लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पॉर्सिलेन

सूची पॉर्सिलेन

पॉर्सिलेन (Porcelain) एक सिरैमिक पदार्थ है जो काओलिन या कई अन्य पदार्थों को एक भट्ठी में 1,200 से 1,400 °C तक ताप पर गरम करके बनाया जाता है। इससे बर्तन, सजावटि सामान, विद्युत इन्सुलेटर, आदि बनाये जाते हैं। श्रेणी:सिरैमिक पदार्थ.

3 संबंधों: टाल्क, फर्श, हरसौंठ

टाल्क

कण तालक. टाल्क (Talc) एक खनिज है। इसका रासायनिक सूत्र Mg3 (OH) 2 Si4 O10 है। यह खनिज बड़ा मुलायम होता है तथा साबुन की तरह चिकनाहट लिए रहता है। इसका रंग सफेद या हरा होता है। कठोरता १ होने के कारण इसका चूर्ण आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसका आपेक्षिक घनत्व २.७-२.८ है। टाल्कम पाउडर का प्रयोग प्राय: सभी घरों में होता है। यह पाउडर खनिज टाल्क से ही तैयार किया जाता है। इसके अतिरिक्त, यह खनिज कपड़ों से चिकनाई को हटाने में, चीनी मिट्टी के उद्योग में, पोर्सिलेन तथा टाइल बनाने के काम में तथा रबर, कागज और रंग के उद्योगों में पूरक के रूप में काम आता है। रासायनिक बरतन बनाने तथा बिजली के उद्योगों में भी यह प्रयोग में लाया जाता है। भारत में इस खजि के उच्च श्रेणी के निक्षेप राजस्थान, आंध्र प्रदेश तथा मध्य प्रदेश में है। कदाचित्‌ विश्व का सबसे अच्छा टाल्क फ्रांस के पाइरेनीज प्रदेश में मिलता है। श्रेणी:खनिज.

नई!!: पॉर्सिलेन और टाल्क · और देखें »

फर्श

अलंकृत फर्श फर्श भवन का वह अंग है जो चलने-फिरने के काम आता है। कच्ची मिट्टी के फर्श से लेकर आधुनिक तकनीक से बने बहु-स्तरीय फर्श तक अनेकों प्रकार के फर्श होते हैं। अच्छे फर्श से भवन की शोभा ही नहीं बढ़ती वरन् उसे आसानी से साफ सुथरा रखा जा सकता है। फर्श पत्थर, लकड़ी, बाँस, धातु या कंक्रीट आदि की हो सकती है। प्रायः फर्श के दो भाग होते हैं- नीचे का भाग, जो लोड सहन करने के ध्येय से बनाया जाता है, तथा ऊपरी फर्श जो चलने के लिये अच्छा हो और सुन्दर दिखे। आधुनिक भवनों में फर्श के नीचे ही बिजली के तार, पानी के पाइप आदि बिछाये गये होते हैं। .

नई!!: पॉर्सिलेन और फर्श · और देखें »

हरसौंठ

हरसौंठ हरसौंठ (जिप्सम) (Ca SO4, 2H2o) एक तहदार खनिज है जिसे 'सैलैनाइट' भी कहते हैं। रासायनिक संरचना की दृष्टि से यह कैल्सियम का सल्फेट है, जिसमें जल के भी दो अणु रहते हैं। गरम करने से जल के अणु निकल जाते हैं और यह अजल हो जाता है। आकृति में यह दानेदार संगमर्मर सदृश होता है। ऐसे हरसौंठ को सेलेनाइट या सेलखड़ी (अलाबास्टर) कहते हैं। नमक की खानों में नमक के साथा हरसौंठ भी मिला रहता है। समुद्र के पानी में भी हरसौंठ रहता है। समुद्री पानी को सुखाने पर जो लवण प्राप्त होते हैं उनमें हरसौंठ के मणिभ पाए जाते हैं। .

नई!!: पॉर्सिलेन और हरसौंठ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पोर्सिलेन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »