लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मथुरा ज़िला

सूची मथुरा ज़िला

मथुरा भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय मथुरा है। सन् २०११ की जनगणना में इसका साक्षरता दर ७२% था। इसका एस.टी.डी (STD) कोड ०५६५ है। .

39 संबंधों: टीकम सिंह, टीका राम पुजारी, देवीचरण अग्निहोत्री, नगला मोहन, जुगसना, मथुरा, प्रेम मन्दिर, पैगाँव, फालेन की होली, बरसाना, बल्देव, बाजना, भारत, बांके बिहारी जी मन्दिर, भिदौनी, मत (तहसील), मथुरा, मथुरा, मथुरा (तहसील), मथुरा, महावन (तहसील), मथुरा, राधेश्‍याम शर्मा, रामहेत सिंह, रास महोत्सव, लक्ष्‍मीरमण आचार्य, लक्‍खी सिंह, श्रीनाथ भार्गव, संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध, सूरदास, हाथरस जिला, जतीपुरा, खेमचन्‍द्र, गंगा प्रसाद शर्मा (मथुरा), आचार्य जुगल किशोर, आन्यौर, आगरा मंडल, आगरा जिला, कन्‍हैया लाल, केदार नाथ भार्गव, कोकिला वन, उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची, उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची, उत्तर प्रदेश के ज़िले, छाता (तहसील), मथुरा

टीकम सिंह

टीकम सिंह,भारत के उत्तर प्रदेश की चौथी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1967 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के 367 - छाता विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से अ0 भा0 जनसंघ की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मथुरा ज़िला और टीकम सिंह · और देखें »

टीका राम पुजारी

टीका राम पुजारी,भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1957 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के 107 - सादाबाद विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से सोशलिस्‍ट पार्टी की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मथुरा ज़िला और टीका राम पुजारी · और देखें »

देवीचरण अग्निहोत्री

देवीचरण अग्निहोत्री,भारत के उत्तर प्रदेश की चौथी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1967 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के 366 - मथुरा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मथुरा ज़िला और देवीचरण अग्निहोत्री · और देखें »

नगला मोहन, जुगसना, मथुरा

नगला मोहन, उत्तर प्रदेश का एक गाँव है जो मथुरा जिले में पड़ता है। यह ग्राम पंचायत जुगसना में पड़ता है। यह गाँव मथुरा से करीब 30 km की दूरी पर तथा बलदेव से मात्र 9 km की दूरी पर स्थित है। यमुना नदी यहाँ से से कुछ ही km की दूरी पर है। यह उत्तर प्रदेश के गोकुल विधान सभा क्षेत्र में पड़ता है। यहाँ की जनसंख्या लगभग 1500 है। यह गाँव यहाँ के कॉलेज " श्री जे पी मिश्रा स्मारक इंटर कॉलेज" के लिए काफी दूर-दूर तक प्रसिद्द है। .

नई!!: मथुरा ज़िला और नगला मोहन, जुगसना, मथुरा · और देखें »

प्रेम मन्दिर

प्रेम मंदिर भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा जिले के समीप वृंदावन में स्थित है। इसका निर्माण जगद्गुरु कृपालु महाराज द्वारा भगवान कृष्ण और राधा के मन्दिर के रूप में करवाया गया है।, भास्कर डॉट कॉम, अभिगमन तिथि: ०२.०३.२०१२ प्रेम मन्दिर का लोकार्पण १७ फरवरी को किया गया था। इस मन्दिर के निर्माण में ११ वर्ष का समय और लगभग १०० करोड़ रुपए की धन राशि लगी है। इसमें इटैलियन करारा संगमरमर का प्रयोग किया गया है और इसे राजस्थान और उत्तरप्रदेश के एक हजार शिल्पकारों ने तैयार किया है। इस मन्दिर का शिलान्यास १४ जनवरी २००१ को कृपालुजी महाराज द्वारा किया गया था।, वेबदुनिया, अभिगमन तिथि: ०३-०३-२०१२ ग्यारह वर्ष के बाद तैयार हुआ यह भव्य प्रेम मन्दिर सफेद इटालियन करारा संगमरमर से तराशा गया है। मन्दिर दिल्ली – आगरा – कोलकाता के राष्ट्रीय राजमार्ग २ पर छटीकरा से लगभग ३ किलोमीटर दूर वृंदावन की ओर भक्तिवेदान्त स्वामी मार्ग पर स्थित है। यह मन्दिर प्राचीन भारतीय शिल्पकला के पुनर्जागरण का एक नमूना है। .

नई!!: मथुरा ज़िला और प्रेम मन्दिर · और देखें »

पैगाँव

पैगाँव मथुरा जिला की छाता तहसील का गांव है। २०११ की जनगणना अनुसार यहाँ की कुल जनसंख्या ९००० है। पैगाँव एक हिन्दू ग्राम है। इसमें जाटों की संख्या सर्वाधिक है तथा रावत गोत्र के लोग यहां सबसे ज्यादा रहते हैं। .

नई!!: मथुरा ज़िला और पैगाँव · और देखें »

फालेन की होली

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक ग्राम फालेन का अनूठा होली त्यौहार प्रसिद्ध है। इसमें होलिका दहन के समय एक पुरोहित जलती होली के बीच से निकलता हुआ एक कुण्ड में कूद जाता है। आश्चर्य का विषय ये है कि उस पर जलती अग्नि का कोई प्रभाव नहीम पड़ता है। .

नई!!: मथुरा ज़िला और फालेन की होली · और देखें »

बरसाना

बरसाना मथुरा जिले की छाता तहसील के नन्दगाँव ब्लाक में स्थित एक क़स्बा और नगर पंचायत है| बरसाना का प्राचीन नाम वृषभानुपुर है। इसके आसपास के शहर हैं: मथुरा, भरतपुर, खैर आदि | इसका ध्रुवीय निर्देशांक: 27°39'2"N 77°22'38"E है | .

नई!!: मथुरा ज़िला और बरसाना · और देखें »

बल्देव

बलदेव एक कस्बा हैै जो मथुरा जिले में आता है। बलदेव एक ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यहॉ पर दाऊजी महाराज का एक विश्व प्रसिद्ध मन्दिर है। यह कृष्ण के बड़े भाई थे। एक लंबे समय से बलदेव प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का केंद्र रहा है। भारतीय धर्म, दर्शन कला एवं साहित्य के निर्माण तथा विकास में बलदेव का महत्त्वपूर्ण योगदान सदा से रहा है। संगीत के आचार्य स्वामी हरिदास जी जैसी महान आत्माओं से इस नगरी का नाम जुड़ा हुआ है। .

नई!!: मथुरा ज़िला और बल्देव · और देखें »

बाजना, भारत

बाजना उत्तर प्रदेश, भारत के राज्य में मथुरा जिले में एक नगर पंचायत और एक शहर है।  .

नई!!: मथुरा ज़िला और बाजना, भारत · और देखें »

बांके बिहारी जी मन्दिर

बांके बिहारी मंदिर भारत में मथुरा जिले के वृंदावन धाम में रमण रेती पर स्थित है। यह भारत के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। बांके बिहारी कृष्ण का ही एक रूप है जो इसमें प्रदर्शित किया गया है। इसका निर्माण १८६४ में स्वामी हरिदास ने करवाया था। .

नई!!: मथुरा ज़िला और बांके बिहारी जी मन्दिर · और देखें »

भिदौनी

भिदौनी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक ग्राम पंचायत है। भिदौनी बाजना रोड में शामिल होने राया रोड पर मथुरा से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर है। सुरीर गांव से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक नगर है। .

नई!!: मथुरा ज़िला और भिदौनी · और देखें »

मत (तहसील), मथुरा

यह तहसील मथुरा जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 268 गांव हैं। .

नई!!: मथुरा ज़िला और मत (तहसील), मथुरा · और देखें »

मथुरा

मथुरा उत्तरप्रदेश प्रान्त का एक जिला है। मथुरा एक ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। लंबे समय से मथुरा प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का केंद्र रहा है। भारतीय धर्म,दर्शन कला एवं साहित्य के निर्माण तथा विकास में मथुरा का महत्त्वपूर्ण योगदान सदा से रहा है। आज भी महाकवि सूरदास, संगीत के आचार्य स्वामी हरिदास, स्वामी दयानंद के गुरु स्वामी विरजानंद, कवि रसखान आदि महान आत्माओं से इस नगरी का नाम जुड़ा हुआ है। मथुरा को श्रीकृष्ण जन्म भूमि के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: मथुरा ज़िला और मथुरा · और देखें »

मथुरा (तहसील), मथुरा

यह तहसील मथुरा जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 254 गांव हैं। .

नई!!: मथुरा ज़िला और मथुरा (तहसील), मथुरा · और देखें »

महावन (तहसील), मथुरा

यह तहसील मथुरा जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 167 गांव हैं। .

नई!!: मथुरा ज़िला और महावन (तहसील), मथुरा · और देखें »

राधेश्‍याम शर्मा

राधेश्‍याम शर्मा,भारत के उत्तर प्रदेश की तीसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1962 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के 373 - मांट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से सोशलिस्‍ट पार्टी की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मथुरा ज़िला और राधेश्‍याम शर्मा · और देखें »

रामहेत सिंह

रामहेत सिंह,भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1957 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के 105 - छाता विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मथुरा ज़िला और रामहेत सिंह · और देखें »

रास महोत्सव

रास महोत्सव भारतवर्ष में विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न विभिन्न स्थानों पर लगने वाला मेला/उत्सव है। यह उत्सव मुख्यत मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र में लगता है। यह महोत्सव ब्रज संस्कृति का अंग है। हालांकि यह संस्कृति ब्रज क्षेत्र के बाहर तक फैली हुई है इस लिए इस मेले का आयोजन देश के अलग अलग राज्यों में होता है। रास का मेला कई स्थानों पर एक दिवसीय तो कई स्थानों पर दो दिवसीय होता है। पैगाँव में दो दिवसीय रास महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष होता है। मान्यता है जहां जहां भगवान श्रीकृष्ण ने रास रचाए वहां वहां रास महोत्सव का आयोजन होता है। .

नई!!: मथुरा ज़िला और रास महोत्सव · और देखें »

लक्ष्‍मीरमण आचार्य

लक्ष्‍मीरमण आचार्य,भारत के उत्तर प्रदेश की चौथी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1967 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के 368 - मांट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मथुरा ज़िला और लक्ष्‍मीरमण आचार्य · और देखें »

लक्‍खी सिंह

लक्‍खी सिंह,भारत के उत्तर प्रदेश की तीसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1962 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के 342 - छाता विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से सोशलिस्‍ट पार्टी की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मथुरा ज़िला और लक्‍खी सिंह · और देखें »

श्रीनाथ भार्गव

श्रीनाथ भार्गव,भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1957 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के 103 - मथुरा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मथुरा ज़िला और श्रीनाथ भार्गव · और देखें »

संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध

संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध (अंग्रेजी: United Provinces of Agra and Oudh; उच्चारण: यूनाईटेड प्राॅविन्सेज़ ऑफ ऐग्रा ऐण्ड औध) ब्रिटिश भारत में स्वाधीनता से पूर्व एकीकृत प्रान्त का नाम था जो 22 मार्च 1902 को आगरा व अवध नाम की दो प्रेसीडेंसी को मिलाकर बनाया गया था। उस समय सामान्यतः इसे संयुक्त प्रान्त (अंग्रेजी में यू॰पी॰) के नाम से भी जानते थे। यह संयुक्त प्रान्त लगभग एक शताब्दी 1856 से 1947 तक अस्तित्व में बना रहा। इसका कुल क्षेत्रफल वर्तमान भारतीय राज्यों उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के संयुक्त क्षेत्रफल के बराबर था। जिसे आजकल उत्तर प्रदेश या अंग्रेजी में यू॰पी॰ कहते हैं उसमें ब्रिटिश काल के दौरान रामपुर व टिहरी गढ़वाल जैसी स्वतन्त्र रियासतें भी शामिल थीं। 25 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान की घोषणा से एक दिन पूर्व सरदार बल्लभ भाई पटेल ने इन सभी रियासतों को मिलाकर इसे उत्तर प्रदेश नाम दिया था। 3 जनवरी 1921 को जो राज्य पूर्णत: ब्रिटिश भारत का अंग बन गया था उसे स्वतन्त्र भारत में 20वीं सदी के जाते-जाते सन् 2000 में पुन: विभाजित कर उत्तरांचल (और बाद में उत्तराखण्ड) राज्य को स्थापित किया गया। .

नई!!: मथुरा ज़िला और संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध · और देखें »

सूरदास

सूरदास का नाम कृष्ण भक्ति की अजस्र धारा को प्रवाहित करने वाले भक्त कवियों में सर्वोपरि है। हिन्दी साहित्य में भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य उपासक और ब्रजभाषा के श्रेष्ठ कवि महात्मा सूरदास हिंदी साहित्य के सूर्य माने जाते हैं। हिंदी कविता कामिनी के इस कमनीय कांत ने हिंदी भाषा को समृद्ध करने में जो योगदान दिया है, वह अद्वितीय है। सूरदास हिंन्दी साहित्य में भक्ति काल के सगुण भक्ति शाखा के कृष्ण-भक्ति उपशाखा के महान कवि हैं। .

नई!!: मथुरा ज़िला और सूरदास · और देखें »

हाथरस जिला

हाथरस ज़िला जिसे बीच में महामायानगर जिले के नाम से जाना जाता था, भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक ज़िला है। जिले का मुख्यालय हाथरस है और यह अलीगढ़ मण्डल का एक हिस्सा है। जिले का कुल क्षेत्रफल 1840 वर्गकिमी है। 2001 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या 1,336,031 है। .

नई!!: मथुरा ज़िला और हाथरस जिला · और देखें »

जतीपुरा

जतीपुरा मथुरा जिले में एक कस्बा एवं पंचायत है। यह गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में आता है। श्रेणी:मथुरा.

नई!!: मथुरा ज़िला और जतीपुरा · और देखें »

खेमचन्‍द्र

खेमचन्‍द्र,भारत के उत्तर प्रदेश की चौथी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1967 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के 365 - गोवर्धन विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मथुरा ज़िला और खेमचन्‍द्र · और देखें »

गंगा प्रसाद शर्मा (मथुरा)

गंगा प्रसाद शर्मा (मथुरा),भारत के उत्तर प्रदेश की चौथी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1967 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के 369 - गोकुल विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मथुरा ज़िला और गंगा प्रसाद शर्मा (मथुरा) · और देखें »

आचार्य जुगल किशोर

आचार्य जुगल किशोर,भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1957 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के 104 - गोवर्द्धन विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मथुरा ज़िला और आचार्य जुगल किशोर · और देखें »

आन्यौर

आन्यौर मथुरा जिले में एक कस्बा एवं पंचायत है। यह गोवर्धन परिक्रमा के रास्ते में आता है और गोवर्धन या दानघाटी से केवल 3 किलोमीटर दूर है। .

नई!!: मथुरा ज़िला और आन्यौर · और देखें »

आगरा मंडल

आगरा भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक मंडल है। इसमें आगरा फ़िरोज़ाबाद मैनपुरी और मथुरा जिले आते हैं।.

नई!!: मथुरा ज़िला और आगरा मंडल · और देखें »

आगरा जिला

आगरा भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक ज़िला, तहसील व नगर है। ज़िले का मुख्यालय आगरा है। .

नई!!: मथुरा ज़िला और आगरा जिला · और देखें »

कन्‍हैया लाल

कन्‍हैया लाल,भारत के उत्तर प्रदेश की तीसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1962 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के 374 - गोकुल (अ0जा0) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मथुरा ज़िला और कन्‍हैया लाल · और देखें »

केदार नाथ भार्गव

केदार नाथ भार्गव,भारत के उत्तर प्रदेश की तीसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1962 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के 370 - मथुरा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मथुरा ज़िला और केदार नाथ भार्गव · और देखें »

कोकिला वन

कोकिला वन अथवा कोकिलावन भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के मथुरा में कोसी कलाँ नामक स्थान के समीप एक हिन्दू मंदिर परिसर है। यहाँ के मुख्य देवता शनि देव हैं। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार शनि ने यहाँ श्री कृष्ण के दर्शनार्थ कठोर तप किया जिससे प्रसन्न हो कर कृष्ण ने उन्हें कोयल के रूप में दर्शन दिए। यहाँ के अन्य मंदिरों में कृष्ण और हनुमान के मंदिर प्रमुख हैं। इस तीर्थ का परिक्रमा पथ लगभग चार किलोमीटर लम्बा है। .

नई!!: मथुरा ज़िला और कोकिला वन · और देखें »

उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची

उत्तर प्रदेश राज्य में कुल ३५ राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ४०६३५ किमी है; और ८३ राज्य राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ८४३२ किमी है। .

नई!!: मथुरा ज़िला और उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची · और देखें »

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

उत्तर प्रदेश एक भारतीय राज्य है, जिसकी सीमाऐं नेपाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के साथ मिलती हैं। राज्य के उत्तर में हिमालय है और दक्षिण में दक्कन का पठार स्थित है। इन दोनों के बीच में, गंगा, यमुना, घाघरा समेत कई नदियां पूरब की तरफ बहती हैं। उत्तर प्रदेश का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल है। 2011 के जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 199,581,477 है। उत्तर प्रदेश को 18 मण्डलों के अंतर्गत 75 जिलों में विभाजित किया गया है। 2011 में 199,581,477 की जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का 6.88 प्रतिशत मात्र है, लेकिन भारत की 16.49 प्रतिशत आबादी यहां निवास करती है। 2011 तक राज्य में 64 ऐसे नगर हैं, जिनकी जनसंख्या 100,000 से अधिक है। 1,640 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 4,542,184 की जनसंख्या के साथ कानपुर राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। .

नई!!: मथुरा ज़िला और उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »

उत्तर प्रदेश के ज़िले

उत्तर प्रदेश भारत का एक राज्य है और प्रशासनिक रूप से कई ज़िलों में बंटा हुआ है। इन ज़िलों को 'विभाग' नामक भौगोलिक व प्रशासनिक समूहों में एकत्रित किया गया है। वर्तमान काल में उत्तर प्रदेश १८ विभागों में बांटा गया है जो आगे स्वयं ७५ ज़िलों में बंटे हैं।, Lalmani Verma, The Indian Express, 01 Dec 2011 .

नई!!: मथुरा ज़िला और उत्तर प्रदेश के ज़िले · और देखें »

छाता (तहसील), मथुरा

यह तहसील मथुरा जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 212 गांव हैं। .

नई!!: मथुरा ज़िला और छाता (तहसील), मथुरा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मथुरा जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »