लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

परशिव

सूची परशिव

शिवलिंग का ऊपरी हिस्सा (अंडाकार भाग) परशिव का प्रतिनिधित्व करता है परशिव भगवान शिव के तीन पहलुओं में से एक है। शैव सिद्धांत के अनुसार जो शैव सम्प्रदाय का हिस्सा है; परशिव संपूर्ण वास्तविकता (अतत्त्व) है जो मानव समझ और समस्त विशेषताओं से परे है।  इस पहलू में भगवान शिव शाश्वत, निराकार (बिना आकार के) और अनंत हैं। शैव सम्प्रदाय धर्मशास्त्र के अनुसार, परशिव इस ब्रह्मांड के समस्त वस्तुओं का स्रोत और मंज़िल है। शैव सम्प्रदाय के परशिव का सिद्धान्त, वैष्णव सम्प्रदाय के 'महाविष्णु' के सिद्धान्त, शाक्त सम्प्रदाय के 'आदि पराशक्ति' के सिद्धान्त, एवं स्मार्त सम्प्रदाय के 'निर्गुण ब्रह्म/परब्रह्म' सिद्धान्त जैसा है। शैव सिद्धांत के अनुसार भगवान शिव के अन्य दो पहलु पराशक्ति और परमेश्वर हैं।  शिवलिंग का निचला हिस्सा पराशक्ति का प्रतिनिधित्व करता है जबकि ऊपरी हिस्सा (अंडाकार भाग) परशिव का प्रतिनिधित्व करता है। परशिव शैव दर्शन के 36 तत्त्वों से परे है। श्रेणी:लेख जिनमें July 2009 से स्रोतहीन कथन हैं श्रेणी:सभी लेख जिनमें स्रोतहीन कथन हैं .

2 संबंधों: परमेश्वर, पराशक्ति

परमेश्वर

परमेश्वर का शाब्दिक अर्थ 'परम ईश्वर' है। .

नई!!: परशिव और परमेश्वर · और देखें »

पराशक्ति

शिवलिंग का निचला हिस्सा पराशक्ति का प्रतिनिधित्व करता है  पराशक्ति  भगवान शिव के तीन पहलुओं में से एक है। इसका अर्थ "सर्वोच्च ऊर्जा" या "श्रेष्ठ शक्ति" है। शैव सिद्धांत के अनुसार जो शैव सम्प्रदाय का हिस्सा है; पराशक्ति सर्वव्यापी, शुद्ध चेतना, सर्वोच्च शक्ति है और समस्त वस्तुओं का मूल पदार्थ है। शैव सम्प्रदाय हिंदू धर्म के 4 प्रमुख संप्रदाय में से एक है। परशिव के विपरीत पराशक्ति का आकार है (परशिव निराकार है)। भगवान शिव के अन्य दो पहलु परशिव और परमेश्वर हैं।  शिवलिंग का निचला हिस्सा पराशक्ति का प्रतिनिधित्व करता है जबकि ऊपरी हिस्सा (अंडाकार भाग) परशिव का प्रतिनिधित्व करता है। .

नई!!: परशिव और पराशक्ति · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »