लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फेहंद्वीप

सूची फेहंद्वीप

फेहंद्वीप फेहन्द्वीप या चागोस (Chagos Archipelago) हिंद महासागर के केन्द्रीय भाग में स्थित सात एटोलों (मूँगे के द्वीपों के समूह) का एक गुट है। इसके सात एटोलों में कुल मिलाकर 60 से अधिक द्वीप हैं। चागोस द्वीपसमूह मालदीव से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण में है। यह द्वीप चागोस-लक्षद्वीप शृंखला के सबसे दक्षिण हिस्से पर स्थित है, जो कि भारत के लक्षद्वीप संघीय-क्षेत्र से चागोस तक चलने वाले समुद्री पर्वतों की एक शृंखला है। मॉरीशस चागोस द्वीपसमूह को अपना हिस्सा मानता है लेकिन इसपर ब्रिटेन का क़ब्ज़ा है और उसने ज़बरदस्ती सभी निवासियों को हटाकर इसे 1967 में संयुक्त राज्य अमेरिका को एक सैन्य अड्डा बनाने के लिये किराए पर दे दिया। विवाद जारी है। द्वीपसमूह का मुख्य द्वीप डिएगो गारसिया है और उसपर एक महत्वपूर्ण अमेरिकी फ़ौजी अड्डा है। .

1 संबंध: डिएगो गार्सिया

डिएगो गार्सिया

डिएगो गार्सिया एक उष्णकटिबंधीय, पदचिह्न-आकार का मूंगे का प्रवालद्वीप (एटोल) है जो भूमध्य रेखा के दक्षिण में मध्य हिंद महासागर में सात डिग्री, छब्बीस मिनट दक्षिण अक्षांश (भूमध्य रेखा के दक्षिण में) पर स्थित है। यह ब्रिटिश हिंद महासागरीय क्षेत्र का हिस्सा है और इसकी अवस्थिति 72°23' पूर्व देशांतर में है। यह एटोल अफ्रीकी तट के लगभग पूर्व में और भारत के दक्षिण सिरे से दक्षिण में है (चित्र 2.3).

नई!!: फेहंद्वीप और डिएगो गार्सिया · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

छागोस द्वीप

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »