लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मनोज बाजपेयी

सूची मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी भारतीय हिन्दी फ़िल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता हैं। मनोज को प्रयोगकर्मी अभिनेता के रूप में जाना जाता है। उन्होने अपना फ़िल्मी कैरियर १९९४ मे शेखर कपूर निर्देशित अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फ़िल्म बैंडिट क्वीन से शुरु किया। बॉलीवुड मे उनकी पहचान १९९८ मे राम गोपाल वर्मा निर्देशित फ़िल्म सत्या से बनी। इस फ़िल्म ने मनोज को उस दौर के अभिनेताओं के समकक्ष ला खङा किया। इस फ़िल्म के लिये उनन्हे सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। .

53 संबंधों: चिट्टागोंग, चंपारण, एल ओ सी कारगिल (2003 फ़िल्म), एसिड फैक्ट्री, तमन्ना (1997 फ़िल्म), तेवर, दस कहानियाँ (2007 फ़िल्म), दस्तक (1996 फ़िल्म), दौड़ (1997 फ़िल्म), पिंजर (2003 फ़िल्म), पिंजर (चलचित्र), फिज़ा, बाजपेयी, बाग़ी २, बिहार के महत्वपूर्ण लोगों की सूची, बिहार के व्यक्तियों की सूची, बैरी जॉन, बैंडिट क्वीन (1994 फ़िल्म), बेवफा (2005 फ़िल्म), भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची, मनोज, मनीष मुंदड़ा, महाभारत (२०१३ फ़िल्म), रामायण: द एपिक, राजनीति (२०१० चलचित्र), रोड (2002 फ़िल्म), शूल (1999 फ़िल्म), सत्या (1998 फ़िल्म), सत्याग्रह (2013 फ़िल्म), सरकार 3, संशोधन (1996 फ़िल्म), स्पेशल 26, सूर्य सेन, हनन (2004 फ़िल्म), हिंदी चलचित्र, २००० दशक, ज़ुबैदा (2001 फ़िल्म), घात (2000 फ़िल्म), वीर-ज़ारा, गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 1, आयुष्मान खुराना, आरक्षण (2011 फ़िल्म), कुणाल खेमू, कैटरीना कैफ़, अय्यारी (२०१८ फ़िल्म), अलीगढ़ (फ़िल्म), अक्स (2001 फ़िल्म), ऋतिक रोशन, २०१७ की बॉलीवुड फ़िल्में, 2009 की बॉलीवुड फिल्में, 2010 की बॉलीवुड फिल्में, ..., 2011 की बॉलीवुड फ़िल्में, 2013 की बॉलीवुड फिल्में, 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में सूचकांक विस्तार (3 अधिक) »

चिट्टागोंग

चिट्टागोंग एक भारतीय ऐतिहासिक युद्ध वाली फिल्म है, जिसका निर्माण बेबब्रता पैन ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में मनोज बाजपई हैं। यह कहानी ब्रिटिश भारत के एक गाँव की है, जो अब बांग्लादेश में है। इसका प्रदर्शन सिनेमाघरों में 12 अक्टूबर 2012 में हुआ था। इसने कुल 31 लाख रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म को पहले फिल्म के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक हेतु राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और चिट्टागोंग · और देखें »

चंपारण

चंपारण बिहार प्रान्त का एक जिला था। अब पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण नाम के दो जिले हैं। भारत और नेपाल की सीमा से लगा यह क्षेत्र स्वाधीनता संग्राम के दौरान काफी सक्रिय रहा है। महात्मा गाँधी ने अपनी मशाल यहीं से अंग्रेजों के खिलाफ नील आंदोलन से जलायी थी। बेतियापश्चिमी चंपारण का जिला मुख्यालय है और मोतिहारी पूर्वी चम्पारण का। चंपारण से ३५ किलोमीटर दूर दक्षिण साहेबगंज-चकिया मार्ग पर लाल छपरा चौक के पास अवस्थित है प्राचीन ऐतिहासिक स्थल केसरिया। यहाँ एक वृहद् बौद्धकालीन स्तूप है जिसे केसरिया स्तूप के नाम से जाना जाता है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और चंपारण · और देखें »

एल ओ सी कारगिल (2003 फ़िल्म)

एल ओ सी कारगिल 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और एल ओ सी कारगिल (2003 फ़िल्म) · और देखें »

एसिड फैक्ट्री

एसिड फैक्ट्री २००९ की एक बॉलीवुड फ़िल्म है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और एसिड फैक्ट्री · और देखें »

तमन्ना (1997 फ़िल्म)

तमन्ना 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और तमन्ना (1997 फ़िल्म) · और देखें »

तेवर

तेवर एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। जिसका निर्देशन अमित रविंदरनाथ शर्मा ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा हैं। यह फिल्म ९ जनवरी २०१५ को सिनेमा घरो में प्रदर्शित हुई। परंतु यह एक फ्लॉप साबित हुई। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और तेवर · और देखें »

दस कहानियाँ (2007 फ़िल्म)

दस कहानियाँ 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और दस कहानियाँ (2007 फ़िल्म) · और देखें »

दस्तक (1996 फ़िल्म)

दस्तक 1996 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और दस्तक (1996 फ़िल्म) · और देखें »

दौड़ (1997 फ़िल्म)

दौड़ 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और दौड़ (1997 फ़िल्म) · और देखें »

पिंजर (2003 फ़िल्म)

पिंजर 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और पिंजर (2003 फ़िल्म) · और देखें »

पिंजर (चलचित्र)

पिंजर(हिन्दी: पिंजर, उर्दू: پنجر, पंजाबी: ਪਿੰਜਰ) चंद्र प्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित 2003 की फिल्म है। फिल्म भारत के विभाजन के दौरान हिंदुओं और मुसलमानों की समस्याओं के बारे में है। फिल्म अमृता प्रीतम द्वारा लिखित इसी नाम के एक पंजाबी उपन्यास पर आधारित है। उर्मिला मातोंडकर, मनोज बाजपेयी और संजय सूरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आलोचकों की प्रशंसा के अलावा, फिल्म ने राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार जीता।.

नई!!: मनोज बाजपेयी और पिंजर (चलचित्र) · और देखें »

फिज़ा

फिज़ा 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसे खालिद मोहम्मद द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। फिल्म में करिश्मा कपूर, ऋतिक रोशन और जया बच्चन हैं। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और फिज़ा · और देखें »

बाजपेयी

"बाजपेयी" या "वाजपेयी" विशेष रूप से उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश का एक प्रमुख उत्तर भारतीय ब्राह्मण उपनाम है| यह ब्राह्मणों के कान्यकुब्ज उपवर्ग में अवस्थी, दीक्षित,, त्रिपाठी, अग्निहोत्री आदि उपनामों के साथ आता है| बाजपेयी व्यापक रूप से वाजपेयी के पर्याय समझा जाता उपनाम| बाजपेयी या वाजपेयी वो हैं जो वाजपेय यज्ञ करते हैं (यज्ञ)| वाजपेय यज्ञ का विशिष्ट धार्मिक एवं वैदिक महत्व है| यह सोमा यज्ञों का सबसे महत्वपूर्ण है| यज्ञ आमतौर पर उच्च स्तर और बड़े पैमाने पर किया जाता है| भारतीय इतिहास के अध्ययन से पता चलता है कि सवाई जय सिंह ने कम से कम दो यज्ञ प्रदर्शन किये जो कि वैदिक साहित्य में "वाजपेय" तथा "अश्वमेध" नामों से वर्णित हैं| 'ईश्वरविलाश महाकाव्य' के अनुसार 'जय सिंह प्रथम वाजपेय यज्ञ किया और "सम्राट" सम्राट उपाधि धारण की| आधुनिक भारत में बाजपेयी लोगों ने अभिनय शिक्षा, साहित्य, कूटनीति, राजनीति में महत्वपूर्ण सम्मान अर्जित किया है| दुनिया भर में बाजपेयी एक ही गोत्र, "उपमन्यु" से है और इसी नाम से एक ऋषि के वंशज माने जाते है| एक ही गोत्र के होने के कारण ये आपस में भाई और बहन माने जाते हैं और इनका आपस में विवाह नहीं किया जा सकता| .

नई!!: मनोज बाजपेयी और बाजपेयी · और देखें »

बाग़ी २

बागी २ एक भारतीय एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला है। यह फिल्म साल २०१६ में आयी बाग़ी का दूसरा भाग है जो भारत में ३० मार्च २०१८ को विभिन्न सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी मुख्य किरदार में है जबकि इनके अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा, प्रतीक बब्बर और मनोज बाजपेयी भी बड़े किरदार में है।अप्रेल २०१८ तक बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने २०० करोड़ रूपए की कमाई की। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और बाग़ी २ · और देखें »

बिहार के महत्वपूर्ण लोगों की सूची

बिहार के महत्वपूर्ण लोगों की सूची .

नई!!: मनोज बाजपेयी और बिहार के महत्वपूर्ण लोगों की सूची · और देखें »

बिहार के व्यक्तियों की सूची

यहाँ विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी बिहार के प्रमुख व्यक्तियों की सूची दी गयी है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और बिहार के व्यक्तियों की सूची · और देखें »

बैरी जॉन

बैरी जॉन (जन्म: १९४४) (Barry John) ब्रिटेन में जन्मे एक भारतीय थियेटर निर्देशक और शिक्षक हैं, जो कि दिल्ली में स्थित शुरुआती थियेटर समूहों में से एक, थिएटर एक्शन ग्रुप (टीएजी) (१९७३) के संस्थापक-निदेशक रह चुके हैं। १९९७ में उन्होंने संजय सुगितभ के साथ मिलकर दिल्ली में इमागो मीडिया कंपनी और इमागो एक्टिंग स्कूल खोला था; दोनों ही मार्च २००७ में मुंबई स्थानांतरित कर दिए गए। इस स्कूल से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली, क्योंकि उनके कुछ छात्र आगे चलकर बॉलीवुड अभिनेता बने, जिनमें शाहरुख खान, मनोज वाजपेयी, समीर सोनी, शाइनी आहूजा, और फ्रीडा पिंटो प्रमुख हैं। १९९३ में उन्हें संगीत नाटक अकादमी द्वारा साहित्य कला परिषद पुरस्कार और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह १९६९ के बाद से ही भारत में रह रहे हैं। मुंबई के अंधेरी में उनका एक अभिनय स्कूल स्थित है, जिसका नाम 'द बैरी जॉन एक्टिंग स्टूडियो' है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और बैरी जॉन · और देखें »

बैंडिट क्वीन (1994 फ़िल्म)

बैंडिट क्वीन, दस्यु सुंदरी फूलन देवी के जीवन पर आधारित एक सिने चलचित्र है, जिसका निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। फिल्म मे फूलन की भूमिका प्रख्यात अभिनेत्री सीमा बिस्वास ने निभाई है। फिल्म अपने कथानक के चलते कई आलोचनाओं की शिकार भी हुई और फूलन ने स्वंय इस फिल्म के प्रदर्शन का विरोध किया पर अततः फिल्म को न्यायालय से स्वीकृति मिलने के उपरांत प्रदर्शित किया गया। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और बैंडिट क्वीन (1994 फ़िल्म) · और देखें »

बेवफा (2005 फ़िल्म)

बेवफा 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और बेवफा (2005 फ़िल्म) · और देखें »

भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची

इस पृष्ठ पर भारतीय चलचित्र के अभिनेताओं की सूची दी गई है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची · और देखें »

मनोज

मनोज शब्द से निम्नलिखित से आशय हो सकता है: .

नई!!: मनोज बाजपेयी और मनोज · और देखें »

मनीष मुंदड़ा

मनीष मुंदड़ा फ़िल्म निर्माण कंपनी दृश्यम् फिल्म्स के संस्थापक और फिल्म निर्माता हैं। मनीष ने एक छोटे से अंतराल में बेहतरीन कथ्य वाली फिल्मों के निर्माण के जरिए युवा और नए फिल्मकारों के लिए एक नया मंच उपलब्ध करवाया है। बतौर निर्माता मनीष की फिल्म न्यूटन (फिल्म) को 90वें ऑस्कर सम्मान-2018 के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में भारत की ओर से आधिकारिक फिल्म के रूप में एंट्री दी गई है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और मनीष मुंदड़ा · और देखें »

महाभारत (२०१३ फ़िल्म)

महाभारत अमान खान निर्देशित भारतीय पौराणिक कथा नाटक एनिमेटेड फ़िल्म है। फ़िल्म के निर्माता कौशल कांतिलाल गदा एवं धवल जयंतिलाल गदा हैं। फ़िल्म क्रिसमस के अवसर पर २७ दिसम्बर २०१३ को जारी की गई। Several actors like अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अजय देवगन, विद्या बालन, सनी देओल, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, मनोज बाजपेयी, दीप्ती नवल फ़िल्म में विभिन्न पात्रों को आवाज देने के लिए चुने गये हैं। महाभारत को बॉलीवुड की सबसे मंहगी एनिमेटेड फ़िल्म माना जा रहा है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और महाभारत (२०१३ फ़िल्म) · और देखें »

रामायण: द एपिक

रामायण: द एपिक २०१० की एक बॉलीवुड फ़िल्म है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और रामायण: द एपिक · और देखें »

राजनीति (२०१० चलचित्र)

राजनीति बालीवुड में जून, २०१० में प्रदर्शित भारतीय राजनीति पर बनायी गयी फिल्म है। इसके निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा है जिन्होनें पूर्व में गंगाजल जैसी फिल्मों का निर्देशन एवं निर्माण किया है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, अजय देवगन, रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी एवं नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में है। फिल्म का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती ने दिया है। इस फिल्म का प्रदर्शन भारत में में ४ जून, २०१० को आरंभ हुआ था। फिल्म का अधिकतर भाग भोपाल में फिल्माया गया है। कुछ क्षेपक मुंबई में जोड़े गए हैं, जिनमें कुछ गानों के फिल्मांकन के अलावा पार्श्व में उनको दृश्य से संबद्ध किया गया है। भरपूर दृश्यों के साथ इसका संपादन मुंबई के एडिटिंग स्टूडियो में किया गया है। इस चलचित्र के निर्देशक ने अपने व्यवसाय का आरंभ ही इस तरह के काम से किया था और बीच में नियमित सिनेमा की तरह एक दो फिल्में बनाकर शांत हो गए। प्रकाश झा ने जब अजय देवगन और काजोल को लेकर फिल्म:दिल क्या करे बनाई, तभी से उनको अपनी फिल्म के लिए एक स्थायी नायक मिला। गंगाजल और अपहरण के उनके अनुभव अजय देवगन के साथ बड़े अच्छे रहे और शायद यही कारण है कि राजनीति फिल्म का भी वे एक महत्त्वपूर्ण भाग हैं। फिल्म के साथ दिग्गज निर्देशक के रूप में प्रकाश झा का नाम जुड़ा होना ही बड़ी बात नहीं बल्कि फिल्म की पूरी चरित्र-सूची (स्टार कास्ट) पर दृष्टिपात करना फिल्म के बारे में अनुमान लगाने के लिये आवश्यक है। अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण रोल कर रही अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कायाल्प भी दर्शनीय है अब से पहले ग्लैमडॉल के रूप में जानी जाती रहीं कैटरीना इस बार हल्के रंगों वाली सूती साड़ी में दिखायी दी। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और राजनीति (२०१० चलचित्र) · और देखें »

रोड (2002 फ़िल्म)

रोड 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और रोड (2002 फ़िल्म) · और देखें »

शूल (1999 फ़िल्म)

शूल 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और शूल (1999 फ़िल्म) · और देखें »

सत्या (1998 फ़िल्म)

सत्या 1998 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह एक बहुत सफल चलचित्र था। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और सत्या (1998 फ़िल्म) · और देखें »

सत्याग्रह (2013 फ़िल्म)

सत्याग्रह प्रकाश झा द्वारा निर्देशित एक बॉलीवुड राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। प्रमुख भूमिकाओं में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेयी, अमृता राव और विपिन शर्मा हैं। ब्रिटेन के कॉस्मोपॉलिटन ने सत्याग्रह को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक फिल्म दर्जा दिया है और इसे 5 में 4 सितारे दिए हैं। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और सत्याग्रह (2013 फ़िल्म) · और देखें »

सरकार 3

सरकार 3 राम गोपाल वर्मा द्वारा सह-निर्मित और निर्देशित, 2017 की एक भारतीय राजनैतिक-अपराध थ्रिलर फिल्म है। यह सरकार फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें पिछ्ली फिल्म सरकार राज के प्रसंग को जारी रखा गया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन पुन: मुख्य भूमिका में दिखाई दिये, उनके साथ रॉनित रॉय, पराग त्यागी, जैकी श्रॉफ, मनोज वाजपेयी, अमित साध और यामी गौतम भी फिल्म मे भूमिका निभाई। पाकिस्तानी अभिनेत्री फिजा अली ने इस फिल्म से हिन्दी सिनेमा में शुरुआत की। फिल्म को 12 मई, 2017 को दुनिया भर में प्रदर्शित किया गया। जिसे इंड़िया टाइम्स ने 3/5 रेटिंग व आलोचकों ने फिल्म की सकारात्मक समीक्षा की। फिल्म में सरकार के आंतरिक संघर्ष और उसके महल-राजनीति के साथ शीर्ष स्तर के अधिकारियों और महाराष्ट्र सरकार के बीच के पावरब्रोकर्स संघर्ष दिखा देता है, जिसमें आंतरिक प्रतिद्वंद्विता और साजिश शामिल है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और सरकार 3 · और देखें »

संशोधन (1996 फ़िल्म)

संशोधन 1996 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और संशोधन (1996 फ़िल्म) · और देखें »

स्पेशल 26

स्पेशल 26 एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है। जिसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, जिमी शेरगिल, मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर और दिव्या दत्ता मुख्य किरदार में है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और स्पेशल 26 · और देखें »

सूर्य सेन

सूर्य सेन (1894 - 12 जनवरी 1934) भारत की स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी थे। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया। वे नेशनल हाईस्कूल में सीनियर ग्रेजुएट शिक्षक के रूप में कार्यरत थे और लोग प्यार से उन्हें "मास्टर दा" कहकर सम्बोधित करते थे। अंग्रेजों ने उन्हें १२ जनवरी १९३४ को मेदिनीपुर जेल में फांसी दे दी। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और सूर्य सेन · और देखें »

हनन (2004 फ़िल्म)

हनन 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और हनन (2004 फ़िल्म) · और देखें »

हिंदी चलचित्र, २००० दशक

2000 के दशक के हिंदी चलचित्र .

नई!!: मनोज बाजपेयी और हिंदी चलचित्र, २००० दशक · और देखें »

ज़ुबैदा (2001 फ़िल्म)

ज़ुबैदा 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित किया गया है और खालिद मोहम्मद द्वारा इसकी कहानी लिखी गई है। इसमें करिश्मा कपूर, रेखा, मनोज वाजपेयी, सुरेखा सीकरी, रजत कपूर, लिलेट दुबे, अमरीश पुरी, फरीदा ज़लाल और शक्ति कपूर हैं। प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान ने फिल्म के लिए पृष्ठभूमि संगीत और साउंडट्रैक बनाया है। ज़ुबैदा त्रयी में समापन अध्याय है जो मम्मो (1994) से शुरू हुआ और सरदारी बेगम (1996) के साथ जारी रहा। यह फिल्म नाकामयाब अभिनेत्री जुबेदा बेगम के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने जोधपुर रियासत के हनवंत सिंह से विवाह किया और फिल्म के लेखक की मां थीं। इस फिल्म ने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचकों) के लिए करिश्मा कपूर को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और ज़ुबैदा (2001 फ़िल्म) · और देखें »

घात (2000 फ़िल्म)

घात 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और घात (2000 फ़िल्म) · और देखें »

वीर-ज़ारा

वीर-ज़ारा २००४ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और वीर-ज़ारा · और देखें »

गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 1

गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 1 (या Gangs of वासेपुर) 2012 की एक भारतीय अपराध फिल्म है, जिसे अनुराग कश्यप द्वारा सह-लिखित, निर्मित और निर्देशित किया गया है। यह धनबाद, झारखंड के कोयला माफिया और तीन अपराधिक परिवारों के बीच अंतर्निहित शक्ति संघर्ष, राजनीति और प्रतिशोध पर केंद्रित फ़िल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर श्रृंखला की पहली फ़िल्म है। फ़िल्म के पहले भाग में मनोज वाजपेई नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरेशी, तिग्मांशु धूलिया, पंकज त्रिपाठी आदि कलाकार प्रमुख भुमिकाओं में है। इसकी कहानी 1990 से 2009 तक के कालक्रम में फैली हुई है। फिल्म के दोनों हिस्सों को एक फिल्म के रूप में शूट किया गया था, जो कुल 319 मिनट की थी और इसे 2012 के कान्स फ़िल्म समारोह में प्रदर्शित किया गया था, लेकिन चूंकि कोई भी भारतीय सिनेमाघर पांच घंटे की फिल्म को नहीं दिखाना चाहते थे, इसिलिये इसे भारतीय बाजार के लिए दो भागों (160 मिनट और 159 मिनट क्रमशः) में विभाजित किया गया था। पहले भाग को 22 जून 2012 को भारत भर के 1000 से अधिक थिएटर स्क्रीनों में प्रदर्शित किया गया था। इसे फ्रांस में 25 जुलाई और मध्य पूर्व में 28 जून को प्रदर्शित किया गया था लेकिन कुवैत और कतर में इसे प्रतिबंधित कर दिया गया था। जनवरी 2013 में सनडांस फ़िल्म समारोह में गैंग्स ऑफ वासेपुर फ़िल्म दिखाई गई थी। गैंग्स ऑफ वासेपुर ने 55वें एशिया-प्रशांत फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित चार नामांकन प्राप्त किये थे। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 1 · और देखें »

आयुष्मान खुराना

आयुश्मान खुराना (जन्म: 14 सितंबर, 1984) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। आयुष्मान खुराना एक टेलीविजन एंकर, फ़िल्म अभिनेता और गायक हैं। 2012 मे आयुष्मान खुराना ने शुजित सरकार की रोमानी हास्यप्रधान फ़िल्म विकी डोनर मे काम किया था जो की शुक्राणु दान तथा बांझपन पर आधारित थी। इस फ़िल्म को सिनेमा समीक्षकों ने बहुत ही सहराया था। इसके पश्चात आयुष्मान की एक और फ़िल्म 'बरेली की बर्फी' जारी हुई थी। 2017 में उनकी फ़िल्म शुभ मंगल सावधान जारी हो रही है।.

नई!!: मनोज बाजपेयी और आयुष्मान खुराना · और देखें »

आरक्षण (2011 फ़िल्म)

आरक्षण एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन प्रकाश झा और निर्माण सैफ़ अली ख़ान व दिनेश विजन ने किया है। इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन, सैफ़ अली ख़ान, दीपिका पादुकोण, मनोज बाजपेयी, तन्वी आज़मी और प्रतीक बब्बर ने मुख्य किरदार निभाया। यह फ़िल्म 12 अगस्त 2011 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और आरक्षण (2011 फ़िल्म) · और देखें »

कुणाल खेमू

कुणाल खेमू (जन्म २५ मई १९८३) एक भारतीय अभिनेता है जो हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत है। एक्टर कुणाल खेमू और सोहा अली खान ने बेहद निजी समारोह में ब्याह रचाया। अभिनेता कुणाल खेमू वर्ष 1993 की फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' में नजर आ चुके है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और कुणाल खेमू · और देखें »

कैटरीना कैफ़

कैटरीना कैफ़ (जन्म: 16 जुलाई 1983) एक ब्रितानी भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म जगत में काम करती हैं, हालांकि उन्होनें कुछ तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। भारत की सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक होने के साथ-साथ, कैटरीना को सबसे आकर्षक हस्तियों में से एक के रूप में मीडिया में उद्धृत किया जाता है। एक सफल मॉडलिंग कैरियर के बाद, 2003 में कैटरीना ने व्यावसायिक रूप से असफल फ़िल्म बूम में एक भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फलस्वरूप वह एक तेलुगू हिट फिल्म, रोमांटिक कॉमेडी मल्लीस्वारी में दिखाई दी। कैफ ने बाद में रोमांटिक कॉमेडी ''मैंने प्यार क्यूँ किया'' और नमस्ते लंदन के साथ बॉलीवुड में व्यावसायिक सफलता अर्जित की, जिनमें से बाद वाली के लिये उनके अभिनय की प्रशंसा हुई। इसके बाद उनकी कुछ और सफल फ़िल्में आईं जैसे ''पार्टनर'', ''वेलकम'', सिंह इज़ किंग। 2009 में आई फ़िल्म ''न्यू यॉर्क'' जिसके लिये उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार का नामांकन मिला, ने उनके करियर को नया मोड़ दिया। वह बाद में ''राजनीति'', ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा, मेरे ब्रदर की दुल्हन और एक था टाइगर जैसी हिट फिल्मों में और अधिक प्रमुख भूमिकाओं में दिखीं। वो धूम 3 में संक्षिप्त भूमिका में दिखीं जिसने भारतीय फ़िल्मों में सबसे ज़्यादा कमाई की थी। अपने अभिनय कौशल के लिए समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएँ प्राप्त करने के बावजूद, उन्होनें अपने आप को हिंदी फिल्मों में व्यावसायिक रूप से एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है। अभिनय के अलावा, कैटरीना स्टेज शो और अवार्ड कार्यक्रमों में भाग लेती हैं। वह विशेष रूप से अपने निजी जीवन के बारे में संरक्षित रहने के लिए जानी जाती हैं, जो व्यापक रूप से मीडिया जांच का विषय रहा हैं। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और कैटरीना कैफ़ · और देखें »

अय्यारी (२०१८ फ़िल्म)

अय्यारी २०१८ की एक भारतीय क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसके निर्देशक तथा लेखक नीरज पांडे हैं। शीतल भाटिया, धवल गड़ा तथा मोशन पिक्चर कैपिटल द्वारा निर्मित इस फिल्म के वितरक रिलायंस एंटरटेनमेंट, प्लान सी स्टूडियो, फ्राइडे फ़िल्म्वर्क तथा पेन इंडिया लिमिटेड हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी, रकुल प्रीत सिंह, पूजा चोपड़ा, आदिल हुसैन, कुमुद मिश्रा, नसीरुद्दीन शाह तथा अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक भारतीय कर्नल के बारे में है, जिसके पास अपने पूर्व संरक्षक को पकड़ने के लिए ३६ घंटे हैं; जिसके पास ऐसे राज हैं, जो सरकार गिरा सकते हैं। इस फिल्म की घोषणा मई २०१७ में की गई थी, और इसकी शूटिंग दिल्ली, लंदन, कश्मीर, काहिरा तथा आगरा में हुई। यह फिल्म मूल रूप से २६ जनवरी २०१८ को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन पद्मवत के साथ संघर्ष से बचने के लिए इसकी रिलीज़ तिथि को स्थानांतरित कर ९ फरवरी तक बढ़ा दिया गया था। अंततः यह फिल्म १६ फरवरी २०१८ को रिलीज़ हुई। फिल्म को समीक्षकों से नकारात्मक समीक्षाएं प्राप्त हुई, और यह बॉक्स ऑफिस पर भी सफल नहीं रही। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और अय्यारी (२०१८ फ़िल्म) · और देखें »

अलीगढ़ (फ़िल्म)

अलीगढ़ एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। यह कहानी श्रीनिवास रामचन्द्र सिरस के जीवन पर आधारित है, जिसे नौकरी से उनके समलैंगिक होने के कारण हटा दिया गया था। इस फ़िल्म का प्रदर्शन भारत में 26 फरवरी 2016 में होगा। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और अलीगढ़ (फ़िल्म) · और देखें »

अक्स (2001 फ़िल्म)

अक्स 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और अक्स (2001 फ़िल्म) · और देखें »

ऋतिक रोशन

हृथिक रोशन (हिन्दी: ऋतिक रोशन, उच्चारण: /10 जनवरी 1974 जन्म) एक भारतीय अभिनेता है जो बॉलीवुड में काम कर रहे हैं।इनका जन्म एक कायस्थ परिवार में हुआ था। सन 1980 में हृतिक रोशन ने एक बालकलाकार के रूप में फिल्मोमें पदर्पण होनेके बाद फिल्म कहो ना प्यार है (2000) में प्रमुख भूमिका निभाई.

नई!!: मनोज बाजपेयी और ऋतिक रोशन · और देखें »

२०१७ की बॉलीवुड फ़िल्में

यह सूची २०१७ में प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फ़िल्मों की है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और २०१७ की बॉलीवुड फ़िल्में · और देखें »

2009 की बॉलीवुड फिल्में

8x10 तस्वीर नामक फ़िल्म के प्रदर्शन के बाद इस वर्ष फ़िल्म निर्माताओं की हड़ताल आरम्भ हो गई थी जिसका कारण टिकटघर से सम्बंधित है, यह हड़ताल जून माह के शुरू में बन्द हुई। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और 2009 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

2010 की बॉलीवुड फिल्में

यह पृष्ठ २०१० में निर्मित बॉलीवुड फ़िल्मों की एक सूची है। टिकट खिड़की पर 30 उच्चतम अर्जक फ़िल्मों की सूची में छः फ़िल्में शामिल हुई। इस वर्ष की उच्चतम 10 फ़िल्मों द्वारा अर्जित राशी थी, जो 2009 में आर्जित राशी से तुलना करने पर इसमें प्रतिशत वृद्धि 11.71% हुई। 2010 में पहली बार यह आँकड़ा पार हुआ केवल उच्चतम अर्जक 10 फ़िल्में के अंक को पार कर गई। यह बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार था कि दो फ़िल्में दबंग और गोलमाल 3 ने से अधिक धन अर्जित किया। निम्नलिखित 10 फ़िल्में बॉलीवुड की 2010 की सर्वश्रेष्ठ अर्जक फ़िल्में हैं। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और 2010 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

2011 की बॉलीवुड फ़िल्में

यह बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री द्वारा २०११ में निर्मित फ़िल्मों की सूची है। वर्ष के दौरान व्यावसायिक तौर पर एवं समीक्षकों की दृष्टि से विभिन्न सफल फ़िल्में जारी की गई। आठ फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली शीर्ष 30 हिन्दी फ़िल्मों की सूची में जगह बनाई। प्रमुख दर्शनीय फ़िल्मों का संक्षिप्त विश्लेषण निम्न प्रकार है.

नई!!: मनोज बाजपेयी और 2011 की बॉलीवुड फ़िल्में · और देखें »

2013 की बॉलीवुड फिल्में

साल 2013 में बॉलीवुड ने 100 वर्ष पुर किये। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और 2013 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

2015 की बॉलीवुड फ़िल्में

यह वर्ष 2015 में प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फ़िल्मों की सूची है। .

नई!!: मनोज बाजपेयी और 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मनोज बाजपई, मनोज बाजपेई, मनोज वाजपई, मनोज वाजपेयी, मनोज वाजपेई

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »