लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बरेली की बर्फी

सूची बरेली की बर्फी

बरेली की बर्फी २०१७ की एक हिंदी रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म है। अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में आयुष्मान खुराना, कृति सैनॉन और राजकुमार राव मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म की कहानी नितेश तिवारी और श्रेयस जैन ने लिखी है, और यह निकोलस बैरौ के फ्रेंच उपन्यास "द इंग्रेडिएंट्स ऑफ़ लव" पर आधारित है। फ़िल्म की कहानी बरेली में रहने वाली बिट्टी (सैनॉन) के इर्द गिर्द घूमती है, जिसके जीवन में लेखक प्रीतम विद्रोही (राव) की एक किताब पढ़ने के बाद बड़ा बदलाव आता है, और फिर विद्रोही से मिलने की कोशिश में उसकी मुलाकात पुस्तक के प्रकाशक चिराग दुबे (खुराना) से होती है, जो उस पुस्तक का वास्तविक लेखक है। बरेली की बर्फी १८ अगस्त २०१७ को दुनिया भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक समीक्षाएं प्राप्त हुई, विशेष रूप से राजकुमार राव के अभिनय की काफी प्रशंसा की गई। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता मिली; लगभग २० करोड़ रुपये के बजट पर बनी इस फ़िल्म ने ५८.७५ करोड़ रुपये का व्यापार किया। फ़िल्म के संगीत को भी काफी पसन्द किया गया। इस फिल्म को ६३वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में आठ नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से राव ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का और सीमा भार्गव ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता भी था। .

2 संबंधों: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कार के हिस्से के रूप में फिल्मफेयर द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह किसी पुरुष पार्श्व गायक को दिया जाता है जिसने फिल्म गीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यद्यपि पुरस्कार समारोह की स्थापना 1954 में हुई थी लेकिन 1959 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी शुरू की गई थी। यह पुरस्कार 1967 तक पुरुष और माहिला गायक दोनों के लिए शुरू में एक ही था। इस श्रेणी को अगले वर्ष विभाजित किया गया था और जब से पुरुष और महिला गायक को अलग पुरस्कार से प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: बरेली की बर्फी और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: बरेली की बर्फी और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »