लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पश्चिम वर्जीनिया की मुहर

सूची पश्चिम वर्जीनिया की मुहर

पश्चिम वर्जीनिया की मुहर सितम्बर 1863 में अपनाई गई थी। मुहर के बीच में एक पत्थर का चित्र है जिसपर जून 20, 1863 लिखा हुआ है जो कि पश्चिम वर्जीनिया के अमेरिकी संघ में शामिल होने की तारीख है। पत्थर के सामने दो रायफल और एक स्वतन्त्रता टोपी रखी हुई है जो राज्य के लोगों द्वारा स्वतन्त्रता की लडाई के महत्व को दर्शाती है। पत्थर के दोनों ओर खडे दो व्यक्ति कृषि और उद्योग को प्रतिबिंबित करते हैं। पश्चिम में एक किसान जौ के ढेर के पास हल और कटार के साथ खडा है। दूसरी ओर एक खदानकर्मी कुदाल के साथ खडा है जिसके पीछे हथौडा रखा है। बाहरी पट्टी पर "State of West Virginia" पश्चिम वर्जीनीया का राज्य और राज्य का ध्येय वाक्य "Montani Semper Liberi", ("पर्वत हमेशा स्वतंत्र होते हैं"; राज्य का उपनाम "माउंटेन स्टेट" है) लिखे हुए हैं। मुहर के पीछे का हिस्सा राज्यपाल की आधिकारिक मुहर है। .

0 संबंधों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »