लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भूमध्यरेखीय गिनी

सूची भूमध्यरेखीय गिनी

भूमध्यरेखीय गिनी, आधिकारिक तौर पर भूमध्यरेखीय गिनी गणराज्य (स्पेनिश: República de Guinea Ecuatorial, फ्रांसीसी: République de Guinée Équatoriale) मध्य अफ्रीका में स्थित एक देश है। 28,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले महाद्वीपीय अफ्रीका के सबसे छोटे देशों में से एक इस देश की 2015 तक अनुमानित जनसंख्या 12 लाख से अधिक है। यह देश दो हिस्सो में बंटा है, महाद्वीपीय क्षेत्र (रियो मुनि), जिसमें कोरिस्को, ईलोबे ग्रांडे और ईलोबे चिको जैसे कई छोटे अपतटीय द्वीप आते हैं, तो दूसरी ओर द्वीपीय क्षेत्र है, जिसमें अन्नोबोन द्वीप और बायोको द्वीप (पूर्व फर्नाडो पो) शामिल हैं, जहां राजधानी मलाबो स्थित है। अन्नोबोन, भूमध्यरेखीय गिनी के धुर दक्षिणी में भूमध्य रेखा के ठीक दक्षिण में स्थित द्वीप है। बायोको द्वीप भूमध्यरेखीय गिनी के सबसे धुर उत्तरी द्वीप है। इस दोनों द्वीपों के बीच पूरब की ओर मुख्य भूमि क्षेत्र है। भूमध्यरेखीय गिनी के उत्तर में कैमरून, दक्षिण और पूर्व में गैबॉन और पश्चिम में गिनी की खाड़ी स्थित है। पूर्व में स्पानी गिनी उपनिवेश के नाम से विख्यात इस देश को स्वतंत्रता के बाद भूमध्य रेखा और गिनी की खाड़ी की समीपता के मद्देनजर भूमध्यरेखीय गिनी का नाम दिया गया। सेउटा और मेलिला के अलावा भूमध्यरेखीय गिनी अफ्रीका मुख्य भूमि में स्थित एक ऐसा देश है, जहां की आधिकारिक भाषा स्पेनिश है। जनसंख्या की दृष्टि से महाद्वीपीय अफ्रीका में भूमध्यरेखीय गिनी तीसरा सबसे छोटा देश है वहीं संयुक्त राष्ट्र के महाद्वीपीय अफ्रीका सदस्यों में दूसरा सबसे छोटा सदस्य है। हाल के वर्षों में खासी पेट्रोलियम के भंडार की खोज से देश के आर्थिक और राजनीतिक स्थिति बदल रही है। 2008 की स्थिति में प्रमुख तेल निर्यातक देशों की सूची में शामिल होने की वजह से भले ही प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के लिहाज से 31वें स्थान पर पहुंच गया हो, लेकिन यह धन केवल कुछ लोगों के हाथों में है, जिसकी वजह से मानव विकास सूचकांक में देश 115वें स्थान पर है। .

23 संबंधों: डुआला, देशों के दूरभाष कूट की सूची, देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची, पेट्रोलियम उत्पादक देशों की सूची, बिआफ़्रा की खाड़ी, भूमध्य रेखा, मध्य अफ्रीका, मालाबो, यूटीसी+०१:००, राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, लोकतांत्रिक पार्टी, लीबिया, संयुक्त राज्य भूयोजना अफ्रीका के लिए, सैन्य और अर्धसैनिक बलों की संख्या के आधार पर देशों की सूची, सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक, विश्व के सभी देश, विकासशील देश, गबोन, इक्वेटोरियल गिनी का ध्वज, कैमरुन, अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र, अफ़्रीका, अफ़्रीका की अर्थव्यवस्था

डुआला

डुआला (जर्मन: दुआला) कैमरून का सबसे बड़ा शहर है, और कैमरून की लेटोरल क्षेत्र की राजधानी है। मध्य अफ्रीका के सबसे बड़े बंदरगाह और मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, दुआला अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, के साथ यह कैमरून की वाणिज्यिक और आर्थिक राजधानी के साथ-साथ पूरे सीएएमएसीएक क्षेत्र जिसमें गैबोन, कांगो, चाड, इक्वेटोरियल गिनी, सीएआर और कैमरून आदि शामिल हैं, के लिये एक केन्द्र है। यह देश के प्रमुख निर्यात, जैसे कि तेल, कोको और कॉफी, लकड़ी, धातु और फलों आदि अधिकांश यही से किये जाते हैं। 2010 तक शहर और उसके आस-पास के इलाकों की अनुमानित आबादी 3,00,000 को पार कर गई थी। शहर वौरी नदी के मुहाने पर स्थित है और इसकी जलवायु उष्णकटिबंधीय है। .

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और डुआला · और देखें »

देशों के दूरभाष कूट की सूची

यह ITU-T की सिफारिश E.164 के अनुसार देशों की दूरभाष कुट सँख्या कि सुची है। .

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और देशों के दूरभाष कूट की सूची · और देखें »

देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची

निम्न चार्ट विश्व के देशों को सूचीबद्ध करता है (जैसा की यहां परिभाषित किया गया है), इसमें उनके राजधानीयों के नाम भी शामिल है, यह अंग्रेजी के साथ साथ उस देश की मूल भाषा और/या सरकारी भाषा में दी गयी है। ज टी की कोण नॉन en .

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची · और देखें »

पेट्रोलियम उत्पादक देशों की सूची

तेल उत्पादक देश इस सूची में उन देशों एवं उनके प्रान्तों/राज्यों की सूची दी गयी है जो तेल के कुओं से कच्चा तेल (crude oil) निकालते हैं। .

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और पेट्रोलियम उत्पादक देशों की सूची · और देखें »

बिआफ़्रा की खाड़ी

बिआफ़्रा की खाड़ी (अंग्रेज़ी: Bight of Biafra, बाइट ऑफ़ बिआफ़्रा) पश्चिम अफ़्रीका के तट पर स्थित अटलांटिक महासागर की एक खाड़ी है। भौगोलिक रूप से यह गिनी की खाड़ी का पूर्वतम भाग है। इसका विस्तार उत्तर में नाइजर नदी के नदीमुख से लेकर दक्षिण में गबोन देश के लोपेज़ अंतरीप तक है। .

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और बिआफ़्रा की खाड़ी · और देखें »

भूमध्य रेखा

विश्व के मानचित्र पर भूमध्य रेखा लाल रंग में गोलक का महानतम चक्र (घेरा) उसे ऊपरी और निचले गोलार्धों में बांटाता है। भूमध्य रेखा पृथ्वी की सतह पर उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव से सामान दूरी पर स्थित एक काल्पनिक रेखा है। यह पृथ्वी को उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध में विभाजित करती है। दूसरे शब्दों में पृथ्वी के केंद्र से सर्वाधिक दूरस्थ भूमध्यरेखीय उभार पर स्थित बिन्दुओं को मिलाते हुए ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई कल्पनिक रेखा को भूमध्य या विषुवत रेखा कहते हैं। इस पर वर्ष भर दिन-रात बराबर होतें हैं, इसलिए इसे विषुवत रेखा भी कहते हैं। अन्य ग्रहों की विषुवत रेखा को भी सामान रूप से परिभाषित किया गया है। इस रेखा के उत्तरी ओर २३½° में कर्क रेखा है व दक्षिणी ओर २३½° में मकर रेखा है। .

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और भूमध्य रेखा · और देखें »

मध्य अफ्रीका

अफ्रीका महाद्वीप के मध्य भाग को मध्य अफ्रीका कहते हैं। इसमें अंगोलाबुरुंडीकैमरुनमध्य अफ़्रीकी गणराज्यचाडकांगो लोकतान्त्रिक गणराज्यईक्वीटोरियल गिनीगैबोनकांगो गणराज्यरवांडासाओ तोमे और प्रिन्सीप देश आते हैं। इनके विस्तृत ब्यौरे इस प्रकार से हैं। .

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और मध्य अफ्रीका · और देखें »

मालाबो

मालाबो अफ्रीका के इक्वेटोरियल गिनी देश की राजधानी है। श्रेणी:अफ्रीका के शहर श्रेणी:अफ़्रीका में राजधानियाँ.

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और मालाबो · और देखें »

यूटीसी+०१:००

यूटीसी+०१:०० - नीला (जनवरी), नारंगी (जुलाई), पीला (पूरा वर्ष), हल्का नीला - समुद्री इलाक़े यूटीसी +०१:०० (UTC+01:00) वह यूटीसी समय अंतर है जो समन्वयित विश्वव्यापी समय (यूटीसी) से एक घंटा आगे हो, यानि +०१:०० हो। इस यूटीसी अंतर का प्रयोग इन मानक समयों में होता है.

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और यूटीसी+०१:०० · और देखें »

राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति

राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियाँ (या NOCs) दुनिया भर में ओलम्पिक आंदोलन के राष्ट्रीय घटक हैं। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के नियंत्रण में रहते हुए, वे ओलम्पिक खेलों में अपने लोगों की भागीदारी के आयोजन के लिए उत्तरदायी हैं। वे भविष्य के ओलम्पिक खेलों के लिए प्रत्याशी के रूप में अपने स्वायत्त क्षेत्रों के नगरों को मनोनीत कर सकते है। राओस भी अपने भौगोलिक सीमाओं के भीतर राष्ट्रीय स्तर पर अपने खिलाड़ियों के विकास और कोचों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दे सकते हैं। वर्ष २००८ तक कुल २०५ रा.ओ.स. है जो प्रभुसत्ता संपन्न और अन्य भौगोलिक क्षेत्रों दोनों का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। सयुंक्त राष्ट्र के सभी १९२ सदस्यों और १३ अन्य क्षेत्रों की ओलम्पिक समितियां हैं.

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति · और देखें »

लोकतांत्रिक पार्टी

निम्नलिखित सूची उन राजनीतिक दलों की हैं जिनका नाम (हिन्दी में) लोकतांत्रिक पार्टी या लोकतंत्रवादी के रूप में अनुवादित किया जा सकता हैं। .

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और लोकतांत्रिक पार्टी · और देखें »

लीबिया

लीबिया (ليبيا.), आधिकारिक तौर पर 'महान समाजवादी जनवादी लिबियाई अरब जम्हूरिया' (الجماهيرية العربية الليبية الشعبية الإشتراكية العظمى.‎ Al-Jamāhīriyyah al-ʿArabiyyah al-Lībiyyah aš-Šaʿbiyyah al-Ištirākiyyah al-ʿUẓmā), उत्तरी अफ़्रीका में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में भूमध्य सागर, पूर्व में मिस्र, उत्तरपूर्व में सूडान, दक्षिण में चाड व नाइजर और पश्चिम में अल्जीरिया और ट्यूनीशिया से मिलती है। करीबन १,८००,०० वर्ग किमी (६९४,९८४ वर्ग मील) क्षेत्रफल वाला यह देश, जिसका ९० प्रतिशत हिस्सा मरुस्थल है, अफ़्रीका का चौथा और दुनिया का १७ वां बड़ा देश है। देश की ५७ लाख की आबादी में से १७ लाख राजधानी त्रिपोली में निवास करती है। सकल घरेलू उत्पाद के लिहाज से यह इक्वीटोरियल गिनी के बाद अफ्रीका का दूसरा समृद्ध देश है। इसके पीछे मुख्य कारण विपुल तेल भंडार और कम जनसंख्या है। लीबिया १९५१ मे आजाद हुआ था एवं इस्क नाम 'युनाइटेड लीबियन किंगडम' (United Libyan Kingdom) रखा गया। जिसका नाम १९६३ मे 'किंगडम ऑफ लीबिया' (Kingdom of Libya) हो गया। १९६९ के तख्ता-पलट के बाद इस देश का नाम 'लिबियन अरब रिपब्लिक' रखा गया। १९७७ में इसका नाम बदलकर 'महान समाजवादी जनवादी लिबियाई अरब जम्हूरिया' रख दिया गया। .

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और लीबिया · और देखें »

संयुक्त राज्य भूयोजना अफ्रीका के लिए

कोई विवरण नहीं।

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और संयुक्त राज्य भूयोजना अफ्रीका के लिए · और देखें »

सैन्य और अर्धसैनिक बलों की संख्या के आधार पर देशों की सूची

विश्व के देशों में २००९ तक सक्रीय बल इस सूची में विश्व के देशों के संख्या के आधार पर सेना और अर्धसैनिक बल है । इसमें पूर्णकालिक सेना और अर्धसैनिक बल सम्मिलित है । .

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और सैन्य और अर्धसैनिक बलों की संख्या के आधार पर देशों की सूची · और देखें »

सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक

सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक मध्य अफ्रीका में स्थित छह स्वतंत्र देशों की एकमात्र मुद्रा है। इन देशों में कैमरून, चाड, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, कांगो गणराज्य, ईक्वीटोरियल गिनी और गैबोन शामिल हैं। सीएफए एक फ्रेंच शब्द है, जिसका हिंदी में अर्थ मध्य अफ्रीका में वित्तीय सहयोग है। इस मुद्रा को कैमरुन के शहर योन्डे में स्थित बैंक ऑफ सेंट्रल अफ्रीकन स्टेट द्वारा जारी किया जाता है। एक फ्रांक को सामान्यत: सौ सेंटाइम्स से विभाजित किया जाता है, लेकिन आज तक सेंटाइम्स जारी नहीं किया गया है। इस मुद्रा को फ्रेंच आधिपत्य वाले मध्य अफ्रीकी देशों में फ्रेंच इक्वेटोरियल अफ्रीकन फ्रांक के स्थान पर 1945 में जारी किया गया था। यह मुद्रा इन देशों के स्वतंत्र होने के बाद प्रचलन में बनी रही। श्रेणी:मुद्रा.

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक · और देखें »

विश्व के सभी देश

यह विश्व के देशों की सूची, एक सिंहावलोकन कराती है, विश्व के राष्ट्रों का, जो कि देवनागरी वर्णक्रमानुसार व्यवस्थित है। इसमें स्वतंत्र राज्य भी सम्मिलित हैं। (जो कि अन्तराष्ट्रीय मान्यताप्राप्त हैं और जो अमान्यता प्राप्त), हैं, बसे हुए हैंपरतंत्र क्षेत्र, एवं खास शासकों के क्षेत्र भी। ऐसे समावेश मानदण्ड अनुसार यह सूची शब्द `देश' एवं `सार्वभौम राष्ट्र' को पर्यायवाची नहीं मानती। जैसा कि प्रायः साधारण बोलचाल में प्रयोग किया जाता है। कृप्या ध्यान रखें कि किन्हीं खास परिस्थितिवश एवं किन्हीं खास भाषाओं में 'देश' शब्द को सर्वथा प्रतिबंधात्मक अर्थ समझा जाता है। अतः केवल 193 निम्नलिखित प्रविष्टियाँ ही प्रथम शब्द (देश या राष्ट्र) में समझे जाएं। यह सूची दिए गए देशों के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी क्षेत्रों को आवृत्त करती है, अर्थात क्षेत्र, जलीय क्षेत्र (जिसमें जलीय आंतरिक क्षेत्र एवं थल से लगे जलीय क्षेत्र भी आते हैं), विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र, कॉण्टीनेण्टल शैल्फ, एवं हवाई क्षेत्र.

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और विश्व के सभी देश · और देखें »

विकासशील देश

012 अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और संयुक्त राष्ट्र द्वारा किया गया वर्गीकरण 2009 तक नव औद्योगीकृत देश क्वॉरटाइल (2010 के आंकड़े पर आधारित, 4 नवम्बर 2010 को प्रकाशित के आधार पर) के आधार पर विश्व बैंक द्वारा विकसित मानव विकास रिपोर्ट सांखियकी. मानव विकास रिपोर्ट (एचडीआर). संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) विकासशील देश शब्द का प्रयोग किसी ऐसे देश के लिए किया जाता है जिसके भौतिक सुखों का स्तर निम्न होता है (इस शब्द को लेकर तीसरी दुनिया के देशों के साथ भ्रमित नहीं होना चाहिए).

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और विकासशील देश · और देखें »

गबोन

गबोन या गबॉन पश्चिम मध्य अफ़्रीका में स्थित एक देश है, जिसके पश्चिम में गिनी की खाड़ी, उत्तर पश्चिम में ईक्वीटोरियल गिनी, उत्तर में कैमरून और पूर्व व दक्षिण में कांगो गणराज्य से सीमा मिलती है। लगभग २,७०,००० वर्ग किमी में फैले देश की जनसंख्या करीबन १,५००,००० है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर लिब्रेविल है। १७ अगस्त १९६० में फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने के बाद देश पर तीन राष्ट्रपति द्वारा शासन किया गया है। प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और विदेशी निजी निवेश की वजह से कम आबादी वाला यह उप सहारा अफ्रीका क्षेत्र का सबसे समृद्ध और उच्च मानव विकास सूचकांक वाला देश है। श्रेणी:देश श्रेणी:अफ़्रीका के देश श्रेणी:गबोन.

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और गबोन · और देखें »

इक्वेटोरियल गिनी का ध्वज

इक्वेटोरियल गिनी का ध्वज इक्वेटोरियल गिनी का राष्ट्रीय ध्वज है। श्रेणी:इक्वेटोरियल गिनी श्रेणी:ध्वज.

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और इक्वेटोरियल गिनी का ध्वज · और देखें »

कैमरुन

कैमरुन मध्य और पश्चिम अफ्रीका में स्थित देश है, जिसके पश्चिम में नाइजीरिया, उत्तर-पूर्व में चाड, पूर्व में केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य और दक्षिण में ईक्वीटोरियल गिनी, गैबोन और कांगो स्थित है। देश की भौगोलिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विशेषताओं को देखते हुए इसे अफ्रीका इन मिनिएचेर (छोटा अफ्रीका) कहते हैं। यहां 200 से अधिक जनजातियां और भाषाई समूह निवास करते हैं। * कैमरुन.

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और कैमरुन · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र

अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन में राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्यओं की सूची है। अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन का चिन्ह .

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र · और देखें »

अफ़्रीका

अफ़्रीका वा कालद्वीप, एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह 37°14' उत्तरी अक्षांश से 34°50' दक्षिणी अक्षांश एवं 17°33' पश्चिमी देशान्तर से 51°23' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर हैं। पूर्व में स्वेज भूडमरूमध्य इसे एशिया से जोड़ता है तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य इसे उत्तर में यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं। मुख्य मध्याह्न रेखा (0°) अफ्रीका महाद्वीप के घाना देश की राजधानी अक्रा शहर से होकर गुजरती है। यहाँ सेरेनगेती और क्रुजर राष्‍ट्रीय उद्यान है तो जलप्रपात और वर्षावन भी हैं। एक ओर सहारा मरुस्‍थल है तो दूसरी ओर किलिमंजारो पर्वत भी है और सुषुप्‍त ज्वालामुखी भी है। युगांडा, तंजानिया और केन्या की सीमा पर स्थित विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी तथा सम्पूर्ण पृथ्वी पर मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झीलहै। यह झील दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील के पानी का स्रोत भी है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसी महाद्वीप में सबसे पहले मानव का जन्म व विकास हुआ और यहीं से जाकर वे दूसरे महाद्वीपों में बसे, इसलिए इसे मानव सभ्‍यता की जन्‍मभूमि माना जाता है। यहाँ विश्व की दो प्राचीन सभ्यताओं (मिस्र एवं कार्थेज) का भी विकास हुआ था। अफ्रीका के बहुत से देश द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वतंत्र हुए हैं एवं सभी अपने आर्थिक विकास में लगे हुए हैं। अफ़्रीका अपनी बहुरंगी संस्कृति और जमीन से जुड़े साहित्य के कारण भी विश्व में जाना जाता है। .

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और अफ़्रीका · और देखें »

अफ़्रीका की अर्थव्यवस्था

UMA प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण होते ही भी अफ्रीका विश्व का सबसे दरिद्र और सबसे अविकसित भू भाग है। अफ्रीका का इतिहास भयंकर महामारियों जैसे मलेरिया, एच.

नई!!: भूमध्यरेखीय गिनी और अफ़्रीका की अर्थव्यवस्था · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

भूमध्यवर्ती गिनी, भूमध्यीय गिनी, ईक्वीटोरियल गिनी, ईक्वीटोरियल गीनिया, ईक्वीटोरियल गीनी, इक्वेटोरियल गिनिया, इक्वेटोरियल गिनी, इक्वेटोरियल गीनिया

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »