लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पश्चिमी विसाया

सूची पश्चिमी विसाया

पश्चिमी विसाया (Western Visayas), जिसकी औपचारिक उपाधि क्षेत्र ६ (Region VI) भी है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल में एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में पाँच प्रान्त सम्मिलित हैं: अक्लान, आन्तीके, कापिस, गिमारास और इलोइलो। .

10 संबंधों: पनाय, फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, हिलिगायनोन भाषा, विसाया, विसाया भाषाएँ, गिमारास, आन्तीके प्रान्त, इलोइलो प्रान्त, कापीज़ प्रान्त, अक्लान प्रान्त

पनाय

पनाय (तगालोग व अंग्रेज़ी: Panay) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीपसमूह के पश्चिमी भाग में स्थित एक द्वीप है। यह १६० किमी चौड़ा त्रिकोण आकार का द्वीप है और देश का छठा सबसे बड़ा द्वीप है। राजनैतिक रूप से यह अक्लान (Aklan), आन्तीके (Antique), कापीज़ (Capiz) और इलोइलो (Iloilo) प्रान्तों में विभाजित है जो सभी पश्चिमी विसाया प्रदेश में आते हैं। यह मिन्दोरो द्वीप से दक्षिणपूर्व और नेग्रोस द्वीप से पश्चिमोत्तर में स्थित है। .

नई!!: पश्चिमी विसाया और पनाय · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त

फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के प्रमुख प्रशासनिक व राजनैतिक विभाग हैं। २०१६ में देश में ८१ प्रान्त थे जो आगे नगरों व नगरपालिकाओं में विभाजित थे। प्रान्तों को भौगोलिक, सांस्कृतिक और जातीय आधार पर प्रशसनिक क्षेत्रों में संगठित किया गया है जिनकी संख्या २०१६ में १८ थी। इन क्षेत्रों को स्वयं तीन द्वीप दलों में संगठित किया गया है। .

नई!!: पश्चिमी विसाया और फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त · और देखें »

हिलिगायनोन भाषा

हिलिगायनोन (Hiligaynon), जो अनौपचारिक रूप से इलोंगो (Ilonggo) भी कहलाती है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। इसे २०१० में लगभग ९१ लाख बोलते थे, जो प्रमुखतः फ़िलिपिन्ज़ के पश्चिमी विसाया, पश्चिमी नेग्रोस द्वीप क्षेत्र और सोकसारजेन प्रशासनिक क्षेत्रों के निवासी हैं। हिलिगायनोन विसाया भाषा-परिवार की सदस्या है और, सिबुआनो भाषा के बाद, उसकी दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। .

नई!!: पश्चिमी विसाया और हिलिगायनोन भाषा · और देखें »

विसाया

विसायज़ (Visayas) या विसाया द्वीप दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में एक द्वीपसमूह है। यह उस देश के तीन प्रमुख द्वीप दलों में से एक है। यह लूज़ोन द्वीप से दक्षिण में स्थित हैं और यहाँ के विसाई (Visayan) लोगों की अपनी सांस्कृति व भाषाएँ हैं। पनाय, नेग्रोस, सिबू, बोहोल, लेयते और सामार विसायों के प्रमुख द्वीप हैं। यह द्वीपसमूह अधिकतर विसाया सागर को घेरे हुए है। .

नई!!: पश्चिमी विसाया और विसाया · और देखें »

विसाया भाषाएँ

विसाया भाषाएँ (Visayan) या बिसाया भाषाएँ (Bisaya) या बिनिसाया भाषाएँ (Binisaya) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की लगभग ३० भाषाओं का एक भाषा परिवार है। यह तगालोग भाषा और बिकोल भाषा से सम्बन्धित हैं और यह तीनों मिलाकर मध्य फ़िलिपीनी भाषाओं का समुदाय बनाती हैं। अधिकतर विसाया भाषाएँ देश के विसाया नामक भाग में बोली जाती हैं लेकिन इसके अलावा वे बिकोल क्षेत्र (विशेषकर मासबाते), लूज़ोन से दक्षिण में स्थित द्वीपों (मसलन रोमब्लोन द्वीपसमूह के द्वीप), मिन्दनाओ के अधिकांश भागों और मिन्दनाओं से दक्षिणपश्चिम में स्थित सुलु द्वीपसमूह में भी बोली जाती हैं। मेट्रो मनिला के कुछ निवासी भी विसाया भाषाएँ बोलते हैं। सिबुआनो (Cebuano) सर्वाधिक बोली जाने वाली विसाया भाषा है और इसे मध्य विसाया, पूर्वी विसाया के कुछ भागों, पूर्वी नेग्रोस द्वीप क्षेत्र और मिन्दनाओं के अधिकांश भागों में कुल मिलाकर लगभग ३ करोड़ लोगों द्वारा बोला जाता है। इसके बाद हिलिगायनोन भाषा को पश्चिमी विसाया के अधिकांश भाग, नेग्रोस द्वीप क्षेत्र के पश्चिमी भाग और सोकसारजेन में ७० लाख लोगों द्वारा और वराय-वराय को पूर्वी विसाया में ३० लाख लोगों द्वारा बोला जाता है। .

नई!!: पश्चिमी विसाया और विसाया भाषाएँ · और देखें »

गिमारास

गिमारास प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त व द्वीप है। यह पश्चिमी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में सम्मिलित है। यह पनाय खाड़ी में पनाय और नेग्रोस द्वीपों के बीच में स्थित हैं। .

नई!!: पश्चिमी विसाया और गिमारास · और देखें »

आन्तीके प्रान्त

आन्तीके प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह पश्चिमी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में पनाय द्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित है। अक्लान, कापीज़ और इलोइलो प्रान्त इसके पड़ोसी हैं। इसके पश्चिम में सुलु सागर है। .

नई!!: पश्चिमी विसाया और आन्तीके प्रान्त · और देखें »

इलोइलो प्रान्त

इलोइलो प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह पश्चिमी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में पनाय द्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है। कापीज़ और आन्तीके प्रान्त इसके पड़ोसी हैं। इसके पश्चिम में सुलु सागर है। .

नई!!: पश्चिमी विसाया और इलोइलो प्रान्त · और देखें »

कापीज़ प्रान्त

कापीज़ प्रान्त या कापीस प्रान्त (दोनों उच्चारण मिलते हैं) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह पश्चिमी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में पनाय द्वीप के मध्य-पूर्व भाग में स्थित है। अक्लान, आन्तीके और इलोइलो प्रान्त इसके पड़ोसी हैं। इसके उत्तर में सिबुयान सागर है। .

नई!!: पश्चिमी विसाया और कापीज़ प्रान्त · और देखें »

अक्लान प्रान्त

अक्लान प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह पश्चिमी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में पनाय द्वीप के पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित है। आन्तीके, कापीज़ और इलोइलो प्रान्त इसके पड़ोसी हैं। इसके उत्तर में सिबुयान सागर और रोमब्लोन है। .

नई!!: पश्चिमी विसाया और अक्लान प्रान्त · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »