लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भीमसेन थापा

सूची भीमसेन थापा

भीमसेन थापा नेपालके सर्वाधिक लम्बे समय तकके मुख्तियार (प्रधानमन्त्री) हैं। भण्डरखाल पर्वके बादमें उन्होंने सारे उच्च अधिकारियोंकी हत्या करते हुए थापा वंशकी उदय कराया। .

15 संबंधों: थापा, थापा वंश, दामोदर पांडे, नेपाल के प्रधानमन्त्री, नेपाल के जिले, बलभद्र कुंवर, बालनरसिंह कुँवर, बगाले थापा, भीमसेन थापा, माथवरसिंह थापा, ललित त्रिपुरा सुन्दरी, जङ्गबहादुर राणा, गोरखा युद्ध, कुँवर, क्षेत्री

थापा

थापा एक नेपाली पहाडी समुदायके पारिवारिक नाम है। ये लोग नेपाली क्षत्रिय जाति अर्थात् खस क्षेत्री और मंगोलियाइ समुदायके मगर जातिके होते हैं। भारतके ज्यादा हिस्सों में पाए जानेवाले थापा ज्यादातर मगर जातिके होते हैं। क्षत्रिय थापाको नेपालमे एक भारदारी जातिके रूपमे लिए जाते हैं। बस्नेत, पाण्डे, कुँवर और बिष्टके साथ थापा वंशाणुगत काजी उपाधि पानेवाले पाँच परिवारमे से एक है।http://www.karma99.com/2013/01/chhettri.html?m.

नई!!: भीमसेन थापा और थापा · और देखें »

थापा वंश

थापा वंश (नेपाली: 'थापा खलक') नेपाल का एक क्षत्रिय राजवंश है जिसने सन् १८०६ से १८३७ तक और सन् १८४३ से १८४५ तक नेपाल पर शासन किया। राणा वंश के उदय के पूर्व इस वंश ने नेपाल के शाह वंश, बस्नेत परिवार और पाँडे वंश के साथ राजनैतिक शक्ति की प्रतिस्पर्धा किया। पाँडे वंश और थापा वंश राजनैतिक रूप में सदा कट्टर दुश्मन रहे। .

नई!!: भीमसेन थापा और थापा वंश · और देखें »

दामोदर पांडे

दामोदर पांडे (दामोदर पाँडे) (सन् १७५२ - सन् १८०४) नेपालके एक मूलकाजी (प्रधानमन्त्री सरह) हैं। उहा नेपाल एकीकरणका नायक पृथ्वी नारायण शाहके बफादार काजी कालु पांडेका छोटे पुत्र थे और वंशराज पांडेका भाइ हुन्। उनका छोरा रणदल पांडे र रणजंग पांडे हुन्। रणजंग पांडे नेपालके तिस्रे मुख्तियार बन गये। .

नई!!: भीमसेन थापा और दामोदर पांडे · और देखें »

नेपाल के प्रधानमन्त्री

सबसे पहले नेपाल में प्रधानमन्त्री का पद सन् १७९९ में शुरु किया गया था। नेपाल के प्रधानमन्त्रियों की नामावली (प्रधानमन्त्री व मन्त्रीपरिषद के अध्यक्ष) .

नई!!: भीमसेन थापा और नेपाल के प्रधानमन्त्री · और देखें »

नेपाल के जिले

२० सितम्बर २०१५ को जारी हुए नए संविधान के अनुसार नेपाल को ७ प्रदेशों (प्रान्तों) में बांटा गया है। सभी प्रदेशों के जिलों को मिलाकर फिलहाल ७५ जिले हैं। ३ नए जिले बनाये जा सकते हैं। नेपाल में जिले (नेपाली:जिल्ला) द्वितीय स्तर के प्रशासनिक विभाग हैं, जो प्रदेशों में विभाजित हैं। नेपाल में अब ७८ जिले हैं जो ७ प्रदेशों में व्यवस्थित हैं। प्रत्येक जिला जिला समन्वय समिति के अधीन प्रशासित हैं। स्थानीय तह निर्वाचन ऐन ०७३ के अनुसार अब गाउँपालिका (ग्रामपालिका) और नगरपालिका में निर्वाचित प्रमुख, उपप्रमुख, वार्ड अध्यक्ष और सदस्य सभी जिल्ला समन्वय समिति के प्रमुख के उम्मीदवार के रूप में खड़ा हो सकते हैं। जिल्ला समन्वय समिति के प्रमुख और उपप्रमुख चुने जाने के लिए मतदान करने का अधिकार सिर्फ ग्रामपालिका और नगरपालिका के प्रमुख और उपप्रमुख को होगा नियम में ऐसी व्यवस्था रखी गई है। जिले नगरपालिका और ग्रामपालिका (गाउँपालिका) में विभाजित हैं। पूरे नेपाल में ७४४ ग्रामपालिका और नगरपालिका हैं। .

नई!!: भीमसेन थापा और नेपाल के जिले · और देखें »

बलभद्र कुंवर

बलभद्र कुंवर बलभद्र कुंवर (सन् १७८९ - सन् १८२२) एक नेपाली स्वतंत्रता सेनानी एवं जनरल थे। वे नेपाल के राष्ट्रीय नायक हैं। वे अंग्रेज-नेपाल युद्ध (१८१४ से १८१६) में अपने महान सेवाओं के लिये विख्यात हैं। वे शाही नेपाली सेना (गोरखाली सेना) के एक कैप्टेन थे तथा १८१४ के नालपानी के युद्ध में सेनानायक के रूप में उनको प्रसिद्धि मिली। नालपानी, देहरादून के पास स्थित है। .

नई!!: भीमसेन थापा और बलभद्र कुंवर · और देखें »

बालनरसिंह कुँवर

बालनरसिंह कुँवर वा बालनरसिंह कँवर नेपाल राज्य के एक काजी थे। उन्होंने राजा रण बहादुर शाहके हत्यारे सौतेला भाइ शेरबहादुर शाहकी ततपश्चात हत्या कि थि। उनके दादा जनरल गोरखाली सरदार रामकृष्ण कुँवर थे। उन्होंने काजी नैनसिंह थापा की पुत्री और मुख्तियार भीमसेन थापा के भतिजी गणेश कुमारी से विवाह किया था। गणेशकुमारके ज्येष्ठ पुत्र जंगबहादुर राणा ने बादमें राणा वंश का स्थापना किया और नेपाल अधिराज्यमें पारिवारिक शासन लागु कि थि। http://www.royalark.net/Nepal/lamb2.htm उनके पुत्रहरूः.

नई!!: भीमसेन थापा और बालनरसिंह कुँवर · और देखें »

बगाले थापा

बगाले थापा व बगाल्या थापा नेपाल के आर्य क्षत्रिय समुदाय खस क्षेत्री घराना है। ये घरानाके लोग थापा नामका प्रयोग करते है। नेपाल, भारत तथा अन्य स्थानों मे निवास वाले हिन्दू धर्मावलम्बी विशेषतयः नेपाली थर थापा के एक घराना है। ये पूर्णतय क्षेत्री वर्ग के भारोपेली भाषी पर्वते खस हैं। इनके गोत्र आत्रेय है। http://www.karma99.com/2013/01/list-of-gotra-and-thari_5.html?m.

नई!!: भीमसेन थापा और बगाले थापा · और देखें »

भीमसेन थापा

भीमसेन थापा नेपालके सर्वाधिक लम्बे समय तकके मुख्तियार (प्रधानमन्त्री) हैं। भण्डरखाल पर्वके बादमें उन्होंने सारे उच्च अधिकारियोंकी हत्या करते हुए थापा वंशकी उदय कराया। .

नई!!: भीमसेन थापा और भीमसेन थापा · और देखें »

माथवरसिंह थापा

माथवरसिंह थापा नेपालके प्रधानमन्त्री एवम् नेपाली सेना के कमाण्डर-इन-चिफ थे। उनका कार्यकाल सन् १८४३ से १८४५ तक रहा जब उनके भान्जा जंगबहादुर राणा द्वारा हत्या हुई। प्रधानमन्त्री भीमसेन थापाको सजाय मिल्नेके बाद, उनके भतिजा होनेके कारण वो शिमला, भारत में शरण लिए। विक्रम सम्वत १९०० में थापा वंशके ज्येष्ठ पुरुष होने के कारण उन्हें महारानी राज्यलक्ष्मी से वापसी का पत्र मिला और वो पंजाब से नेपाल पहुंचे। उन्हें प्रधानमन्त्री पद एवम् मुकुट से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने चाचा के मुद्दे को अनुसन्धान करते हुए पाँडे वंशके रणजंग पाँडे को छोडकर सबही ज्येष्ठ सदस्य को प्राणदण्ड दिया। उनका हत्या अपने भान्जे जंगबहादुर राणा ने किया। .

नई!!: भीमसेन थापा और माथवरसिंह थापा · और देखें »

ललित त्रिपुरा सुन्दरी

महारानी ललित त्रिपुरा सुन्दरी वा ललिता कुमारी थापा (१८५०-१८८८) नेपालके राजा रण बहादुर शाहके छोटी और बादमें प्रमुख पत्नी थी। उनको नेपाली साहित्यके प्रथम महिला स्रष्टाके रूपमे माना जाता हैं। उन्होंने संस्कृतसे “राजधर्म” को अनुवाद किया था और कचछ कविताए लिखि थि। इसलिए वो नेपालके प्रथम महिला साहित्यकार मानी जाती हैं। उनके प्रेरणासे सौतेला पुत्र नेपालके राजा गिर्वाण युद्ध विक्रम शाह और नाति (बादमें नेपालके राजा) राजेन्द्र विक्रम शाहने भी ३ पुस्तक लिखे थे। उनके पुस्तक राजधर्मको भाषा और शैलीके लिए ईतिहासविदने उत्कृष्ट माना हैं। नारीचुली। नरेन्द्रराज प्रसाईं। २००७। नई प्रकाशन। .

नई!!: भीमसेन थापा और ललित त्रिपुरा सुन्दरी · और देखें »

जङ्गबहादुर राणा

महाराजा जंगबहादुर कुंवर राणाजी (1816-1877; जङ्गबहादुर राणा) जो जंगबहादुर राणा के नाम से प्रसिद्ध हैं, नेपाल के पहले राणा प्रधानमन्त्री तथा राणा राजवंश के संस्थापक थे। उनका वास्तविक नाम वीर नरसिंह कुँवर था। इनके शासनकाल में नेपाल ने अंग्रजो से लड़ाई में खोया हुआ जमीन का कुछ हिस्सा (बांके, बर्दिया, कैलाली, कंचनपुर) वापस हासिल किया। जंगबहादुर राणा के जन्म क्षत्रिय कुंवर भारदार परिवार के काजी बालनरसिंह कुँवर और थापा वंशके गणेश कुमारी के पुत्र के रूपमें हुआ । वे नेपाल के प्रसिद्ध मुख्तियार (प्रधानमंत्री) भीमसेन थापा के सहोदर भाइ काजी नैनसिंह थापा के भ्रातृपौत्र थे। उनकी नानी रणकुमारी पांडे नेपालके प्रसिद्ध भारदार पाँडे वंश के काजी रणजीत पांडे के पुत्री हैं । ये अपने पूर्वजों की अपेक्षा स्थायी शासन की स्थापना करने में सफल रहे। इन्हें अपने मामा माथवरसिंह थापा के मंत्रित्वकाल में सेनाध्यक्ष तथा प्रधानमंत्री का पद सौंपा गया किंतु शीघ्र ही उन्होंने रानी राज्य लक्ष्मी के आदेश में मामा माथवरसिंहकी छलपूर्वक हत्या कर दी और चौतारिया फत्तेजंग शाह ने नया मंत्रिमंडल बनाया । इस नए मंत्रिमंडल में इन्हें सैन्य विभाग सौंपा गया। दूसरे वर्ष 1846 ई. में शासन में एक संघर्ष छिड़ा। फलस्वरूप फतेहजंग और उनके साथ के 32 अन्य प्रधान व्यक्तियों की कुटिलतापूर्वक हत्या कर दी गई। महारानी द्वारा राणा की नियुक्ति सीधे प्रधान मंत्री पद पर की गई। शीघ्र ही महारानी का विचार परिवर्तित हुआ और उनकी हत्या के षड्यंत्र भी रचे गए। परंतु रानी की योजना असफल रही। फलत: राजा और रानी दोनों को ही भारत में शरण लेनी पड़ी। अब राणा के मार्ग से सारी बाधाएँ परे हट चुकी थीं। शासन को व्यवस्थित और नियंत्रित करने में इन्हें पूर्ण सफलता मिली। यहाँ तक कि जनवरी, 1850 में वे निश्चिंत होकर इंग्लैंड गए और 6 फ़रवरी 1851 तक वहीं रहे। लौटने पर इन्होंने अपने विरुद्ध रची गई हत्या की कुटिल योजनाओं को पूर्णत: विफल कर दिया। इसके बाद आप दंडसंहिता के सुधार कार्यों में तथा तिब्बत के साथ होनेवाले छिटपुट संघर्षों में उलझे रहे। इसी बीच उन्हें भारतीय सिपाही विद्रोह की सूचना मिली। राणा ने विद्रोहियों से किसी प्रकार की बातचीत का विरोध किया और जुलाई, 1857 को सेना की एक टुकड़ी गोरखपुर भेजी। यही नहीं, दिसंबर में इन्होंने 14,000 गोरखा सिपाहियों की एक सेना लखनऊ की ओर भी भेजी थी जिसने 11 मार्च 1858 को लखनऊ की घेरेबंदी में सहयोग दिया। जंगबहादुर राणा को इस कार्य के लिए जी.बी.सी.

नई!!: भीमसेन थापा और जङ्गबहादुर राणा · और देखें »

गोरखा युद्ध

सन् १८१४ से १८१६ चला अंग्रेज-नेपाल युद्ध (गोरखा युद्ध) उस समय के नेपाल अधिराज्य (वर्तमान संघीय लोकतांत्रिक गण राज्य) और ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी के बीच में हुआ था। जिसका परिणाम सुगौली संधि में हुई और नेपाल ने अपना एक-तिहाई भूभाग ब्रिटिश हुकुमत को देना पडा। इस युद्धसे अमर सिंह थापा, बलभद्र कुँवर एवम् भक्ति थापाके सौर्य, पराक्रम एवम् राष्ट्रप्रेमके कहानी अंग्रेजी राज्योमे प्रचलित हुआ था। .

नई!!: भीमसेन थापा और गोरखा युद्ध · और देखें »

कुँवर

कुँवर वा कँवर नेपाली क्षत्रिय वर्णके क्षेत्री जातिके पारिवारिक नाम है। इस परिवारकी उत्पत्ति नेपालके कर्णाली प्रदेशमे अन्य क्षेत्री जातिके साथ हुआ था। कुँवरका अर्थ नेपाली भाषामें कुमार है। यिनका भारतीय राजपुत और मराठा राजाओं से कुछ वैवाहिक सम्बन्ध है। भारतमे पाएजानेवाले कुँवर अलग वंशजके है। कुँवर पाँच पुस्त्यौनी काजी परिवार मध्ये एक है। अन्य चार परिवार बिष्ट, पाण्डे, बस्नेत और थापा है। इनके गोत्र वत्स गोत्र है। रामकृष्ण कुँवर पृथ्वीनारायण शाहके सेनामे सरदार थे। बलभद्र कुंवर भीमसेन थापाके भान्जा है। बलभद्र ने नेपाल अंग्रेज युद्धमें नेतृत्व किया था। जब बालनरसिंहके बेटे जंगबहादुर राणा प्रधानमन्त्री हुए तब बालनरसिंह कुँवर, बलराम कुँवर र रेवन्त कुँवरके वंशजोने बादमे राणा नाम लिया था। .

नई!!: भीमसेन थापा और कुँवर · और देखें »

क्षेत्री

क्षेत्री या छेत्री नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले योद्धा वर्ण के मुल निवासी हैं, इन्हें पहाड़ी राजपुत, खस राजपुत, नेपाली या गोर्खाली क्षत्रिय भी कहाँ जाता है। ये एक हिन्द-आर्य भाषिक जाति हैं। क्षेत्री या छेत्री या क्षथरीय सब क्षत्रिय के अपभ्रंश हैं और ये हिन्दू वर्ण व्यवस्था के अन्तर्गत क्षत्रिय वर्ण में आते हैं। ये लोग मूल रूप से सैनिक, राजा और प्रशासनिक क्षेत्र में काफी आगे हैं। ये बाहुन (खस ब्राह्मण) और खस दलित के जैसे खस समुदाय के एक विभाजन हैं। क्षेत्री नेपाल के कुल जनसंख्या में सर्वाधिक १६.६% हैं। इस जाति को नेपाल में सत्तारुढ माना जाता है। इन लोगों की उत्पत्ति के बारे में विभिन्न इतिहासकार और खोजकर्ता जेसै कि डोरबहादुर विष्ट और सूर्यमणि अधिकारी, आदि के अनुसार नेपाल के पश्चिमी पहाड़ी इलाका कर्णाली प्रदेश में हुआ था। इस जाति के पूर्वज पूर्वी इरानी भाषिक खस जाति हैं जो बाह्लिक-गान्धार क्षेत्रमें पाए जाते थे। आज ये नेपाल के सभी क्षेत्रों और भारत के कुछ क्षेत्रों में भी पाए जाते हैं। ये लोग पूर्णत: हिन्दु होते हैं और स्थानिय मष्टो देवता की पुजा करते हैं। इस पुजा को मष्ट पुजा या देवाली कहते हैं। इन का मातृभाषा नेपाली भाषा है और ये इंडो-यूरोपियन भाषा परिवार के सदस्य हैं। नेपाल के खस राजवंश, खप्तड राजवंश, सिंजा राजवंश, थापा वंश, बस्नेत, कुँवर और पाँडे वंश, दरबारिया समुह और नेपाल के पिछले समय के क्रुर शासक राणा वंश भी क्षेत्री(छेत्री) जाति में आते हैं। क्षेत्री (छेत्री) अधिकतर नेपाल सरकार और नेपाली सेना के उच्च पद पर कार्यरत पाए जाते हैं। इन के लिए भारतिय सेना में एक सैनिक दस्ता ९वीं गोरखा रेजिमेन्त आरक्षित है। .

नई!!: भीमसेन थापा और क्षेत्री · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »