लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पूर्वनिर्णय

सूची पूर्वनिर्णय

विधि के सन्दर्भ में पूर्व-निर्णय या नजीर (Precedent) से आशय है -‘‘भूतकालीन निर्णयों को मार्गदर्शक के रूप में अपनाते हुए भावी निर्णय के प्रति लागू करना।’’ विधि के स्रोत के रूप में न्यायिक पूर्व-निर्णय का पर्याप्त महत्व है। बेबीलोनिया में 2000 ई0 पू0 भी न्यायलयीन निर्णय को अभिलिखित किये जाने की परिपाटी प्रचलित थी ताकि कानूनी परामर्श के लिए इनकी सहायता ली जा सके। रोमन विधिशास्त्र के अन्तर्गत न्यायधीशों को यह निर्देश दिया गया था कि वे प्रकरणों में विख्यात न्यायवेत्ताओं द्वारा दिये गये पूर्व-निर्णयों का अनुसरण करें। उल्लेखनीय है कि महाद्वीपीय पद्धति में पूर्व-निर्णय को बन्धनकारी नहीं माना गया है तथा न्यायाधीशों को यह विवेकाधिकार प्राप्त है कि वे अपने निर्णय को पूर्व-दृष्टान्त पर आधारित करें या न करें। परन्तु इंग्लिश विधि में कुछ दशाओं में पूर्व-निर्णय बन्धनकारी प्रभाव रखते है अर्थात न्यायधीशों को समान प्रकरणों वालों वादों में पूर्व-निर्णयों का अनुसरण करना अनिवार्य होता है। .

4 संबंधों: निर्णीतानुसरण, प्राङ्न्याय, भूटान का संविधान, व्हांगानूई नदी

निर्णीतानुसरण

निर्णीतानुसरण (.

नई!!: पूर्वनिर्णय और निर्णीतानुसरण · और देखें »

प्राङ्न्याय

पूर्वन्याय या प्रांन्याय (प्राक् + न्याय; लैटिन: Res judicata) न्याय का एक सिद्धान्त है जिसके अनुसार यदि किसी विषय पर अन्तिम निर्णय दिया जा चुका है (और जिसमें आगे अपील नहीं किया जा सकता) तो यह मामला फिर से उसी न्यायालय या किसी दूसरे न्यायालय में नहीं उठाया जा सकता। अर्थात् प्रांन्याय के सिद्धान्त का उपयोग करते हुए न्यायालय ऐसे मामलों को पुनः उठाने से रोक देगा। .

नई!!: पूर्वनिर्णय और प्राङ्न्याय · और देखें »

भूटान का संविधान

भूटान का संविधान (Dzongkha: འབྲུག་གི་རྩ་ཁྲིམས་ཆེན་མོ་; Wylie: 'Druk-gi cha-thrims-chen-mo), १८ जुलाई २००८ को भूटान की शाही सरकार द्वारा लागू हुआ। इसकी योजना कई वर्षों तक कई सरकारी अधिकारियों और विभागों द्वारा बानायी गयी थी। यह भूटान के अधिकाधिक लोकतंत्रीकरण का एक भाग था। वर्तमान संविधान बौद्ध दर्शन, मानवाधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों, २० अन्य संविधानों के तुलनात्मक अध्ययन, तथा जनमत, वर्तमान कानूनों और पूर्वनिर्णयों पर आधारित है। राजकुमारी सोनम वांगचुक के अनुसार, संविधान समिति दक्षिण अफ्रीका के संविधान से विशेष रूप से प्रभावित थी क्योंकि दक्षिण अफ्रीका का संविधान मानवाधिकारों का बड़ा संरक्षक है। .

नई!!: पूर्वनिर्णय और भूटान का संविधान · और देखें »

व्हांगानूई नदी

व्हांगानूई नदी (Whanganui River), जिसे वांगानूई नदी भी उच्चारित करा जाता है, न्यूज़ीलैण्ड के उत्तर द्वीप की एक प्रमुख नदी है जो उस देश की तीसरी सबसे लम्बी नदी भी है। यह न्यूज़ीलैण्ड के मूल माओरी समुदाय के लिए पारम्परिक व धार्मिक महत्व रखती है। मार्च २०१७ में इस नदी को विधिक व्यक्तित्व प्राप्त होने का दर्जा दे दिया गया, यानि न्यायिक रूप से इस नदी को वही अधिकार प्राप्त हैं जो किसी मानव को हैं। यदि कोई इस नदी को प्रदूषित करता है या अन्य हानि पहुँचाने का प्रयास करता है तो उस पर कानून की वही प्रतिक्रिया होगी जो किसी मानव को क्षति पहुँचाने पर होती। .

नई!!: पूर्वनिर्णय और व्हांगानूई नदी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »