लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बनवासी

सूची बनवासी

बनवासी (ಬನವಾಸಿ) कर्नाटक राज्य के उत्तर कन्नड़ जिला में एक मंदिरों वाला कस्बा है। इसकी सीमा शिवमोगा जिला से लगती है। .

9 संबंधों: चुटु राजवंश, त्रिपुरान्तकेश्वर मन्दिर, भारत में पर्यटन, मयूरशर्मा, हलसी, हव्यक, हंगल, कर्नाटक, कर्नाटक/आलेख

चुटु राजवंश

चुटु वंश के शासकों ने दक्षिण भारत के कुछ भागों पर ईसा पूर्व पहली शताब्दी से लेकर तीसरी शताब्दी (ईसा पश्चात) तक शासन किया। उनकी राजधानी वर्तमान कर्नाटक के उत्तर कन्नड जिले के बनवासी में थी। अशोक के शिलालेखों को छोड़ दें तो चुटु शासकों के शिलालेख ही कर्नाटक से प्राप्त सबसे प्राचीन शिलालेख हैं।, George Mark Moraes, pp.

नई!!: बनवासी और चुटु राजवंश · और देखें »

त्रिपुरान्तकेश्वर मन्दिर

श्री त्रिपुरान्तकेश्वर महादेव मन्दिर का प्रवेश द्वार त्रिपुरान्तकेश्वर मन्दिर भारत के कर्नाटक राज्य का एक सुप्रसिद्ध देवालय है। भगवान त्रिपुरान्तक (शिव) को समर्पित यह मन्दिर शिवमोग्गा जिले के बल्लिगावी गाँव में स्थित है। इस प्राचीन मन्दिर का निर्माण सन् १०७० में पश्चिमी चालुक्य वंश के राजाओं ने कराया था। वर्त्तमान काल में यह मन्दिर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। मन्दिर की बाहरी दीवारों पर दुर्लभ कामुक मूर्तियाँ हैं। आकर में अत्यन्त लघु होने के कारण इन मूर्तियों को केवल पास से देखा जा सकता है। मन्दिर में कई अन्य प्रतिमाएँ भी हैं, जैसे की नाग, ब्रह्मा, शिव, विष्णु, होयसल राजा आदि। परिसर में एक अत्यन्त दुर्लभ स्तम्भ है, जिसमें दो सिर वाले गज-भक्षक पक्षी "गंड भेरुण्ड" को दर्शया गया है। इस स्तम्भ का निर्माण बनवासी के कदम्बवंशीय राजा श्री चामुण्डाराय द्वारा कराया गया था। कहा जाता है कि खेतों को नष्ट करने वाले हाथियों को डराकर भगाना इस स्तम्भ का उद्देश्य था। .

नई!!: बनवासी और त्रिपुरान्तकेश्वर मन्दिर · और देखें »

भारत में पर्यटन

हर साल, 3 मिलियन से अधिक पर्यटक आगरा में ताज महल देखने आते हैं। भारत में पर्यटन सबसे बड़ा सेवा उद्योग है, जहां इसका राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 6.23% और भारत के कुल रोज़गार में 8.78% योगदान है। भारत में वार्षिक तौर पर 5 मिलियन विदेशी पर्यटकों का आगमन और 562 मिलियन घरेलू पर्यटकों द्वारा भ्रमण परिलक्षित होता है। 2008 में भारत के पर्यटन उद्योग ने लगभग US$100 बिलियन जनित किया और 2018 तक 9.4% की वार्षिक वृद्धि दर के साथ, इसके US$275.5 बिलियन तक बढ़ने की उम्मीद है। भारत में पर्यटन के विकास और उसे बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय नोडल एजेंसी है और "अतुल्य भारत" अभियान की देख-रेख करता है। विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद के अनुसार, भारत, सर्वाधिक 10 वर्षीय विकास क्षमता के साथ, 2009-2018 से पर्यटन का आकर्षण केंद्र बन जाएगा.

नई!!: बनवासी और भारत में पर्यटन · और देखें »

मयूरशर्मा

तालगुण्ड स्तंभ मयूरशर्मा के जीवन की झलक दिखाता है। मयूरशर्मा (ಮಯೂರಶರ್ಮ) (या मयूरशर्मन, मयूरवर्मा) (३४५ - ३६५ ई०) कर्नाटक के आधुनिक शिमोगा जिला के तालगुण्डा का एक ब्राह्मण पंडित था। इसने बनवासी के कदंब वंश की स्थापना की थी। यह वंश ही था जिसने सबसे पहले आधुनिक कर्न्टक की भुमि पर राज्य किया था।Kamath (2001), p30Moraes (1931), pp9-10 इसने अपना नाम मयूरवर्मन कर लिया था, जिससे वह ब्राह्मण से क्षत्रिय लगे। इस वंश के शसन पूर्व कर्नाटक भुमि पर बाहर का शसन था और तब इस वंश ने स्वतंत्र राज्य बसाया और स्थानीय भाषा कन्नड़ को राजभाशा के रूप में अपनाया। कन्नड़ भाशा के प्राचीनतम शिलालेख व अभिलेख इसी वंश के मिलते हैं।Ramesh (1984), p2, pp10-11 .

नई!!: बनवासी और मयूरशर्मा · और देखें »

हलसी

हलसी (कन्नड़ ಹಳಸಿ) जिसे हालसी या हालशी भी कहते हैं, उत्तरी कर्नाटक के बेलगाम जिला के खानपुर ताल्लुक का का एक शहर है। यह खानापुर से १४ कि.मी और कित्तूर से २५ कि.मी दूर है। यह कदंब वंश की राजधानी रहा है। इस कारण यहां अनेक ऐतिहासिक स्मारक एवं इमारतें हैं। हलसी की पृष्ठभूमि पश्चिमी घाट के हरे-भरे वनों से भरी है। यहाम एक वृहत भूवाराह मंदिर भी है इस मंदिर में भगवान नृसिंह, वाराह, नारायण और सूर्य की बड़ी मूर्तियां स्थापित हैं। इसके अलावा यहां अगोकामेश्वर, हाटकेश्वर, कपिलेश्वर, स्वामेश्वर, आदि भी मंदिर हैं। Image:Halasi_1.jpg Image:Halasi_2.jpg Image:Halasi_3.jpg Image:Halasi_4.jpg Image:Halasi_5.jpg Image:Halasi_6.jpg Image:Halasi_7.jpg Image:Halasi_8.jpg Image:Halasi_9.jpg Image:Halasi_2.jpg Image:Halasi_11.jpg Image:Halasi_12.jpg Image:Halasi_13.jpg Image:Halasi_14.jpg Image:Halasi_15.jpg .

नई!!: बनवासी और हलसी · और देखें »

हव्यक

हव्यक ब्राह्मण हिन्दु पंच द्राविड वैदिक ब्राह्मणों में एक है। इन्हे "हवीका", "हैगा" तथा "हवीगा" नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान में अधिकांश हव्यक भारत का कर्नाटक राज्य के निवासी हैं। हव्यक, आदि शंकराचार्य द्वारा प्रतिपादित अद्वैत दर्शन को मान्ते हैं। .

नई!!: बनवासी और हव्यक · और देखें »

हंगल

हंगल कर्नाटक के हवेरी जिला स्थित एक कस्बा है। यह हुबली-धारवाड़ से ७५ कि.मी दूर धर्मा नदी के तट पर स्थित एक ऐतिहासिक अवशेष वाला स्थल है। यहां अनेक मंदिर हैं। इसे महाभारत काल में विराटनगर कह जाता था। .

नई!!: बनवासी और हंगल · और देखें »

कर्नाटक

कर्नाटक, जिसे कर्णाटक भी कहते हैं, दक्षिण भारत का एक राज्य है। इस राज्य का गठन १ नवंबर, १९५६ को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था। पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। १९७३ में पुनर्नामकरण कर इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया। इसकी सीमाएं पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोआ, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिल नाडु एवं दक्षिण में केरल से लगती हैं। इसका कुल क्षेत्रफल ७४,१२२ वर्ग मील (१,९१,९७६ कि॰मी॰²) है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का ५.८३% है। २९ जिलों के साथ यह राज्य आठवां सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की आधिकारिक और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है कन्नड़। कर्नाटक शब्द के उद्गम के कई व्याख्याओं में से सर्वाधिक स्वीकृत व्याख्या यह है कि कर्नाटक शब्द का उद्गम कन्नड़ शब्द करु, अर्थात काली या ऊंची और नाडु अर्थात भूमि या प्रदेश या क्षेत्र से आया है, जिसके संयोजन करुनाडु का पूरा अर्थ हुआ काली भूमि या ऊंचा प्रदेश। काला शब्द यहां के बयालुसीम क्षेत्र की काली मिट्टी से आया है और ऊंचा यानि दक्कन के पठारी भूमि से आया है। ब्रिटिश राज में यहां के लिये कार्नेटिक शब्द का प्रयोग किया जाता था, जो कृष्णा नदी के दक्षिणी ओर की प्रायद्वीपीय भूमि के लिये प्रयुक्त है और मूलतः कर्नाटक शब्द का अपभ्रंश है। प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास देखें तो कर्नाटक क्षेत्र कई बड़े शक्तिशाली साम्राज्यों का क्षेत्र रहा है। इन साम्राज्यों के दरबारों के विचारक, दार्शनिक और भाट व कवियों के सामाजिक, साहित्यिक व धार्मिक संरक्षण में आज का कर्नाटक उपजा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत के दोनों ही रूपों, कर्नाटक संगीत और हिन्दुस्तानी संगीत को इस राज्य का महत्त्वपूर्ण योगदान मिला है। आधुनिक युग के कन्नड़ लेखकों को सर्वाधिक ज्ञानपीठ सम्मान मिले हैं। राज्य की राजधानी बंगलुरु शहर है, जो भारत में हो रही त्वरित आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी का अग्रणी योगदानकर्त्ता है। .

नई!!: बनवासी और कर्नाटक · और देखें »

कर्नाटक/आलेख

कर्नाटक (उच्चारण), जिसे कर्णाटक भी कहते हैं, दक्षिण भारत का एक राज्य है। इस राज्य का सृजन १ नवंबर, १९५६ को राज्य पुनर्संगठन अधिनियम के अधीन किया गया था। मूलतः यह मैसूर राज्य कहलाता था और १९७३ में इसे पुनर्नामकरण कर कर्नाटक नाम मिला था। कर्नाटक की सीमाएं पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोआ, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिल नाडु एवं दक्षिण में केरल से लगती हैं। राज्य का कुल क्षेत्रफल ७४,१२२ वर्ग मील (१,९१,९७६ कि॰मी॰²) है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का ५.८३% है। यह राज्य आठवां सबसे बड़ा राज्य है और इसमें २९ जिले हैं। राज्य की आधिकारिक और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है कन्नड़। हालांकि कर्नाटक शब्द के उद्गम के कई सन्दर्भ हैं, फिर भी उनमें से सर्वाधिक स्वीकार्य तथ्य है कि कर्नाटक शब्द का उद्गम कन्नड़ शब्द करु, अर्थात काली या ऊंची और नाडु अर्थात भूमि या प्रदेश या क्षेत्र से आया है, जिसके संयोजन करुनाडु का पूरा अर्थ हुआ काली भूमि या ऊंचा प्रदेश। काला शब्द यहां के बयालुसीम क्षेत्र की काली मिट्टी से आया है और ऊंचा यानि दक्खन के पठारी भूमि से आया है। ब्रिटिश राज में यहां के लिये कार्नेटिक शब्द प्रयोग किया गया है, जो कृष्णा नदी के दक्षिणी ओर की प्रायद्वीपीय भूमि के लिये प्रयोग किया गया है और कर्नाटक शब्द का अपभ्रंश है। प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास देखें तो कर्नाटक क्षेत्र कई बड़े शक्तिशाली साम्राज्यों का क्षेत्र रहा है। इन याज्यों के दरबारों के विचारक, दार्शनिक और भाट व कवियों के सामाजिक, साहित्यिक व धार्मिक संरक्षण में आज का कर्नाटक उपजा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत के दोनों ही रूपों, कर्नाटक संगीत और हिन्दुस्तानी संगीत को इस राज्य का महत्त्वपूर्ण योगदान मिला है। आधुनिक युग के कन्नड़ लेखकों को सर्वाधिक ज्ञानपीठ सम्मान मिले हैं। राज्य की राजधानी बंगलुरु शहर है, जो भारत में हो रही त्वरित आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी का अग्रणी योगदानकर्त्ता है। .

नई!!: बनवासी और कर्नाटक/आलेख · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बनवसी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »