लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भूमि पेडनेकर

सूची भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर एक उभरती हुई बॉलिवुड अभिनेत्री है। अभिनय का काम करने से पहले उन्होंने यश राज के बैनर के नीचे सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने उसी कंपनी के साथ तीन फिल्मों के समझौते पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने वर्ष २०१५ में रिलीज़ हुई फिल्म दम लगा के हईशा के द्वारा अपना बॉलिवुड में पदार्पण किया। फिल्म ने रिलीज़ के बाद अच्छा कारोबार किया और लोगो ने उनके काम की काफी प्रशंसा भी की। इसी फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर की सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री के अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। .

4 संबंधों: टॉयलेट: एक प्रेम कथा, दम लगा के हईशा, लस्ट स्टोरीज़, शुभ मंगल सावधान

टॉयलेट: एक प्रेम कथा

टॉयलेट: एक प्रेम कथा एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है। यह एक हास्य-व्यंग्य फिल्‍म है जो ग्रामीण इलाकों में स्‍वच्‍छता के महत्‍व जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रकाश डालती है। फिल्‍म की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्‍वच्‍छ भारत अभियान से प्रेरित है। यह फिल्म ११ अगस्त २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: भूमि पेडनेकर और टॉयलेट: एक प्रेम कथा · और देखें »

दम लगा के हईशा

दम लगा के हईशा एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर हैं। यह फ़िल्म 27 फरवरी 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है। .

नई!!: भूमि पेडनेकर और दम लगा के हईशा · और देखें »

लस्ट स्टोरीज़

लस्ट स्टोरीज़ चार जाने-माने निर्देशकों - अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर की लघुफिल्मों का संकलन नेटफ्लिक्स की सीरीज के लिए है। शादी से पहले अफेयर, शादी, शादी के बाद अफेयर से लेकर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और लिव-इन रिलेशनशिप, यानी कि फिल्म कई तरह से मर्द और औरत के रिश्ते में से औरतों के पक्ष को एक्सप्लोर करती है। पहले चैप्टर में अनुराग कश्यप एक शादीशुदा प्रोफेसर और स्टूडेंट का प्रेम दिखाते हैं। दूसरा चैप्टर जोया अख्तर निर्देशित है और एक काम वाली बाई का किस्सा दिखाता है। तीसरे चैप्टर में दिबाकर बनर्जी एक अधेड़ उम्र की बैंकर को स्विमसूट में दिखाते हैं जो अपने परिवार से बचकर अपने हिस्से का वक्त गुजारने आई है। चौथा चैप्टर अपने नए-नवेले पति से असंतुष्ट एक बीवी की तलाश दिखाता है। .

नई!!: भूमि पेडनेकर और लस्ट स्टोरीज़ · और देखें »

शुभ मंगल सावधान

शुभ मंगल सावधान एक भारतीय हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह आर एस द्वारा निर्देशित है प्रसन्ना और आननद एल राय द्वारा निर्मित यह आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर को तारे। ट्रेलर 1 अगस्त 2017 को रिलीज़ किया गया था। यह फिल्म 1 सितंबर, 2017 को दुनिया भर में रिलीज हुई थी। शुभ मंगल सावधान एक तमिल फिल्म, कल्याण समाल सदाम की रीमेक है, जो 2013 में रिलीज हुई थी। .

नई!!: भूमि पेडनेकर और शुभ मंगल सावधान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »