लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पाकिस्तान की सेनेट के अध्यक्ष

सूची पाकिस्तान की सेनेट के अध्यक्ष

पाकिस्तान की सिनेट के अध्यक्ष (उर्दू: ؛چیئرمین سينیٹ Chairman senate) या आमीर मजलिस आइवान बाला(امیر مجلس ایوان بالا پاکستان, आइवान बाला (सेनेट) के अध्यक्ष (आमिर मजलिस) पाकिस्तान की सिनेट का सभापति पद है। of the Chapter 2: Majlis-e-Shoora (Parliament) in Part III of the Constitution of Pakistan. पाकिस्तान की संविधान के अनुसार सेनेट अध्यक्ष, पाकिस्तान की सिनेट के अधिष्ठाता एवं पाकिस्तान की राष्ट्रपतित्व के उत्तराधिकार पंक्ति में दूसरे स्थान पर हैं। संविधान के अनुसार अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव सिनेट द्वारा ही तीन वर्षीय अवधी हेतु किया जाता है। संविधान के अनुच्छेद 49 के अनुसार, राष्ट्रपति की अनुपस्थिति के दौरान, सेनेट अध्यक्ष को राष्ट्रपति पद के कर्तव्यों से सशक्त किया गया है, एवं अत्यंत दुर्लभ स्थितियों में, अध्यक्ष की भी अनुपस्थिति में यह अधिकार क़ौमी असेम्बली के अध्यक्ष के अधिकार में दिया गया है। पाकिस्तान की से नेट के प्रथम अध्यक्ष खान हबीब उल्लाह खान मरवाट थे जबकि वसीम सज्जाद, अब तक, इस पद पर दीर्घतम् समय तक रहने वाले पदाधिकारी हैं। .

8 संबंधों: नैयर हुसैन बुख़ारी, पाकिस्तान का संघीय मंत्रिमंडल, पाकिस्तान की राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष, फर्रुख नाइक, मियाँ मुहम्मद सूम्रो, मजलिस-ए-शूरा, खान हबीबुल्लाह खान, ग़ुलाम इशाक़ ख़ान

नैयर हुसैन बुख़ारी

नैयर हुसैन बुखारी(उर्दू: سید نیئر حسین بخاری), इस्लामाबाद के एक वरिष्ठ सेनेटर व पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे पाकिस्तान की सेनेट के २१वें अध्यक्ष थे, इन्होंने १२ मार्च २०१२ से १२ मार्च २०१५ तक पद संभाला था। साथ ही वे सेनेट की पानी व ऊर्जा की स्थायी समिति के महत्वपूर्ण सदस्य रह चुके हैं। उनका जन्म २३ दिसंबर १९५२ में रावलपिंडी, पाकिस्तान में हुआ था। .

नई!!: पाकिस्तान की सेनेट के अध्यक्ष और नैयर हुसैन बुख़ारी · और देखें »

पाकिस्तान का संघीय मंत्रिमंडल

पाकिस्तान का संघीय मंत्रिमंडल, पाकिस्तान के वरिष्ठतम मंत्रियों व अंय वरिष्ठ निर्वाचित अधिकारियों का समूह है। यह पाकिस्तान का सबसे महत्वपूर्ण एवं उच्चतम संवैधानिक संस्थान है जोकि पाकिस्तान के प्रशासन व सरकार की नीति निर्धारण के लिए जिम्मेदार है सारे कैबिनेट सचिव, जनता द्वारा चुने गए राजनीतिज्ञों के निर्देश पर ही अपना काम करते हैं। इन चुने गए अधिकारियों को मंत्री या वजीर कहा जाता है। पाकिस्तान की पहली मंत्रीमंडल को पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान द्वारा गठित किया गया था। पाकिस्तान की संघीय मंत्रिमंडल पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 81डी में दिए गए प्रावधानों के अनुसार अपने कार्यों का निर्वाह करती है। सारे कैबिनेट मंत्रियों को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा नामांकित किया जाता है। इन्हें पाकिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा शपथ दिलाई जाती है। मंत्रीमंडल के सारे मंत्रियों को सरकार की विभिन्न विभाग सौंपे जाते हैं। इन विभागों को मंत्रालय कहा जाता है। .

नई!!: पाकिस्तान की सेनेट के अध्यक्ष और पाकिस्तान का संघीय मंत्रिमंडल · और देखें »

पाकिस्तान की राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष, पाकिस्तान की संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक पद है, वे पाकिस्तान की नैशनल असेम्बली के सभापति एवं अधिष्ठाता हैं। अध्यक्ष राष्ट्रपति के उत्तराधिकार पंक्ति में पाकिस्तान की सेनेट के अध्यक्ष के पश्चात तीसरे स्थान पर हैं, यानी राष्ट्रपति के अभाव में वे राष्ट्रपतित्व का निर्वाह करते हैं, जबकि रुतबे के आधार पर वे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सेनेट के अध्यक्ष के बाद चौथे स्थान पर होता है। इसके अलावा अध्यक्ष विदेशों में भी निचले सदन के प्रवक्ता होता है। वे तटस्थ होता है। वह नेशनल असेंबली को भंग किए जाने के बाद अगले अध्यक्ष के चयन तक अध्यक्षता की जिम्मेदारियां निभाने है। .

नई!!: पाकिस्तान की सेनेट के अध्यक्ष और पाकिस्तान की राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष · और देखें »

फर्रुख नाइक

फर्रुख नाइक, एक पाकिस्तानी वकील और राजनेता हैं, वे 12 मार्च 2009 से 11 मार्च 2012 के बीच, पाकिस्तान की सेनेट के अध्यक्ष थे। उनका जन्म 3 जनवरी 1950 को हुआ था। वे पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के सदस्य हैं। इसके अलावा वे पाकिस्तान में विधि और न्याय के मंत्री भी रह चुके हैं। .

नई!!: पाकिस्तान की सेनेट के अध्यक्ष और फर्रुख नाइक · और देखें »

मियाँ मुहम्मद सूम्रो

मियां मोहम्मद सूम्रो या मियाँ मोहम्मद सोम्रो ने 16 नवंबर 2007 को पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के शपथ ली। इससे पहले कि आप पाकिस्तानी सेनेट के अध्यक्ष थे। पेशे के आधार पर बैंकों रहे हैं। बैंकिंग ही के दौरान कुछ समाचार पत्रों के अनुसार उन पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगा था। श्री के पहले कदम में बुलेटप्रूफ वाहनों की देश में आयात पर चुंगी की छूट की घोषणा की है। इससे पहले जब वह कार्यवाहक राष्ट्रपति बने थे तो उन्होंने सीनेट के अध्यक्ष और उनके पूरे परिवार के लिए विशेष प्रोत्साहन पारित थीं। जिसमें आजीवन प्रोटोकॉल और राजनयिक पासपोर्ट थे। मियां मोहम्मद सोमरो ने 18 अगस्त 2008 को पाकिस्तान के कार्यवाहक अध्यक्ष का पद संभाल लिया। .

नई!!: पाकिस्तान की सेनेट के अध्यक्ष और मियाँ मुहम्मद सूम्रो · और देखें »

मजलिस-ए-शूरा

मजलिस-ए-शूरा (उर्दू) यानी पाकिस्तान की संसद पाकिस्तान में संघीय स्तर पर सर्वोच्च विधायी संस्था है। इस संस्थान में दो सदन हैं, निचले सदन या कौमी एसेंबली और ऊपरी सदन या सीनेट। पाकिस्तान का संविधान की धारा 50 के मुताबिक़ राष्ट्रपति भी मजलिस-ए-शूरा का हिस्सा हैं। इसकी दोनों सदनों में से निम्नसदन नैशनल असेम्बली एक अस्थाई इकाई है, और प्रती पाँचवे वर्ष, आम निर्वाचन द्वारा यह परिवर्तित होती रहती है, वहीं उच्चसदन सेनेट एक स्थाई इकाई है, जो कभी भंग नहीं होती है, परंतु भाग-दर-भाग इसके सदस्यों को बदल दिया जाता है। संसद की दोनों सदनों हेतु सभागृह इस्लामाबाद को पार्लिआमेंट हाउस में है। 1960 में संसद के आसन को कराँची से इस्लामाबाद लाया गया था। .

नई!!: पाकिस्तान की सेनेट के अध्यक्ष और मजलिस-ए-शूरा · और देखें »

खान हबीबुल्लाह खान

खान हबीबुल्लाह खान, एक पाकिस्तानी राजनेता थे। वे अय्यूब खान की सरकार के दौरान पाकिस्तान के गृह मंत्री थे, और बाद में उन्होंने जुल्फिकार अली भुट्टो के प्रशासन के दौरान उनहोंने पाकिस्तान की उच्चसदन के सभापति के रूप में सेवा की थी। सभापति के रूप में उनका कार्यकाल, अगस्त १९७३ से जुलाई १९७७ तक था। .

नई!!: पाकिस्तान की सेनेट के अध्यक्ष और खान हबीबुल्लाह खान · और देखें »

ग़ुलाम इशाक़ ख़ान

गुलाम इशाक खान (غلام اسحاق خان; 20 जनवरी १९१५ – २७ अक्टूबर २००६), कभी-कभी संक्षिप्त रूप में जीआईके, पाकिस्तान के ७वें राष्ट्रपति थे। वो १९८८ से अपने १९९३ में अपना त्यागपत्र देने तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। पाकिस्तानी प्रशासनिक सेवा से राष्ट्रपति पद तक पहुँचने वाले वो प्रथम एवं एकमात्र राष्ट्रपति हैं। उन्होंने राजनीति में आने से पहले बहुत सरकारी पदों पर सेवा की। जिला बनूँ के एक गांव इस्माइल ख़ैल में एक पख़्तून घराने में पैदा हुए। उनका संबंध पख्तूनों के बनगश जनजाति था प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने पेशावर से रसायन और बांटने के लेख के साथ स्नातक की। ानीस सौ चालीस में इंडियन सिविल सर्विस में शामिल हो गए। .

नई!!: पाकिस्तान की सेनेट के अध्यक्ष और ग़ुलाम इशाक़ ख़ान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पाकिस्तान की सेनेट के सभापति, पाकिस्तान की उच्चसदन के सभापति, पाकिस्तानी राज्यसभा के सभाध्यक्ष, पाकिस्तानी सेनेट के सभाध्यक्ष, पाकिस्तानी सेनेट के अध्यक्ष

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »