लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फतेहगढ़ साहिब

सूची फतेहगढ़ साहिब

फतेहगढ़ साहिब पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिला का मुख्यालय है। यह जिला सिक्‍खों की श्रद्धा और विश्‍वास का प्रतीक है। पटियाला के उत्‍तर में स्थित यह स्‍थान ऐतिहासिक और धार्मिंक दृष्टि से बहुत महत्‍वपूर्ण है। सिक्‍खों के लिए इसका महत्‍व इस लिहाज से भी ज्‍यादा है कि यहीं पर गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों को सरहिंद के तत्‍कालीन फौजदार वजीर खान ने दीवार में जिंदा चुनवा दिया था। उनका शहीदी दिवस आज भी यहां लोग पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। फतेहगढ़ साहिब जिला को यदि गुरुद्वारों का शहर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यहां पर अनेक गुरुद्वारे हैं जिनमें से गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब का विशेष स्‍थान है। इसके अलावा भी इस जिले में घूमने लायक अनेक जगह हैं। .

4 संबंधों: पंजाबी विश्वविद्यालय, फतेहगढ़ साहिब जिला, बब्बु मान, उस्ताद-शागिर्द के मकबरे, सरहिंद

पंजाबी विश्वविद्यालय

पंजाबी विश्वविद्यालय, (पंजाबी:ਪੰਜਾਬੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ, अंग्रेजी:Punjabi University) भारत के पंजाब राज्य के शहर पटियाला में स्थित एक विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 30 अप्रैल 1962 को हुई थी। इस विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य पंजाबी भाषा के विकास और पंजाबी संस्कृति के प्रसार को प्रोत्साहित करना था। यह विश्व का दूसरा ऐसा विश्वविद्यालय है जिसका नाम किसी भाषा के नाम पर रखा गया है, पहला विश्वविद्यालय, इब्रानी (हिब्रू) विश्वविद्यालय, इस्राइल है। पंजाबी विश्वविद्यालय का परिसर 316 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला है और बागों के शहर पटियाला से ७ किलोमीटर दूर चंडीगढ़ रोड पर स्थित है। विश्वविद्यालय में 55 विभाग कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय में मानविकी और विज्ञान के क्षेत्र में, ललित कला, कम्प्यूटर विज्ञान और व्यवसायिक प्रबंधन जैसे विषयों के अध्ययन की व्यवस्था है। यहाँ लगभग 15000 छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं। शिवराज पाटिल विश्वविद्यालय के कुलपति और डाक्टर जसपाल सिंह उपकुलपति हैं। .

नई!!: फतेहगढ़ साहिब और पंजाबी विश्वविद्यालय · और देखें »

फतेहगढ़ साहिब जिला

फतेहगढ़ साहिब भारतीय राज्य पंजाब का एक जिला है। जिले का मुख्यालय फतेहगढ़ साहिब है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: फतेहगढ़ साहिब और फतेहगढ़ साहिब जिला · और देखें »

बब्बु मान

तेजिंदर सिंह मान, जो बब्बू मान के नाम से प्रचलित हैं, एक पंजाबी गायक-गीतकार, अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। मान वर्तमान में मोहाली में रह रहे हैं। .

नई!!: फतेहगढ़ साहिब और बब्बु मान · और देखें »

उस्ताद-शागिर्द के मकबरे, सरहिंद

उस्ताद-शागिर्द के मकबरे भारत के पंजाब राज्य के फतेहगढ़ साहिब जिला के तलानिया गाँव में मुग़ल काल में निर्मित इमारतें हैं, जो राज्य सरकार की तरफ से स्मारक घोषित की हुई हैं। यह क्षेत्र मुग़ल काल के समय सरहिंद राज्य का हिस्सा था। .

नई!!: फतेहगढ़ साहिब और उस्ताद-शागिर्द के मकबरे, सरहिंद · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »