लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बलूचिस्तान मुक्ति सेना

सूची बलूचिस्तान मुक्ति सेना

पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान में सक्रिय एक गोरीला संगठन जो बलूचिस्तान के अलगाव के एजेंडे पर काम कर रही है। अपने निवास से ही यह बलूचिस्तान में गैस लाइनें उड़ाने, सेना और पुलिस पर हमले और गैर स्थानीय लोगों पर हमले में शामिल रही है। पाकिस्तान सरकार के अनुसार आतंकवादी संगठन के दांडी हिन्दुस्तान से जा मिलते हैं। मीर बालाच मेरी इसका पहला कमांडर था जो वर्ष २००८ में अफ़ग़ानिस्तान में गठबंधन वायुसेना के हमले में मारा गया। .

4 संबंधों: पाकिस्तान के विघटनकारी आन्दोलन, बलूचिस्तान संघर्ष, लश्कर-ए-बलोचिस्तान, 2016 क्वेटा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर हमला

पाकिस्तान के विघटनकारी आन्दोलन

बलोचिस्तान का ध्वज पश्तूनिस्तान का ध्वज सिन्धुदेश का ध्वज बहुत दिनों से पाकिस्तान में अनेकों विघटनकारी आन्दोलन चल रहे हैं। वहाँ जातीय समूहों पर आधारित अनेक दल मौजूद हैं जिनमें से जीयै सिंध क़ौमी महाज़ (JSQM), जीयै सिंध मुत्ताहिदा महाज़ (JSMM) तथा बलूचिस्तान मुक्ति सेना (BLF) प्रमुख हैं। .

नई!!: बलूचिस्तान मुक्ति सेना और पाकिस्तान के विघटनकारी आन्दोलन · और देखें »

बलूचिस्तान संघर्ष

पाकिस्तान के मुख्य जातीय समूह: बलूच (गुलाबी), पंजाबी (भूरा), पश्तून (हरा), सिन्धी (हरा) बलूचिस्तान संघर्ष, दक्षिण-पश्चिम एशिया के बलूचिस्तान क्षेत्र में जारी एक संघर्ष है जो बलूच राष्ट्रवादियों एवम पाकिस्तान एवं ईरान की सरकारों के बीच चल रहा है। बलूचिस्तान क्षेत्र के अन्तर्गत पाकिस्तान का 'बलूचिस्तान' नामक दक्षिण-पश्चिमी प्रान्त, दक्षिणी-पूर्वी ईरान का सिस्तान-बलूचिस्तान प्रान्त, और दक्षिणी अफगानिस्तान का बलूचिस्तान क्षेत्र आते हैं। .

नई!!: बलूचिस्तान मुक्ति सेना और बलूचिस्तान संघर्ष · और देखें »

लश्कर-ए-बलोचिस्तान

लश्कर-ए-बलोचिस्तान (या LeB), पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रान्त में सक्रिय एक राष्ट्रवादी समूह है जो बलोचिस्तान की आजादी के लिये संघर्ष कर रहा है। यह समूह २०१२ में प्रकाश में आया जब इसने लाहौर, कराची एवं क्वेटा में हुए अनेकों बम धमाकों की जिम्मेदारी ली। .

नई!!: बलूचिस्तान मुक्ति सेना और लश्कर-ए-बलोचिस्तान · और देखें »

2016 क्वेटा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर हमला

क्वेटा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर हमला, 24 अक्टूबर 2016 को क्वेटा के शरयब रोड स्थित पुलिस ट्रेेनिंग सेंटर में रात को हुए एक आत्मघाती हमला था। इस दौरान तीन आत्मघाती हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंंग की। आतंकी हमले में 60 कैडेट्स की मौत हो गई और 100 से ज्यादा कैडेट्स घायल हो गए। तीनों आत्मघाती हमलावरों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। पुलिस के अनुसार पांच से छह बंदूकधारियों ने इस हमले को अंजाम दिया जिसमें विस्फोटक सामग्री का भी इस्तेमाल किया गया था। हमले के समय मौजूद चश्मदीदों के अनुसार वे आतंकी आपस में अफगानी में बात कर रहे थे।पाकिस्तान पर इस साल का यह तीसरा सबसे बड़ा आतंकी हमला है। इससे पहले 27 मार्च को गुलशन-ए-इकबाल पार्क पर हुए फिदायीन हमले में कम से कम 74 लोगों की मौत हुई थी। 338 घायल हुए थे तथा इसी साल अगस्त में क्वेटा के सिविल हॉस्पिटल पर फिदायीन हमला हुआ था, जिसमें 73 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर वकील थे। .

नई!!: बलूचिस्तान मुक्ति सेना और 2016 क्वेटा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर हमला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बलूच लिबरेशन आर्मी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »