लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बकरा

सूची बकरा

सामान्य रूप से कहा जाए तो बकरा शब्द चार पैरों वाले जानवर है जो एक पालतू पशु है। यह नर बकरी के लिए उपयोग होने वाला शब्द है। विभिन्न धर्मों में कुछ धार्मिक कार्यों को पूरा करने के लिए बकरे की बलि दी जाती है। बलि देने से पहले बकरे को खुब चराया जाता है और खुब सजाया जाता है। यदि बकरा सोचता है तो वह केवल यह ही सोचेगा कि आज केवल उसका ही दिन है। लेकिन सच्चाई यह होती है कि वह उसका अन्तिम दिन है और कोई अपने स्वार्थ के लिए यह सब कर रहा है। अतः इससे सम्बन्धित एक कहावत प्रचलित है -"बलि का बकरा"। सामान्यतः कहावत का उपयोग वाक्य में ज्यों का त्यों होता है लेकिन सुविधा के रूप में किसी मानस को बकरा कहने का अर्थ बलि के बकरे से ही होता है। .

8 संबंधों: तीर्थंकर, भारत के पशुपक्षियों की बहुभाषीय सूची, भारत की संस्कृति, भूमध्य सागर के आईबीरियाई बेसन की प्रसिद्ध पत्थर की कला, यूनानी धर्म, जैन धर्म के तीर्थंकर, आयुर्वेद का इतिहास, कुन्थुनाथ

तीर्थंकर

जैन धर्म में तीर्थंकर (अरिहंत, जिनेन्द्र) उन २४ व्यक्तियों के लिए प्रयोग किया जाता है, जो स्वयं तप के माध्यम से आत्मज्ञान (केवल ज्ञान) प्राप्त करते है। जो संसार सागर से पार लगाने वाले तीर्थ की रचना करते है, वह तीर्थंकर कहलाते हैं। तीर्थंकर वह व्यक्ति हैं जिन्होनें पूरी तरह से क्रोध, अभिमान, छल, इच्छा, आदि पर विजय प्राप्त की हो)। तीर्थंकर को इस नाम से कहा जाता है क्योंकि वे "तीर्थ" (पायाब), एक जैन समुदाय के संस्थापक हैं, जो "पायाब" के रूप में "मानव कष्ट की नदी" को पार कराता है। .

नई!!: बकरा और तीर्थंकर · और देखें »

भारत के पशुपक्षियों की बहुभाषीय सूची

भारत के पशुपक्षियों के नाम अलग-अलग भारतीय भाषाओं में भिन्न-भिन्न हैं। .

नई!!: बकरा और भारत के पशुपक्षियों की बहुभाषीय सूची · और देखें »

भारत की संस्कृति

कृष्णा के रूप में नृत्य करते है भारत उपमहाद्वीप की क्षेत्रीय सांस्कृतिक सीमाओं और क्षेत्रों की स्थिरता और ऐतिहासिक स्थायित्व को प्रदर्शित करता हुआ मानचित्र भारत की संस्कृति बहुआयामी है जिसमें भारत का महान इतिहास, विलक्षण भूगोल और सिन्धु घाटी की सभ्यता के दौरान बनी और आगे चलकर वैदिक युग में विकसित हुई, बौद्ध धर्म एवं स्वर्ण युग की शुरुआत और उसके अस्तगमन के साथ फली-फूली अपनी खुद की प्राचीन विरासत शामिल हैं। इसके साथ ही पड़ोसी देशों के रिवाज़, परम्पराओं और विचारों का भी इसमें समावेश है। पिछली पाँच सहस्राब्दियों से अधिक समय से भारत के रीति-रिवाज़, भाषाएँ, प्रथाएँ और परंपराएँ इसके एक-दूसरे से परस्पर संबंधों में महान विविधताओं का एक अद्वितीय उदाहरण देती हैं। भारत कई धार्मिक प्रणालियों, जैसे कि हिन्दू धर्म, जैन धर्म, बौद्ध धर्म और सिख धर्म जैसे धर्मों का जनक है। इस मिश्रण से भारत में उत्पन्न हुए विभिन्न धर्म और परम्पराओं ने विश्व के अलग-अलग हिस्सों को भी बहुत प्रभावित किया है। .

नई!!: बकरा और भारत की संस्कृति · और देखें »

भूमध्य सागर के आईबीरियाई बेसन की प्रसिद्ध पत्थर की कला

भूमध्य सागर के आईबीरियाई बेसन की प्रसिद्ध पत्थर की कला स्पेन में भूमध्य सागर के आईबीरियाई बेसन के पास 700 से अधिक स्थलों जिन्हें सामूहिक रूप से लेवनटाइन कला कहा जाता है, सबको मिलाकर यूनेस्को के ज़रिए एक विश्व धरोहर स्थल के रूप में 1998 में घोषित किया गया था। यह सभी स्थल स्पेन के पूर्वी हिस्से में आते हैं और यहाँ पर पत्थर की कला पाई जाती है जो शुरू के पत्थर के दौर से या शायद बाद के पत्थर के दौर से सम्बंधित है। इस कला में कुछ छोटे से चित्रित इंसानों और जानवरों के चित्र हैं जो बहुत ही आगे के दौर की तकनीक से बने थे और आज भी वह बाक़ी हैं। यह कई बातों के लिए उल्लेखनीय है जिसमें शायद सबसे ज़्यादा इलाक़े तक फैले कला के स्थल शामिल हैं। हालांकि नाम भूमध्य सागर से सम्बंधित है, मगर कुछ स्थल सागर के पास होने के बावजूद भी अधिकतर सागर से दूर आरागोन और कास्तिले-ला मानचा में हैं। इसे अक्सर लेवनटाइन कला कहा जाता है जो मध्य स्पेन से होने का संकेत है न कि लेवान्त क्षेत्र में होने का संकेत है। .

नई!!: बकरा और भूमध्य सागर के आईबीरियाई बेसन की प्रसिद्ध पत्थर की कला · और देखें »

यूनानी धर्म

प्राचीन यूनानी धर्म (अथवा प्राचीन ग्रीक धर्म) प्राचीन यूनान (ग्रीस) देश का सबसे मुख्य- और राजधर्म था। ये एक मूर्तिपूजक और बहुदेवतावादी धर्म था। इसमें एक अदृश्य ईश्वर की अवधारणा नहीं थी। ईसाई धर्म के राजधर्म बनने के बाद ईसाइयों ने इसपर प्रतिबंध लगा दिया और इसके देवी-देवताओं को शैतान करार दिया। इसके बाद ये लुप्त हो गया। ग्रीक पौराणिक कथाएं, उन प्राचीन यूनानियों, उनके देवताओं, नायकों, दुनिया की प्रकृति, अनुष्ठान प्रथाओं के महत्व के विषय में संबंधित मिथकों और किंवदंतियों का आधार हैं। वे प्राचीन ग्रीस में धर्म का एक हिस्सा थीं आधुनिक विद्वानों ने इन मिथकों का अध्ययन कर प्राचीन ग्रीस, इसकी सभ्यता की धार्मिक और राजनीतिक संस्थाओं पर प्रकाश डाला है और लाभ मिथक बनाने की प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। ग्रीक पौराणिक कथाएं कथा रूप मे भारी मात्रा में संग्रहीत हैं। इनका बड़ा संग्रह परोक्ष रूप मे फूलदानओं पर उकेरी कला कृतियों के रूप में, भित्तिचित्रों कि द्वारा दुनिया कि उत्पत्ति के विवरणओं, जीवन और देवताओं, देवी, नायकों, नायिकाओं और पौराणिक प्राणियों की एक विस्तृत विविधता के रोमांच की व्याख्या करने का प्रयास करतए है। इन कथनकों को शुरू में एक मौखिक काव्य परंपरा में फैलाया गया, आज ग्रीक मिथकों को ग्रीक साहित्य से मुख्य रूप से जाना जाता है। Iliad और ओडिसी दो महाकाव्य, प्राचीनतम ज्ञात यूनानी साहित्यिक स्रोत, ट्रोजन युद्ध के आसपास की घटनाओं पर ध्यान केंद्रित हैं। होमर के समकालीन हेसियड, Theogony के आक्ख्यान दुनिया की उत्पत्ति, दिव्य शासकों व उनके उत्तराधिका्रियों के, मानव युगों के बारे में मानवीय संकट के भययोग्य उद्गम और बलि प्रथाओं केविषय मे जानकारी देते हैं। मिथक होमेर के भजनों में भी संरक्षित हैं, इस काल के काव्य खण्डों में, गेय कविताओं में, पांचवीं शताब्दी ई.पू.

नई!!: बकरा और यूनानी धर्म · और देखें »

जैन धर्म के तीर्थंकर

श्रेणी:जैन धर्म श्रेणी:जैन तीर्थंकर श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: बकरा और जैन धर्म के तीर्थंकर · और देखें »

आयुर्वेद का इतिहास

पुरातत्ववेत्ताओं के अनुसार संचार की प्राचीनतम् पुस्तक ऋग्वेद है। विभिन्न विद्वानों ने इसका रचना काल ईसा के ३,००० से ५०,००० वर्ष पूर्व तक का माना है। इस संहिता में भी आयुर्वेद के अतिमहत्त्व के सिद्धान्त यत्र-तत्र विकीर्ण है। चरक, सुश्रुत, काश्यप आदि मान्य ग्रन्थ आयुर्वेद को अथर्ववेद का उपवेद मानते हैं। इससे आयुर्वेद की प्राचीनता सिद्ध होती है। अतः हम कह सकते हैं कि आयुर्वेद की रचनाकाल ईसा पूर्व ३,००० से ५०,००० वर्ष पहले यानि सृष्टि की उत्पत्ति के आस-पास या साथ का ही है। इस शास्त्र के आदि आचार्य अश्विनीकुमार माने जाते हैं जिन्होने दक्ष प्रजापति के धड़ में बकरे का सिर जोड़ा था। अश्विनी कुमारों से इंद्र ने यह विद्या प्राप्त की। इंद्र ने धन्वंतरि को सिखाया। काशी के राजा दिवोदास धन्वंतरि के अवतार कहे गए हैं। उनसे जाकर सुश्रुत ने आयुर्वेद पढ़ा। अत्रि और भारद्वाज भी इस शास्त्र के प्रवर्तक माने जाते हैं। आय़ुर्वेद के आचार्य ये हैं— अश्विनीकुमार, धन्वंतरि, दिवोदास (काशिराज), नकुल, सहदेव, अर्कि, च्यवन, जनक, बुध, जावाल, जाजलि, पैल, करथ, अगस्त, अत्रि तथा उनके छः शिष्य (अग्निवेश, भेड़, जातूकर्ण, पराशर, सीरपाणि हारीत), सुश्रुत और चरक। .

नई!!: बकरा और आयुर्वेद का इतिहास · और देखें »

कुन्थुनाथ

कुन्थुनाथ जी जैनधर्म के सत्रहवें तीर्थंकर हैं। इनका जन्म हस्तिनापुर में हुआ था। पिता का नाम शूरसेन (सूर्य) और माता का नाम श्रीकांता (श्री देवी) था। बिहार में पारसनाथ पर्वत के सम्मेद शिखर पर इन्होंने मोक्ष प्राप्त किया। .

नई!!: बकरा और कुन्थुनाथ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »