लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बिचोलिम

सूची बिचोलिम

गोवा में बिचोलिम की अवस्थिति (नारंगी रंग से दर्शाया गया है) बिचोलिम, (कोंकणी: दिवचल, मराठी: डिचोली), भारतीय राज्य गोवा के जिले उत्तर गोवा, का एक शहर और नगर परिषद है। यह बिचोलिम तालुका का मुख्यालय भी है। यह गोवा के पूर्वोत्तर में स्थित है और यह पुर्तगाल की नोवास कोंक्विस्टास (नई विजय) का हिस्सा था। बिचोलिम, गोवा की राजधानी पणजी से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गोवा में यह खनन का गढ़ है। .

5 संबंधों: परनेम, सतारी, जैन धर्म के घटनाक्रम, कासरपल, उत्तर गोवा जिला

परनेम

परनेम, उत्तर गोवा जिले के सबसे उत्तर में स्थित एक तालुक है। इस तालुक का मुख्यालय परनेम (कोंकणी: पेडणे) है जो एक शहर और नगरपालिका है। परनेम पूर्व में बिचोलिम, पश्चिम में अरब सागर, उत्तर में महाराष्ट्र के सावंतवाड़ी तालुक और दक्षिण में बारदेज़ तालुक से घिरा है। .

नई!!: बिचोलिम और परनेम · और देखें »

सतारी

सतारी या सत्तरी (कोंकणी:सत्तरी), भारत के राज्य गोवा के उत्तर गोवा जिले का एक तालुक है। इसका मुख्यालय वलपोई है। इसे गोवा की स्थानीय शराब फेनी की स्थानीय राजधानी भी कहा जाता है। पश्चिमी घाट, सतारी तालुक के पूर्वी भाग की रचना करते हैं। सतारी तालुक का भौगोलिक क्षेत्र 490 वर्गकिमी है, जिसमें से 208 वर्गकिमी क्षेत्र पर महादेई अभयारण्य आच्छादित है। मांडवी नदी तालुक की जीवनरेखा है। सतारी पूर्व में कर्नाटक, पश्चिम में बिचोलिम और पोंडा तालुक, उत्तर में महाराष्ट्र और दक्षिण में संगेम तालुक से घिरा है। .

नई!!: बिचोलिम और सतारी · और देखें »

जैन धर्म के घटनाक्रम

कोई विवरण नहीं।

नई!!: बिचोलिम और जैन धर्म के घटनाक्रम · और देखें »

कासरपल

कासरपल भारत के गोवा राज्य के उत्तर गोवा जिले के बिचोलिम क्षेत्र का एक कस्बा है। यह म्हापसा कस्बे से 14 किमी की दूरी पर स्थित है। इस ग्राम का मूल नाम पल्लिका है जो वर्ष 1436 के एक ताम्र-पत्र शिलालेख पर अंकित है जो गोवा पुरातत्व विभाग के अधिकार में है। इस स्थान को कासरपल के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि यहा के मूल निवासी ताम्रकार थे। इस गाँव को बाद में किसी नागदेव नामक ब्राह्मण ने शेटियों को उपहार-स्वरूप दे दिया था। कासरपल 800 वर्ष पुराने काल्किदेवी मन्दिर का स्थल भी है। इसके अतिरिक्त यहाँ शिवजी और भूमिका देवी के मन्दिर भी हैं। .

नई!!: बिचोलिम और कासरपल · और देखें »

उत्तर गोवा जिला

उत्तर गोवा और इसके तालुकाओं (तहसीलों) को बैंगनी वर्णों से दर्शाया गया है उत्तर गोवा जिला, भारतीय राज्य गोवा के दो जिलों में से एक है। जिले का क्षेत्रफल 1736 किमी² है और यह उत्तर और पूर्व में क्रमश: महाराष्ट्र के जिलों सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर से, दक्षिण में दक्षिण गोवा जिला और पश्चिम में अरब सागर से घिरा है। .

नई!!: बिचोलिम और उत्तर गोवा जिला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »