लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्योंगचांग काउण्टी

सूची प्योंगचांग काउण्टी

प्योंगचांग(पूरा, प्योंगचांग-गन) दक्षिण कोरिया का एक प्रशासनिक विभाग है जो कि तेबैक पर्वत क्षेत्र में बसा है। यह देश के गंगवोन-डो प्रान्त के अन्तर्गत आता है। यह बहुत से बौद्ध मंदिरो का घर है जिसमे वोल्जेओंग्सा भी शामिल है। यह दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल से 180 किमी दूर है तथा यहाँ से एक्सप्रेस-वे तथा हाई स्पीड रेलगाड़ियों द्वारा जुड़ा है। वर्तमान में यह नगर 2018 शीतकालीन ओलम्पिक तथा 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक खेलों का आयोजन कर रहा है। प्योंगचांग का ध्येय वाक्य 'हैप्पी700 प्योंगचांग' इसकी समुद्र तल से औसत ऊँचाई 700 मीटर होने के कारण लिया गया है। .

14 संबंधों: प्योंगचांग ओलम्पिक स्टेडियम, जगदीश सिंह (क्रॉस-कंट्री स्कीइंग खिलाड़ी), 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक, 2018 शीतकालीन ओलम्पिक, 2018 शीतकालीन ओलम्पिक पदक तालिका, 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में पुर्तगाल, 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में बरमूडा, 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में बोलीविया, 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में भारत, 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में साइप्रस, 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में ईरीट्रिया, 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में ईक्वाडोर, 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में अल्बानिया, 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में अज़रबैजान

प्योंगचांग ओलम्पिक स्टेडियम

प्योंगचांग ओलम्पिक स्टेडियम दक्षिण कोरिया में आयोजित 2018 शीतकालीन ओलम्पिक तथा पैरालम्पिक के उद्घाटन व समापन समारोह के लिये एक अस्थायी आयोजन स्थल है। .

नई!!: प्योंगचांग काउण्टी और प्योंगचांग ओलम्पिक स्टेडियम · और देखें »

जगदीश सिंह (क्रॉस-कंट्री स्कीइंग खिलाड़ी)

जगदीश सिंह (जन्म 1 जुलाई 1991) एक ओलम्पिक खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2018 शीतकालीन ओलम्पिक, प्योंगचांग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने क्रॉस-कंट्री स्कीइंग के पुरुष 15 किमी फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में भाग लिया। वह पहली बार शीतकालीन ओलम्पिक खेल में भाग ले रहें हैं। .

नई!!: प्योंगचांग काउण्टी और जगदीश सिंह (क्रॉस-कंट्री स्कीइंग खिलाड़ी) · और देखें »

2018 शीतकालीन पैरालम्पिक

2018 शीतकालीन पैरालम्पिक, जो कि आधिकारिक रूप से बारहवाँ पैरालम्पिक खेल के नाम से जाना जाता है, 9 से 18 मई के मध्य दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग नगर में आयोजित होंगे। यह एक अन्तर्राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन है जो कि अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा आयोजित किया जाना है। अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने इस आयोजन के लिये 15 अक्टूबर 2009 को तीन दावेदारियां प्राप्त की थी। प्योंगचांग के साथ फ्रेंच आल्प्स में स्थित एन्नेसी, फ्रांस तथा म्यूनिख, जर्मनी (1972 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक का मेज़बान) ने भी इस आयोजन के लिये मेज़बानी का अपना दावा ठोका था। 22 जून 2010 को यह सभी दावेदार नगर प्रतिभागी नगर के तौर पर चुन लिये गये। जीते हुये प्रतिभागी नगर की घोषणा 6 जून 2011 को 123वें आईओसी सत्र, डरबन, दक्षिण अफ्रीका में हुई। 27 अक्टूबर 2013 को 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक खेलों का नया प्रतीक चिह्न जारी हुआ जो कि 16 मार्च 2014 को सोची नगर द्वारा मेज़बान नगर को सौंपा गया। अभिनेता ली दोंग वुक को इन खेलों के लिये सम्मानित दूत चुना गया। .

नई!!: प्योंगचांग काउण्टी और 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक · और देखें »

2018 शीतकालीन ओलम्पिक

2018 के शीतकालीन ओलंपिक, आधिकारिक तौर पर तेईसवाँ ओलिंपिक शीतकालीन खेल (제23회 동계 올림픽), एक अन्तरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है, जो कि दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग काउण्टी में आयोजित किया जा रहा है। जुलाई 2011 में डरबन, दक्षिण अफ्रीका में 123वें आईओसी सत्र के दौरान प्योंगचांग को अगला मेजबान शहर चुना गया था। दक्षिण कोरिया ने पहली बार शीतकालीन ओलंपिक खेलों कि मेजबानी की है, जबकि यह देश में आयोजित होने वाले दूसरा ओलम्पिक खेल (पहला 1988 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक) है। शीतकालीन ओलंपिक 9 से 25 फरवरी 2018 तक चलेगा, उद्घाटन समारोह से पहले 8 और 9 फरवरी को कुछ स्पर्धाएँ अयोजित कराई गई। इस आयोजन में पंद्रह खेलों में 102 स्पर्धाएँ शामिल हैं, जिसमें बिग एयर स्नोबोर्डिंग, मास स्टार्ट स्पीड स्केटिंग, मिश्रित युगल कर्लिंग, और मिश्रित टीम अल्पाइन स्कीइंग आदि खेल शीतकालीन ओलम्पिक कार्यक्रम में शामिल है। 92 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (देशों) के कुल 2,952 खिलाड़ी इस आयोजन में भाग लेंगे। इक्वाडोर, एरिट्रिया, कोसोवो, मलेशिया, नाइजीरिया और सिंगापुर का यह पहला शीतकालीन ओलम्पिक है। .

नई!!: प्योंगचांग काउण्टी और 2018 शीतकालीन ओलम्पिक · और देखें »

2018 शीतकालीन ओलम्पिक पदक तालिका

2018 शीतकालीन ओलम्पिक पदक तालिका राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियोँ द्वारा 2018 शीतकालीन ओलम्पिक खेलों के दौरान जीते गये पदकों की सूची है, जो कि दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग नगर में 9 से 25 फरवरी के मध्य आयोजित हो रहें हैं। इन खेलों में कुल 15 खेलों में 102 स्वर्ण पदक दाँव पर हैं। इस प्रकार से यह पहला शीतकालीन ओलम्पिक है जहाँ 100 से अधिक स्वर्ण पदक दाँव पर हैं। इस आयोजन में वर्तमान खेलों में 4 नयी प्रतियोगिताएँ जोड़ी गयी जिनमे बिग एयर स्नोबोर्डिंग, मिक्स्ड डबल्स कर्लिंग, मास स्टार्ट स्पीड स्केटिंग तथा मिक्स्ड डबल्स अल्पाइन स्कीइंग शामिल हैं। .

नई!!: प्योंगचांग काउण्टी और 2018 शीतकालीन ओलम्पिक पदक तालिका · और देखें »

2018 शीतकालीन ओलम्पिक में पुर्तगाल

पुर्तगाल के दो खिलाड़ियों को दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में 9 से 25 फरवरी के मध्य आयोजित हो रहे 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में भाग लेना है। पुर्तगाल के 2 पुरुष खिलाड़ी 2 खेलों में प्रतिभाग करेंगें। .

नई!!: प्योंगचांग काउण्टी और 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में पुर्तगाल · और देखें »

2018 शीतकालीन ओलम्पिक में बरमूडा

बरमूडा के एक खिलाड़ी को दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में 9 से 25 फरवरी के मध्य आयोजित हो रहे 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में भाग लेना है। यह देश की इन खेलों में छठी उपस्थिति है। .

नई!!: प्योंगचांग काउण्टी और 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में बरमूडा · और देखें »

2018 शीतकालीन ओलम्पिक में बोलीविया

बोलीविया के दो खिलाड़ियों को दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में 9 से 25 फरवरी के मध्य आयोजित हो रहे 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में भाग लेना है। बोलीविया फ्रांस के अल्बर्टविले में आयोजित हुए 1992 शीतकालीन ओलम्पिक के 26 साल बाद इन खेलों में भाग ले रहा है। बोलीविया ने 18 जनवरी 2018 को इन खेलों में भाग लेने वाले अपने दो खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। इस घोषणा में सिमोन ब्रेत्फस कमीरलैंडर को उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक बनाया गया। .

नई!!: प्योंगचांग काउण्टी और 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में बोलीविया · और देखें »

2018 शीतकालीन ओलम्पिक में भारत

भारत ने दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग नगर में चल रहे 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में भाग लिया। भारत के दो पुरुष खिलाड़ियों ने दो खेलों में भाग लिया। .

नई!!: प्योंगचांग काउण्टी और 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में भारत · और देखें »

2018 शीतकालीन ओलम्पिक में साइप्रस

साइप्रस के एक खिलाड़ी को दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में 9 से 25 फरवरी के मध्य आयोजित हो रहे 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में भाग लेना है। .

नई!!: प्योंगचांग काउण्टी और 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में साइप्रस · और देखें »

2018 शीतकालीन ओलम्पिक में ईरीट्रिया

ईरीट्रिया के एक खिलाड़ी को दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में 9 से 25 फरवरी के मध्य आयोजित हो रहे 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में भाग लेना है। इस देश ने इस बार शीतकालीन ओलम्पिक में पदार्पण किया। ईरीट्रिया के दल में एक अल्पाइन स्की खिलाड़ी शन्नोन-ओग्ब्नाई अबीदा शामिल हैं, जो उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक भी होंगे। .

नई!!: प्योंगचांग काउण्टी और 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में ईरीट्रिया · और देखें »

2018 शीतकालीन ओलम्पिक में ईक्वाडोर

ईक्वाडोर के एक खिलाड़ी को दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में 9 से 25 फरवरी के मध्य आयोजित हो रहे 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में भाग लेना है। इस देश ने इस बार शीतकालीन ओलम्पिक में अपना पदार्पण किया। 19 जनवरी 2018 को क्रॉस-कंट्री स्की खिलाड़ी क्लॉस जुन्गब्लुथ रोद्रिगुएज़ को इस ओलम्पिक के लिये देश का ध्वजवाहक नामित किया गया। .

नई!!: प्योंगचांग काउण्टी और 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में ईक्वाडोर · और देखें »

2018 शीतकालीन ओलम्पिक में अल्बानिया

अल्बानिया के दो खिलाड़ियों को दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में 9 से 25 फरवरी के मध्य आयोजित हो रहे 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में भाग लेना है। अल्बानिया के 2 अल्पाइन स्की खिलाड़ियों, जिनमे एक पुरुष व एक महिला है, ने इन खेलों के लिये क्वालीफाई किया। .

नई!!: प्योंगचांग काउण्टी और 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में अल्बानिया · और देखें »

2018 शीतकालीन ओलम्पिक में अज़रबैजान

अज़रबैजान के एक खिलाड़ी को दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में 9 से 25 फरवरी के मध्य आयोजित हो रहे 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में भाग लेना है। अज़रबैजान के दल में एक पुरुष खिलाड़ी है जो कि अल्पाइन स्कीइंग खेल में भाग ले रहा है। 22 जनवरी 2018 को उद्घाटन समारोह के लिये पैट्रिक ब्राचनर को देश का ध्वजवाहक चुना गया। .

नई!!: प्योंगचांग काउण्टी और 2018 शीतकालीन ओलम्पिक में अज़रबैजान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

प्योंगचांग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »