लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बुर्ज ख़लीफ़ा

सूची बुर्ज ख़लीफ़ा

बुर्ज ख़लीफ़ा दुबई में आठ अरब डॉलर की लागत से छह साल में निर्मित ८२८ मीटर ऊँची १६८ मंज़िला दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है (जनवरी, सन् २०१० में)। इसका लोकार्पण ४ जनवरी, २०१० को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ किया गया। इसमें तैराकी का स्थान, खरीदारी की व्यवस्था, दफ़्तर, सिनेमा घर सहित सारी सुविधाएँ मौजूद हैं। इसकी ७६ वीं मंजिल पर एक मस्जिद भी बनायी गयी है। इसे ९६ किलोमीटर दूर से भी साफ़-साफ़ देखा जा सकता है। इसमें लगायी गयी लिफ़्ट दुनिया की सबसे तेज़ चलने वाली लिफ़्ट है। “ऐट द टॉप” नामक एक दरवाज़े के बाहर अवलोकन डेक, 124 वीं मंजिल पर, 5 जनवरी 2010 पर खुला। यह 452 मीटर (1,483 फुट) पर, दुनिया में तीसरे सर्वोच्च अवलोकन डेक और दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा दरवाज़े के बाहर अवलोकन डेक है। .

11 संबंधों: ताइपे १०१, दुबई में सबसे बड़ी इमारतों की सूची, महापरियोजना, मिशन: इम्पॉसिबल - गोस्ट प्रोटोकॉल, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, वोल्टास, इण्डिया टावर, १०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची, २०१०, ४ जनवरी, ७ जनवरी

ताइपे १०१

ताइपे १०१। ताइपे १०१ ताईवान की राजधानी ताइपे में स्थित एक गगनचुंबी अट्टालिका है। यह २००४ से २०१० में बुर्ज ख़लीफ़ा, दुबई के खुलने तक विश्व की सबसे ऊँची ईमारत थी। इसकी कुल ऊँचाई ५०९.२ मीटर यानी आधा किलोमीटर से भी ऊँची है। इस ईमारत में जमीन से ऊपर कुल १०१ तल और ५ तल जमीन से नीचे हैं। यह २००३ में बनकर तैयार हुई थी। .

नई!!: बुर्ज ख़लीफ़ा और ताइपे १०१ · और देखें »

दुबई में सबसे बड़ी इमारतों की सूची

संयुक्त अरब अमीरात की सबसे बड़ा शहर दुबई है जहाँ 911 पूर्ण निर्मित इमारत है। जिसमें से 88 ऐसे इमारत है जो ऊँची है। दुबई की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा है, जो और 209 मंजिला है। .

नई!!: बुर्ज ख़लीफ़ा और दुबई में सबसे बड़ी इमारतों की सूची · और देखें »

महापरियोजना

ऐसी परियोजना को महापरियोजना या मेगाप्रोजेक्ट (megaproject) कहते हैं जिसमें अत्यन्त बड़े स्तर निवेश (investment) करने की जरूरत पड़ती है। प्राय: एक बिलियन अमेरिकी डालर से भी अधिक खर्च वाले परियोजनाओं को महापरियोजना की श्रेणी में रखा जाता है। इन पर जनता का बहुत ध्यान भी आकर्षित होता है क्योंकि इनका आम जनता, पर्यावरण एवं देश की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ने की सम्भावना रहती है। दूसरे शब्दों में महापरियोजना उस पहल (इनिशिएटिव) को कहते हैं जिनमें कुछ भौतिक चीज बनने वाली हो, जो बहुत खर्चीली हो और जो सार्वजनिक हो। पुल, सुरंग, राजमार्ग, रेलपथ, हवाई अड्डे, समुद्री पत्तन, उर्जा संयंत्र, बांध, विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ), तेल एवं प्राकृतिक गैस निकालना, वायु-अन्तरिक्ष परियोजना, अस्त्र-प्रणाली परियोजना आदि महापरियोजना की श्रेणी में आ सकतीं हैं। .

नई!!: बुर्ज ख़लीफ़ा और महापरियोजना · और देखें »

मिशन: इम्पॉसिबल - गोस्ट प्रोटोकॉल

मिशन: इम्पॉसिबल - गोस्ट प्रोटोकॉल (Mission: Impossible – Ghost Protocol) २०११ में बनी अमेरिकी जासूसी फ़िल्म है व ''मिशन इम्पॉसिबल'' फ़िल्म शृंखला की चौथी कड़ी है। इसमें टॉम क्रूज़ मुख्य भूमिका में है जो अपने इथन हंट, एक आईएमएफ़ एजंट का पात्र पुनः निभा रहे है, व इसका निर्देशन ब्रैड बर्ड ने किया है। यह पहली मिशन: इम्पॉसिबल फ़िल्म है जिसका कुछ भाग आईमैक्स कैमरों द्वारा चित्रित किया गया है। फ़िल्म को उत्तरी अमेरिका में पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा १६ दिसम्बर २०११ को सकारात्मक समीक्षा व बॉक्स ऑफिस सफलता के साथ रिलीज़ किया गया। यह इस फ़िल्म शृंखला की अबतक की सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्म है। .

नई!!: बुर्ज ख़लीफ़ा और मिशन: इम्पॉसिबल - गोस्ट प्रोटोकॉल · और देखें »

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी 182 मीटर (597 फीट) ऊँचा गुजरात सरकार द्वारा प्रस्तावित भारत के प्रथम उप प्रधानमन्त्री तथा प्रथम गृहमन्त्री सरदार पटेल का स्मारक है। गुजरात के मुख्यमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2013 को सरदार पटेल के जन्मदिवस के मौके पर इस विशालकाय मूर्ति के निर्माण का शिलान्यास किया। यह स्मारक सरदार सरोवर बांध से 3.2 किमी की दूरी पर साधू बेट नामक स्थान पर है जो कि नर्मदा नदी पर एक टापू है। यह स्थान भारतीय राज्य गुजरात के भरूच के निकट नर्मदा जिले में है। वर्तमान में विश्व की सबसे ऊँची स्टैच्यू या मूर्ती 152 मीटर की चीन में स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध है। उससे कम दुसरी ऊँची मूर्ति भी तथागत बुद्ध की ही है जिसकी उँचाई 120 मीटर है। बुद्ध की यह मूर्ति सन् 2008 में म्याँमार सरकार ने बनवायी थी। और विश्व की तिसरी सबसे ऊँची मूर्ती भी जापान में भगवान बुद्ध की हैं, इस बुद्ध मुर्ती की ऊँचाई 116 मीटर हैं। .

नई!!: बुर्ज ख़लीफ़ा और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी · और देखें »

वोल्टास

वोल्टास लिमिटेड एक इंजीनियरिंग, एयर कंडीशनिंग और प्रशीतन कंपनी है जो मुंबई, भारत में आधारित है। यह हीटिंग, वायु - संचार और वातानुकूलन, प्रशीतन, निर्माण उपकरण, सामग्री हैंडलिंग, जल प्रबंधन, निर्माण प्रबंधन प्रणाली, इनडोर वायु गुणवत्ता और रसायन जैसे क्षेत्रों में उद्योगों के एक व्यापक स्पेक्ट्रम के लिए इंजीनियरिंग समाधान प्रदान करता है। वोल्टास टाटा समूह का हिस्सा है। इसके प्रबंध निदेशक श्री संजय जौहरी है। वोल्टास ने दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आर एम एस क्वीन मैरी २ और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, बुर्ज खलीफा के लिए वातानुकूलन प्रदान की है। वोल्टास के पास वृहद सेवा नेटवर्क है। वोल्टास का हर बड़े शहर में अपना सर्विस सेंटर है। .

नई!!: बुर्ज ख़लीफ़ा और वोल्टास · और देखें »

इण्डिया टावर

भारत टॉवर (India Tower) एक 126 मंज़िला इमारत है जिसका निर्माण मुम्बई में 2010 आरंभ हुआ। निर्माण कार्य को 2011 में रोक दिया गया है। 2016 में निर्माण पुरा होने पर यह दुबई स्थित बुर्ज ख़लीफ़ा के बाद विश्व की दुसरी सबसे उंची इमारत होगी। .

नई!!: बुर्ज ख़लीफ़ा और इण्डिया टावर · और देखें »

१०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची

श्रेणी:गगनचुम्बी इमारतें श्रेणी:सिविल अभियान्त्रिकी.

नई!!: बुर्ज ख़लीफ़ा और १०० या अधिक तलों वाली इमारतों की सूची · और देखें »

२०१०

वर्ष २०१० वर्तमान वर्ष है। यह शुक्रवार को प्रारम्भ हुआ है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष २०१० को अंतराष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इन्हें भी देखें 2010 भारत 2010 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2010 साहित्य संगीत कला 2010 खेल जगत 2010 .

नई!!: बुर्ज ख़लीफ़ा और २०१० · और देखें »

४ जनवरी

४ जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 4थॉ दिन है। साल में अभी और 361 दिन बाकी हैं (लीप वर्ष में 362)। .

नई!!: बुर्ज ख़लीफ़ा और ४ जनवरी · और देखें »

७ जनवरी

7 जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 7वाँ दिन है। साल में अभी और 358 दिन बाकी हैं (लीप वर्ष में 359)। .

नई!!: बुर्ज ख़लीफ़ा और ७ जनवरी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बुर्ज दुबई, बुर्ज खलीफा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »