लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ़ीनिक्स (मिथक)

सूची फ़ीनिक्स (मिथक)

फ़ीनिक्स पक्षी का एक चित्रण फ़ीनिक्स या अमरपक्षी या मायापंछी (अंग्रेज़ी: Phoenix, यूनानी: Φοίνιξ, अर्मेनियाई: Փիւնիկ, फ़ारसी: ققنوس, अरबी: العنقاء أو طائر الفينيق, चीनी: 鳳凰 or 不死鳥, हिब्रू: פניקס) एक प्राचीन मृथक ज्वलन्त-पक्षी है जो अरब, ईरानी, यूनानी, रोमन, मिस्र, चीनी और भारतीय मृथकों व दंतकथाओं में पाया जाता है। फ़ीनिक्स एक बेहद रंगीन पक्षी है जिसकी दुम सुनहरी या बैंगनी होती है (कुछ कथाओं के अनुसार हरी या नीली).

4 संबंधों: नाननींग, स्वर्गपक्षी, हैरी पॉटर में प्रयोग की गयी जादुई वस्तुएं, अमरपक्षी तारामंडल

नाननींग

नाननींग का एक नज़ारा चीन के दक्षिणी गुआंगशी प्रान्त में नाननींग (पीले रंग वाला विभाग) नाननींग (南宁, Nanning) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिण में स्थित गुआंगशी प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह उस प्रान्त के मध्य भाग में योंग नदी (Yong River) के किनारे स्थित है जो शी नदी की एक मुख्य उपनदी है। नाननींग को 'हरा शहर' भी कहा जाता है क्योंकि यह वृक्ष-पौधों से हराभरा है। चीनी भाषा में 'नान नींग' का मतलब 'दक्षिणी शान्ति' है। चीन की प्रशासन प्रणाली में नाननींग एक विभाग-स्तरीय शहर का दर्जा रखता है। नाननींग वियतनाम की सीमा से सिर्फ़ १६० किमी दूर है इसलिए बहुत से पर्यटक वियतनाम से आते-जाते इस शहर से गुज़रते हैं।, Claire Payne, Lulu.com, 2008, ISBN 978-0-9559768-0-3,...

नई!!: फ़ीनिक्स (मिथक) और नाननींग · और देखें »

स्वर्गपक्षी

स्वर्गपक्षी या बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ पासरीफ़ोर्मीज़ (Passeriformes) गण के पैराडाएसियेडाए (Paradisaeidae) कुल के सदस्य हैं। इस जाति की अधिकांश जातियाँ न्यू गिनी के द्वीप और इसके समीपी क्षेत्रों में पाई जाती हैं, तथा कुछ प्रजातियाँ मोलुक्कास और पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती हैं। इस जाति की 13 श्रेणियों में 40 प्रजातियां हैं। अधिकांश प्रजातियों में नरों के पंखों के कारण इस जाति के सदस्य प्रसिद्ध हैं, ये पंख विशेष रूप से अत्यधिक लंबे होते हैं तथा चोंच, डैनों एवं सिर पर फैले हुए परों के रूप में होते हैं। इनकी अधिकांश संख्या घने वर्षावनों तक ही सीमित हैं। सभी प्रजातियों का प्रमुख आहार फल तथा कुछ हद तक कीड़े मकोड़े हैं। बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ पक्षियों में प्रजनन की विभिन्न प्रणालियां हैं जो एक मादा से लेकर सामूहिक रूप से कई मादाओं पर आधारित होती है। न्यू गिनी के निवासियों के लिए इस जाति का सांस्कृतिक महत्व है। बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ की खालों तथा पंखों का व्यापार दो हज़ार साल पुराना है, तथा पश्चिमी संग्रहकर्ताओं, पक्षी वैज्ञानिकों एवं लेखकों की इन पक्षियों में काफी रूचि है। शिकार तथा निवास स्थलों की हानि के कारण कई प्रजातियां खतरे में हैं। .

नई!!: फ़ीनिक्स (मिथक) और स्वर्गपक्षी · और देखें »

हैरी पॉटर में प्रयोग की गयी जादुई वस्तुएं

यहां हैरी पॉटर में प्रयोग की गयी जादुई वस्तुओं की एक सूची दी जा रही है.

नई!!: फ़ीनिक्स (मिथक) और हैरी पॉटर में प्रयोग की गयी जादुई वस्तुएं · और देखें »

अमरपक्षी तारामंडल

अमरपक्षी (फ़ीनिक्स) तारामंडल अमरपक्षी या फ़ीनिक्स तारामंडल एक छोटा-सा तारामंडल है। इसके अधिकतर तारे बहुत धुंधले हैं और इसमें +५ मैग्नीट्यूड की चमक (सापेक्ष कान्तिमान) से अधिक रोशनी रखने वाले केवल दो तारे हैं। इसकी परिभाषा सन् १५९७-९८ में पॅट्रस प्लैंकियस (Petrus Plancius) नामक डच खगोलशास्त्री ने की थी। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में भी यह शामिल है। .

नई!!: फ़ीनिक्स (मिथक) और अमरपक्षी तारामंडल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

फिनिक्स (मिथक), मायापंछी, अमरपक्षी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »