लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बास्क भाषा

सूची बास्क भाषा

स्पेन और फ़्रान्स के मध्य स्थित बास्क भाषा बोलने वाले प्रान्त। बास्क भाषा (Euskara), उत्तरपूर्वी स्पेन और दक्षिणपश्चिमी फ़्रान्स के मध्य स्थित बास्क देश की भाषा है। बास्क भाषा अन्य यूरोपीय भाषाओं से इस मामले में भिन्न हैं क्योंकि यह हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार से नहीं है और नाही किसी अन्य ज्ञात भाषा परिवार से और इसलिए यह तथाकथित एकल भाषा परिवार की भाषा है। इस भाषा को बोलने वालो की कुल संख्या ८ लाख के लगभग है और इसमें से अधिकतर लोग (७ लाख) बास्क क्षेत्र में रहते हैं जिसमें से भी अधिकतर (५ लाख) स्पेन वाले बास्क क्षेत्र में रहते हैं। शेष बास्क भाषी लोग यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका और आस्ट्रेलिया में रहते हैं। बास्क भाषा बहुत सी बोलियों में विभाजित है जो एक-दूसरे से बहुत भिन्न हैं। एकीकृत बास्क साहित्य १९६० के दशक में निर्मित किया गया था। .

6 संबंधों: नावारा, बास्क प्रदेश, बास्क विकिपीडिया, बिस्के की खाड़ी, भाषा वियोजक, कारक

नावारा

नावारा (Navarra; Nafarroa) स्पेन के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित एक स्वायत्त समुदाय है। स्वायत्त समुदाय स्पेन का सबसे उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग होता है और लगभग भारत के राज्यों के बराबर होता है। यह स्पेन व फ़्रान्स के बास्क समुदाय की पारम्परिक मातृभूमि का भाग है। इसके पड़ोस में स्थित बास्क प्रदेश स्वायत्त समुदाय में भी बास्क लोगों की बहुतायत है। नावारा की राजधानी पाम्प्लोना (Pamplona) है, जिसे बास्क भाषा में इरुन्या (Iruña) के नाम से बुलाया जाता है।, pp.

नई!!: बास्क भाषा और नावारा · और देखें »

बास्क प्रदेश

बास्क प्रदेश (बास्क: Euskadi, इउस्कादी; स्पेनी: País Vasco, पाईज़ वास्को; अंग्रेज़ी: Basque Country) स्पेन के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित एक स्वायत्त समुदाय है। स्वायत्त समुदाय स्पेन का सबसे उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग होता है और लगभग भारत के राज्यों के बराबर होता है। यह स्पेन व फ़्रान्स के बास्क समुदाय की पारम्परिक मातृभूमि का भाग है। इसमें तीन प्रान्त आते हैं: आलवा, बिस्के और गिपुज़कोआ। बास्क प्रदेश की राजधानी वितोरिया-गास्तेईस (Vitoria-Gasteiz) है - 'वितोरिया' इस शहर का स्पेनी नाम है जबकि 'गास्तेईस' इसका बास्क भाषा में नाम है।, pp.

नई!!: बास्क भाषा और बास्क प्रदेश · और देखें »

बास्क विकिपीडिया

बास्क विकिपीडिया विकिपीडिया का बास्क अवतरण है। श्रेणी:विकिपीडिया के अवतरण.

नई!!: बास्क भाषा और बास्क विकिपीडिया · और देखें »

बिस्के की खाड़ी

बिस्के की खाड़ी या बिस्काई खाड़ी पूर्वोत्तरी अन्ध महासागर की एक खाड़ी है जो केल्टिक सागर से दक्षिण में स्थित है। यह फ़्रान्स और स्पेन के पश्चिमी छोर के कुछ भाग के साथ सटी हुई है। इसका नाम शायद स्पेन के बास्क प्रदेश व पड़ोस के फ़्रान्स के क्षेत्रों में बोली जाने वाली बास्क भाषा से लिया गया है और 'दो बंदरगाहों वाली खाड़ी' का अर्थ रखता है।, pp.

नई!!: बास्क भाषा और बिस्के की खाड़ी · और देखें »

भाषा वियोजक

भाषा वियोजक (language isolate) ऐसी प्राकृतिक भाषा है जिसका किसी भी अन्य भाषा से कोई जातीय सम्बन्ध न हो, यानि जो अपने भाषा परिवार में बिलकुल अकेली हो और जिसका किसी भी अन्य भाषा के साथ कोई सांझी पूर्वज भाषा न हो। यूरोप की बास्क भाषा और एशिया की कोरियाई भाषा इसके उदाहरण हैं। भारत में जम्मू और कश्मीर की बुरुशस्की भाषा और मध्य प्रदेश की निहाली भाषा दोनों ही भाषा वियोजक हैं। .

नई!!: बास्क भाषा और भाषा वियोजक · और देखें »

कारक

व्याकरण के सन्दर्भ में, किसी वाक्य, मुहावरा या वाक्यांश में संज्ञा या सर्वनाम का क्रिया के साथ सम्बन्ध कारक कहलाता है। अर्थात् व्याकरण में संज्ञा या सर्वनाम शब्द की वह अवस्था जिसके द्वारा वाक्य में उसका क्रिया के साथ संबंध प्रकट होता है उसे कारक कहते हैं। । कारक यह इंगित करता है कि वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम का काम क्या है। कारक कई रूपों में देखने को मिलता है-.

नई!!: बास्क भाषा और कारक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »