लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ़ॉस्फ़ीन

सूची फ़ॉस्फ़ीन

फ़ॉस्फ़ीन (Phosphine; IUPAC नाम: फॉस्फेन / phosphane) फास्फोरस का एक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र PH3 है। यह रंगहीन, ज्वलनशील एवं विषैली गैस है। शुद्ध फॉस्फीन गंधहीन होती है किन्तु तकनीकी ग्रेड के नमूनों में सड़ी मछली जैसी या सिरके जैसी अत्यन्त खराब गन्ध होती है। फॉस्फीन में P2H4 की अति अल्प मात्रा मिली होने पर यह हवा में तुरन्त जल उठती है। फॉस्फीन, फॉस्फोरसयुक्त कार्बनिक यौगिकों का एक समूह भी है जिनका सामान्य सूत्र R3P जहाँ R कोई कार्बनिक व्युत्पन्न (डेरिवेटिव) है। कार्बनिक फॉस्फीन कुछ महत्वपूर्ण उत्प्रेरक हैं। .

1 संबंध: फास्फोरस

फास्फोरस

‎भास्वर (फ़ॉस्फ़ोरस) एक रासायनिक तत्व है जिसका संकेत या P है तथा परमाणु संख्या 15। यह शब्द ग्रीक (यूनानी) भाषा के फॉस (प्रकाश) तथा फोरस (धारक) से मिलकर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ हुआ प्रकाश का धारक। ये फॉस्फेट चट्टानों में पाया जाता है। इसकी संयोजकता 1, 3 और 5 होती है। तत्वों की आवर्त सारणी में ये भूयाति के समूह में आता है। ‎फ़ॉस्फ़ोरस एक अभिक्रियाशील तत्व है इसकारण ये मुक्त अवस्था में नहीं पाया जाता है। कुछ खनिजों में धातुओं के फॉस्फेट मिलते हैं। पशुओं की हड्डियों में 56% कैल्शियम फॉस्फेट पाया जाता है। जन्तुओं तथा पौधों के लिए यह एक अनिवार्य तत्व है। इसका अस्तित्व कई जैव अवयवों में मिलता है। .

नई!!: फ़ॉस्फ़ीन और फास्फोरस · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »