लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भक्तपुर

सूची भक्तपुर

भक्तपुर में सूर्योदय के पूर्व का दृष्य भक्तपुर नेपाल का एक प्राचीन नगर एवं पर्यटनस्थल है। यह काठमाण्डू घाटी के पूर्वी कोने पर काठमाण्डू से १३ किमी की दूरी पर स्थित है। इसे 'भादगाँउ' भी काहा जाता है। यह नेपाल के प्रमुख शहरों में गिना जाता है। भक्तपुर जिले में अवस्थित यह शहर काठमाडौं घाटी के तीन शहरों मे से सबसे संरक्षित सांस्कृतिक नगर माना जाता है। घाटी के अन्य शहरों की तरह यह नगर भी अपनी सांस्कृतिक सम्पदा के लिए प्रसिद्ध है। काठमाण्डौ शहर से पुर्व मे पडाहुवा शहर है यहाँकी जनसंख्या करिब ७५०००० है, भक्तपुरर शहर एक एतिहासीक शहरहै बिश्वसंपदा सुचीमे सुचिकृत भक्तपुर दरवार इसी शहरमा पडता है दुसरा विश्वसंपदा सुचिकृत चाँगनारायण मन्दीर भि इस सहर के बहुत हि करीव है। नेपालके कुछ सरकारी केन्द्रीय कार्यलय, ब्यापार गृह तथा आवास क्षेत्र रहाहुवा इस शहर मे प्रसिद्ध न्यातपोला मन्दीर, नवदुर्गा मन्दीर, कमलविनायक एवं सुर्य विनायक मन्दीर आदी भिहै। पोखरा विश्वविधालय की ख्वप इन्जीनियरीङ क्याम्पस के साथ भक्तपुर क्यामस, नवदुर्गा क्याम्पस, विरेन्द्र सैनीक माहाविधालय, नेपाली सैनीक स्टाफ कलेज व बहुत से क्यामपस तथा बिधालय इस शहरमे है। उसीतरह केन्द्रीय स्तरका भक्तपुर अस्पताल, भक्तपुर क्यान्सर अस्पताल के साथ प्राइभेट व सरकारी, सामुदायीक तथा निजी अस्पताल यांहा पे है, अन्य कइ उत्पादन कारखानाके साथ भक्तपुर औधोगीक क्षेत्र भि यही शहरमा पडता है। भक्तपुरका सिटी टेलीफोन कोडभि काठमाण्डौ जैसेही ०१ है। श्रेणी:नेपाल के शहर.

12 संबंधों: नेपाल, नेपाल का इतिहास, नेपाल के नगरपालिकायें, नेपाल के मल्ल राजाओं की सूची, नेपाल के हस्पताल, बागमती प्रान्त, भरत जंगम, भाद गाउले, मैथिली साहित्य, राय मल्ल, जगतसुन्दर मल्ल, काठमाण्डौ विश्वविद्यालय

नेपाल

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। .

नई!!: भक्तपुर और नेपाल · और देखें »

नेपाल का इतिहास

नेपाल का इतिहास भारतीय साम्राज्यों से प्रभावित हुआ पर यह दक्षिण एशिया का एकमात्र देश था जो ब्रिटिश उपनिवेशवाद से बचा रहा। हँलांकि अंग्रेजों से हुई लड़ाई (1814-16) और उसके परिणामस्वरूप हुई संधि में तत्कालीन नेपाली साम्राज्य के अर्धाधिक भूभाग ब्रिटिश इंडिया के तहत आ गए और आज भी ये भारतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के अंश हैं। .

नई!!: भक्तपुर और नेपाल का इतिहास · और देखें »

नेपाल के नगरपालिकायें

नेपाल में जिले नगरपालिकाओं और ग्रामपालिकाओं में बंटे हुए हैं। शहर या नगर ही नेपाल में नगरपालिका होते हैं, जो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मानदंड प्राप्त कर चुके होते हैं। इन मानदंडों में एक निश्चित जनसंख्या, आधारिक संरचना और राजस्व शामिल होते हैं। वर्तमान में नेपाल में २६३ नगरपालिकायें हैं, जिनमें से २०१४ तक सिर्फ ५८ नगरपालिकायें थीं। मई २०१४ में ७२ नए नगरपालिकायें स्थापित किये गयें। दिसम्बर २०१४ में ६१ नए नगरपालिकायें स्थापित किये गयें। सितंबर २०१५ में २६ और नए नगरपालिकायें स्थापित हुईं और ४६ और नए नगरपालिकायें मार्च २०१७ में स्थापित किये गए। नेपाल में ३ प्रकार की नगरपालिकायें हैं; महानगरपालिकायें, उपमहानगरपालिकायें और नगरपालिकायें। मार्च २०१७ में, स्थानीय स्तर पुनर्रचना आयोग के रिपोर्ट के बाद देश को ४ महानगरपालिकाओं, १३ उपमहानगरपालिकाओं, २४६ नगरपालिकाओं और ४८१ ग्रामपालिकाओं में बांटा गया। १ जून २०१७ को २ उपमहानगरपालिका बिराटनगर और बीरगंज को महानगर में स्थान्तरित किया गया, इस तरह ६ महानगरपालिका और ११ उपमहानगरपालिका हो गए। क्षेत्रफल की दृष्टि से पोखरा लेखनाथ सब से बड़ा महानगरपालिका है, जिसका क्षेत्रफल ४६४.२८ किमी² और ललितपुर सब से छोटा महानगरपालिका है जिसका क्षेत्रफल ३६.१२ किमी² है। घोराही सब से बड़ा उप-महानगरपालिका है, जिसका क्षेत्रफल ५२२.२१ किमी² है, जिसकी जनसंख्या १५६,१५४ है। यह नेपाल के नगरों की सूची है। जो नाम यहाँ लिखे गये हैं वे आधिकारिक (ऑफिशियल) नाम हैं; किन्तु कुछ शहरों के पूर्व नाम अब भी बहुत लोकप्रिय हैं। .

नई!!: भक्तपुर और नेपाल के नगरपालिकायें · और देखें »

नेपाल के मल्ल राजाओं की सूची

मल्ल वंश ने १२वीं से १८वीं शताब्दी तक नेपाल की नेपालमण्डल पर शासन किया। उस समय केवल इसी क्षेत्र को 'नेपाल मण्डल' कहते थे और इसके निवासियों को 'नेपामि' (नेपाल वा नेवार) कहते थे। १५वीं शताब्दी के अन्तिम समय में काठमाण्डू उपत्यका को तीन भागों में विभक्त कर दिया गया: भक्तपुर (भादगाँव वा ख्वप), काठमाण्डू (कान्तिपुर वा येँदेस) तथा पाटन (ललितपुर वा यल देस)। १७६९ ई में गोरखा शासक पृथ्वी नारायण शाह के आक्रमण के फलस्वरूप मल्ल वंश का अन्त हो गया। .

नई!!: भक्तपुर और नेपाल के मल्ल राजाओं की सूची · और देखें »

नेपाल के हस्पताल

नेपालमे हाल बहुत से प्राइभेट, सामुदायीक तथा सरकारी हस्पताल (नेपाली में अस्पताल काहाजाता है) हे लेकिन इस पृष्ठपर सरकारी, सामुदायीक तथा मिसन हस्पतालोकी नामावली संकलन किया गया है। .

नई!!: भक्तपुर और नेपाल के हस्पताल · और देखें »

बागमती प्रान्त

बागमती अंचल Bagmati Zone नेपाल के मध्यमांचल विकास क्षेत्र का एक अंचल है। नेपालकी राजधानी काठमांडौ इसी अंचल में स्थित है। .

नई!!: भक्तपुर और बागमती प्रान्त · और देखें »

भरत जंगम

भरत जंगम (जन्म: 25 नवम्बर 1947) नेपाली पत्रकार और लेखक हैं। यह मुख्य रूप से इनके किताब कालो सूर्य के कारण जाने जाते हैं। "भ्रष्टाचार विरोधी विज्ञान" के रचयिता हैं, जो मानव के नए परेशानियों पर आधारित है। यह त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमांडू में परीक्षण में है। .

नई!!: भक्तपुर और भरत जंगम · और देखें »

भाद गाउले

भाद गाउले यहाँ निर्देशित करता है.

नई!!: भक्तपुर और भाद गाउले · और देखें »

मैथिली साहित्य

मैथिली मुख्यतः भारत के उत्तर-पूर्व बिहार एवम् नेपाल के तराई क्षेत्र की भाषा है।Yadava, Y. P. (2013).

नई!!: भक्तपुर और मैथिली साहित्य · और देखें »

राय मल्ल

राय मल्ल भक्तपुर (नेपाल) के मल्ल राजवंश के राजा थे जिन्होने १४८२ से १५१९ तक राज किया। उन्होने बक्तपुर में चतुर्वन महाविहार की स्थापना की। श्रेणी:नेपाल का इतिहास श्रेणी:नेपाल के शासक.

नई!!: भक्तपुर और राय मल्ल · और देखें »

जगतसुन्दर मल्ल

जगतसुन्दर मल्ल (माष्टर जगतसुन्दर मल्ल) नेपाल भाषा का पुनर्जागरण काल के नेपालभाषा शिक्षा प्रचारक थे। वेह नेपालभाषा पुनर्जागरण के चार प्रमुख स्तम्भों में से एक है। इन्होने बालबालिकाओं के लिए इसप के कहानियों को नेपालभाषा में अनुवाद करके इसपं दयेकातःगु बाखं नामक पुस्तक प्रकाशित किया। इन्होने भक्तपुर में नेपालभाषा में पठन-पाठन के लिए एक विद्यालय की भी स्थापना की। इनकी मान्यता थी कि बच्चे अपने मातृभाषा में पढें तो ज्ञान आर्जन जल्दी कर सकते है। .

नई!!: भक्तपुर और जगतसुन्दर मल्ल · और देखें »

काठमाण्डौ विश्वविद्यालय

काठमाण्डौ विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन काठमाण्डौ विश्वविद्यालय, नेपाल का स्वायत्त, निजी विश्वविद्यालय है। यह नेपाल का तीसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है और नेपाल के काभ्रेपलांचोक जिला के धुलिखेल में स्थित है। धुलिखेल, काठमाण्डौ से ३० किमी पूर्व में स्थित है। इसकी स्थापना १९९१ में हुई थी। इस विश्वविद्यालय के प्रांगण (कैम्पस) धुलिखेल, पाटन, और भक्तपुर में हैं। इसमें मानविकी, व्यवस्थापन, वाणिज्य, विज्ञान, चिकित्साशास्त्र, इन्जिनियरिङ आदि की शिक्षण होता है। सम्प्रति काठमांडौ विश्वविद्यालय में १५,००० विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। .

नई!!: भक्तपुर और काठमाण्डौ विश्वविद्यालय · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »