लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भारतीय आम चुनाव, २००९

सूची भारतीय आम चुनाव, २००९

२००९ के भारतीय आम चुनाव विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में पंद्रहवीं लोकसभा के लिए पांच चरणों में (१६ अप्रैल २२/२३ अप्रैल ३० अप्रैल ७ मई और १३ मई २००९) को संपन्न हुए। १६ मई को मतगणना व चुनाव परिणामों की घोषणा हुई। २००९ में लोकसभा के साथ-साथ आंध्रप्रदेश, उड़ीसा और सिक्किम विधानसभा के लिए भी चुनाव कराए गए। १६ मई को मतगणना हुई। शुरूआती रूझानों में कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने ढाई सौ से भी ज्यादा बढ़त हासिल कर ली जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपनी हार मान ली। भारत के संविधान के अनुसार, सामान्य स्थिति में प्रति पांच वर्ष में लोकसभा चुनाव होता है। १४वें लोकसभा का कार्यकाल १ जून २००९ को समाप्त हुआ। भारत में चुनाव चुनाव आयोग संपन्न कराता है। चुनाव आयोग के अनुसार, 2009 के लोकसभा चुनाव में 71.3 करोड़ लोग मतदान के लिए योग्य हैं। यह संख्या २००४ के लोकसभा की अपेक्षा ४ करोड़ ३० लाख ज्यादा है। .

20 संबंधों: एम॰ के॰ स्टालिन, डी॰ पुरंदेश्वरी, थोल. थिरुमावलवन, पंद्रहवीं लोकसभा, प्रेम दास राई, फूलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, भारतीय चुनाव, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय आम चुनाव, 2014, मतदाताओं की संख्या के आधार पर भारत के राज्यों की सूची, मनमोहन सिंह, लोक सत्ता (पार्टी), सतीश महाना, सारण लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, वीरेंद्र कश्यप, खंडवा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, ओम प्रकाश यादव, अल्मोड़ा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, २००९

एम॰ के॰ स्टालिन

मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन (மு.க. ஸ்டாலின்) (जन्म 1 मार्च 1953) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व अभिनेता हैं जिन्हें एम.के.

नई!!: भारतीय आम चुनाव, २००९ और एम॰ के॰ स्टालिन · और देखें »

डी॰ पुरंदेश्वरी

डी॰ पुरंदेश्वरी (दग्गुबती पुरंदेश्वरी, దగ్గుబాటి పురంధరేశ్వరి जन्म) आन्ध्र प्रदेश से भारतीय राजनीतिज्ञा है। वो २००९ में हुए आमचुनाव में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम चुनाव क्षेत्र से १५वीं लोकसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुईं। इससे पहले वो बापतला लोक सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती थीं। पुरंदेश्वरी 7 मार्च 2014 को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, २००९ और डी॰ पुरंदेश्वरी · और देखें »

थोल. थिरुमावलवन

तिरुमावलवन या तोल. तिरुमावलवन (तमिल: தொல்.திருமாவளவன், जन्म 17 अगस्त 1962), एक दलित कार्यकर्ता, 15वीं लोकसभा में संसद सदस्य और भारत के तमिलनाडु राज्य की एक दलित राजनीतिक पार्टी, विड़ूदलाई चिरुतैगल कच्ची (लिबरेशन पैंथर्स पार्टी) के मौजूदा अध्यक्ष हैं। वे 1990 के दशक में एक दलित नेता के रूप में प्रसिद्ध हुए और 1999 में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। उनका राजनीतिक आधार, दलितों के जाति आधारित उत्पीड़न को रोकने पर केन्द्रित है, जो उनके हिसाब से तमिल राष्ट्रवाद को पुनर्जीवित और पुनर्निर्देशित करने के माध्यम से ही हासिल किया जा सकता है। उन्होंने श्रीलंका सहित अन्य स्थानों में तमिल राष्ट्रवादी आंदोलनों और समूहों के लिए समर्थन भी व्यक्त किया है। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, २००९ और थोल. थिरुमावलवन · और देखें »

पंद्रहवीं लोकसभा

पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्री मंडल सहित २२ मई, २००९ की शाम राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जवाहर लाल नेहरू के बाद मनमोहन सिंह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो पाँच साल का पहला कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर प्रधानमंत्री बने हैं। अप्रैल-मई २००९ में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव २००९ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को 250 से ज़्यादा सीटें मिली थीं। मनमोहन सिंह के बाद प्रणब मुखर्जी, शरद पवार, ए के एंटनी और पी चिदंबरम ने शपथ ली। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पहले ही एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बता दिया था कि प्रधानमंत्री के साथ 19 मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। जिन नामों की मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है उनमें प्रणब मुखर्जी, पी चिदंबरम, एके एंटनी, कपिल सिब्बल, कमलनाथ, शरद पवार, ममता बनर्जी के नाम प्रमुखता से शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के 21 सांसद चुनकर आए हैं मगर उनमें से किसी का भी नाम इस सूची में नहीं है। शेष मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए 26 मई की तारीख बताई गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अगले विस्तार में अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और अन्य राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, २००९ और पंद्रहवीं लोकसभा · और देखें »

प्रेम दास राई

प्रेम दास राई (जन्म ३१ जुलाई १९५४, दार्जिलिंग) भारत के सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट से संबद्ध एक राजनीतिज्ञ है। २००९ चुनावों में वह सिक्किम निर्वाचन क्षेत्र से लोक सभा के लिए चुने गए। उन्हें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान एवं भारतीय प्रबंध संस्थान से दोहरी उपाधि-गृहीत पहला संसद सदस्य होने का गौरव प्राप्त है। २००२ में वह भारत से आइज़नहावर फैलो भी रहे। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, २००९ और प्रेम दास राई · और देखें »

फूलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

फूलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, २००९ और फूलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

भारतीय चुनाव

चुनाव लोकतंत्र का आधार स्तम्भ हैं। आजादी के बाद से भारत में चुनावों ने एक लंबा रास्ता तय किया है। 1951-52 को हुए आम चुनावों में मतदाताओं की संख्या 17,32,12,343 थी, जो 2014 में बढ़कर 81,45,91,184 हो गई है। 2004 में, भारतीय चुनावों में 670 मिलियन मतदाताओं ने भाग लिया (यह संख्या दूसरे सबसे बड़े यूरोपीय संसदीय चुनावों के दोगुने से अधिक थी) और इसका घोषित खर्च 1989 के मुकाबले तीन गुना बढ़कर $300 मिलियन हो गया। इन चुनावों में दस लाख से अधिक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया गया। 2009 के चुनावों में 714 मिलियन मतदाताओं ने भाग लिया (अमेरिका और यूरोपीय संघ की संयुक्त संख्या से भी अधिक).

नई!!: भारतीय आम चुनाव, २००९ और भारतीय चुनाव · और देखें »

भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (संक्षेप में, भाजपा) भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक हैं, जिसमें दूसरा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है। यह राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।.

नई!!: भारतीय आम चुनाव, २००९ और भारतीय जनता पार्टी · और देखें »

भारतीय आम चुनाव, 2014

भारत में सोलहवीं लोक सभा के लिए आम चुनाव ७ अप्रैल से १२ मई २०१४ तक ९ चरणों में हुए। मतगणना १६ मई को हुई। इसके लिए भारत की सभी संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले गये। वर्तमान में पंद्रहवी लोक सभा का कार्यकाल ३१ मई २०१४ को ख़त्म हो रहा है। ये चुनाव अब तक के इतिहास में सबसे लंबा कार्यक्रम वाला चुनाव था। यह पहली बार होगा, जब देश में ९ चरणों में लोकसभा चुनाव हुए। निर्वाचन आयोग के अनुसार ८१.४५ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी नौ चरणों में औसत मतदान ६६.३८% के आसपास रहा जो भारतीय आम चुनाव के इतिहास में सबसे उच्चतम है। चुनाव के परिणाम १६ मई को घोषित किये गये। ३३६ सीटों के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सबसे बड़ा दल और २८२ सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने ५९ सीटों पर और कांग्रेस ने ४४ सीटों पर जीत हासिल की।, Election Commission of India बीजेपी ने केवल 31.0% वोट जीते, जो आजादी के बाद से भारत में बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए पार्टी का सबसे कम हिस्सा है, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का संयुक्त वोट हिस्सा 38.5% था। 1984 के आम चुनाव के बाद बीजेपी और उसके सहयोगियों ने सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनाने का अधिकार जीता, और यह चुनाव पहली बार हुआ जब पार्टी ने अन्य पार्टियों के समर्थन के बिना शासन करने के लिए पर्याप्त सीटें जीती हैं। आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सबसे खराब हार थी। भारत में आधिकारिक विपक्षी दल बनने के लिए, एक पार्टी को लोकसभा में 10% सीटें (54 सीटें) हासिल करनी होंगी; हालांकि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस नंबर को हासिल करने में असमर्थ थी। इस तथ्य के कारण, भारत एक आधिकारिक विपक्षी पार्टी के बिना बना हुआ है। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, २००९ और भारतीय आम चुनाव, 2014 · और देखें »

मतदाताओं की संख्या के आधार पर भारत के राज्यों की सूची

यह भारतीय राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की उनके मतदाताओं की संख्या के आधार पर सूची है जिसमें भारतीय चुनाव आयोग द्वारा 1951 से 2009 तक के लोक सभा चुनावों पर जारी आँकड़ो पर आधारित है। 2009 के आम चुनाव में भारत में 71.4 करोड़ मतदाता अपेक्षित थे जिसमें से 41.5 करोड़ लोगों ने वोट दिया। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, २००९ और मतदाताओं की संख्या के आधार पर भारत के राज्यों की सूची · और देखें »

मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह (ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ; जन्म: २६ सितंबर १९३२) भारत गणराज्य के १३वें प्रधानमन्त्री थे। साथ ही साथ वे एक अर्थशास्त्री भी हैं। लोकसभा चुनाव २००९ में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमन्त्री बन गये हैं, जिनको पाँच वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला है। इन्हें २१ जून १९९१ से १६ मई १९९६ तक पी वी नरसिंह राव के प्रधानमंत्रित्व काल में वित्त मन्त्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों के लिए भी श्रेय दिया जाता है। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, २००९ और मनमोहन सिंह · और देखें »

लोक सत्ता (पार्टी)

लोक सत्ता पार्टी डॉ॰ जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित भारत की राजनीतिक पार्टी है। 2 अक्टूबर 2006 को लोक सत्ता स्वैच्छिक संगठन द्वारा शुरू हुई.

नई!!: भारतीय आम चुनाव, २००९ और लोक सत्ता (पार्टी) · और देखें »

सतीश महाना

सतीश महाना(जन्म 14 मार्च 1960) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वे कानपुर छावनी विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे हैं और वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश की महाराजपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कानपुर से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में 2009 आम चुनाव में भी भाग लिया था। वे उत्तर प्रदेश विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी के उप नेता रह चुके हैं। उन्होंने 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लिया है। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, २००९ और सतीश महाना · और देखें »

सारण लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

सारण लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के बिहार राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। सारण लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र पूर्व भारत में बिहार राज्य के 40 लोकसभा (संसदीय) निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र 2008 में गठित भारतीय आयोग की सिफारिशों के आधार पर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन के कार्यान्वयन के एक भाग के रूप में अस्तित्व में आया। सीमांकन से पहले, यह छापरा (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) था। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, २००९ और सारण लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

वीरेंद्र कश्यप

वीरेंद्र कश्यप भारतीय जनता पार्टी से सम्बद्धता रखने वाले एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह 2009 और 2014 के आम चुनावों में हिमाचल प्रदेश के शिमला से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, २००९ और वीरेंद्र कश्यप · और देखें »

खंडवा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

खंडवा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, २००९ और खंडवा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम

आॅल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (लोकप्रिय रूप: अन्नाद्रमुक) तमिल नाडु और पुदुचेरी, भारत का एक राजनीतिक दल है। इसकी स्थापना सन् 1972 में पूर्व अभिनेता व राजनीतिज्ञ एम जी रामचन्द्रन ने की थी जब वो द्रमुक से अलग हो गये थे। 1989 से इस दल की नेता जयललिता हैं। दल ने तमिलनाडु में छह बार सरकार बनाई है और 2011 से तमिल नाडु में सरकार इसी दल की है। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, २००९ और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम · और देखें »

ओम प्रकाश यादव

ओम प्रकाश यादव भारतीय राजनीतिज्ञ है जो सिवान जिले की सीवान लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद है। 2009 के आम चुनाव में निर्दलीय के रूप में जीते थे। 2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जीते। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, २००९ और ओम प्रकाश यादव · और देखें »

अल्मोड़ा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

अल्मोड़ा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। श्री अजय टम्‍टा वर्तमान लोकसभा में यहाँ से सांसद हैं। वे भारतीय जनता पार्टी से सदस्य हैं। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, २००९ और अल्मोड़ा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

२००९

२००९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। वर्ष २००९ बृहस्पतिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र संघ, यूनेस्को एवं आइएयू ने १६०९ में गैलीलियो गैलिली द्वारा खगोलीय प्रेक्षण आरंभ करने की घटना की ४००वीं जयंती के उपलक्ष्य में इसे अंतर्राष्ट्रीय खगोलिकी वर्ष घोषित किया है। .

नई!!: भारतीय आम चुनाव, २००९ और २००९ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

भारतीय आम चुनाव, 2009, लोकसभा चुनाव २००९, २००९ के भारत के आम चुनाव

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »