लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बेमेतरा

सूची बेमेतरा

बेमेतरा छत्तीसगढ़ का एक शहर हैं, जो दुर्ग जिले से अलग होकर नए जिले के रूप में १४ जनवरी २०१२ को अस्तित्व में आया। यह जिला मूल रूप से अपने उन्हारी उत्पादन के लिए पुरे एशिया में विख्यात हैं। यहाँ चना का अत्यधिक उत्पादन होता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी यह जिला अग्रिणी रहा हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कवि सुरेन्द्र दुबे भी इसी माटी के हैं, इन्टरनेट पर न्यूज़ सर्विस दे रहे अजीत कुमार शर्मा बेमेतरा जिले के पहले अधिमान्य प्राप्त पत्रकार हैं। माता भद्रकाली संस्थान, योगिद्वीप.

7 संबंधों: नवागढ़, परपोड़ी, राष्ट्रीय राजमार्ग १२ए, रविन्द्र चौबे, केयूर भूषण, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ के जिले

नवागढ़

नवागढ़ बेमेतरा जिले में है। पहले यह अवभाजित दुर्ग जिले में था। यह दुर्ग से इसकी दूरी करीब 100 कि०मी० और बेमेतरा से 25 कि०मी० है। यह मुंगेली व बेमेतरा जिले के ठीक मध्य में स्थित है। मंदिरों की नगरी कहा जाने वाला नवागढ़ अपने आप में पुरातात्विक इतिहास संजोए है। कल्चुरी राजाओं के 36 गढ़ों में से एक गढ़ के रूप में नवागढ़ आज भी प्रतिष्टित है। जहाँ राजा के द्वारा निर्माण करायी हुई बावड़ी आज भी बावली पारा में विद्यमान है, जिसमें अत्यधिक पानी होने के कारण लोहे के दरवाजे से बंद कर दिया गया है, जो पहले पुरे नगर में जल का स्रोत हुआ करता था। यहाँ समय-समय पर अनेक प्राचीन अवशेष मिलते हैं, जो इसकी पुरातात्विक महत्त्व को प्रदर्शित करता है। नवागढ़ और उसके आसपास उपजाऊ भूमि है। लेकिन सिंचाई का साधन नहीं होने के कारण कृषि उन्नत नहीं है। श्री शमी गणेश का विश्व का एक मात्र प्रसिद्ध मन्दिर नवागढ़ की शोभा को चार चाँद लगाता है। इस मन्दिर की रचना तांत्रिक विधि द्वारा की गयी है। इसके अतिरिक्त यहाँ पर बहुत प्राचीन तालाब है,यहाँ तालाबो की बहुत संख्या है| .

नई!!: बेमेतरा और नवागढ़ · और देखें »

परपोड़ी

नगर पंचायत परपोड़ी भारत देश के छत्तीसगढ़ राज्य के बेमेतरा जिले में स्थित है। परपोड़ी नगर एक हरा भरा नगर है। 28 मई 2003 को नगर पंचायत का दर्ज़ा मिला। यह राजा परपोड़ी" के नाम से प्रसिद्ध हैं। 14 जनवरी 2012 से पहले यह नगर दुर्ग जिले के अंतर्गत था पर अब यह छत्तीसगढ़ राज्य के नवघोषित 9 जिलो में से एक बेमेतरा जिले में हैं | नए बेमेतरा जिले के अंतिम छोर पर अवस्थित यह नगर जो 5 किलोमीटर के बाद राजनांदगांव जिले की सीमा को छूती हैं। यहाँ के राजा गोंड वंशी थे और 'जमींदार' कहलाने लगे। वास्तव में ये अपने अपने गढ़ के राजा होते थे। नगर का तहसील व विकासखंड "साजा" नगर हैं जो परपोड़ी से 20 किलोमीटर उत्तर में स्थित हैं। .

नई!!: बेमेतरा और परपोड़ी · और देखें »

राष्ट्रीय राजमार्ग १२ए

२८० किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग जबलपुर से निकलकर सिमगा (रायपुर के पास) तक जाता है। इसका रूट जबलपुर - माँडला - चिल्पी - बेमेतरा - सिमगा है। श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग.

नई!!: बेमेतरा और राष्ट्रीय राजमार्ग १२ए · और देखें »

रविन्द्र चौबे

श्री रविन्द्र चौबे (जन्म:२८ मई १९५७) एक भारतीय राजनेता है और दिनांक ५ जनवरी २००९ से 11 दिसंबर 2013 तक विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चुने गए हैं। आप छत्तीसगढ़ राज्य के तीसरे नेता प्रतिपक्ष है और बेमेतरा जिले के साजा धमधा विधानसभा से छत्तीसगढ़ विधानसभा के छाया विधायक भी हैं। कुछ सामान्य जानकारी - जन्मतिथि- 28,May,1957 बच्चे - 2 शिक्षा - B.Sc.,L.L.B. आपका सफर - President, Govt.

नई!!: बेमेतरा और रविन्द्र चौबे · और देखें »

केयूर भूषण

केयूर भूषण (१९२८ -- २०१८) भारत के स्वतन्त्रता सेनानी एवं छत्तीसगढ़ी साहित्यकार थे। भूषण का जन्म १ मार्च १९२८ को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के जांता गांव में हुआ था। उन्होंने महात्मा गांधी के आह्वान पर अंग्रेजी सरकार के विरुद्ध १९४२ के असहयोग आन्दोलन में भाग लिया और गिरफ्तार हुए। उस समय वह रायपुर केन्द्रीय जेल में सबसे कम उम्र के राजनीतिक बंदी थे। भूषण ने वर्ष 1980 से 1990 तक सांसद के रूप में लोकसभा में रायपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2001 में राज्योत्सव के अवसर पर उन्हें पंडित रविशंकर शुक्ल सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया था। .

नई!!: बेमेतरा और केयूर भूषण · और देखें »

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भारत का एक राज्य है। छत्तीसगढ़ राज्य का गठन १ नवम्बर २००० को हुआ था। यह भारत का २६वां राज्य है। भारत में दो क्षेत्र ऐसे हैं जिनका नाम विशेष कारणों से बदल गया - एक तो 'मगध' जो बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण "बिहार" बन गया और दूसरा 'दक्षिण कौशल' जो छत्तीस गढ़ों को अपने में समाहित रखने के कारण "छत्तीसगढ़" बन गया। किन्तु ये दोनों ही क्षेत्र अत्यन्त प्राचीन काल से ही भारत को गौरवान्वित करते रहे हैं। "छत्तीसगढ़" तो वैदिक और पौराणिक काल से ही विभिन्न संस्कृतियों के विकास का केन्द्र रहा है। यहाँ के प्राचीन मन्दिर तथा उनके भग्नावशेष इंगित करते हैं कि यहाँ पर वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध संस्कृतियों का विभिन्न कालों में प्रभाव रहा है। .

नई!!: बेमेतरा और छत्तीसगढ़ · और देखें »

छत्तीसगढ़ के जिले

यह सूची छत्तीसगढ़ के जिलों की है:-.

नई!!: बेमेतरा और छत्तीसगढ़ के जिले · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बेमेतरा जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »