लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पाटीदार समाज में विवाह रीति

सूची पाटीदार समाज में विवाह रीति

यह पृष्ठ मध्य प्रदेश के निमाड़ स्थित बावन खेड़ा पाटीदार समाज की विवाह संस्कार की लुप्त हो रही रीतियों को संजोने के लिए बनाया गया है। हिन्दू विवाह का दृश्य यद्यपि हम सब जानते हैं कि विवाह मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहां से उसके जीवन में खुशियों और सुख-शांति की संभावनाएं कहीं गुना अधिक बढ़ जाती है। प्राचीन हिन्दू धर्म इसे अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण और अनिवार्य अंग मानता है, शायद इसीलिए विवाह को हिंदुओं ने अपने सोलह संस्कारों में सम्मिलित किया है। कुछ ही लोग ऐसे होंगे जो अपनी ज़िन्दगी में दोबारा विवाह करते हैं। खासकर हिंदुओं में इस एक विवाह को सात जन्मों का बन्धन मान लिया जाता है। फिर यदि जीवन का यह महत्त्वपूर्ण अवसर ऐसे ही सस्ते में न निकल जाए इसलिए हमारे पूर्वजों ने विवाह संस्कार को संपन्न कराने के लिए कुछ रीति रिवाजों का प्रचलन आरम्भ किया था, जिसे आज का युवा वर्ग एक किनारे से भूलता जा रहा है। हमें इन रीतियों और रिवाजों को संजोने के लिए यथायोग्य प्रयास करने चाहिए। चूंकि प्रत्येक समाज और धर्म के अपने-अपने अलग रीति रिवाज हैं। निमाड़ के बावन खेड़ा के पाटीदार समाज की विवाह रीतियों को संजोने के लिए इस पेज का निर्माण किया गया है। .

0 संबंधों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »