लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्रौद्योगिकीय राष्ट्रवाद

सूची प्रौद्योगिकीय राष्ट्रवाद

प्रौद्योगिकीय राष्ट्रवाद (Technological nationalism) इस बात को समझने का एक तरीका है कि प्रौद्योगिकी किस प्रकार किसी राष्ट्र के समाज एवं संस्कृति को प्रभावित करती है। उदाहरण के लिये किसी राष्ट्रवादी परियोजना में प्रौद्योगिकी का मुख्य विषय के रूप में उपयोग करना, जिसका लक्ष्य सम्बद्धता (कनेक्टेदनेस) को बढ़ाना तथा राष्त्रीय पहचान को और अधिक मजबूत करना हो। प्रौद्योगिकीय राष्ट्रवाद यह मानती है कि किसी देश की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वह देश प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कितनी अच्छी तरह नवप्रवर्तन करता है और अपने देशवासियों में प्रौद्योगिकी का कितना प्रचार-प्रसार कर पाता है। प्रौद्योगिकीय राष्ट्रवादी यह मानते हैं कि राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास (R&D) की परियोजनाएँ शुरू करना तथा इन परियोजनाओं को प्रभावी बनाना, किसी देश के सम्पूर्ण विकास, टिकाऊपन तथा समृद्धि के लिये आवश्यक हैं। .

3 संबंधों: प्रौद्योगिकी, भगवती प्रकाश शर्मा, राष्ट्रनिर्माण

प्रौद्योगिकी

२०वीं सदी के मध्य तक मनुष्य ने तकनीक के प्रयोग से पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलना सीख लिया था। एकीकृत परिपथ (IC) के आविष्कार ने कम्प्यूटर क्रान्ति को जन्म दिया । प्रौद्योगिकी, व्यावहारिक और औद्योगिक कलाओं और प्रयुक्त विज्ञानों से संबंधित अध्ययन या विज्ञान का समूह है। कई लोग तकनीकी और अभियान्त्रिकी शब्द एक दूसरे के लिये प्रयुक्त करते हैं। जो लोग प्रौद्योगिकी को व्यवसाय रूप में अपनाते है उन्हे अभियन्ता कहा जाता है। आदिकाल से मानव तकनीक का प्रयोग करता आ रहा है। आधुनिक सभ्यता के विकास में तकनीकी का बहुत बड़ा योगदान है। जो समाज या राष्ट्र तकनीकी रूप से सक्षम हैं वे सामरिक रूप से भी सबल होते हैं और देर-सबेर आर्थिक रूप से भी सबल बन जाते हैं। ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिये कि अभियांत्रिकी का आरम्भ सैनिक अभियांत्रिकी से ही हुआ। इसके बाद सडकें, घर, दुर्ग, पुल आदि के निर्माण सम्बन्धी आवश्यकताओं और समस्याओं को हल करने के लिये सिविल अभियांत्रिकी का प्रादुर्भाव हुआ। औद्योगिक क्रान्ति के साथ-साथ यांत्रिक तकनीकी आयी। इसके बाद वैद्युत अभियांत्रिकी, रासायनिक प्रौद्योगिकी तथा अन्य प्रौद्योगिकियाँ आयीं। वर्तमान समय कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी का है। .

नई!!: प्रौद्योगिकीय राष्ट्रवाद और प्रौद्योगिकी · और देखें »

भगवती प्रकाश शर्मा

भगवती प्रकाश शर्मा पैसिफिक विश्वविद्यालय उदयपुर के उपकुलपति हैं। .

नई!!: प्रौद्योगिकीय राष्ट्रवाद और भगवती प्रकाश शर्मा · और देखें »

राष्ट्रनिर्माण

राज्य की शक्ति का उपयोग करते हुए राष्ट्रीय पहचान का निर्माण करना ही राष्ट्रनिर्माण (Nation-building) है। .

नई!!: प्रौद्योगिकीय राष्ट्रवाद और राष्ट्रनिर्माण · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »