विशिष्‍ट सामन्‍जस्‍य होता है। प्रकाश के अधिकतर अन्‍य स्रोत असंगत प्रकाश उत्‍सर्जित करते हैं जिनमें विभिन्‍न चरण (phase) होते हैं और जो समय और स्‍थान के साथ निरंतर बदलता रहता है। .

नई!!: मनोरंजन और लेसर विज्ञान · और देखें »

शारीरिक भाषा

शारीरिक भाषा का अध्ययन शारीरिक भाषा अमौखिक संचार, का एक रूप है जिसे शरीर की मुद्रा, चेहरे की अभिव्यक्ति, इशारों और आँखों की गति के द्वारा व्यक्त किया जाता है। मनुष्य अनजाने में ही इस तरह के संकेत भेजता भी है और समझता भी है। अक्सर कहा जाता है कि मानव संचार का 93% हिस्सा शारीरिक भाषा और परा भाषीय संकेतों से मिलकर बना होता है जबकि शब्दों के माध्यम से कुल संचार का 7% हिस्सा ही बनता है- लेकिन 1960 के दशक में इस क्षेत्र में कार्य करके ये आंकड़े देने वाले शोधकर्ता एल्बर्ट मेहराबियन ने कहा था कि ये दरअसल उनके अध्ययन के परिणाम के आधार पर हो रही एक गलतफहमी है (मेह्राबियन के नियम के अपनिर्वचन या मिसइंटरप्रिटेशन को देखें).

नई!!: मनोरंजन और शारीरिक भाषा · और देखें »

संगीत

नेपाल की नुक्कड़ संगीत-मण्डली द्वारा पारम्परिक संगीत सुव्यवस्थित ध्वनि, जो रस की सृष्टि करे, संगीत कहलाती है। गायन, वादन व नृत्य ये तीनों ही संगीत हैं। संगीत नाम इन तीनों के एक साथ व्यवहार से पड़ा है। गाना, बजाना और नाचना प्रायः इतने पुराने है जितना पुराना आदमी है। बजाने और बाजे की कला आदमी ने कुछ बाद में खोजी-सीखी हो, पर गाने और नाचने का आरंभ तो न केवल हज़ारों बल्कि लाखों वर्ष पहले उसने कर लिया होगा, इसमें संदेह नहीं। गान मानव के लिए प्राय: उतना ही स्वाभाविक है जितना भाषण। कब से मनुष्य ने गाना प्रारंभ किया, यह बतलाना उतना ही कठिन है जितना कि कब से उसने बोलना प्रारंभ किया। परंतु बहुत काल बीत जाने के बाद उसके गान ने व्यवस्थित रूप धारण किया। जब स्वर और लय व्यवस्थित रूप धारण करते हैं तब एक कला का प्रादुर्भाव होता है और इस कला को संगीत, म्यूजिक या मौसीकी कहते हैं। .

नई!!: मनोरंजन और संगीत · और देखें »

स्टार ट्रेक

स्टार ट्रेक एक अमेरिकी कल्पित विज्ञान मनोरंजन श्रृंखला है। मूल स्टार ट्रेक, जीन रॉडेनबेरी द्वारा निर्मित एक अमेरिकी टेलीविज़न श्रृंखला थी, जो पहली बार 1966 में प्रसारित हुई और तीन सीज़नों तक चली, जिसमें कैप्टन जेम्स टी. कर्क और फ़ेडरेशन स्टारशिप ''एंटरप्राइज़'' के चालक दल के अंतरातारकीय रोमांचक कारनामों का अनुगमन किया गया.

नई!!: मनोरंजन और स्टार ट्रेक · और देखें »

स्नूकर

स्नूकर एक डंडे वाला खेल है जो एक बड़े हरे बनात से ढ़के हुए मेज पर खेला जाता है जिसके प्रत्येक चार कोने में और प्रत्येक लंबे लचीले किनारे के बीच में पॉकेट होते हैं। इसमें एक विधिवत (पूर्ण आकार का) मेज होता है। इसे एक डंडे और स्नूकर गेंदों: एक सफेद, 15 जिसमें से प्रत्येक का मान एक अंक होता है और पीले (2 अंक), हरे (3), भूरे (4), नीले (5), गुलाबी (6) और काले (7) रंगों की अलग-अलग छह गेंदों का प्रयोग करके खेला जाता है। डंडे वाली गेंद को लाल और रंगीन गेंदों के साथ प्रयोग करते हुए एक खिलाड़ी (या दल) अपने प्रतिद्वंदी के विरुद्ध अधिक अंक प्राप्त कर स्नूकर का एक फ्रेम (व्यक्तिगत खेल) जीतता है। जब एक निश्चित संख्या में फ्रेमों को जीत लिया जाता है तो एक खिलाड़ी मैच जीत जाता है। स्नूकर, जिसे आम तौर पर भारत में ब्रिटिश सेना के अधिकारियों द्वारा आविष्कार किया हुआ माना जाता है, कई अंग्रेजी भाषी और राष्ट्रमंडल देशों में लोकप्रिय है,एवर्टन, सी.

नई!!: मनोरंजन और स्नूकर · और देखें »

स्नॉर्कलिंग

फिजी के पास एक मूंगे की चट्टान पर मूंगों के बीच एक स्नॉर्कलर. स्नॉर्कलिंग (ब्रिटिश वर्तनी: snorkelling) पानी में तैराकी का एक अभ्यास है जिसके तहत गोताखोरी के मुखौटे, स्नॉर्कल नाम की नली और आमतौर पर स्विम फिन से लैस होता है। अपेक्षाकृत ठंडे पानी में वेटसूट भी पहना जा सकता है। इस यन्त्र का प्रयोग, स्नॉर्कल करने वाले को अपेक्षाकृत कम प्रयास के साथ पानी के अन्दर की हलचलों का ज्यादा वक्त तक निरीक्षण करने की अनुमति देता है। स्नॉर्कलिंग, दिल बहलाव का एक लोकप्रिय तरीका है, खासतौर पर उष्ण कटिबंधीय रिसार्टों और स्कूबा गोताखोरी के इलाकों में.

नई!!: मनोरंजन और स्नॉर्कलिंग · और देखें »

स्कूबा डाइविंग

स्कूबा डाइविंग पानी के नीचे डाइविंग की एक विधा है जिसमें स्कूबा गोताखोर एक सेल्फ कोंतैनेड अंडरवाटर ब्रेथिंग अप्परेटस (स्कूबा) का प्रयोग करता हैं। जो पानी के नीचे साँस लेने के लिए सतह की आपूर्ति से पूरी तरह से स्वतंत्र होता हैं। स्कूबा डाइवर्स जो सशस्त्र बलों के साथ गुप्त ऑपरेशन में लगे रहते हैं उन्हें फ्रोग् मैन, लड़ाकू गोताखोरों या हमले करने वाले तैराकों के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: मनोरंजन और स्कूबा डाइविंग · और देखें »

सोनी

सोनी एक इलेक्ट्रॉनिक सामान निर्माता कंपनी है।यह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है। इसका विविध व्यापार प्राथमिक रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स, खेल, मनोरंजन और वित्तीय सेवा क्षेत्र पर ध्यान केन्द्रित करता है। सोनी मोबाइल क्षेत्र में तीव्रता से प्रगति कर रहा है। .

नई!!: मनोरंजन और सोनी · और देखें »

सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट

सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट Sony Music Entertainment) एक अमेरिकी निगमन कंपनी है जिसकी मातृ कंपनी जापान की सोनी कोर्पोरेशन की सहायक सोनी कारपोरेशन ऑफ़ अमेरिका, संयुक्त राज्य अमेरिका है। .

नई!!: मनोरंजन और सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट · और देखें »

हिन्दी पत्रिकाएँ

हिन्दी पत्रिकाएँ सामाजिक व्‍यवस्‍था के लिए चतुर्थ स्‍तम्‍भ का कार्य करती हैं और अपनी बात को मनवाने के लिए एवं अपने पक्ष में साफ-सूथरा वातावरण तैयार करने में सदैव अमोघ अस्‍त्र का कार्य करती है। हिन्दी के विविध आन्‍दोलन और साहित्‍यिक प्रवृत्तियाँ एवं अन्‍य सामाजिक गतिविधियों को सक्रिय करने में हिन्दी पत्रिकाओं की अग्रणी भूमिका रही है।; प्रमुख हिन्दी पत्रिकाएँ- .

नई!!: मनोरंजन और हिन्दी पत्रिकाएँ · और देखें »

हिंदुजा समूह

हिंदुजा समूह के मालिक श्रीचंद हिंदुजा और उनके भाई गोपीचंद हिंदुजा हैं, जिन्हें संक्षेप में हिंदुजा भाइयों के रूप में जाना जाता है.

नई!!: मनोरंजन और हिंदुजा समूह · और देखें »

जल संसाधन

जल संसाधन पानी के वह स्रोत हैं जो मानव के लिए उपयोगी हों या जिनके उपयोग की संभावना हो। पानी के उपयोगों में शामिल हैं कृषि, औद्योगिक, घरेलू, मनोरंजन हेतु और पर्यावरणीय गतिविधियों में। वस्तुतः इन सभी मानवीय उपयोगों में से ज्यादातर में ताजे जल की आवश्यकता होती है। पृथ्वी पर पानी की कुल उपलब्ध मात्रा अथवा भण्डार को जलमण्डल कहते हैं। पृथ्वी के इस जलमण्डल का ९७.५% भाग समुद्रों में खारे जल के रूप में है और केवल २.५% ही मीठा पानी है, उसका भी दो तिहाई हिस्सा हिमनद और ध्रुवीय क्षेत्रों में हिम चादरों और हिम टोपियों के रूप में जमा है। शेष पिघला हुआ मीठा पानी मुख्यतः जल के रूप में पाया जाता है, जिस का केवल एक छोटा सा भाग भूमि के ऊपर धरातलीय जल के रूप में या हवा में वायुमण्डलीय जल के रूप में है। मीठा पानी एक नवीकरणीय संसाधन है क्योंकि जल चक्र में प्राकृतिक रूप से इसका शुद्धीकरण होता रहता है, फिर भी विश्व के स्वच्छ पानी की पर्याप्तता लगातार गिर रही है दुनिया के कई हिस्सों में पानी की मांग पहले से ही आपूर्ति से अधिक है और जैसे-जैसे विश्व में जनसंख्या में अभूतपूर्व दर से वृद्धि हो रही हैं, निकट भविष्य मैं इस असंतुलन का अनुभव बढ़ने की उम्मीद है। पानी के प्रयोक्ताओं के लिए जल संसाधनों के आवंटन के लिए फ्रेमवर्क (जहाँ इस तरह की एक फ्रेमवर्क मौजूद है) जल अधिकार के रूप में जाना जाता है। आज जल संसाधन की कमी, इसके अवनयन और इससे संबंधित तनाव और संघर्ष विश्वराजनीति और राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। जल विवाद राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण विषय बन चुके हैं। .

नई!!: मनोरंजन और जल संसाधन · और देखें »

जादू (भ्रमजाल/इंद्रजाल)

जादू - अपसामान्य या आनुष्ठानिक जादू से विभेद करने के लिए जिसे अक्सर "मंचीय जादू" कहा जाता है- एक प्रदर्शन कला है जो हाथ की सफाई के मंचन द्वारा या विशुद्ध रूप से प्राकृतिक साधनों का उपयोग करते हुए प्रकटतः असंभव या अलौकिक करतबों के भ्रम जाल की रचना द्वारा दर्शकों का मनोरंजन करती है। इन करतबों को जादुई हाथकी सफाई, प्रभाव या भ्रम जाल कहा जाता है। वह व्यक्ति जो ऐसे भ्रम जालों का प्रदर्शन करता है एक जादूगर या ऐंद्रजालिक कहलाता है। कुछ कलाकारों को उनके द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले जादुई प्रभावों के प्रकार को प्रतिबिंबित करते नामों से भी पुकारा जाता है, जैसे मायावी, बाजीगर, परामनोवैज्ञानिक, या बच निकलनेवाला कलाकार.

नई!!: मनोरंजन और जादू (भ्रमजाल/इंद्रजाल) · और देखें »

ईटीवी नेटवर्क

अंगूठाकार ईटीवी नेटवर्क एक भारत सबसे बड़ा सैटलाइट उपग्रह टेलिविज़न नेटवर्क है। इस नेटवर्क पर मीडिया बैरॉन रामोजी राव का एकाधिकार है। ईटीवी शायद एकाधिकार वाला देश का पहला मीडिया नेटवर्क है। ईटीवी नेटवर्क का मुख्यालय हैदराबाद के विश्वप्रसिद्ध रामोजी फिल्मसिटी में स्थित है। ईटीवी नेटवर्क के अंतर्गत बारह टेलीविजन चैनल संचालित हो रहे हैं, जो चौबीसों घंटे समाचार, शिक्षा, मनोरंजन और ज्ञान-विज्ञान से संबंधित कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं। जब नब्बे के दशक में भारत में सैटेलाइट टीवी क्रांति का जन्म हुआ, उसी समय आंध्रप्रदेश के ईनाडू तेलुगु दैनिक ने तेलुगु भाषा में एक चैनल की शुरुआत की। तेलुगु से एक चैनल की शुरुआत हुई, मगर जल्द ही ईटीवी नेटवर्क ने देश के विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में कई चैनलों की शुरुआत की। बंगाली, ऊर्दू, कन्नड, गुजराती, मराठी सहित हिंदी में चार चैनल खोले गए। ईटीवी का भारत में सबसे बड़ा न्यूज रिपोर्टिंग नेटवर्क है, जो जिला और प्रखंड स्तर तक फैले हुए हैं। ईटीवी नेटवर्क का प्रबंधन न्यूजटुडे प्राइवेट लिमिटेड के हाथ में है। ईटीवी के चैनल समाचार के साथ साथ ज्ञान-विज्ञान और मनोरंजन के कार्यक्रम प्रसारित करते हैं। .

नई!!: मनोरंजन और ईटीवी नेटवर्क · और देखें »

वाद-विवाद

वाद-विवाद या बहस, संवादात्मक और प्रतिनिधित्ववादी तर्क की एक औपचारिक विधि है। वाद-विवाद, तार्किक तर्क की तुलना में तर्क का एक व्यापक रूप है, जो केवल स्वयंसिद्ध और तथ्यात्मक तर्क से स्थिरता की परख करता है, जो सिर्फ यह जांचता है कि मामला या वाक्पटुता, जो अनुनय की एक तकनीक है क्या है या क्या नहीं है। यद्यपि, तार्किक स्थिरता, तथ्यात्मक सटीकता और दर्शकों के साथ कुछ हद तक भा ghanta वनात्मक अपील अनुनय की कला के महत्वपूर्ण तत्व हैं; वाद-विवाद में अक्सर एक पक्ष मुद्दे का बेहतर "संदर्भ" और/या ढांचा प्रस्तुत करके दूसरे पक्ष पर छाया रहता है, जो कहीं अधिक सूक्ष्म और सामरिक है। एक औपचारिक वाद-विवाद प्रतियोगिता में, मतभेदों पर चर्चा और फैसला करने लिए लोगों के लिए नियम होते हैं, एक ढांचे के भीतर जो यह परिभाषित करता है कि वे कैसे बातचीत करेंगे। अनौपचारिक वाद-विवाद एक आम घटना है, एक वाद-विवाद की गुणवत्ता और गहराई उसमें हिस्सा ले रहे विवादकर्ताओं के ज्ञान और कौशल के साथ बढ़ जाती है। विमर्शी निकाय जैसे, संसद, विधान सभाएं और सभी प्रकार की बैठकें वाद-विवाद में संलग्न होती हैं। एक वाद-विवाद के नतीजे को दर्शकों के मतदान या निर्णायकों या फिर इन दोनों के संयोजन द्वारा निर्णित किया जा सकता है। हालांकि इसका यह मतलब है कि तथ्य, आम सहमति पर आधारित होते हैं, जो तथ्यात्मक नहीं है। निर्वाचित कार्यालय के लिए उम्मीदवारों के बीच औपचारिक वाद-विवाद, जैसे नेताओं का वाद-विवाद और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव वाद-विवाद, लोकतंत्र में आम हैं। एक विधि या कला के रूप में वाद-विवाद के अध्ययन का प्रमुख लक्ष्य है किसी भी पक्ष से समान सहजता के साथ शिरकत करने में एक व्यक्ति की क्षमता का विकास.

नई!!: मनोरंजन और वाद-विवाद · और देखें »

विज़क्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड

विज़क्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, मनोरंजन और संचार के क्षेत्र से जुड़ी एक कंपनी है, जो 1988 से इस क्षेत्र में काम कर रही है। इसके तीन संस्थापक निदेशक हैं: आंद्रे टिमिंस, विराफ सरकारी और सबास जोसेफ। कंपनी ने अपरा ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के साथ मिलकर संयुक्त उद्यम में ग्रेट इंडिया नौटंकी कंपनी की स्थापना की है, जिसने भारत के गुड़गांव शहर में किंगडम ऑफ ड्रीम्स नामक गीत-नाट्य रंगमंच स्थापित किया है। .

नई!!: मनोरंजन और विज़क्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड · और देखें »

खुदरा

स्वयं-सेवी स्टोर (भंडार) का रेखाचित्र. खुदरा व्यापार, एक निर्धारित स्थान से, जैसे एक डिपार्टमेंट स्टोर, बुटीक, कीओस्क या मेल द्वारा, एक अल्प या व्यक्तिगत मात्रा में खरीदार द्वारा सीधे खपत के लिए वस्तुओं या मालों की बिक्री से निर्मित होता है। खुदरा व्यापार में गौण सेवाएं भी शामिल हो सकती हैं, जैसे सुपुर्दगी.

नई!!: मनोरंजन और खुदरा · और देखें »

गूगल धरती

गूगल अर्थ वास्तविक भूमंडल (virtual globe) चित्रण का एक ऐसा कार्यक्रम है जिसे प्रारम्भ में अर्थ व्यूअर नाम दिया गया, तथा इसे कीहोल, इंक (Keyhole, Inc) द्वारा तैयार किया गया है, जो 2004 में गूगल द्वारा अधिगृहीत की गई एक कंपनी है। यह कार्यक्रम उपग्रह चित्रावली (satellite imagery), हवाई छायांकन (aerial photography) तथा भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) त्रि आयामी (3D) भूमंडल से प्राप्त चित्रों का अध्यारोपण (superimposition) करते हुए धरती का चित्रण करता है। यह तीन विभिन्न अनुज्ञप्तियों के अधीन उपलब्ध है: गूगल अर्थ, सीमित कार्यात्मकता के साथ एक मुक्त संस्करण; गूगल अर्थ प्लस ($ २० प्रति वर्ष), जो अतिरिक्त विशेषताओं से युक्त है तथा गूगल अर्थ प्रो ($ ४०० प्रति वर्ष), जो कि वाणिज्यिक कार्यों में उपयोग हेतु तैयार किया गया है। २००६ में इस उत्पाद का नाम बदलकर गूगल अर्थ कर दिया गया, जो कि वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज़ (Microsoft Windows) २००० (2000), एक्स पी अथवा विस्ता, मैक ओएस एक्स (Mac OS X) १०.३.९ तथा उससे अधिक, लिनुक्स(१२ जून, २००६ को जारी) तथा फ्री BSD (FreeBSD) से युक्त निजी कंप्यूटरों (personal computer) पर उपयोग के लिए उपलब्ध है। गूगल अर्थ फायरफॉक्स, आई ई 6 (IE6) अथवा आई ई 7 (IE7) के लिए एक ब्राउज़र प्लगइन (02 जून, 2008 को जारी) के रूप में भी उपलब्ध है। एक अद्यतन कीहोल आधारित क्लाइंट को जारी करने के साथ, गूगल ने अपने वेब आधारित प्रतिचित्रण सॉफ़्टवेयर में अर्थ डेटाबेस की चित्रावली भी शामिल की है। वर्ष २००६ के मध्य जनता के लिए गूगल अर्थ जारी होने के साथ २००६ तथा २००७ के बीच आभासी भूमंडल (virtual globes) पर मीडिया कवरेज में दस गुना से भी अधिक की वृद्धि हुई तथा भूस्थानिक (geospatial) तकनीकों तथा अनुप्रयोगों में जनता की रूचि बढ़ गई। .

नई!!: मनोरंजन और गूगल धरती · और देखें »

गीशा

गीशा का 'मेक-अप' गीशा एक चीनी-जापानी शब्द जिसका अर्थ है, 'सुखकर गुणयुक्ता'। जापान में गाने तथा नाचनेवाली ऐसी कुमारियों के लिए यह शब्द प्रयुक्त होता है जो सामाजिक अवसरों पर तथा चायघरों आदि में लोगों का मनोरंजन करती हैं। गीशा बनने की इच्छुक लड़कियों को बहुत कम अवस्था में ही गीत और नृत्य के साथ साथ उठने बैठने तथा शिष्टाचार की शिक्षा दी जाती है। इस संबंध में ध्यान देने योग्य बात यह है कि गीशा किसी भी अवस्था में पतिता नहीं समझी जातीं। भारत में देवदासियों को जो स्थान मिला था वही गीशाओं को मिला कहा जा सकता है। पर दोनों में कई स्पष्ट भेद हैं। देवदासियों का मुख्य कार्य देवता की सेवा था, जबकि गीशा का कार्य मंदिर आदि की सफाई तथा सज्जा में सहायता देने के अतिरिक्त स्पष्ट रूप से व्यक्तियों का मनोरंजन करना है, चाहे वे व्यक्ति भक्त हों या न हो। गीशाओं का प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद उनके साथ उनको शर्तनामे पर हस्ताक्षर करवाकर नियुक्त किया जाता है, पर विवाह के अतिरिक्त वे अन्य किसी भी प्रकार से स्वतंत्रता नहीं प्राप्त कर सकतीं। राष्ट्र की ओर से गीशा-वृत्ति के लिए शिक्षार्थिणियों तथा गीशाओं दोनों पर कर लगा होता है। शिक्षाÌथणियों पर कर कम होता है। इसमें संदेह नहीं कि यह पुरुषप्रधान समाज की एक शोषक प्रथा है। अर्थव्यवस्था में स्त्रियों को समान भाग प्राप्त होने के साथ साथ यह प्रथा उठती जा रही है। .

नई!!: मनोरंजन और गीशा · और देखें »

ऑर्कुट

ऑर्कुट इन्टरनेट पर एक प्रसिद्ध सामाजिक तंत्र-व्यवस्था समूह (सामाजिक नेटवर्क) था जो कि गूगल समूह द्वारा संचालित किया जा रहा था। इसका नाम गूगल समूह के एक कर्मचारी ऑर्कुट बुयुक्कॉक्टेन के नाम पर पड़ा। इसकी सेवा में कहा गया था कि यह उपयोगकर्ता को नए दोस्त बनाने और वर्तमान संबंधों को बनाए रखने में मदद करने के लिए अन्वेषित किया गया है। पहले इसमें खाता खोलने के लिए किसी पूर्व सदस्य के निमंत्रण की आवश्यकता होती थी पर अक्टूबर २००६ के बाद से बिना निमंत्रण के खाता खोलने की सुविधा दे दी गई। ऑर्कुट का प्रयोग सबसे ज्यादा ब्राजील में होता था जिसके बाद भारत दूसरे स्थान पर था। ऑर्कुट 30 सितंबर, 2014 से बंद कर दिया गया। ऑर्कुट के सबसे ज्यादा उपयोगकर्ता ब्राजील (५१.१८%), संयुक्त राज्य अमेरिका (१७.४१%) और भारत (१७.४१%) में हैं। सबसे ज्यादा उपयोग करने वाले १८-२५ वर्ष के लोग हैं। अगस्त २००७ में गूगल ने यह निर्णय लिया कि कैलिफोर्निया स्थित होस्टेड ऑर्कुट का प्रबंधन करेगा और संचालन पूरी तरह से अब गूगल ब्राजील के द्वारा किया जाएगा। .

नई!!: मनोरंजन और ऑर्कुट · और देखें »

आतिथ्य

आतिथ्य एक मेहमान तथा मेजबान के मध्य संबंध अथवा सत्कारशीलता का कृत्य अथवा प्रचलन है। जोकि मेहमान, आगंतुक अथवा अजनबियों; आश्रयस्थल, सदस्यता क्लब, कन्वेंशन, आकर्षणों, विशेष घटनाओं का स्वागत तथा मनोरंजन तथा यात्रियों तथा पर्यटकों के लिये अन्य सेवाये हैं। "आतिथ्य" का आशय उन लोगों के प्रति देखभाल तथा दयालुता प्रदान करना भी हो सकता है जिनको इसकी आवश्यकता है। .

नई!!: मनोरंजन और आतिथ्य · और देखें »

आतिशबाज़ी

आतिशबाज़ी आतिशबाजियों का समीपी दृश्य आतिशबाज़ी में प्रयुक्त पटाख़े एवं अन्य युक्तियाँ मनोरंजन एवं खुशी मनाने के लिये प्रयुक्त कम शक्ति के विस्फोटक होते हैं। आतिशबाजी में प्रयुक्त युक्तियाँ भिन्न-भिन्न प्रकार की होतीं हैं। ये मूलतः चार तरह के प्रभाव उत्पन्न करतीं हैं: तेज ध्वनि, प्रकाश, धुँआ तथा तैरता हुआ पदार्थ। .

नई!!: मनोरंजन और आतिशबाज़ी · और देखें »

आनन्द

आनंद उस व्यापक मानसिक स्थितियों की व्याख्या करता है जिसका अनुभव मनुष्य और अन्य जंतु सकारात्मक, मनोरंजक और तलाश योग्य मानसिक स्थिति के रूप में करते हैं। इसमें विशिष्ट मानसिक स्थिति जैसे सुख, मनोरंजन, ख़ुशी, परमानंद और उल्लासोन्माद भी शामिल है। मनोविज्ञान में, आनंद सिद्धांत के तहत आनंद का वर्णन सकारात्मक पुर्नभरण क्रियाविधि के रूप में किया गया है जो जीव को भविष्य में ठीक वैसी स्थिति निर्माण करने के लिए उत्साहित करती है जिसे उसने अभी आनंदमय अनुभव किया। इस सिद्धांत के अनुसार, इस प्रकार जीव उन स्थितियों की पुनरावृत्ति नहीं करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं जिससे उन्हें भूतकाल में किसी प्रकार का संताप हुआ हो.

नई!!: मनोरंजन और आनन्द · और देखें »

कहानीकारी

कहानीकारी (storytelling) कहानियाँ बनाने व सुनाने की समाजिक व सांस्कृतिक क्रिया होती है। हर संस्कृति की अपनी कहानियाँ होती हैं, जिन्हें मनोरंजन, शिक्षा, संस्कृति के संरक्षण और नैतिक सिद्धांतों के प्रसार के लिये सुनाया जाता है। कहानियों और कहानिकारी में कथानक, पात्रों, घटनाओं और दृष्टिकोणों को बुनकर प्रस्तुत करा जाता है। .

नई!!: मनोरंजन और कहानीकारी · और देखें »

किंगडम ऑफ ड्रीम्स

किंगडम ऑफ ड्रीम्स, ग्रेट इंडिया नौटंकी कंपनी जो कि विज़क्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और अपरा ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ का एक संयुक्त उद्यम है, द्वारा स्थापित और संचालित एक गीत-नाट्य रंगमंच (ओपेरा थियेटर) है। किंगडम ऑफ ड्रीम्स का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने २९ जनवरी २०१० को किया था। ग्रेट इंडिया नौटंकी कंपनी की स्थापना भारत में मनोरंजन के परिदृश्य में उपस्थित खालीपन को भरने के साथ ही इसके द्वारा दुनिया भर में भारतीय संस्कृति और कला को बढ़ावा देने के लिए और भारतीयों को विश्व स्तर का उत्कृष्ट मनोरंजन प्रदान करने के लिए की गयी है। किंगडम ऑफ ड्रीम्स, भारत के राज्य हरियाणा के शहर गुड़गांव के सेक्टर २९ में स्थित है। .

नई!!: मनोरंजन और किंगडम ऑफ ड्रीम्स · और देखें »

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स (यूसीएलए) एक सरकारी अनुसंधान विश्वविद्यालय है जो वैस्टवुड में स्थित है। यह जगह लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया, यूनाइटेड स्टेट्स के पड़ोस में स्थित है। इसकी स्थापना 1919 में हुई थी और यह कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से सम्बद्ध दस परिसरों में दूसरा सबसे पुराना परिसर है। यूसीएलए विविध विषयों में 300 से अधिक पूर्वस्नातक और स्नातक डिग्री कार्यक्रम प्रस्तावित करता है और यूनाइटेड स्टेट्स और सम्पूर्ण विश्व के तकरीबन 26,000 पूर्व स्नातक और 11,000 स्नातक छात्र नामांकन करता है। यह विश्वविद्यालय 5 पूर्व स्नातक महाविद्यालयों, 7 व्यावसायिक विद्यालयों और 5 पांच पेशेवर स्वास्थ्य विज्ञान विद्यालयों में विभाजित है। ग्यारह नोबेल पुरस्कार विजेता इस विश्वविद्यालय से अध्यापक, शोधकर्ता अथवा भूतपूर्व छात्रों के रूप में जुड़े रहे हैं, 37 लोग नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस में चुन लिए गए, 20 लोग नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग और 97 लोग अमेरिकन अकादमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेस में चुन लिए गए। यूसीएलए को लगातार महाविद्यालयों और विश्विद्यालयों की रैंकिंग में उच्च स्थान मिला है। इसकी गणना देश के शीर्ष 10 विद्यालयों में होती है और इसे अधिकतम संकाय पुरस्कार मिलते हैं। वैज्ञानिक सूचना संस्थान के अनुसार अपने शोधकार्य की वजह से यहाँ के अध्यापकों के कार्य को अधिकतम लोग अपने कार्य में उल्लेख करते हैं। यूसीएलए के छात्र-एथलीट ब्रुइंस के रूप में प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। पैसिफिक-10 सम्मलेन के सदस्य के रूप में 2010 तक, ब्रुइंस ने 125 राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती है जिसमे 106 एनसीसीए (एनसीएए) चैंपियनशिप भी शामिल हैं, इतनी चैंपियनशिप किसी भी दूसरे विश्वविद्यालय ने कभी नहीं। जीती.

नई!!: मनोरंजन और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स · और देखें »

अल्पना मिश्र

अल्पना मिश्र हिंदी कथा साहित्य की प्रमुख हस्ताक्षर हैं। उनकी पहली कहानी 'ऐ अहिल्या ' 'हंस' पत्रिका के अक्तूबर १९९६ अंक में प्रकाशित हुई थी। उनकी भाषा की ताज़गी, विलक्षणता और साथ ही लोक रंग की उपस्थिति उनकी भाषा को सबसे अलग पहचान देती है। विशिष्ट शिल्प प्रयोगों तथा गहरे सामाजिक सरोकारों के कारण अल्पना मिश्र ने हिंदी कथा जगत को नई ऊँचाई दी है। उन्हें हिंदी का ' अनकन्वेंशनल राईटर' माना जाता है। उनकी प्रसिद्द कहानियों में 'उपस्थिति',' 'मुक्ति प्रसंग', ' मिड डे मील', 'कथा के गैर जरूरी प्रदेश में', 'बेदखल',' इस जहाँ में हम','स्याही में सुरखाब के पंख' 'गैर हाजिरी में हाज़िर' आदि हैं। उनकी लिखी 'छावनी में बेघर' कहानी हिंदी कथा जगत में सैन्य जीवन पर लिखी लगभग अकेली कहानी है जो बेहतरीन तरीके से सैनिक जीवन का परिचय कराती है। गया है। उनके कहानी संग्रह: भीतर का वक्त्त,छावनी में बेघर, कब्र भी कैद औ जंजीरे भी,' स्याही में सुरखाब के पंख', के साथ ही उपन्यास:'अन्हियारे तलछट में चमका' पाठकों के बीच में अपना महत्वपूर्ण स्थान बना चुके हैं। वह हिंदी की महान लेखकों में से एक है और उन्होंने हिन्दी के कला क्षेत्र को और खूबसूरत बनाने में अपना अच्छा योगदान दिया हैं। उनकी कहानियो का अनेक भारतीय और विदेशी भाषाओँ में अनुवाद हो चुका है। उन्हें अनेक सम्मानों से भी सम्मानित किआ गया। .

नई!!: मनोरंजन और अल्पना मिश्र · और देखें »

छायाचित्र

किसी भौतिक वस्तु से निकलने वाले विकिरण को किसी संवेदनशील माध्यम (जैसे फोटोग्राफी की फिल्म, एलेक्ट्रानिक सेंसर आदि) के उपर रेकार्ड करके जब कोई स्थिर या चलायमान छबि (तस्वीर) बनायी जाती है तो उसे छायाचित्र (फोटोग्रफ) कहते हैं। छायाचित्रण (फोटोग्राफी) की प्रकिया कुछ सीमा तक कला भी है। इस कार्य के लिये यो युक्ति प्रयोग की जाती है उसे कैमरा कहते हैं। व्यापार, विज्ञान, कला एवं मनोरंजन आदि में छायाचित्रकारी के बहुत से उपयोग हैं। thumb SLR. Nikon F of 1959 — the first 35mm film system camera. Late Production Minox B camera with later style "honeycomb" selenium light meter .

नई!!: मनोरंजन और छायाचित्र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »