5 संबंधों: निम्र अल-निम्र, रियाद प्रान्त, सउदी अरब, सउदी अरब के प्रान्त, अल क़तीफ़।
निम्र अल-निम्र
अंगूठाकार निम्र बाक़्र अल-निम्र (निम्र बाक़्र अन-निम्र;Gfoeller, Michael (2008-08-23). 1959 – 2 जनवरी 2016; अन्य देवनागरी रूप बाकिर अल-निम्र,. अल-नेम्र,. अल-नम्र,. अल-निमेर, अल-नेमेर, अल-नमेर), सामान्यतः बोला जाने वाला नाम: शेख निम्र, सऊदी अरब के पूर्वी प्रान्त के अल-अवामिया के शिया शेख थे जिनकी गिरफ्तारी और बाद में फाँसी ने शिया और सुन्नी सरकारों में तनाव पैदा कर दिया।ments.
नई!!: पूर्वी प्रान्त, सउदी अरब और निम्र अल-निम्र · और देखें »
रियाद प्रान्त
रियाद प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह आर-रियाद कहते हैं, सउदी अरब के मध्य नज्द क्षेत्र में स्थित प्रान्त है। यह जनसँख्या के आधार पर (मक्का प्रान्त के बाद) दूसरा सबसे बड़ा प्रान्त है और क्षेत्रफल के हिसाब से भी (पूर्वी प्रान्त के बाद) दूसरा सबसे बड़ा प्रान्त है। सउदी अरब की राष्ट्रीय राजधानी रियाद शहर भी इसी प्रान्त में स्थित है और ७५% प्रांतीय आबादी इसी शहर में रहती है। २००४ की जनगणना के अनुसार प्रान्त की ३१% आबादी (यानि १७,२८,८४० लोग) ग़ैर-सउदी विदेशी थे और इनमें से अधिकतर रियाद शहर में ही बसे हुए थे। .
नई!!: पूर्वी प्रान्त, सउदी अरब और रियाद प्रान्त · और देखें »
सउदी अरब
सउदी अरब मध्यपूर्व में स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश है। यह एक इस्लामी राजतंत्र है जिसकी स्थापना १७५० के आसपास सउद द्वारा की गई थी। यहाँ की धरती रेतीली है तथा जलवायु उष्णकटिबंधीय मरुस्थल। यह विश्व के अग्रणी तेल निर्यातक देशों में गिना जाता है। सउदी अरब के पश्चिम की ओर लाल सागर है और उसके पार मिस्र। दक्षिण की ओर ओमान और यमन हैं और उनके दक्षिण में हिन्द महासागर। उत्तर में इराक और ज़ॉर्डन की सीमा लगती है जबकि पूरब में फारस की खाड़ी और कुवैत तथा संयुक्त अरब अमीरात। इसरायल-फ़िलिस्तीन का क्षेत्र इसके उत्तर की दिशा में है और अरबों ने इसके इतिहास को बहुत प्रभावित किया है। यहाँ इस्लाम के प्रवर्तक मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था और यहाँ इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना अवस्थित हैं। इस्लाम में हज का स्थान मक्का बताया गया है और दुनिया के सारे मुसलमान मक्का की ओर ही नमाज अदा करते हैं। यहाँ के मुसलमान मुख्यतः सुन्नी हैं और इस्लाम की राजनैतिक राजधानी के इस देश से बाहर रहने के बावजूद इस देश के लोगों ने इस्लाम धर्म पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। .
नई!!: पूर्वी प्रान्त, सउदी अरब और सउदी अरब · और देखें »
सउदी अरब के प्रान्त
सउदी अरब में १३ प्रान्त या अमीरात हैं, जिन्हें अरबी भाषा में 'मिन्तक़ाह इदारिया' (Province) कहते हैं। हर प्रान्त आगे ज़िलों में बांटा गया है जिन्हें 'मुहाफ़ज़ाह' (Governorate) कहा जाता है, यानि वह क्षेत्र जो किसी राज्यपाल (governor) या हाफ़िज़ की निगरानी में रखे गए हों। देश में कुल मिलाकर ११८ ज़िले (मुहाफ़ज़ात) हैं। यह ज़िले आगे उपज़िलों में बांटे गए हैं। उपज़िले को सउदी अरब में 'मरकज़' (Sub-Governorate) कहा जाता है।, Wayne H. Bowen, pp.
नई!!: पूर्वी प्रान्त, सउदी अरब और सउदी अरब के प्रान्त · और देखें »
अल क़तीफ़
अल क़तीफ़ सउदी अरब के पूर्वी प्रान्त का एक प्रमुख शहर है। यह पूर्वी प्रान्त, दुनिया का सबसे तेल-समृद्ध क्षेत्र माना जाता है। यहाँ शिया आबादी का निवास है और यह प्रान्त की राजधानी दम्माम से महज २० किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में अवस्थित है। श्रेणी:सउदी अरब के शहर श्रेणी:पूर्वी प्रान्त, सउदी अरब श्रेणी:चित्र जोड़ें.
नई!!: पूर्वी प्रान्त, सउदी अरब और अल क़तीफ़ · और देखें »